अप्रैल 2026 का ये सप्ताह इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, होगा धन लाभ!

kanishk Omasttro
0

 

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अप्रैल 2026: ॐ एस्ट्रो हर बार की तरह साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग आपके लिए लेकर आया है जिसमें आपको इस सप्ताह यानी 20 से 26 अप्रैल 2026 से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। हम सभी के मन में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी रहती है कि यह हफ़्ता हमारे लिए कैसा रहेगा? साथ ही, इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि अप्रैल का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी राशियों को किस तरह के परिणाम देगा? प्रेम या वैवाहिक जीवन में बनी रहेंगी समस्याएं या मिठास से भरा रहेगा रिश्ता? स्वास्थ्य रहेगा अच्छा या समस्याओं का करना पड़ेगा सामना? क्या आपकी ज़िंदगी में दस्तक देगा कोई नया शख्स? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस विशेष ब्लॉग में मिलेंगे। यहाँ आप जान सकेंगे शिक्षा से लेकर अपनी लव लाइफ तक का हाल।

सिर्फ़ इतना ही नहीं, साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसे हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल,दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया है। ग्रहों के गोचर के आधार पर हम आपको 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह सभी राशियों को शुभ-अशुभ किस तरह के परिणाम देगा। साथ ही, अप्रैल के इस सप्ताह में कब और कौन से व्रत किए जाएंगे और किन त्योहारों को मनाया जाएगा, कब-कब पड़ेंगे बैंक अवकाश और विवाह के लिए कब है मुहूर्त आदि के बारे में अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं और जानते हैं इस सप्ताह का भविष्यफल।     

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि अप्रैल साल का चौथा महीना होता है और अब हम जल्द ही इसके तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस सप्ताह का हिंदू पंचांग देखें, तो इस हफ़्ते का आगाज़ कृतिका नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी कि 20 अप्रैल 2026, सोमवार को होगा जबकि इसकी समाप्ति पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर होगी। इसी क्रम में, अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको विस्तार से बताते हैं कि इस सप्ताह कौन से व्रत एवं पर्व मनाए जाएंगे। 

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी

हिंदू धर्म में व्रत और पर्वों का विशेष महत्व है और ये हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी सी लगती है। आज की तेज़ रफ्तार और व्यस्त दिनचर्या में अक्सर ऐसा होता है कि हम महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की तिथियां भूल जाते हैं। लेकिन आपको ऐसी किसी भी तरह की परिस्थिति का सामना न करना पड़ें। हम अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह (20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026) में पड़ने वाले व्रत एवं पर्वों की बात करें, तो इस दौरान कोई पर्व और व्रत नहीं पड़ रहा है। 

इस सप्ताह में होने वाले गोचर और ग्रहण

वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और यह मनुष्य जीवन के साथ-साथ संसार को प्रभावित करने की असीम क्षमता रखते हैं। जब भी इनकी चाल, दशा, स्थिति या गोचर में परिवर्तन होता है अथवा ग्रहण लगता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। इसी वजह से कोई भी भविष्यवाणी करने से पूर्व ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का गहन अध्ययन किया जाता है। आपको बता दें कि अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह अर्थात 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच कोई भी ग्रहण और गोचर नहीं होने जा रहा है। 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 

साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग आपको ग्रहण-गोचर, व्रत और त्योहार की जानकारी देने के पश्चात आपको इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की तिथियां बताने जा रहे हैं। यदि आपको बैंक से जुड़े कार्य अक्सर रहते हैं या आने वाले दिनों में किसी आवश्यक कार्य के लिए बैंक जाना है, तो बता दें कि अप्रैल के इस तीसरे सप्ताह अर्थात 20 से 26 अप्रैल 2026 के इस हफ़्ते में कोई बैंक अवकाश नहीं पड़ने जा रहा है।

इस सप्ताह (20 से 26 अप्रैल 2026) के शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में शुभ तिथि और मुहूर्त को विशेष महत्व प्राप्त है और ऐसे में, प्रत्येक कार्य को शुभ समय में संपन्न करने का विधान है। मुंडन, नामकरण से लेकर विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त अवश्य देखा जाता है। इसी क्रम में, हम आपको अप्रैल 2026 के इस सप्ताह में उपलब्ध सभी शुभ मुहूर्तों की तिथियां नीचे प्रदान कर रहे हैं, ताकि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजना शुभ समय के अनुसार बना सकें। 

20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच विवाह मुहूर्त

अगर आप अप्रैल के इस सप्ताह में शादी-विवाह करने जा रहे हैं, तो अब हम आपको विवाह के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं जो इस प्रकार हैं: 

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
21 अप्रैल 2026 मंगलवारउत्तराषाढ़ा अष्टमीसुबह 06 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक

20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच नामकरण मुहूर्त 

जो माता-पिता अप्रैल के इस सप्ताह में अपने शिशु के नामकरण संस्कार करवाना चाहते हैं इसलिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, तो हम उन्हें 20 से 26 अप्रैल 2026 में उपलब्ध नामकरण मुहूर्त की सभी शुभ तिथियां देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
23 अप्रैल 2026, गुरुवार20:58:22 29:48:11
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार05:47:12 19:24:28

20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच मुंडन मुहूर्त 

अगर आप अपने शिशु का मुंडन संस्कार अप्रैल के इस तीसरे सप्ताह यानी कि 20 से 26 अप्रैल 2026 के बीच करने का सोच उपलब्ध मुंडन मुहूर्त की तिथियों के बारे मे बताने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
23 अप्रैल 2026, गुरुवार05:48:11 से 20:52:05

20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त 

यदि आप अपने शिशु का कर्णवेध संस्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह अर्थात 20 से 26 अप्रैल 2026 के बीच संपन्न करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इस अवधि में उपलब्ध कर्णवेध मुहूर्त की शुभ तिथियों की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि आप इस महत्वपूर्ण संस्कार को शुभ समय में विधिपूर्वक संपन्न कर सकें।

दिनांकमुहूर्त का समय 
23 अप्रैल 202607:31-11:41, 14:01-18:35
24 अप्रैल 202609:22-13:57, 16:15-18:31

चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल, 2026) में जन्मे मशहूर हस्तियों से आपको रूबरू करवाते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 20 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026

मेष साप्ताहिक राशिफल 

राहु के चंद्र राशि से ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह यूँ तो आप खुद को काफी हद तक, सेहतमंद महसूस करेंगे। क्योंकि इस दौरान आप अपने परिवार और कार्यक्षेत्र में सही संतुलन बनाए रखने और इस बीच अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में भी, सफल होंगे। बृहस्पति के चंद्र राशि के हिसाब से तीसरे भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपके सामने कोई व्यक्ति नई योजना के साथ, आपको नए क़रार फ़ायदे दिखा सकता है। ऐसे में कोई भी बेवकूफी भरा काम न करते हुए, जल्दबाज़ी में फैसला लेने से बचें, क्योंकि उससे आपको उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने मज़ाकिया स्वभाव के कारण, अपने घर. परिवार के वातावरण को सामान्य से ज्यादा ख़ुशनुमा बना देगा। इसके साथ ही इस समय एक बेहतरीन शाम के लिए, आपके कुछ रिश्तेदार या दोस्त आपके घर पर भी आ सकते हैं। आपकी राशि में अधिकतम ग्रहों की स्थिति बताती है कि इस अवधि में आप में से कुछ को अपनी इच्छानुसार, स्थानांतरण या नौकरी में अच्छा बदलाव मिलने की संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही, अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर करके चलना होगा। इस सप्ताह कक्षा के कई छात्र, आपकी सफलता से ईर्ष्या महसूस करेंगे। जिसके कारण वो आपके विरुद्ध जाकर शिक्षकों को आपके ख़िलाफ़ भड़का भी सकते हैं। ऐसे में उनके हर षडयंत्र को समझते हुए, हर किसी के प्रति अपने व्यवहार को बेहतर करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा आप दूसरों के समक्ष अपनी छवि को खराब कर सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो, आप जीवन के हर पक्ष का आनंद उठा सकते हैं। इस दौरान इस राशि के ज्यादातर जातक, इस बात पर अमल करते हुए, अपनी खराब आदतों में सुधार करने का प्रयास करेंगे। वो जातक जो अपने घर से दूर रहते हुए नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह किसी कारणवश अपने धन का ख़र्च करना पड़ सकता हैं। क्योंकि संभव है कि आप अचानक अपने दोस्तों के कहने पर किसी तरह की पार्टी करने या यात्रा का जाने का प्लान करें। चंद्र राशि के संबंध में शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस अवधि में आप अपने घरेलू कार्यों के साथ. साथ, कई सामाजिक कार्य में भी अधिक बढ़. चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे। इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। इस सप्ताह आपको यह समझने की बेहद ज़रूरत है कि अगर आप अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो, अपने मन को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। राहु के चंद्र राशि से दसवें भाव में होने के कारण, ये हफ्ता आपके करियर के लिए, सामान्य से ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाले हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस दौरान आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आपको कई विषयों को समझने में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है, और उन्हें समझने में आप किसी बड़े या अपने शिक्षकों की मदद लेने में भी, कुछ हिचकिचाहट महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपने इस स्वभाव को बदलते हुए, उनसे निःसंकोच मदद लेने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आप आने वाले किसी टेस्ट या परीक्षा में असफल हो सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके पास भरपूर मात्रा में प्रचुर ऊर्जा होगी, लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है।परंतु बावजूद इसके आप इस दौरान अच्छे स्वास्थ्य जीवन के चलते, अपने परिवार वालों के साथ आनंद लेते और अच्छे. अच्छे पकवान खाते दिखाई देंगे। बृहस्पति के चंद्र राशि के पहले भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपके दोस्त व कोई करीबी रिश्तेदार, आपका हर कदम पर सहयोग करते हुए, आपको हर प्रकार की वित्तीय कठिनाइयों से निकलने में आपकी मदद करेगा। जिनके सहयोग से आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर तो कर ही सकेंगे, साथ ही आपको अपने किसी ऋण को चुकाने में भी मदद मिलेगी। इस सप्ताह पारिवारिक मुद्दों में, बाहरी लोगों के अवांछित हस्तक्षेप के चलते आपके और परिवार के बड़े सदस्यों के बीच तनाव पैदा हो सकता है। जिसका असर सीधा आपके शब्दों को प्रभावित करेगा। इस सप्ताह दफ़्तर में आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। परंतु जल्दबाज़ी और जोश में आकर, अपने होश खोने से बचें और बिना किसी लापरवाही के उस कार्य को समय से पहले ही, पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपनी पदोन्नति सुनिश्चित कर सकेंगे। आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर प्रकार की परेशानियां से निजात मिल सकेगी। जिसके कारण आप खुद को तनाव मुक्त के साथ. साथ, तरोताज़ा महसूस करेंगे। ऐसे में इस समय का लाभ उठाते हुए, अपनी पढ़ाई के अलावा कुछ समय शारीरिक गतिविधियों को भी देने का प्रयास करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सब कुछ होते हुए भी आप खुद को, भावनात्मक तौर पर कमज़ोर महसूस करेंगे। क्योंकि संभव है कि बाहर से बेशक आप सामान्य दिखाई दें, परंतु अंदर से आप अपने जीवन में चाहते क्या है, ये सोच. सोचकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे। चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आप अपनी मेहनत और लगन से, ऐसे कई अवसर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे आप पैसा बना सकें। बशर्ते इसके लिए आपको अपनी जमा. पूँजी आँख मूंदकर निवेश करने की जगह, पारंपरिक तौर पर किसी अच्छी योजना में निवेश करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह आपका ज्ञान आपके चारों ओर के लोगों को प्रभावित करेगा। खासतौर से इस सप्ताह आप अपने घर के पास के किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति को अपने अच्छे स्वभाव के कारण, अपनी ओर आकर्षित करने में सफल भी होंगे। चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के बारहवें भाव में होने के कारण, इस पूरे ही सप्ताह आपकी राशि में कई ग्रहों की उपस्थिति, पेशेवरों के लिए अच्छे नतीजे लाने वाली साबित होगी। इसके अलावा यह समय अवधि उन लोगों के लिए भी अच्छी साबित होगी जो, अपने मुख्य व्यवसाय या सेवा से अलग अपना नया कोई व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं। इस सप्ताह छात्रों का करियर ग्राफ ऊंचाईयों पर तो पहुँचेगा, लेकिन आपको मिलने वाली सफलता आपके अहंकार में वृद्धि का मुख्य कारण बनेंगी। जिसके चलते आपके स्वभाव में कुछ अतिरिक्त अहंकार दिखाई दे सकता है। ऐसे में खुद को लेकर किसी भी अंधविश्वास में आकर, कोई भी गलती करने से बचें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के आठवें भाव में होने के कारण, एक्सरसाइज या योग को अपने जीवन का हिस्सा, इस दौरान आप बना सकते हैं। क्योंकि इस समय कई ग्रह. नक्षत्रों की अनुकूल चाल, आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन देगी। इसलिए इसका उत्तम व उचित लाभ उठाए। इस सप्ताह आप कई बेवज़ह की वस्तुओं की ख़रीदारी करते हुए, कुछ ज्यादा फ़िजूल ख़र्च कर सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ भी ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करने की ज़रूरत होगी, जो पहले से आपके पास हैं। इस सप्ताह आपको समाज में मान. सम्मान की प्राप्ति होगी, हालांकि इसी दौरान आपके भाई. बहनों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जिसपर आपको अपना कुछ धन खर्च करना होगा। परंतु इस दौरान आपके द्वारा अपनी हर प्रकार की पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करना, आपको घर में भी मान. सम्मान देने का कार्य करेगा। चंद्रमा राशि के संबंध में राहु के सातवें भाव में होने के कारण, खाली समय में कार्यक्षेत्र पर आपका इस सप्ताह, अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरिज़ देखना, आपके वरिष्ठ अधिकारियों को नापसंद आ सकता है। इससे उनके सामने आपकी छवि भी प्रभावित होगी। विशेष रूप से इस सप्ताह का समय, छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी दौरान उन्हें किसी ऐसे विदेशी कॉलेजों में दाखिला प्राप्त हो सकता है, जिसके लिए वो पूर्व से अपने प्रयास कर रहे थे। अतः इस समय का पूरा लाभ उठाएं और पूर्ण प्रयास करते रहें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के दसवें भाव में होने के कारण, चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के दसवें भाव में होने के कारण,इस सप्ताह आपकी सेहत सामान्य से काफी अच्छी दिखाई देगी। जिसके कारण आप घर पर परिवार के सदस्यों के साथ, कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करते दिखाई देंगे, जिसमें आपको सफलता की प्राप्ति भी हो सकेगी। इस सप्ताह आपको किसी तरह की यात्रा पर जाना होगा। हालांकि इससे आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ सुकून तो मिलेगा, परन्तु ये यात्रा आपको थकान और तनाव भी देने वाली साबित हो सकती है। ये सारी थकान उस समय छूमंतर हो जाएगी, जब आप अपने प्रयासों से इस यात्रा के दौरान आर्थिक तौर पर अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। शनि के चंद्र राशि के हिसाब से सातवें भाव में होने की वजह से, कुछ लोगों के लिए, परिवार में किसी नए मेहमान का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। इससे घर में नए. नए पकवान बनेंगे और साथ ही आपको लम्बे समय के बाद, पूरे परिवार के साथ बैठने और समय व्यतीत करने का अवसर भी मिलेगा।इस पूरे ही सप्ताह आपकी राशि में कई ग्रहों की उपस्थिति, पेशेवरों के लिए अच्छे नतीजे लाने वाली साबित होगी। इसके अलावा यह समय अवधि उन लोगों के लिए भी अच्छी साबित होगी जो, अपने मुख्य व्यवसाय या सेवा से अलग अपना नया कोई व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं। इस सप्ताह घर. परिवार में अचानक से मेहमानों का आगमन, छात्रों के लिए अपनी शिक्षा में समस्या उत्पन्न करने का मुख्य कारण बन सकता है। इस दौरान वो खुद को शिक्षा के प्रति केंद्रित न रखते हुए, अपना ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ बिताते नज़र आएँगे। जिसके कारण वो अपना होम वर्क तक करना भूल सकते हैं। इसलिए मेहमानों के साथ समय बिताते हुए, अपनी शिक्षा को भी अपना कुछ समय ज़रूर दें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के छठे भाव में होने के कारण, भरे. पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए, अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। इसके लिए आप अच्छी. अच्छी किताबे बढ़ सकते हैं या योग व व्यायाम का सहारा लेते हुए, खुद को सेहतमन्द रखने का प्रयास कर सकते हैं। आशंका है कि इस हफ्ते आप से आपका कोई दोस्त, परिजन या रिश्तेदार किसी बड़ी रकम उधारी पर मांग सकता है। परंतु योग बन रहे हैं कि यदि आपने ये धन उनको दिया तो, आपको न चाहते हुए भी आर्थिक तंगी से दो. चार होना पड़ेगा। चंद्र राशि के संबंध में राहु के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह किसी को भी उधारी पर धन देने से बचें। इस सप्ताह आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि घर के जिस सदस्य पर आपने हमेशा विश्वास करते करते हुए अपना हर राज साझा किया, दरअसल वो उतना भरोसेमंद नहीं है। साथ ही ये बात आपके मन में, अपना भेद बाहर आने का डर भी उत्पन्न करती रहेगी। जिससे आप काफी हद तक परिवार के बीच, असहज महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मौज. मस्ती करना, आपके वरिष्ठ अधिकारियों को नागवार हो सकता है। जिसके चलते संभव है कि वो आपको कार्यों और जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर न समझते हुए, आप से कोई ऐसा कार्य लेकर किसी दूसरे को दें दें, जिसे पाने के लिए आप पूर्व से कड़ी मेहनत कर रहे थे। इस सप्ताह छात्रों के व्यवहार में कई परिवर्तन आने की आशंका रहेगी, जिसके कारण इस राशि के छात्रों की अपने गुरुजनों के साथ, बहस हो सकती है। हालांकि उन्हें इस तरह के किसी भी झगड़े से बचने की ज़रूरत होगी, अन्यथा दूसरे शिक्षकों और आपके अन्य सहपाठियों के बीच आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। जिसके कारण आप भविष्य में उनकी मदद और सहयोग से भी खुद को वंचित कर देंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के आठवें भाव में स्थित होने के कारण, यदि आप नियमित रूप से रनिंग करते हैं तो, सख्त जगहों पर रनिंग करने की बजाय रेत या मिट्टी पर ही दौड़ते हुए, रनिंग वाले जूते पहनकर ही उसे करें। क्योंकि इससे आपके पैरों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा, साथ ही आपको अपने पाचन को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। इससे आप खुद को सेहतमंद रखने के साथ. साथ, अपनी किसी पुरानी समस्याओं से भी निजात पा सकेंगे। चंद्र राशि के संबंध में राहु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह व्यापारियों को धन से जुड़ा हर फैसला लेते समय, बहुत सोच. समझकर चलने की जरुरत है। क्योंकि जिन सौदों से आपको धन लाभ की उम्मीद थी, आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको हानि तक पहुंचा सकती है। इसलिए सावधानी बरतें और लेन. देन के समय हर दस्तावेज़ को धैर्य पूर्वक, अच्छे से पढ़ें। इस सप्ताह आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि, आपको अपना कुछ वक़्त घर के बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए। चाहे फिर इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े, क्योंकि ऐसा करके ही आप उनके मन में चल रही बातों को समझने और उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल होंगे। यदि आप किसी अधिकारी या निवेशक से, मुलाक़ात करने के लिए पूर्व से ही अपने प्रयास कर रहे थे तो, इस सप्ताह अचानक से किसी करीबी या दोस्त की मदद से आपकी उनसे मुलाक़ात मुमकिन है। इसलिए खुद को इसके लिए पहले से ही तैयार करते हुए, अपने ज्ञान को बढ़ाएं। अन्यथा उनके प्रश्न आपका मुँह बंद करते हुए, उनके ही सामने आपको मुर्ख प्रदर्शित कर सकते हैं। इस सप्ताह कई छात्र पढ़ाई के लिए एकांत जगह की चाहत में, बहुत से संघर्ष करते दिखाई देंगे। क्योंकि संभव है कि किसी कारणवश आपके आस. पास ज़रूरत से ज्यादा शोर हो, जिसके कारण आप अपना ध्यान केंद्रित रखने में खुद को पूरी तरह असमर्थ पाएंगे। ऐसे में आप अपने किसी दोस्त या किसी शांत जगह पर जाकर, अपनी पढ़ाई करने का फैसला भी ले सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के चौथे भाव में होने के कारण, वो जातक जो अपने घर से दूर रहते हैं, उन्हें फ़ोन या अन्य संवाद माध्यमों से, परिवार के किसी करीबी की खराब सेहत के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे आपका मन बैचैन हो जाएगा। ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि, इससे पहले आर्थिक स्थिति बद से बद्दतर हो, खुद को समय पर सचेत करते हुए, अपने धन का संचय करना शुरु कर दें। इस बात को समझते हुए भी आप, इस सप्ताह ऐसा करते नहीं दिखाई देंगे। जिससे आने वाले समय में आपके जीवन में कई आर्थिक परेशानी उत्पन्न होंगी। चंद्र राशि के संबंध में राहु के तीसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको घर के छोटे सदस्यों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद मिलेगी। जिसके कारण आप अपना बड़प्पन दिखाते हुए, अपने परिवार को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। इसके लिए आप समस्त परिवार किसी यात्रा या कही पिकनिक पर, जाने का प्लान भी कर सकते हैं। सामाजिक तौर पर आपका मान. सम्मान बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इस सप्ताह के दौरान आप बहुत सारी परोपकारी गतिविधियों में शामिल दिखाई देंगे, जिसका फल आपको करियर में प्रगति देने का कार्य करेगा। इस सप्ताह भाई. बहनों से मिलने वाली सहायता, आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है। हालांकि इसके लिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने अहम को दूर करते हुए, अपनी शिक्षा के प्रति बेहतर प्रदर्शन देने के लिए उनकी मदद लें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

शनि के चंद्र राशि के हिसाब से तीसरे भाव में होने के कारण, स्वास्थ्य के लिहाज से समय विशेष अच्छा रहेगा और आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के बल पर, अपने परिवार के लोगों का भी खूब ख्याल रखेंगे। जिससे परिवार में आपके मान. सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है। कुल मिलाकर देखें तो, यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए बेहतर रहेगा।
राहु के चंद्र राशि के दूसरे भाव में होने के कारण, आपकी राशि के जातकों के लिए, धन से जुड़े मामले इस सप्ताह आपको लाभकारी परिणाम प्रदान करेंगे। क्योंकि इस समय आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर होगी ही, साथ ही कोई भी आर्थिक फ़ैसला लेने के लिए यह समय सामान्य से काफी उपयुक्त भी दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह आपके माता. पिता या बड़े भाई. बहन की आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी, आपको तनाव दे सकती है। इस दौरान आपका रवैया उनके प्रति बेहद खराब होगा, जिससे घर पर आपके सम्मान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। कार्यस्थल पर इस पूरे ही सप्ताह आपको किसी भी, विपरीत लिंगी व्यक्ति से अपना दिल लगाने से बचना होगा। अन्यथा आपकी बदनामी के साथ. साथ आपकी छवि को भी नुकसान पहुँच सकता है। इसलिए ऐसा कुछ भी न करें, जिसका पछतावा आपको बाद में हो। छात्र इस सप्ताह खुद को किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, जिसके कारण वो अपना ज्यादातर समय उसी के बारे में सोचकर बर्बाद भी कर सकते हैं। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना, इस सप्ताह आपके लिए सबसे अधिक ज़रूरी कार्य रहने वाला है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

केतु के चंद्र राशि से आठवें भाव में होने के कारण, आपकी मानसिक समस्याएँ, इस सप्ताह आपके शारीरिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव कार्यक्षेत्र को प्रभावित करते हुए, आपको अपने लक्ष्यों से भर्मित कर सकता है। चंद्र राशि के संबंध में दूसरे भाव में राहु के होने के कारण, इस सप्ताह आपको अचानक से, धन लाभ होगा। जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक मजबूत करने में सफल होंगे, और इसके परिणामस्वरूप आप अपने घर के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने का फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है कि इस सप्ताह आप कुछ घरेलू ख़रीदारी करने बाहर जाएँ, लेकिन आप ग़ैर. ज़रूरी चीज़ों पर ज़्यादा ख़र्च करके खुद के लिए कई आर्थिक परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। इससे परिवार में भी, आपके सम्मान और छवि पर प्रभाव पड़ेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में, अच्छा मुनाफ़ा होने के योग बन रहे हैं। क्योंकि इस दौरान आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत, कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग लाएगी। जिससे आपको वो सभी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे, जिसके आप असल हकदार हैं। हालांकि इस दौरान अहंकार में आकर कोई भी काम बीच में ही अधूरा न छोड़े, अन्यथा इससे आपको ही परेशानी हो सकती हैं। इस हफ्ते आपको अपना बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत है, अन्यथा आपको अपने अभिभावकों और शिक्षकों से डाँट. फटकार लग सकती है। इस कारण आपका पूरा ही सप्ताह उदास बीतने की भी आशंका अधिक रहेगी। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि अपना बेहतर प्रदर्शन देने के लिए, शुरुआत से ही अपनी मेहनत जारी रखें।

मीन साप्ताहिक राशिफल 

दूसरों के सफलता को सराहकर, आप इस सप्ताह सकारत्मक छवि का लुत्फ़ ले सकते हैं। इसके लिए आपको ईर्ष्या करने से बचना चाहिए, और दूसरों का मनोबल बढ़ाने में ज़रा भी संकोच नहीं करना चाहिए। चंद्र राशि के संबंध में केतु के छठे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह अपने माता. पिता की मदद से, आप अपनी पूर्व की किसी आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। जिसके कारण आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही आप अपनी स्थिति में सुधरने के बाद सही दिशा में अपने प्रयास करने में भी सफल रहेंगे। चंद्र राशि के हिसाब से राहु के बारहवें भाव में होने के कारण, इस समय आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ, मज़ेदार समय बिताएंगे। इसके साथ ही इस दौरान आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह, आपके पारिवारिक जीवन में कई सकारात्मक परिणाम लाएंगे व आपको घरेलू तनाव से दूर रखने में मददगार भी सिद्ध होगी। काम के प्रति आपकी लगन और मेहनत को देखते हुए, इस सप्ताह आपको तरक्की तो मिल सकती है। परंतु इसके लिए आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों की चापलूसी भी करनी पड़ेगा। इससे दूसरों के सामने आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। पूरे सप्ताह टीवी देखते रहना मनोरंजन की ज़रूरत से ज़्यादा शिक्षा और अपनी परीक्षा के प्रति लापरवाही बरतने जैसा है। इसके चलते आँखों में तनाव भी हो सकता है। जिसका सीधा असर आपकी पढ़ाई पर पड़ेगा।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मोहिनी एकादशी 2026 में कब है?

इस साल मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल 2026 के दिन मनाई जाएगी। 

2. मंगल का मीन राशि में गोचर कब होगा?

मंगल ग्रह 02 अप्रैल 2026 को मीन राशि में प्रव्रश करने जा रहे हैं। 

3. अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल) में कितने बैंक अवकाश हैं?

अप्रैल 2026 के इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं हैं। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top