मासिक अंक फल फरवरी 2026: ॐ एस्ट्रो का यह विशेष ब्लॉग आपको “मासिक अंक फल 2026” के माध्यम से फरवरी महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी देने जा रहा है। इसकी सहायता से हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए फरवरी 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो चलिए अब जान लेते हैं फरवरी 2026 के बारे में।
अंक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी का महीना साल का दूसरा महीना होने के कारण अंक 2 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। इस महीने पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। बता दें कि साल 2026 का जोड़ 1 होता है उसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 2 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही, 2 और 1 को मिलाने पर अंक 3 बन रहा है। अतः चंद्रमा और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ बृहस्पति का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है।
हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर चंद्रमा, सूर्य और बृहस्पति का अलग-अलग प्रभाव रहेगा। लेकिन, फरवरी 2026 का महीना सामान्य तौर पर लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ रह सकता है। कभी प्रसन्नता तो कभी उद्वेग अथवा कभी-कभी आक्रोश भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, शासन-प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े हुए क्षेत्रों तरक्की भी देखने को मिल सकती है। साथ ही, यात्रा, क्रिएटिविटी, विदेशी संबंध, संचार कौशल आदि के लिए भी यह महीना उल्लेखनीय रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए फरवरी 2026 का महीना कैसे परिणाम लेकर आएगा।
मूलांक 1
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। इस महीने अंक 8 के अलावा बाकी सभी अंक या तो आपके सपोर्ट में रहेंगे या फिर आपको औसत परिणाम दे सकते हैं। विशेषकर अंक 4, अंक 1 के साथ बहुत अच्छे रिश्ते नहीं रखता है, लेकिन बहुत ज्यादा खराब रिश्ते भी नहीं होते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक औसत परिणाम देना चाह रहा है जबकि 1 और 2 सपोर्ट में रहेंगे। इस प्रकार, इस महीने आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसके बावजूद भी इस महीने आपको हर तरह के काम में सावधानी होगी। बहुत ज्यादा गुस्से में आकर या इमोशनल होकर फैसले लेने से बचें, बल्कि अपने पुराने अनुभव के आधार पर नए अनुभव सीखने होंगे।
किसी के बहकावे में आकर या किसी चीज को बिना समझे कोई डिसीजन नहीं लेना है। यदि ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो बेहतर होगा कि विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें। डिजिटल या साइबर फ्रॉड से बचने का प्रयास करें। संभव हो, तो इस महीने डिजिटल डिटॉक्स करने की कोशिश करें। इन सावधानियों को रखने की स्थिति में अंक 1, 2 और 3 का सपोर्ट ज्यादा बढ़ेगा जिससे आप रिश्तों को भी समय दे पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को भी मेंटेन कर सकेंगे। साथ ही, शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक करें।
मूलांक 2
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा, बल्कि सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 5 और अंक 1 दोनों आपको सपोर्ट में रहेंगे इसलिए इस महीने आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में, इस महीने आप अपने कामों में बहुत अच्छे परिणाम पा सकेंगे। यदि आप बिजनेसमैन हैं यानी कि बिजनेस करते हैं तो उसमें आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।
आप जिन मामलों में सकारात्मक परिवर्तन प्राप्त करना चाह रहे हैं, तो उनमें भी आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। टूर ट्रेवल्स यानी कि यात्राओं से जुड़े मामलों में भी आपको अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के मौके भी आपको मिलेंगे। स्वयं को विस्तार देने के भी मौके आपको मिल सकते हैं। यदि किसी कानूनी विवाद में उलझे हुए थे, तो किसी की मदद मिलने से आपको राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर, यह महीना आपको अधिकांश मामलों में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।
उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मूलांक 3
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 6 आपके सपोर्ट में नहीं होगा, बाकी ज्यादातर अंक आपके सपोर्ट में रहेंगे इसलिए छोटे-मोटे व्यवधान रहेंगे, लेकिन समस्याओं के बाद आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। इस महीने कई मामलों में विरोधाभास भी देखने को मिल सकता है, लेकिन इन सब परेशानियों के बाद आप अपने घर और परिवार को पूरा समय दे सकेंगे।
विवाहित होने की स्थिति में दांपत्य जीवन में और अधिक अनुकूलता देखने को मिलेगी। हो सकता है कि कुछ मामलों में वैचारिक भिन्नता भी रहे। लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे और सब कुछ अनुकूल होने लग जाएगा। सिंगल होने की स्थिति में लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है। यदि पहले से रिश्ते में हैं, तो छोटे-छोटे मनमुटाव हो सकते हैं, परंतु बाद में प्रेम में और गर्मजोशी देखने को मिल सकती है।
उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक 4
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए होगा। वैसे इस महीने कुछ अंक विरोध में होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले अंक 7 के पक्ष में होने से सब कुछ अच्छा बना रहेगा। हालांकि, अन्य अंक भी सपोर्ट में होंगे, सिर्फ 8 अंक विरोध में रह सकता है। कुछ-कुछ मामलों में अंक 1 भी आपके विरोध में रह सकता है, लेकिन 7 का अच्छा खासा सपोर्ट मिलने के कारण आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे लोग अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। इस महीने की सबसे अनुकूल बात यह रहेगी कि आप अपने प्रोजेक्ट की कमियों को ढूंढ कर उन्हें ठीक कर सकेंगे। सामाजिक जीवन में आप अच्छे और बुरे लोगों की पहचान भी कर सकेंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े मामलों में भी इस महीने आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि कुछ एक रिश्ते थोड़ा सा निराश कर सकते हैं, लेकिन उस निराशा का नकारात्मक असर नहीं होगा बल्कि आप नए विकल्प भी ढूंढ सकेंगे। यानी कि कुछ कठिनाइयां या परेशानियों के बाद इस महीने आप ज्यादातर मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
मूलांक 5
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 2, और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए होगा। इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 8 आपके सपोर्ट में नहीं होगा। अंक 2 आपके लिए औसत रहेगा, बाकी के अंक काफी हद तक आपके सपोर्ट में रहेंगे, जो आपको अच्छे रिजल्ट्स दिलाने में मददगार बनेंगे। लेकिन, प्रमुख अंक का विरोध में होना थोड़ी कठिनाइयां देने का काम कर सकता है। इस महीने आपको आर्थिक मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। नए निवेश के प्रति जागरूक रहना जरूरी रहेगा।
किसी को पैसे उधार देना भी ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है कि आप अपने काम को अपग्रेड करना चाह रहे हो या कार्यशैली में कोई परिवर्तन करना चाह रहे हो अथवा ऐसा भी हो सकता है कि कुछ लोग अपना काम भी बदलना चाह रहे होंगे, तो उन्हें चाहिए कि अभी थोड़ा सा इंतजार करें। क्योंकि यह महीना सही नहीं कहा जा सकता है। कहने का तात्पर्य है कि यह समय पूरी तरह से विरोध में नहीं है क्योंकि बाकी अंक आपको सपोर्ट दे रहे हैं, लेकिन प्रमुख अंक का विरोध में होना थोड़ा रिस्की हो सकता है इसलिए सावधानी पूर्वक निर्वाह करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि नए परिणाम अनुकूलता के साथ नहीं भी प्राप्त कर सकेंगे, तो ऐसे में आपका प्रयास रहना चाहिए कि पुरानी चीजें खराब न होने पाएं। यदि आप इन परिस्थितियों को नियंत्रण में रख पाएंगे, तो उसे भी उपलब्धि के रूप में माना जाएगा।
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने समर्थ के अनुसार भोजन करवाएं अथवा उनका सहयोग करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मूलांक 6
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने ज्यादातर अंक या तो औसत परिणाम दे रहे हैं या फिर आपके विरोध में होंगे। वैसे ज्यादातर अंक औसत स्थिति में होंगे, सिर्फ सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 9 असहयोग कर सकता है। इस कारण इस महीने किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। विशेषकर यदि आप थोड़े से भावुक या गुस्सैल स्वभाव के हैं, तो बेहतर होगा महत्वपूर्ण निर्णयों को इस महीने टाल दिया जाए।
आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा लेकिन उस एनर्जी का दुरुपयोग करने से बचें। उस एनर्जी का सही उपयोग करके आप अपने आधे-अधूरे कामों को पूरा करें। यदि कुछ रिश्ते बिगड़े हुए हैं, तो उन्हें सुधारने की कोशिश करें। लेकिन यदि ऐसा लगे कि रिश्ते सुधारने की बजाय बिगड़ रहे हैं, तो शांत रहना ही उचित रहेगा। जो जैसा चल रहा है उसको उसी तरह से मेंटेन करें और रिश्तो से ज्यादा फोकस अपने काम पर लगाएं। इन सावधानियों को अपनाने की स्थिति में आप नुकसान को रोक सकेंगे। नए सिरे से कुछ बड़ी उपलब्धि मिले या न मिले लेकिन नुकसान न होने पाए। यदि आप इतना भी कर देंगे तो इसे भी उपलब्धि के रूप में माना जाएगा।
उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 7
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 1, 2, 3 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने कुछ अंक औसत स्थिति में होंगे, तो वहीं कुछ अंक विरोध में भी रहेंगे। हालांकि, अंक 3 और 8 आपको सपोर्ट भी करना चाह रहे हैं क्योंकि इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 1 आपको औसत परिणाम देगा। ऐसे में, यह महीना मिलाजुला परिणाम देने वाला कह सकते हैं।
हालांकि, इस महीने आपको कुछ नई शुरुआत करने के मौके मिलेंगे, लेकिन, शुरुआत आसान नहीं रहेगी। हालांकि, बहुत कठिन भी नहीं रहेगा परंतु कुछ परेशानियों के बाद शुरुआत संभव हो सकेगी। सामाजिक मामले में भी परिणाम ऐसे ही रह सकते हैं यानी कि प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए आपको अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी मेहनत के परिणाम मिल जाएंगे, लेकिन यह सब कुछ आसान नहीं रहेगा। कहने का मतलब यह है कि महीना उपलब्धियां देगा लेकिन आपसे मेहनत लेगा। खास बात है कि मेहनत भी सामान्य से थोड़ी ज्यादा लग सकती है।
उपाय: सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।
मूलांक 8
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 3, और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं, यानी इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 2 औसत रहेगा। वही, अंक 1 विरोध में रहेगा जबकि अंक 3 आपके लिए काफी हद तक सपोर्टिव रहेगा। अंक 8 आपका स्वयं का अंक कहा जाएगा जिसे हम सामान्य तौर पर आपके फेवर वाला ही कह सकते हैं। हालांकि, अंक 8 की उपस्थिति चीजों को धीमा करने का काम कर सकती है, लेकिन धीमी गति से ही सही काम संपन्न होते हैं और परिणाम मिलते हैं।
आप पर सबसे ज्यादा प्रभाव अंक 2 का रहेगा जो आपको औसत परिणाम देना चाह रहा है आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे लेकिन सब कुछ शायद बहुत जल्दी न हो। ऐसा भी हो सकता है कि उम्मीद से थोड़ा अधिक समय लग सकता है। यह महीना रिश्तो को सुधारने में मददगार बन सकता है, लेकिन रूठे हुए रिश्तेदारों को मनाना या रूठे हुए परिजन के साथ पैचअप करना कठिन रहेगा। साझेदारी के कामों में आपको लाभ मिलेगा। लेकिन धैर्य रखना होगा। कहने का तात्पर्य है कि यह महीना आपके विरोध में नहीं रहेगा, लेकिन खुलकर आपका समर्थन भी नहीं करेगा। हालांकि, आपकी कोशिशें के अनुरूप आपको परिणाम मिलेंगे। धैर्यवान लोग औसत से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करना शुभ रहेगा।
मूलांक 9
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के लिए फरवरी 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 2, और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है क्योंकि इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा, बल्कि ज्यादातर अंक औसत परिणाम देना चाहेंगे इसलिए आपकी आपकी मेहनत के परिणाम औसत या औसत से बेहतर भी मिल सकते हैं। यदि आप सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति हैं, तो इस महीने आपकी छवि गंभीर व्यक्ति के की बन सकती है या फिर आप पहले से गंभीर हैं, तो आपकी छवि अब बेहतर हो सकती है।
यदि आप क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। मित्रता से संबंधित मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इन जातकों को अपने से मिलते-जुलते मित्र मिल सकते हैं। धर्म-कर्म और अध्यात्म के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भी यह महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है यानी कि अनुकूलता का ग्राफ बढ़ेगा लेकिन इसे बढ़ाने के लिए आपको काफ़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। यदि आप 100% परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको 110 से लेकर 120% मेहनत भी करनी होगी।
उपाय: किसी मंदिर में गुरुवार के दिन दूध और केसर का दान करें।
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। ॐ एस्ट्रो के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 1 के स्वामी सूर्य देव है।
शनि देव को अंक 8 पर स्वामित्व प्राप्त है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, वर्ष 2026 सूर्य देव का वर्ष होगा क्योंकि 2026 का जोड़ करने पर अंक 1 आता है।

.png)
