🔱
OM ASTTRO UNIVERSE
Om Trivedi / Kanishk Trivedi
Join Our Official WhatsApp Channel
🔮 Vedic Astrology 🔱 Tantra 📜 Ravan Samhita 🎙️ Podcast 🕉️ Sanatan Mysteries
OFFICIAL CHANNEL JOIN NOW

कन्या राशि – स्वभाव, व्यक्तित्व एवं गुण-दोष Om Asttro

OM ASTTRO UNIVERSE

 

कन्या राशि



कन्या राशि की विशेषताएँ 

कन्या राशि चक्र में एक कन्या का प्रतिनिधित्व करती है इसलिए इसे सभी राशियों में से सुंदर राशि माना जाता है। इस राशि का स्वामी बुध है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक छोटी-छोटी बातों को लेकर राई का पहाड़ बनाने वाले होते हैं। स्वभाव से ये परिपूर्णतावादी (परफ़ेक्शनिस्ट), नकचड़े, आलोचक एवं रूढ़िवादी विचार के होते हैं। ये अपनी भावनाओं को दबाकर रखते हैं। यदि इस राशि के जातक किसी बात को मन में ठान लें तो उसे ये बड़ी ख़ूबसूरती से अंजाम देते हैं।

कन्या राशि के जातक बेहद व्यवस्थित एवं स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होते हैं। अतः इन मामलों में इन्हें सलाह देने की आवश्यकता नहीं है। ये अपने दैनिक क्रिया-क्लाप को लेकर भी बहुत अनुशासित होते हैं। इस राशि के जातक अपने साथी की भावनाओं को भलि-भांति समझते हैं और उनका अच्छी तरह से ख़्याल रखते हैं। कन्या राशि वाले जातक तीव्र गति से सोचने वाले और उस पर त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले होते हैं। ये जातक अच्छे समीक्षक होते हैं। रिलेशनशिप के लिए ये लोग वफ़ादार साथी होते हैं।

कन्या राशि का स्वास्थ्य

आंत और कब्ज की शिकायत आप कन्या लग्न वालों के लिए आम होती है। समय - समय पर आपके विचारों में बदलाव से आपके आसपास के दूसरों व्यक्तियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कन्या लग्न के फलस्वरूप आपको यौन अंगों में परेशानी हो सकती है। आपको अपने खान पान के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आप मिर्च मसालेदार खाना खाने से बचे और विदेशी भोजन के प्रति अपने आकर्षण पर भी नियंत्रण बनाये रखे।

कन्या राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

कन्या लग्न के लोग अपेक्षाकृत अपने आप में रहने वाले, विनम्र और मृदुभाषी होते हैं। आप ऐसे लोगों को दोस्त मानते हैं जो आपको सामाजिक ढांचे में ऊपर आने में मदद करते हैं। जब किसी बाधा से सामना होता है तो आप संयमित रहते हैं और उसके समाधान के लिए तर्कसंगत उपाय में लग जाते हैं। इस विनम्रता को ही कभी कभी आपकी कमजोरी और जोड़तोड़ वाला मान लिया जाता है। आपमें इतनी क्षमता होती है कि आप किसी मुद्दे को समझ सकें और सबसे कठिन से कठिन समस्या का हल कर सकें। आपकी लग्न के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और गलत कामों में कम ही संलग्न होते हैं। आपकी लग्न के लोगों का व्यवहार दोस्ताना होता है और आप आमतौर पर सावधान, तेज संयमित और आसपास के बारे में जानकारी रखने वाले होते हैं। आप सोचसमझकर दोस्ती करना पसंद करते हैं। आपमें दूसरों की सहायता करने की ललक का गुण ही आपके लिए हानि का कारण बन जाता है।

कन्या राशि का शारीरिक रूप-रंग

कन्या लग्न के लोग अक्सर अल्हड़ प्रवृति के होते हैं। आपकी अक्सर शारीरिक बनावट खासकर चेहरा खूबसूरत होता है। आपके चलने का अंदाज, शारीरिक बनावट, मासूम चेहरा काफी लुभावने दिखता हैं। आपके नाक और गाल काफी आकर्षक होते हैं।

To Top