श्रावण अमावस्या और हरियाली तीज से सजा ये सप्ताह, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लकी!

Om Asttro Universe Team


 

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026: OMASTTRO UNIVERSE अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको अगस्त के दूसरे सप्ताह अर्थात 10 से 16 अगस्त, 2026 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि अगस्त का यह सप्ताह बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस माह भगवान शिव को समर्पित सावन सोमवार, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज आदि पर्वों को मनाया जाएगा। 

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। OMASTTRO UNIVERSE के “साप्ताहिक राशिफल” के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको 10 से 16 अगस्त 2026 के बीच में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, प्रमुख ग्रहों की स्थिति, बैंक अवकाश, शुभ मुहूर्त, प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन और सभी 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यफल प्रदान करेंगे। आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह के बारे में सब कुछ। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

आगे बढ़ने से पहल हम बात करेंगे इस सप्ताह की, तो अगस्त 2026 के इस दूसरे सप्ताह का आगाज़ आर्द्रा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि अर्थात 10 अगस्त 2026 पर होगा, जबकि इसका समापन हस्त नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 16 अगस्त 2026 पर हो जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह का आरंभ आर्द्रा नक्षत्र में होगी जिससे बदलावों का प्रतीक माना जाता है। वहीं, हस्त नक्षत्र का संबंध स्किल्स, हुनर और ऐसे कार्यों से होता है जो लंबे समय तक आपको शुभ परिणाम देने का काम करता है।         

इस सप्ताह में कब-कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? 

 हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा रहता है। अगर हम बात करें इस सप्ताह की, तो अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त 2026) में कई बड़े पर्वों को मनाया जाएगा। चलिए अब हम बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं पर्वों के बारे में। 

सावन सोमवार व्रत (10 अगस्त 2026): अगस्त 2026 के इस दूसरे सप्ताह में दूसरा सावन सोमवार व्रत किया जाएगा। बता दें कि सावन में पड़ने वाले हर सोमवार का धार्मिक रूप से अपना महत्व होता है। इस दिन भक्तों की भीड़ सुबह से शिव जी के मंदिरों में लग जाती है और शिवलिंग पर भक्तिभाव से बेलपत्र चढ़ाएं जाते हैं। साथ ही, शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया जाता है और इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” का जाप किया जाता है। 

जो भक्त सोलह सोमवार का व्रत रखते हैं, उनके लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। 

मासिक शिवरात्रि (11 मंगलवार 2026): जैसे कि हम जानते हैं कि महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार आती है, लेकिन प्रत्येक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से और रात्रि में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं का अंत हो जतब है। जब मासिक शिवरात्रि सावन महीने में आती है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। 

श्रावण अमावस्या (12 अगस्त 2026, बुधवार): सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को श्रावण अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये जाते हैं। श्रावण अमावस्या का दिन आत्मचिंतन, आध्यात्मिक शुद्धता और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ होता है। 

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026, बुधवार): अगस्त के इस सप्ताह में पड़ने वाला एक बड़ा और महत्वपूर्ण दिन स्वतंत्र्ता दिवस भी होगा। यह हम सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे देश को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी मिली थी। यह दिन देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अवसर है इसलिए पूरे देश में इसे गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है।    

हरियाली तीज (15 अगस्त 2026. शनिवार): हरियाली तीज सावन में मनाए जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है जिसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर में यह त्योहार सामान्य रूप से जुलाई या अगस्त के महीने में आता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत करती यही और माँ पार्वती और शिव जी का पूजन करती हैं। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ज्योतिष की दृष्टि से गर्कहां और गोचर दोनों को महत्वपूर्ण माना जाता है। बात करें इस सप्ताह की, तो 10 से 16 अगस्त 2026 के दौरान ग्रहों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, इस दौरान सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे। 

सूर्य ग्रहण (12 अगस्त 2026): साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार के दिन लगने जा रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भावत में नहीं दिखाई देगा और ऐसे में, सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे। लेकिन, देश के बाहर आपको ग्रहण के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों का पालन करना होगा। 

नोट: अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) में किसी भी ग्रह का गोचर नहीं होने जा रहा है।  

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

अगर आपको बैंक से काम पड़ते रहते हैं, तो आपके लिए बैंक अवकाश की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है। ऐसे में, हम आपको 10 से 16 अगस्त 2026 के बीच पड़ने वाले बैंक अवकाशों की सूची प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन पर्व का नाम 
15 अगस्त 2026शनिवारस्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026, बुधवार): स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त 1947 के दिन भारत अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ था, इसलिए इस दिन देश भर के सभी बैंक बंद रहते हैं। 

इसके अलावा, सप्ताह के अन्य दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और ऐसे में, आप अपने बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य बिना किसी समस्या के पूरे कर सकते हैं।

इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त 2026) के शुभ मुहूर्त 

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य किए जाते हैं और ऐसा करना कल्याणकारी साबित होता है। अगर आप अगस्त 2026 के इस सप्ताह में विवाह, अन्नप्राशन और मुंडन जैसे संस्कार करने का सोच रहे हैं, तो हम आपको नीचे शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए कर्णवेध मुहूर्त 

कर्णवेध संस्कार सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है जिसकते तहत शिशु का कर्ण छेदा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कर्णवेध संस्कार को करने से शिशु को जीवन में सौभाग्य, और नकारात्मक ऊर्जा से संतान को सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार संपन्न करना चाहते हैं, तो नीचे हम आपको शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
10 अगस्त 2026सोमवार16:04 से 18:08
16 अगस्त 2026रविवार17:45 से 19:27

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए उपनयन मुहूर्त 

उपनयन संस्कार हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है, जिसे ‘जनेऊ संस्कार’ या ‘यज्ञोपवीत संस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है। उपनयन संस्कार के अंतर्गत बालक को गुरु या शिक्षक के पास शिक्षा ग्रहण करने के लिए लेकर जाया जाता है। जो माता-पिता अपने शिशु का उपनयन संस्कार इस सप्ताह करने की सोच रहे हैं, तो आप नीचे दी गई तिथियों पर इस संस्कार को संपन्न कर सकते हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
14 अगस्त 2026शुक्रवार06:37 से 08:54, 11:11 से 17:53
15 अगस्त 2026शनिवार07:38 से 08:50, 13:26 से 19:31
16 अगस्त 2026रविवार17:45  से 19:27

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए विद्यारंभ मुहूर्त 

विद्यारंभ संस्कार को सनातन धर्म में एक विशेष शुभ और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इस संस्कार के अंतर्गत शिशु की शिक्षा का आरंभ किया जाता है। धर्मग्रंथों में कहा गया है कि विद्यारंभ संसकर को सदैव शुभ मुहूर्त में करना ताकि संतान को ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सफलता का आशीर्वाद मिल सके। यदि आप अगस्त के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) में विद्यारंभ संस्कार करने के लिए मुहूर्त देख रहे हैं, तो हम आपको नीचे शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त 
14 अगस्त 2026शुक्रवार11:11 से 17:53 (दोपहर से शाम)
16 अगस्त 2026रविवार17:45 से 19:27 (शाम)

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए नामकरण मुहूर्त 

नामकरण संस्कार हिंदू धर्म का एक ऐसा संस्कार है जहाँ नवजात शिशु को उसकी ज़िंदगी भर की पहचान दी जाती है। सरल शब्दों में कहें, तो संतान का नामकरण संस्कार किया जाता है और उसका नाम रखा जाता है। इसी क्रम में, हम आपको इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त 2026) के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त
16 अगस्त 2026रविवार17:45 से 19:27 (शाम)

10 से 16 अगस्त 2026 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त 

अन्नप्राशन संस्कार सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक यही और इसके अंतर्गत 6 माह का होने पर शिशु को पहली बार ठोस आहार का सेवन करवाया जाता है। जो माता-पिता अपने शिशु के अन्नप्राशन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, उन्हें हम नीचे अगस्त के दूसरे सप्ताह के शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

तिथिदिन शुभ मुहूर्त
10 अगस्त 2026सोमवार16:04 से  21:18

नोट: अगस्त 2026 के इस सप्ताह (10 से 16 अगस्त, 2026) में विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण अगर आपको अस्थमा की प्रॉब्लम है तो, अपने इन्हेलर को पास ही रखें। साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये आपको योग-ध्यान का सहारा लेना चाहिये, क्योंकि ये सप्ताह आपकी सेहत में कई सुधार लेकर आएगा। परंतु इसके लिए आपको खुद को अपने आराम के क्षेत्र से बाहर निकालते हुए, शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की ज़रूरत होगी। चंद्र राशि के अनुसार केतु के पंचम भाव में स्थित होने के कारण यदि आप साझेदारी में कारोबार करते है तो, आपको इस सप्ताह अपने साझेदार से संबंध सुधारने की जरुरत रहने वाली है। क्योंकि ऐसा करके ही आप उनकी मदद से, अच्छा आर्थिक मुनाफ़ा अर्जित कर सकेंगे। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए ही, अपने प्रयासों को सही दिशा में आगे बढ़ाते रहें। इस अवधि में आप अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ, कई सामाजिक कार्य में भी अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे। इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। आशंका है कि परिवार में चल रही अनबन, आपको परेशान करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके करियर को भी बाधित करेगा। ऐसे में आपको ज़रूरत से ज्यादा न सोचते हुए विपरीत परिस्थितियों के निकलने की प्रतिक्षा करने की ज़रूरत होगी। ये सप्ताह छात्रों के लिए बेहद उत्तम रहेगा, क्योंकि आपकी मेहनत को देख आपके माता-पिता आपसे खुश होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको उनसे, कोई नई किताब या लैपटॉप मिलने के योग बनेंगे। जिससे आप पहले से अधिक एकाग्रता के साथ, अपनी पढ़ाई-लिखाई कर सकेंगे।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के कारण, उन लोगों को गलत साबित कर देंगे, जो सोचते थे कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं। क्योंकि आपके अंदर उत्साह और जोश इस समय भरपूर मात्रा में होगा, जिस कारण आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ से कुछ भी आसानी से सीख पाने में सक्षम होंगे। चंद्र राशि के अनुसार केतु के चौथे भाव में स्थित होने के कारण वाहन चलाने वाले जातकों को इस सप्ताह वाहन चलाते समय, अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी। क्योंकि संभव है कि आप फ़ोन पर बात, तेज गति आदि जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे, जिसके लिए आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। इससे धन हानि होने के साथ-साथ, आपको अपना समय भी बर्बाद करना पड़ सकता हैं। कोई पुराना मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो, इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलते हुए, उस मामले का फैसला आपके पक्ष में आने संभावना अधिक है। ऐसे में बिना रुके प्रयास करते रहें और सही अवधि का इंतज़ार करें। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण यदि आप विदेश जाने के इच्छुक थे तो, इस सप्ताह आपका ये सपना पूर्ण हो सकेगा। क्योंकि योग बन रहे हैं कि आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित, किसी विदेशी यात्रा पर जाना पड़े। जिससे आप अच्छा मुनाफ़ा अर्जित करते हुए, अपने करियर में आगे बढ़ने की राह सुनिश्चित कर सकेंगे। इसलिए इस ओर बिना झिझक के प्रयास करते रहें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए, ये हफ्ता काफी सफलता दायक सिद्ध होने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है। साथ ही आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और आपका मनोबल भी, इस सप्ताह काफी बढ़ा हुआ रहेगा। ऐसे में खुद को हर तनाव से दूर रखते हुए, केवल अपने मन में नकारात्मक विचारों को ही आने दें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

अगर आप ठंडे इलाकों में रहते हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने भोजन में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप मेवे का सेवन भी कर सकते हैं। साथ ही अत्यधिक धूल भरी जगहों पर जाने से बचें और केवल घर का खाना ही खाएं। इस बात में कोई दोहराय नहीं है कि, आप पैसों की अहमियत को समझने के बावजूद अपने धन को बेबाक तरीक़े से खर्च करते आए हैं। परंतु इस सप्ताह आपको अपने पूर्व समय की उन ग़लतियों का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि चंद्र राशि के अनुसार शनि के दशम भाव में स्थित होने के कारण इस समय बहुत सी ऐसी स्थितियाँ आएँगी, जब कोई करीबी सदस्य पैसों की डिमांड करेगा, परंतु आपके पास उसे देने के लिए कुछ नहीं होगा। जिससे उनके और आपके रिश्तों में दूरियाँ आने के योग बनेंगे। आप अकसर अपनी क्षमता से ज्यादा का वादा दूसरों को कर बैठते हैं, जिससे आप स्वंय को न चाहते हुए भी मुसीबत में फँसा देते हैं। परंतु इस सप्ताह आपको ऐसा करने से बचना होगा। अन्यथा आप अपनी प्रमाणिकता खो भी सकते है। इसलिए उसी कार्य का वादा करें, जिसे आप पूरा करने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्षेत्र में हर कार्य और लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु, आपके द्वारा बनाई गई पूर्व की हर रणनीति और योजना में, दफ़्तर का कोई व्यक्ति अड़ंगा लगा सकता है। जिससे आपको अच्छी ख़ासी परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा, इसलिए अपने आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति खुद को सजग रहिए। कई छात्र इस सप्ताह खुद को तरोताज़ा रखने के लिए, अपने दोस्तों या करीबियों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि ऐसा कुछ भी प्लान करने से पहले, आपको अपने सभी अधूरे पड़े पाठ्क्रमों को पूरा करने की सलाह दी जाती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि, काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी कुछ समय ज़रूर निकालें। क्योंकि ये समय आपकी सेहत के लिए बेहतर दिखाई दे रहा है। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण इसके साथ ही इस सप्ताह के मध्य भाग में आप पर, काम का बोझ बढ़ सकता है। परंतु आप अपने दिमाग़ पर इस कार्यक्षेत्र के दबाव को हावी नहीं होने देंगे। चंद्र राशि के अनुसार शनि के नवम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों की आय में, वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में उन्हें कुछ छोटे निवेशों में अपने पैसे खर्च करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे ही उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी और वो अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल होंगे। इस सप्ताह आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, हालांकि इसी दौरान आपके भाई-बहनों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जिसपर आपको अपना कुछ धन खर्च करना होगा। परंतु इस दौरान आपके द्वारा अपनी हर प्रकार की पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करना, आपको घर में भी मान-सम्मान देने का कार्य करेगा। इस सप्ताह ऐसा प्रतीत होगा कि, कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। इस दौरान आपके सहकर्मी/सहयोगी, मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। परंतु उनसे ज्यादा की अपेक्षा न रखें, क्योंकि वे आपकी ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। इस हफ्ते आप शिक्षा के संदर्भ में, विदेशी यात्रा पर भी जा सकते हैं। संक्षेप में यह सप्ताह आपको अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है, इसलिए मेहनत कीजिए और आगे बढ़ते हुए, अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपना खोया आत्मविश्वास और ऊर्जा, पुनः वापस लौटती प्रतीत होंगी। जिसके परिणामस्वरूप, यदि पहले आपको किसी भी निर्णय को लेने में परेशानी आ रही थी, वो भी अब दूर होती दिखाई देगी और आप अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, सही निर्णय ले सकेंगे। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के द्वादश भाव में स्थित होने के कारण यदि आपने पूर्व में कोई धन निवेश किया था तो, इस सप्ताह वो आपकी परेशानी का मुख्य कारण बन सकता है। क्योंकि आपको इससे आर्थिक हानि हो सकती है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लेते हुए, बेहद सोच-समझकर ही लें। पिता के स्वास्थ्य में भी, इस सप्ताह सकारात्मक बदलाव होने की पूरी गुंजाइश है। जिसके कारण आप उनके साथ समय व्यतीत करते हुए, कई घरेलू मुद्दों पर विचार-विमर्श करते दिखाई देंगे। इससे आपको पिता के साथ अपने संबंध बेहतर करने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही आपके पिता आपका सहयोग भी कर सकेंगे। चंद्र राशि के अनुसार शनि के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण पूर्व के सप्ताह की अपेक्षा, ये हफ्ता आपके करियर को रफ़्तार देने का कार्य करेगा। क्योंकि यदि आप व्यापारी है तो, आपको अचानक नए ग्राहक व निवेशकों से मुलाक़ात करके, उन्हें अपने पक्ष में करने का कोई मौका मिल सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मी भी, इस दौरान उन्हें अधिक समझने की कोशिश करते हुए, उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने का कार्य करेंगे। आपके शैक्षिक भविष्यफल के अनुसार, विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए ये सप्ताह विशेष अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा फैशन या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी, ये समय सबसे अधिक अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय उन्हें अपनी शिक्षा में, सफलता के कई अवसर मिलेंगे।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार शनि के सप्तम भाव में स्थित होने के कारण यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह आपको इन रोगों से कुछ राहत मिलने के योग बनेंगे। हालांकि बावजूद इसके आपको समय-समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं से अपना बचाव करने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह आपको हिदायत दी जाती है कि, ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और किसी भी प्रकार की चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके लिए आप आर्थिक मुद्दों को लेकर, घर के बड़ों या अपने पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं। चंद्र राशि के अनुसार राहु के छठे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह संभव है कि घर का कोई ऐसा कार्य, जो लंबे समय से टलता आ रहा था, आप उसे पूरा करने के लिए दफ्तर या ऑफिस से अवकाश ले लें। क्योंकि उसे पूरा करने में आपको अब सामान्य से अपना थोड़ा ज्यादा समय, देने की ज़रूरत होगी। परंतु आपके इस प्रयास को देखकर, घरवाले आपसे ख़ासा खुश दिखाई देंगे। आपकी राशि में अधिकतम ग्रहों की स्थिति बताती है कि इस अवधि में आप में से कुछ को अपनी इच्छानुसार, स्थानांतरण या नौकरी में अच्छा बदलाव मिलने की संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही, अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर करके चलना होगा। इस सप्ताह आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसके अनुसार ही अच्छे व सफल फलों की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई देती है। इसलिए शुरुआत से ही मेहनत के लिए तैयार रहें और अपने प्रयासों को रफ़्तार देते हुए, अपना मन अपनी शिक्षा के प्रति ही केंद्रित रखें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार शनि के छठे भाव में स्थित होने के कारण आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करने का, हर संभव प्रयास भी करेंगे। ऐसे में आपको खुद को बेकार की बातों पर ध्यान देने से रोकना होगा। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के दशम भाव में स्थित होने के कारण ये सप्ताह निवेश के लिए सामान्य से बेहद बेहतरीन रहने वाला है। परंतु आपको हर प्रकार के आकर्षित करने वाले, किसी भी तरह के जोख़िमों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। इसलिए उचित सलाह से ही, अपना निवेश करें और मुनाफ़ा अर्जित करते हुए, जीवन में तरक्की प्राप्त करें। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और अपने शब्दों पर, नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता होगी। क्योंकि आशंका है कि इस दौरान आप परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय कुछ ऐसा बोल दें, जिससे वो आपकी बातों का गलत मतलब निकालकर आप से झगड़ा कर लें। इस सप्ताह आपकी पूर्व की मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना और प्रोमोशन मिल सकेगा। हालांकि हर तरक्की मनुष्य में अहंकार भी लेकर आती है, ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आपको अच्छी पदोनत्ति मिलने पर, अपने स्वभाव में अहंकार लाने से बचना होगा। इस सप्ताह छात्र अपना मन शिक्षा से भर्मित पाएंगे, जिसका सबसे मुख्य कारण घर-परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में जब भी समय मिले उसे बर्बाद करने की जगह एकांत में जाकर अपनी पढ़ाई-लिखाई करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के नवम भाव में स्थित होने के कारण इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, जिसके कारण आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। ये वो समय होगा जब आप अपने खुशमिज़ाज़ रवैये से, दूसरों के साथ खुलकर हंसी-मज़ाक करते भी दिखाई देंगे। इस सप्ताह कई लोगों के जीवन में कुछ ऐसा घटित हो सकता है, जिसके चलते आप दिल खोलकर पैसों का ख़र्च करते हुए, दूसरों को पार्टी देने तक का प्लान कर सकते है। हालांकि इस दौरान कुछ भी जल्दबाज़ी में करने से बचें, अन्यथा आपको बाद में महसूस होगा कि आपने ज़रूरत से ज्यादा धन की बर्बादी कर दी है। इस हफ्ते घर-परिवार में बच्चे, आपके सामने ही किसी तीसरे या बाहरी सदस्य को अपमानित करते या उनके साथ अमर्यादित व्यवहार करते दिखाई देंगे। जिसके कारण आपको दूसरों के सामने अपमानित होना पड़ सकता है। चंद्र राशि के अनुसार शनि के पंचम भाव में स्थित होने के कारण हालांकि इस दौरान बच्चों को दंड देने की जगह उनके साथ बैठकर, उन्हें समझाने का प्रयत्न करना ही इस समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर आपके सहकर्मी या अन्य लोग, आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। ऐसे में जोश में आकर उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले, यह सही से देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो। क्योंकि योग बन रहे हैं कि कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति, आपकी उदारता और सज्जनता का ग़लत फ़ायदा उठा सकता है। छात्रों को इस सप्ताह अपने शिक्षकों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आशंका है कि आप उनकी उम्मीदों के अनुसार किसी पाठ को समझने में असफल होंगे। जिससे उनके सामने आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है।

धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के अष्टम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत से जुड़ा कोई समाचार, आपको प्राप्त होगा। इसके चलते आप भी मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। चंद्र राशि के अनुसार शनि के चौथे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको धन लाभ तो होगा, परंतु आप उस धन से खुश नहीं होंगे। क्योंकि प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ कुछ कम लगेगा और, इससे संभव है कि आपको कुछ निराशा भी हो। ऐसे में इस बात को समझने की ज़रूरत होगी कि मनुष्य को जितना भी मिल जाए, उसकी इच्छाएँ कम नहीं होती। इसलिए आपको इतने धन में ही खुश रहना सीखने की आवश्यकता रहने वाली है। ये सप्ताह पारिवारिक जीवन में आपको, हर प्रकार के उतार-चढ़ावों से मुक्ति दिलाने का कार्य करेगा। साथ ही इस दौरान परिवार की मदद से कुछ लोगों को किराए के मकान की जगह, अपने स्वयं के मकान को लेने में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे। इस सप्ताह आपको ये समझने की ज़रूरत होगी कि, यदि आप अपनी योजनाओं को हर किसी के सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर रहे हैं। क्योंकि संभव है कि आपके विरोधी भी आपकी इस कमज़ोरी का फ़ायदा उठाते हुए, आपको हानि पहुँचाए। आपके शिक्षा राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह आपकी राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे अपने प्रयासों में, इच्छानुसार फल प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान संभव है कि आपका मनोबल डगमगाएँ, इसलिए याद रखें कि सफल होने के लिये जीवन में आ रही रुकावटों के बारे में भुलाकर, लगातार आगे बढ़ते रहें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के सप्तम भाव में स्थित होने के कारण पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह, आपकी सेहत ज्यादा अच्छी रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी मजबूत होने से, आप काफी बेहतर भी महसूस करेंगे। यही वजह होगी कि आपको पुरानी बीमारियों से भी मुक्ति मिलने के योग, इस साल में बनेंगे। साथ ही आपका जीवन भी, इस दौरान ऊर्जा से भरपूर रहेगा। चंद्र राशि के अनुसार शनि के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह की शुरुआत भले ही आपके लिए आर्थिक मुद्दों को लेकर अच्छी हो, लेकिन सप्ताह के अंत में किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। ऐसे में शुरुआत से लेकर अंत तक, सही रणनीति के अनुसार ही अपना धन ख़र्च करें। आपकी कई बुरी आदतें और अपनी शर्तों पर जीवन व्यापन करने की आपकी सोच से, इस सप्ताह आपका परिवार बहुत दुखी हो सकता है। इस कारण संभव है कि आपको घर के अलग-अलग सदस्यों से, नैतिकता के पाठ के ऊपर कई लेक्चर मिलें। इससे आपके स्वभाव में अड़ियलपन तो आएगा ही साथ ही, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। पेशेवर लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा।क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की उपस्थिति के परिणामस्वरूप, आपको महान अवलोकन और विश्लेषणात्मक कौशल प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जो आपको करियर के मामले में आगे बढ़ने में आपकी भरपूर मदद करेगा। इस सप्ताह घर-परिवार में किसी बच्चे के अच्छे अंक, आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना को उत्पन्न कर सकते हैं। जिसके बाद आप अपना जो समय पहले अधिक टीवी देखकर या खेल-कूद करके बर्बाद कर रहे थे, उसे आप सही दिशा में लगाते हुए पढ़ाई-लिखाई करते दिखाई देंगे। आपके अंदर अचानक आए इस सकारात्मक बदलाव को देख, आपके घरवालों को भी आनंद और ख़ुशी की अनुभूति होगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार केतु के सप्तम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको अपने हर दिन की शुरुआत कसरत, योग या व्यायाम से करनी होगी। इस दौरान अपने साथ अगर आप अपने घरवालों को भी, इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं तो आप खुद को और उन्हें ,सेहतमंद रखने में सफल हो सकते हैं। क्योंकि सुबह का समय ही वो वक़्त होता है जब आप, अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत करते हुए, पूरा दिन खुद को सकारात्मक रख सकते हैं। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रूप से इसे करने की कोशिश करते रहें। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को, खासतौर से महिला जातकों को कुछ भी बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय, विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत रहने वाली है। क्योंकि संभव है कि आपकी मासूमियत के कारण घर का ही कोई व्यक्ति, आपसे आर्थिक सहयोग माँगे, और उसे आप न चाहते हुए भी मना न कर सकें। इस सप्ताह आप किसी नए वाहन या घर की खरीदारी के लिए, घर के बड़ों से बातचीत कर सकते हैं। जिस दौरान आपको न केवल उनका सहयोग मिल सकेगा, बल्कि यदि आपको कुछ आर्थिक मदद की ज़रूरत थी तो, उसमें भी वो आपका सहयोग करते हुए, आपकी मदद करेंगे। अपने पेशेवर क्षेत्र में आपको बहुत-सी बाधाओं से दो-चार होना पड़ेगा, जिससे निकल पाना भी आपके लिए आसान कार्य नहीं रहने वाला है। इसलिए इस सप्ताह शुरुआत से ही खुद को शांत रखते हुए, हर परिस्थितियों का सामना करें। तभी आप कुछ न कुछ हल निकालने में सफल रहेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, आपको सफलता के कई मौके इस सप्ताह मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही वो जातक जिनकी हाल ही में ही शिक्षा खत्म हुई है और वो नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान अनुकूल अवसर मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

मीन साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के पंचम भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह की शुरुआत, सेहत के लिहाज़ से अच्छे नोट पर होगी। क्योंकि आपके स्वास्थ्य में इस दौरान सकारात्मक बदलाव आएँगे। जिसके परिणामस्वरूप, आप इस समय जिम भी ज्वाइन करने का फैसला ले सकते हैं। चंद्र राशि के अनुसार राहु के द्वादश भाव में स्थित होने के कारण ग्रहों की मौजूदगी स्थिति, इस बात की भी तरफ इशारा कर रही है कि इस दौरान आपके कुछ अनचाहे खर्चे होने की आशंका है। हालांकि आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने से, आपके जीवन में इन ख़र्चों का प्रभाव नहीं दिखाई देगा और आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ खर्चा कर सकेंगे। इसलिए आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना, आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह आशंका है कि पूर्व में परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम, घर के किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से कुछ समय के लिए टल सकता है। इस कारण आप और घर के बच्चे कुछ नाख़ुश दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपकी आमदनी में, अच्छा मुनाफ़ा होने के योग बन रहे हैं। क्योंकि इस दौरान आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत, कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग लाएगी। जिससे आपको वो सभी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे, जिसके आप असल हकदार हैं। हालांकि इस दौरान अहंकार में आकर कोई भी काम बीच में ही अधूरा न छोड़े, अन्यथा इससे आपको ही परेशानी हो सकती हैं। इस सप्ताह आशंका है कि, कुछ विपरीत गतिविधियों की वजह से कई छात्रों का मन विचलित हो और इसके परिणामस्वरूप, उन्हें इच्छा अनुसार फलों की प्राप्ति में असफलता मिले। इसलिए जितना मुमकिन हो, ऐसी हर परिस्थिति से बचने के लिए आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई और बाकी अन्य कार्यों के बीच एक सही संतुलन बनाकर ही आगे बढ़ने की ज़रूरत होगी।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या 10 से 16 अगस्त 2026 के दौरान कोई बैंक हॉलिडे पड़ेगा?

इस सप्ताह 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

2. हरियाली तीज 2026 में कब है?

वर्ष 2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त 2026. शनिवार को मनाई जाएगी। 

3. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2026 में कब पड़ेगा?

वर्ष 2026 में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा।

Tags
To Top