🔱
OM ASTTRO UNIVERSE
Om Trivedi / Kanishk Trivedi
Join Our Official WhatsApp Channel
🔮 Vedic Astrology 🔱 Tantra 📜 Ravan Samhita 🎙️ Podcast 🕉️ Sanatan Mysteries
OFFICIAL CHANNEL JOIN NOW

अपनी राशि के अनुसार धारण करें रुद्राक्ष और पाएं सफलता OmAsttro

OM ASTTRO UNIVERSE

 

अपनी राशि के अनुसार धारण करें रुद्राक्ष और पाएं सफलता

रुद्राक्ष का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। रुद्राक्ष को देवों के देव कहे जाने वाले भगवान शिव से संबंधित माना जाता है। इसलिए ऐसा भी माना जाता है कि जो भी व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं और अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग प्रकार के रुद्राक्ष धारण करने की बात हमारे धार्मिक ग्रंथों में कही गयी है। आज अपने इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि राशि अनुसार कौन सा रुद्राक्ष धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा। 


मेष

राशि चक्र की प्रथम राशि मेष के जातकों के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष सबसे शुभ माना जाता है। तीन मुखी रुद्राक्ष को धारण करके इन्हें कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों से निजात मिल सकता है। 

वृषभ

शुक्र के स्वामित्व और पृथ्वी तत्व की वृष राशि के जातकों लिए छह मुखी रुद्राक्ष सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इससे उनके जीवन में सकारात्मकता आती है। 

मिथुन 

राशिचक्र की तृतीय राशि मिथुन के जातकों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष सबसे शुभ फलदायक होता है। इससे मिथुन राशि के जातकों की चंचलता कम होती है और उनके जीवन में स्थिरता आती है। 

कर्क

कर्क राशि वालों को जीवन में सकारात्मक बदलावों के लिए दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

सिंह 

सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के जातकों को 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इस रुद्राक्ष के धारण करने से सिंह राशि वालों को कई अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

कन्या 

बुध ग्रह के स्वामित्व वाली कन्या राशि के लोगों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष शुभ माना गया है। यदि आपको स्वास्थ्य जुड़ी कोई समस्या है या जीवन में सफलता नहीं मिल रही तो इस रुद्राक्ष को धारण करने से मिल सकती है। 

तुला 

सौंदर्य के देवता शुक्र की दूसरी राशि तुला वालों के लिए 7 मुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है। 

वृश्चिक 

मंगल के स्वामित्व में आने वाली वृश्चिक राशि के लोग तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करके अपने जीवन की कई परेशानियों से पार पा सकते हैं। 

धनु 

अग्नि तत्व की धनु राशि के जातकों के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष अति शुभ माना गया है, इससे इनके जीवन में संतुलन आता है। 

मकर 

शनि के स्वामित्व में आने वाली मकर राशि के लोग यदि 14 मुखी रुद्राक्ष पहनें तो उन्हें शुभ फल मिलते हैं। इसके अलावा सात मुखी रुद्राक्ष भी इनके लिए शुभ माना गया है। 

कुंभ 

शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के जातकों की ही तरह कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सात या 14 मुखी रुद्राक्ष शुभ माना जाता है। 

मीन

राशिचक्र की अंतिम राशि मीन के जातकों के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष अति उत्तम माना गया है। 

यदि आप भी जीवन में बुरे दौर से गुजर रहे हैं तो कुंडली के अनुसार अपनी राशि जानकर राशि के अनुसार रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं इससे आपको सकारात्मकता अवश्य प्राप्त होगी। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रुद्राक्ष धारण करना अच्छा माना जाता है इसे धारण करने से कई बीमारियों से भी निजात मिलती है। 

To Top