🔱
OM ASTTRO UNIVERSE
Om Trivedi / Kanishk Trivedi
Join Our Official WhatsApp Channel
🔮 Vedic Astrology • 🔱 Tantra • 📜 Ravan Samhita • 🎙️ Podcast • 🕉️ Sanatan Mysteries
◉ OFFICIAL CHANNEL JOIN NOW →

वैशाख मास इनमें से एक भी उपाय कर लिया तो आपके जीवन में बनी रहेगी देवी-देवताओं की कृपा

OM ASTTRO UNIVERSE

 

वैशाख मास इनमें से एक भी उपाय कर लिया तो आपके जीवन में बनी रहेगी देवी-देवताओं की कृपा



हिंदू पंचांग के अनुसार बात करें तो हिंदू पंचांग का दूसरा महीना होता है वैशाख का महीना जो इस वर्ष 28 अप्रैल बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। वैशाख का यह महीना 28 अप्रैल 2021 से लेकर 26 मई तक रहेगा। वैशाख के महीने का हिंदू धर्म में काफी महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि वैशाख का यह महीना अन्य सभी महीनों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

वैशाख माह विशेष इस आर्टिकल में आज जानते हैं कि इस महीने में किन उपायों को करने से आप अपने जीवन में देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।


नारद मुनि के अनुसार वैशाख माह का महत्व 

ऋषि नारद के अनुसार कार्तिक माह, माघ माह और वैशाख माह सर्वोच्च माह बताए गए हैं। कहा जाता है वैशाख माह में अपने पिछले जन्मों के पाप आदि को बेहद ही आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके अलावा मनचाही मनोकामना पूर्ति के लिए भी वैशाख का यह महीना बेहद ही उपयुक्त माना गया है।

वैशाख माह का महत्व बताते हुए नारद ऋषि कहते हैं कि, यह महीना धर्म, तप, यज्ञ, क्रिया तपस्या आदि के लिए बेहद ही शुभ होता है। यही वजह है कि यह महीना सभी देवताओं द्वारा भी पूज्य माना गया है। वैशाख माह का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि इस माह को विद्याओं में वेद, देवताओं में भगवान विष्णु, नदियों में गंगा, तेज में सूर्य, पेड़ पौधों में कल्पवृक्ष, धातुओं में सोना और रत्नों में कौस्तुभ मणि के समान माना गया है।

कहा जाता है कि इस महीने स्नान, दान आदि करने से भी व्यक्ति के अनजाने में हुए पाप भी दूर होते हैं।

वैशाख माह में क्या करें

  • वैशाख माह में स्नान दान का विशेष महत्व बताया गया है। 
  • इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु, भगवान परशुराम और देवी की पूजा पाठ करना बेहद ही शुभ होता है। 
  • वैशाख के महीने में गंगा नदी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना गया है। 
  • इस महीने गंगा उपासना, मोहिनी एकादशी और अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार और व्रत आदि मनाये जाते हैं। 
  • वैशाख के इस महीने में सूर्योदय से पहले उठना, मुमकिन हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करने का, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। 
  • इसके अलावा इस महीने में मां लक्ष्मी की प्रसन्नता बेहद ही आसानी से हासिल की जा सकती है। आप मां लक्ष्मी की प्रसन्नता हासिल करने के लिए इस मंत्र का उच्चारण पूर्वक जप भी कर सकते हैं। इसके अलावा सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना आपके लिए शुभ फलदाई साबित हो सकता है। मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः


वैशाख माह में अवश्य करें ये उपाय

  • लोगों को पानी पिलाएं: पानी पिलाना और भोजन कराना वैसे भी बेहद ही पुण्य का काम माना जाता है। ऐसे में वैशाख के महीने में जब गर्मी काफी ज्यादा होती है इस दौरान प्यास काफी अधिक लगती है। ऐसे में आप चाहे तो देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य कमाने के लिए इस दौरान प्यासे को पानी अवश्य पिलाएं। हालांकि मुमकिन नहीं है कि आप हर आते-जाते व्यक्ति को पानी पिला सके। ऐसे में आप चाहे तो अपने घर के बाहर या अपनी दुकान के बाहर या जहां भी मुमकिन हो वहां प्याऊ लगवा दें। कहा जाता है वैशाख के महीने में जो कोई भी व्यक्ति प्यासे को पानी पिलाता है उसे बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है।
  • दान करें: दान करने की बात हो रही है तो आप चाहे तो वैशाख के महीने में लोगों को पंखों का दान कर सकते हैं या फिर अन्न का दान कर सकते हैं, जूते चप्पलों का दान कर सकते हैं। पंखा दान करने से व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं और पंखा दान करने के पीछे भी यही तर्क दिया जाता है कि इस महीने गर्मी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आप चाहे तो वैशाख के महीने में जरूरतमंदों को पंखों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अन्न का दान करते हैं तो इससे देवी देवता अवश्य प्रसन्न होते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार अन्न दान जितना फलदाई दान और कोई नहीं होता है। ऐसे में आप अपनी यथाशक्ति के अनुसार वैशाख माह में जितना हो सके अन्न का दान अवश्य करें। इसके अलावा आप चाहे तो जरूरतमंदों को चप्पल जूतों या चरण पादुकाओं का दान कर सकते हैं। कहा जाता है कि, ऐसा करने से व्यक्ति को सभी दुख दर्द से छुटकारा मिलता है।
  • इसके अलावा यदि आप और कुछ करना चाहते हैं तो कोरोना वायरस के समय में जब पूरा देश इस वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे में आप इस दौरान जरूरतमंदों में दवाओं का पीपीई किट का और अन्य जरूरी सामान का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको शुभ फल की प्राप्ति अवश्य होगी। हालांकि हमारी सलाह यही है कि, आप कुछ भी दान करने जाएं या घर से बाहर निकले तो सरकारी गाइडलाइन, सामाजिक दूरी और मास्क आदि का प्रयोग अवश्य करें।


इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा OmAsttro के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

To Top