महाशिवरात्रि से सजा ये सप्ताह रहेगा किन 4 राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली? जानें

kanishk Omasttro
0

 

साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी 2026: ॐ एस्ट्रो हमेशा से अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आता रहा है जिसके अंतर्गत आपको 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के इस सप्‍ताह से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। इस हफ़्ते को लेकर आपके मन-मष्तिष्क में अनेक तरह के सवाल  उठ रहे होंगे जैसे कि कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए? क्या आपको मिलेगी मनपसंद नौकरी या करना पड़ेगा इंतज़ार? व्यापार में होगा लाभ या उठाना होगा नुकसान?  क्या छात्रों को मिलेगी परीक्षा में सफलता? प्रेम जीवन में आएगी बहार या परेशानियों की होगी भरमार? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। 

साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग को एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति, दशा एवं चाल का गहन विश्लेषण करके तैयार किया गया है। ऐसे में, यहाँ न सिर्फ़ आपको इस सप्ताह (09 फरवरी से 15 फरवरी 2026) के व्रत-पर्वों की जानकारी मिलेगी, बल्कि आपको इस सप्ताह में होने वाले ग्रहण और पड़ने वाले गोचर से भी हम आपको अवगत करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस हफ्ते जन्म लेने वाले मशहूर हस्तियों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं फरवरी 2026 के इस सप्ताह के बारे में, ताकि आप अपने इस हफ्ते को बेहतर बना सकें। 

Birth Kundali जन्म कुंडली PDF जन्म कुंडली

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

फरवरी का महीना साल का दूसरा महीना होता है और अब हम इस महीने के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं। बात करें इस हफ्ते की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी 2026 के इस दूसरे सप्ताह का आगाज़ स्वाति नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अर्थात 09 फरवरी 2026 को हो जाएगा जबकि इस सप्ताह की समाप्ति श्रवण नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 15 फरवरी 2026 को होगी। हालांकि, 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कुछ बड़े और महत्वपूर्ण पर्वों को मनाया जाएगा। साथ ही, इस सप्ताह ग्रहों के गोचर भी होंगे जिनके बारे में अब हम आगे विस्तार से बात करेंगे।   

Career Report करियर रिपोर्ट PDF

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के इस सेक्शन को विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया  गया है जो अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में व्यस्त होने के कारण महत्वपूर्ण पर्वों-व्रतों एवं अन्य तिथियों को भूल जाते हैं या फिर आपको तैयारी करने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इस वजह से व्रत-त्योहार निकल जाते हैं। इस तरह की कोई घटना दोबारा आपके साथ न हो और आप हर पर्व का आनंद अपने प्रियजनों के साथ ख़ुशी-ख़ुशी ले सकें इसलिए यहाँ हम आपको 09 से 15 फरवरी 2026 के बीच कब और कौन से त्योहारों को मनाया जाएगा, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।     

विजया एकादशी (13 फरवरी 2026, शुक्रवार): सनातन धर्म में एकादशी तिथि का अत्यंत महत्व होता है जो हर माह आती है। प्रत्येक माह की एकादशी तिथि पर विष्णु जी की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। इन्हीं में से एक है विजया एकादशी। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी पर विष्णु जी की पूजा और व्रत करने से जातक को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। विजया एकादशी की तिथि कष्टों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी श्रेष्ठ होती है।  

कुंभ संक्रांति (13 फरवरी 2026, शुक्रवार): सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है जो संसार को अपनी रोशनी से जीवनदान देते हैं। ऐसे में, जब-जब सूर्य महाराज अपना राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसे बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी क्रम में, सूर्य ग्रह जब अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करते हैं, तो इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने और उन्हें अर्घ्य देने से जातक को शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन में भी सुख-शांति बनी रहती है और करियर में भी सफलता प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। 

प्रदोष व्रत (14 फरवरी 2026, शनिवार): प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार आता है कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को। जब यह व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तब इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। फरवरी 2026 में पड़ने वाला प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत होगा। इस दिन भगवान शिव और शनि देव की पूजा का विधान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जो भक्त प्रदोष व्रत करता है, उसे बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026, रविवार): महाशिवरात्रि को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और शुभ पर्व माना जाता है जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का दिव्य मिलन हुआ था। इस अवसर पर भक्त भगवान शिव के लिए व्रत करते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरी रात भगवान शिव के लिए जागरण करते हैं। कहते हैं कि महाशिवरात्रि की रात पूजा और जप करने से सभी पापों का नाश होता है, मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन में शांति और सुख बना रहता है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आएंगे।

DOB Analysis Report जन्म तारीख विवरण रिपोर्ट PDF

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों और उनके राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है जो मनुष्य जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। साथ ही, सूर्य और चंद्रमा पर लगने वाला ग्रहण भी अशुभ माना जाता है। बात करें इस सप्ताह के ग्रहण और गोचर की, तो 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के इस सप्ताह में सिर्फ़ एक ग्रह का गोचर होने जा रहा है जबकि एक ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने वाले ग्रहों के गोचर पर। 

बुध का कुंभ राशि में उदय (10 फरवरी 2026): वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि और वाणी का ग्रह माना जाता है जो अब 10 फरवरी 2026 की सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, इसका प्रभाव संसार पर पड़ सकता है।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर (13 फरवरी 2026): ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों के जनक कहा जाता है और यह हर महीने एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करते हैं। अब सूर्य ग्रह जल्द ही 13 जनवरी 2026 की रात 03 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।  

नोट: बात करें फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में लगने वाले ग्रहण की, तो इस हफ्ते में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। अब हम जान लेते हैं इस सप्ताह में आने वाले बैंक अवकाशों के बारे में। 

Finance Analysis Report आर्थिक भविष्यफल PDF

इस सप्ताह के बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण, गोचर की जानकारी प्रदान करने के बाद अब हम आपको फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह के कब-कब बैंक अवकाश पड़ेंगे, इसकी सूची देने जा रहे हैं, ताकि बैंक अवकाश के माध्यम से आप बैंक हॉलिडे के बारे में जानकर अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर सकेंगे। साथ ही, आपका आपका कोई काम रुक न जाए।

तारीखदिनछुट्टियां
15 फरवरी 2026रविवारमहाशिवरात्रि

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के शुभ मुहूर्त 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य कभी असफल नहीं होता है इसलिए शुभ एवं मांगलिक कार्य शुभ तिथि और समय में ही करने चाहिए। ऐसे में, हम आपको दिसंबर के अंतिम सप्ताह (09 फरवरी से 15 फरवरी 2026) में नामकरण, अन्नप्राशन आदि के लिए मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। 

Match Making Kundali कुंडली मिलान PDF

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के विवाह मुहूर्त 

जो जातक इस सप्ताह में विवाह की तिथि की तलाश में हैं, तो बता दें कि 09 से 15 फरवरी 2026 के दौरान विवाह का कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। 

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के नामकरण मुहूर्त 

जो माता-पिता अपने शिशु के लिए नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो उनके लिए हम इस सप्ताह में उपलब्ध नामकरण मुहूर्त की शुभ तिथियां प्रदान करने जा रहे हैं जो इस प्रकार हैं:

दिनांकमुहूर्त का समय 
15 फरवरी 2026, रविवार07:00:01 से 17:07:49

इस सप्ताह (09 से 15 फरवरी 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त 

अन्नप्राशन संस्कार को सोलह संस्कारों में से विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि इस संस्कार के तहत शिशु छह माह के बाद पहली बार ठोस आहार का सेवन करता है। अगर आप अन्नप्राशन संस्कार इस सप्ताह में करना चाहते हैं, तो इस सप्ताह कोई शुभ मुहूर्त में उपलब्ध नहीं हैं। 

Matrimonial Report वैवाहिक रिपोर्ट PDF

साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में शनि के बारहवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपको खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए, खेल. कूद और कुछ आउटडोर गतिविधियों में बढ़. चढ़कर हिस्सा लेना होगा। क्योंकि इन गतिविधियों में आपकी भागीदारी, आपकी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा कर आने वाले समय में, किसी बड़े कार्य को पूरा करने में आपकी मदद करेगी। इस सप्ताह अपने माता. पिता की मदद से, आप अपनी पूर्व की किसी आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। जिसके कारण आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही आप अपनी स्थिति में सुधरने के बाद सही दिशा में अपने प्रयास करने में भी सफल रहेंगे। चंद्र राशि के हिसाब से राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण आपका मज़ाकिया स्वभाव, सामाजिक मेल. जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा कराएगा। जिससे समाज में आपके मान. सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही, आप कई गणमान्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। इस राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान हर प्रकार के पूर्व के नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी। क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा, जिससे आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए कई बड़ी हस्तियों से मिलकर, उचित योजना बनाते दिखाई देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह आपकी राशि के छात्रों को उन परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिनकी प्रतीक्षा वो पिछले काफी समय से कर रहे थे। क्योंकि शुरुआत में ही, ज्यादातर छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उस कारण उन्हें सफलता मिलेगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से तीसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके ऊपर कुछ अधिक, भावुक मिज़ाज छाया रहेगा। जिसके कारण आप दूसरों से खुलकर बात या संवाद करने में कुछ, संकोच महसूस कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप खुद को तनाव मुक्त रखना चाहते हैं तो, आपके लिए बेहतर यही होगा कि बीती बातों को दिल से निकालकर, नई शुरुआत करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आप अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए, किसी प्रकार का लोन या ऋण लेने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि, राहु के चंद्र राशि के नौवें घर में होने के कारण, इस समय आपको बैंक या किसी अन्य संस्था से लोन भी मिल सकेगा, परंतु धन से जुड़े लेन. देन को करते समय, आपको शुरुआत से ही काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत होने वाली है। इस सप्ताह परिवारिक जीवन को लेकर, आप खुश किस्मत साबित हो सकते हैं। क्योंकि योग बन रहे हैं कि घर. परिवार में किसी नए वाहन की ख़रीदारी, घर के माहौल में अनुकूलता लेकर आएगी। इसके साथ ही यदि घर पर कोई सदस्य विवाह योग्य हैं तो, उनकी शादी पक्की होने से आपको अच्छे. अच्छे पकवान खाने का अवसर भी मिलेगा। हालांकि इस समय आप बढ़. चढ़कर घरेलु कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे घर के दूसरे सदस्यों और रिश्तेदारों के बीच आपका सम्मान होगा। इस सप्ताह के दौरान पेशे के संदर्भ में आपकी राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलने की संभावना है क्योंकि आप अपने अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर कार्यक्षेत्र की हर कूटनीतिक रणनीति को भेदते हुए पद में वृद्धि के साथ. साथ वेतन वृद्धि प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। इस हफ्ते यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, आपके लिए समय विशेष अनुकूल रहेगा। बावजूद इसके इस दौरान आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, क्योंकि तभी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। ऐसे में इस समय का उत्तम लाभ उठाते हुए, विषयों को समझने का ही प्रयास करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में राहु के आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह भर आपकी सेहत ठीक. ठाक रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा को करने से बचें। क्योंकि अभी यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में जितना संभव को उससे परहेज करें। केतु के चंद्र राशि से दूसरे भाव में होने के कारण धन से जुड़ा कोई भी जोखिम उठाने से आपकी राशि वालों को, इस सप्ताह बचना चाहिए। क्योंकि यूँ तो इस दौरान आपको कई जगहों से अचानक धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। लेकिन आपको इस समय धन का इस्तेमाल करने से पहले, अच्छी तरह खुद को हर स्थिति के लिए तैयार करने की आवश्यकता होगी। अपने आस. पास के प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए, आपके द्वारा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना अच्छा मौक़ा साबित होगा। क्योंकि इस सप्ताह दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता, आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आपको अपने करियर में अच्छे फल पाने के लिए, अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की और उसमे ज़रूरत के अनुसार बदलाव करने की आवश्यकता होगी। अन्यथा बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है, इसलिए शुरुआत से ही इस बात का ध्यान रखें। इस सप्ताह सभी छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये, योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिये जो भी जरूरी है उसकी एक सूची बनाने की आवश्यकता रहने वाली है। क्योंकि ऐसा करके ही आप अपना बहुत सा समय और ऊर्जा बर्बाद होने से बचा सकेंगे, जिससे आपको आगे चलकर सुखद समाचार मिलने और अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में स्थित होने के कारण स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इस समयावधि में आप प्राणायाम करके अपनी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में अपनी ऊर्जा को इस सप्ताह बहुत सारे कामों पर लगाने की बजाय, केवल उन कामों पर लगाएँ जो जरूरी हो। इस सप्ताह आप घर.परिवार की साज.सज्जा या उसकी मरम्मत को लेकर, अपना बहुत धन ख़र्च कर देंगे। इसका अंदाज़ा आपको शुरुआत में भले ही न हो, लेकिन ये ख़र्च आपके आने वाले समय में आर्थिक तंगी उत्पन्न करने का मुख्य कारण बनकर उभरेगा। चंद्र राशि के हिसाब से राहु के आठवें घर में होने के कारण, इस सप्ताह आपके स्वभाव में अस्थिरता देखी जाएगी। ऐसे में आपको उसपर नियंत्रण रखते हुए, अपने स्वभाव में सुधार लाने की ज़रूरत होगी। खासतौर से अपने जीवनसाथी या प्रेमी के समक्ष, आपको कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों का चयन सोच.समझकर करना होगा। अन्यथा इसके नकारात्मक परिणाम घर की शांति को प्रभावित कर सकता है। ये सप्ताह कार्यक्षेत्र पर काम में, आपकी दक्षता की परीक्षा लेने वाला सिद्ध होगा। ऐसे में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत होगी। इसके लिए आप अपने बड़ों का अनुभव भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सप्ताह छात्र अपना मन शिक्षा से भर्मित पाएंगे, जिसका सबसे मुख्य कारण घर.परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में जब भी समय मिले उसे बर्बाद करने की जगह एकांत में जाकर अपनी पढ़ाई.लिखाई करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करने का, हर संभव प्रयास भी करेंगे। ऐसे में आपको खुद को बेकार की बातों पर ध्यान देने से रोकना होगा। चंद्र राशि के हिसाब से शनि के आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपको इस बात को समझना होगा कि, जब तक आपके सामने धन पड़ा है, आपके ख़र्चों में उतनी ही तेजी से वृद्धि भी होती रहेगी। ऐसे में आपको सारे पैसों के खत्म होने से पहले ही, अपने अतिरिक्त धन को किसी ऐसी सुरक्षित जगह पर रखना होगा, जहाँ से आपके लिए उसे निकालना आसान न हो। इसके लिए आप उस धन को अपने माता. पिता को भी दे सकते हैं। क्योंकि यही पैसे आने वाले वक़्त में आप इस्तेमाल कर, कई आर्थिक तंगी से खुद को बचा सकेंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव, सामाजिक मेल. जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा कराएगा। जिससे समाज में आपके मान. सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही, आप कई गणमान्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा के लिहाज़ से भी, ये सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। क्योंकि इन यात्राओं से आपको नए अवसर प्रदान होंगे। इसके अलावा वो जातक जो आयात और निर्यात के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, उनके लिए भी किसी यात्रा से धन प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। इस समय कोई करीबी व्यक्ति, लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपकी सहायता करने के लिये आगे आ सकता है। हालांकि आशंका ये भी है कि आप खुद को सर्वोपरि समझते हुए, उनकी मदद लेने से इंकार कर दें। जिसका ख़ामियाज़ा आपको असफलता के रूप में उठाना पड़ सकता हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से बारहवें भाव में होने के कारण इस बात को सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा सेहत में सुधार के लिए फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। चंद्र राशि के हिसाब से शनि के सातवें घर में होने के कारण पर्याप्त धन की कमी के कारण इस सप्ताह, घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनेंगे। इसलिए ऐसी हर परिस्थिति में अपने घर के लोगों से सोच. समझकर बात करें और ज़रूरत पड़ने पर, धन के संचय को लेकर उनसे सही सलाह. मशवरा भी लें। इस सप्ताह आपका घर के बच्चों को ज़रूरत से ज़्यादा छूट देना, आपके लिए भविष्य में समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए शुरुआत से ही उनपर और उनकी संगति पर नज़र रखते हुए, ध्यान रखें कि वो किन लोगों के साथ उठते. बैठते हैं। जिन पूर्व के अधूरे पड़े कार्यों को लेकर आपके वरिष्ठ अधिकारियों से आपको पहले डाट पड़ी थी, उन्हें आप इस सप्ताह भी पूरा करने में असफल हो सकते है। जिससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि तो होगी ही साथ ही, आशंका है कि ये कार्य आपसे लेकर किसी दूसरे सहकर्मी को दे दिए जाएं। इस सप्ताह आप यदि कोई परीक्षा देने वाले हैं तो, आपको हर प्रकार की गैर. कानूनी गतिविधियों जैसे नकल, आदि से बचना होगा। अन्यथा आप अपने साथ. साथ अपने भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के हिसाब से शनि के छठे भाव में होने के कारण यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह आपको इन रोगों से कुछ राहत मिलने के योग बनेंगे। हालांकि बावजूद इसके आपको समय. समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी. मोटी समस्याओं से अपना बचाव करने की सलाह दी जाती है। चंद्र राशि के हिसाब से राहु के पांचवें घर में होने के कारण इस सप्ताह आपको अचानक से धन लाभ तो होगा,परंतु इस धन की प्राप्ति बेहद कम अवधि के लिए होगी। इसलिए खासतौर से वो जातक जो किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से जुड़े हैं, उन्हें इस समय किसी भी प्रकार के जोख़िम को लेने से पहले, हज़ार बार सोचने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आपको धन हानि संभव है। इस सप्ताह आप परिवार के लिए कोई नया घर खरीद सकते हैं अथवा अपने पुराने घर को सुंदर और व्यवस्थित करने का कोई फैसला ले सकते हैं। ऐसे में आप घर की साज. सज्जा पर भी, अपना कुछ धन खर्च करेंगे। परंतु इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि आप परिवार के सदस्यों का मान. प्रतिष्ठा प्राप्त करने में सफल होंगे। इस सप्ताह कई व्यापारी जातक, अपने किसी करीबी या दोस्त की मदद से कोई अच्छा निवेश करने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि कही भी निवेश करने से पहले, आपको उसके बारे से हर छोटी. बड़ी बात जानने की ज़रूरत होगी। साथ ही अगर ज़रूरत पड़े तो आप, इसमें किसी विशेषज्ञ या किसी बड़े की मदद भी लें सकते हैं। आपकी राशि के ग्रह. सितारे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि कई छात्रों के लिए ये सप्ताह तनहा गुज़रने वाला है। ऐसे में आप अपने पालतू पशु के साथ समय बिताकर या परिवार के किसी सदस्य से बात करते हुए, इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से दसवें भाव में होने के कारण आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए, ये सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है। क्योंकि इस समय आपको कोई बड़ी बीमारी नहीं होने की संभावना अधिक है, इसलिए बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लें और नियमित रूप से विटामिन. सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह पैसों की सबसे अधिक आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन पूर्व के दिनों में आपके द्वारा किये गए फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। इससे आपको विपरीत परिस्थितियों से भी दो. चार होना पड़ सकता हैं। चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पांचवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी घर आने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस दौरान परिवार की कोई पुरानी एल्बम या कोई पुरानी तस्वीर, आपके और परिवार की पुरानी यादों को ताज़ा करेगी, और आप उस सदर्भ में पुरानी स्मृतियों को याद करेंगे। वो जातक जो पार्टनरशिप में व्यापार करते है उन्हें, इस सप्ताह अपने साझीदार पर नजर बनाए रखने की जरुरत है। क्योंकि संभव है कि आपका पार्टनर किसी कारणवश आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं, जिससे आपको आर्थिक हानि भी होगी। वो छात्र जो अभी तक अपनी परीक्षा को लेकर बेहद लापरवाह दिखाई दे रहे थे, उनके लिए ये सप्ताह किसी परीक्षा से कम नहीं रहने वाला। क्योंकि इस दौरान आपके ऊपर परीक्षा का दबाव होने के साथ. साथ, अपने उन सभी पाठयों को पढ़ने का भी तनाव होगा, जिन्हें आप अभी तक अनदेखा करते हुए, भविष्य के लिए टाल रहे थे। हालांकि दूसरे छात्रों के लिए, ये समय सामान्य ही रहने वाला है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि से तीसरे भाव में होने के कारण इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, जिसके कारण आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। ये वो समय होगा जब आप अपने खुशमिज़ाज़ रवैये से, दूसरों के साथ खुलकर हंसी. मज़ाक करते भी दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपको बेवकूफी भरे कार्यों से बचकर रहने, और धन का सही उपयोग करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि योग बन रहे हैं कि यदि आपने अपने किसी करीबी से किसी प्रकार के धन की मांग की थी तो, उसमे आपको सफलता मिल सकेगी। इसलिए होशियारी से निवेश करें, और धन का उचित उपयोग करें। आप इस सप्ताह यूँ तो बेहद ऊर्जा के साथ हर कार्य करते दिखाई देंगे, लेकिन किसी अनहोनी की वजह से आपका मूड खराब होने की आशंका है। जिसके परिणामस्वरूप पारिवारिक जीवन में आपका स्वभाव थोड़ा उखड़ा. उखड़ा प्रतीत होगा। पूर्व के दिनों में कामकाज में जो थोड़ी मुश्किल आ रही थी, वो इस सप्ताह पूरी तरह से दूर हो सकती है। जिसके बाद आप अपने पूर्व के सभी अधूरे पड़े कार्यों को भी सफलता के साथ पूरा करते दिखाई देंगे। इस दौरान आशंका है कि आपके ऊपर काम का बोझ थोड़ा बढ़ जाए, लेकिन आप सही रणनीति और अपनी समझ का परिचय देते हुए, काम के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों का भली. भाँति निर्वाह कर सकेंगे। आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर प्रकार की परेशानियां से निजात मिल सकेगी। जिसके कारण आप खुद को तनाव मुक्त के साथ. साथ, तरोताज़ा महसूस करेंगे। ऐसे में इस समय का लाभ उठाते हुए, अपनी पढ़ाई के अलावा कुछ समय शारीरिक गतिविधियों को भी देने का प्रयास करें।


मकर साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से आठवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ी अधिक सजकता देखी जाएगी। जिसके कारण आप पहले से अधिक बेहतर खान. पान लेते दिखाई देंगे। इसलिए अपना रहन. सहन ठीक रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाए। यह सप्ताह आपकी राशि के जातकों के जीवन में, आर्थिक पक्ष को लेकर आ रही हर प्रकार की चुनौतियाँ दूर होंगी। क्योंकि साप्ताहिक फलादेश दर्शा रहा है कि, आपकी राशि में इस दौरान धन प्राप्ति के कई सुन्दर योग बन रहे हैं। जिनका उचित लाभ उठाकर आप आने वाले हर विपरीत स्थितियों से, खुद को उभारने में सफल हो सकेंगे। अक्सर आप दूसरों की इच्छाओं को अधिक महत्व देते हुए ही, अपनी योजना बनाते है। परंतु इस सप्ताह आपका ऐसा करना, आपको ख़ासा परेशान कर सकता है। इसलिए अपने पारिवारिक सदस्यों को तय नहीं करने दीजिए कि, इस सप्ताह आपको क्या करना है और क्या नहीं। तभी आप खुद को खुश रख पाएंगे। इस समय आपको अपने काम और प्राथमिकताओं पर, ध्यान एकाग्र करने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी। क्योंकि इस समय आपकी कार्य क्षमता और रचनात्मकता का विस्तार होगा। ऐसे में इसका उचित लाभ उठाते हुए, हर अवसर से अपना करियर निर्धारित करें। इस समय कोई करीबी व्यक्ति, लक्ष्य प्राप्ति के लिए आपकी सहायता करने के लिये आगे आ सकता है। हालांकि आशंका ये भी है कि आप खुद को सर्वोपरि समझते हुए, उनकी मदद लेने से इंकार कर दें। जिसका ख़ामियाज़ा आपको असफलता के रूप में उठाना पड़ सकता हैं।


कुंभ साप्ताहिक राशिफल

राहु के चंद्र राशि के पहले भाव में होने के कारण इस समय आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि, मानसिक शांति के लिए शरीर को तनाव देने की जगह, तनाव के कारणों का पता लगाकर, उसका समाधान करना ही उचित होता है। और आपको इसी तथ्य को समझते हुए, इस सप्ताह खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करना होगा। इस सप्ताह आपके सामने कोई व्यक्ति नई योजना के साथ, आपको नए क़रार फ़ायदे दिखा सकता है। ऐसे में कोई भी बेवकूफी भरा काम न करते हुए, जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचें, क्योंकि उससे आपको उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में भी, इस सप्ताह सकारात्मक बदलाव होने की पूरी गुंजाइश है। जिसके कारण आप उनके साथ समय व्यतीत करते हुए, कई घरेलू मुद्दों पर विचार. विमर्श करते दिखाई देंगे। इससे आपको पिता के साथ अपने संबंध बेहतर करने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही आपके पिता आपका सहयोग भी कर सकेंगे। शनि के चंद्र राशि के दूसरे भाव में होने के कारण नौकरी पेशा लोगों को इस सप्ताह, ऑफिस में इधर. उधर की बातें करने से बचना चाहिए। अन्यथा आप खुद को कार्यस्थल की राजनीति में फँसा सकते हैं, जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुँचेगा। इस सप्ताह संभावना है कि, आपको अपने कई विषयों को समझने में आ रही हर प्रकार की मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि आप इस समय अपने निजी जीवन में चल रही उठा. पटक से, खुद को निकाल पाने में पूरी तरह सफल होंगे, जिससे आपका मन पढ़ाई में अधिक लग सकेगा।


मीन साप्ताहिक राशिफल 

यदि कोई मामला कोर्ट. कचहरी में निलंबित पड़ा था तो, उसके परिणाम के बारे में सोच. सोचकर आप खुद को बेचैन कर सकते हैं। जिसके कारण घर. परिवार का वातावरण भी अशांत दिखाई देगा। ग्रहों की मौजूदगी स्थिति, इस बात की भी तरफ इशारा कर रही है कि इस दौरान चंद्र राशि के हिसाब से राहु के बारहवें भाव में होने के कारण आपके कुछ अनचाहे खर्चे होने की आशंका है। हालांकि आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने से, आपके जीवन में इन ख़र्चों का प्रभाव नहीं दिखाई देगा और आप अपनी सुख. सुविधाओं पर भी कुछ खर्चा कर सकेंगे। इसलिए आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना, आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह आपका व्यवहार देखकर, दूसरों को ऐसा प्रतीत हो सकता है कि पारिवारिक. मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और आपको अपने निजी जीवन में कई ऐसी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आप अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रहे है। चंद्र राशि के हिसाब से शनि के पहले घर में होने की वजह से आपके इस व्यवहार के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र पर, अपना मन कार्यों में लगाने में भी कुछ दिक्कत आ सकती है। आपके करियर राशिफल के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे ही सप्ताह उठापटक से निजात मिलते हुए बहुत प्रशंसा और उन्नति मिल सकेगी क्योंकि ये समय आपको भाग्य का साथ देगा, जिसके कारण आप कम मेहनत के बाद भी शुभ फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, आपको सफलता के कई मौके इस सप्ताह मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही वो जातक जिनकी हाल ही में ही शिक्षा खत्म हुई है और वो नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान अनुकूल अवसर मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है।


हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. फरवरी 2026 में एकादशी कब है?

इस महीने 15 फरवरी 2026 को विजया एकादशी का व्रत किया जाएगा। 

2. महाशिवरात्रि 2026 में कब है?

वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। 

3. बुध का कुंभ राशि में उदय कब होगा?

इस महीने बुद्धि के ग्रह बुध देव 10 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे।   

https://shopomasttro.in/

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top