मई के इस सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन-दौलत की नहीं होगी कमी!

kanishk Omasttro
0

 

साप्ताहिक राशिफल 04 से 10 मई 2026: जैसे-जैसे हम साल 2026 में आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे आने वाला हर नया अपने साथ एक नई आशा लेकर आता है। इसी क्रम में, अब हम जल्द ही मई 2026 के पहले सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं और यह साल का पांचवां महीन होता है। ॐ एस्ट्रो का यह विशेष ब्लॉग आपको मई के पहले सप्ताह अर्थात “04 मई से 10 मई 2026” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। अगर आपके मन में भी आने वाले सप्ताह को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे कि यह हफ्ता आपके जीवन के लिए कैसा रहेगा। साथ ही, करियर, प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में आपको किस तरह के परिणाम मिलेंगे? तो इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। 

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस ब्लॉग में आपको (04 मई से 10 मई, 2026) के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहारों और ग्रहण-गोचरों की सही तिथियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस सप्ताहकिन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आएगा, इससे भी आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले नज़र डालते हैं। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

सबसे पहले हम बात करेंगे मई 2026 के इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस हफ्ते का आगमन अनुराधा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि अर्थात 04 मई 2026 को होगा जबकि इसका समापन धनिष्ठा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि यानी कि 10 मई को हो जाएगा। प्रत्येक माह का हर सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दौरान अनेक पर्वों और व्रतों को मनाया जाएगा। साथ ही, इस दौरान ग्रहों की चाल और दशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। तो चलिए अब हम आपको अवगत करवाते हैं मई के इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत एव पर्वों से। 

इस सप्ताह में कब-कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? 

 हिंदू धर्म में व्रतों और त्योहारों को विशेष स्थान दिया गया है जो हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं। लेकिन, वर्तमान समय में इंसान अपनी व्यस्त ज़िन्दगी में इतना व्यस्त हो गया है कि उनके लिए महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखना मुश्किल हो जाता है।    हैं। आपको भविष्य में ऐसे किसी भी तरह के हालातों का सामना न करना पड़ें इसलिए अब हम आपको मई 2026 के पहले सप्ताह अर्थात 04 मई से 10 मई, 2026 के बीच पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियों की सूची प्रदान करने जा रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं:

तिथि पर्व 
5 मई 2026, मंगलवार                                                                                                                                  संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी ( 05 मई 2026, मंगलवार): संकष्टी चतुर्थी सनातन धर्म में हर महीने आने वाले व्रत और त्योहारों में से एक है और इस व्रत को भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। एक साल में आने वाली सभी चतुर्थी तिथियों को संकष्टी चतुर्थी के बराबर माना जाता है। आपको बता दें कि हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,जो भक्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत करता है, उसे भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन से बप्पा सभी कष्टों को हर लेते हैं, इसलिए संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से की जाती है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, दशा और स्थिति में होने वाले बदलाव को महत्वपूर्ण माना जाता है जिसका प्रभाव मनुष्य जीवन को प्रभावित करता है। इसी क्रम में, ज्योतिष की दुनिया में कोई भविष्यवाणी करते समय या राशिफल तैयार करते समय ग्रहों की चाल, स्थिति और दशा की गणना सबसे पहले की जाती है। अगर हम बात करें इस सप्ताह की, तो मई 2026 का यह सप्ताह यानी कि 04 मई से 10 मई 2026 के बीच में कोई भी ग्रह अपनी चाल और दशा में बदलाव नहीं करेगा। जब बात आती है ग्रहण की, तो इस सप्ताह में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा। 

इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की सूची

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में हम आपको व्रत एवं पर्वों की तिथियों के बाद हम आपको यहां मई 2026 के पहले इस सप्ताह में पड़ रहे बैंक अवकाश 2026 की जानकारी देंगे जिससे आप बैंक से पड़ने वाले जरूरी कामों को समय रहते कर सकें। बता दें कि इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है इसलिए सभी बैंक हफ्ते के सातों दिन खुले रहेंगे। 

आइए अब आपको रूबरू करवाते हैं मई 2026 में कब-कब उपलब्ध हैं शुभ मुहूर्त। 

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई, 2026) के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में हमेशा से यह परंपरा रही है कि प्रत्येक शुभ एवं मांगलिक कार्यों को शुभ मुहूर्त में किया जाता है। सरल शब्दों में कहें, तो ज्योतिष के अनुसार, इस समय जब सभी ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति शुभ होती है और आप देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर हम किसी शुभ मुहूर्त में शुभ कार्य का आरंभ करते हैं, तो आपका कार्य सफल होने के साथ-साथ उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना होती है। ऐसे में, हम आपको नीचे मई 2026 के पहले सप्ताह यानी कि 04 मई से 10 मई, 2026 के बीच में उपलब्ध शुभ तिथियां प्रदान कर रहे हैं। 

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के विवाह मुहूर्त

विवाह जैसे शुभ कार्य को सदैव सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त में करने की सलाह दी जाती है जिससे नवविवाहित दंपति को देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों का भी आशीर्वाद मिल सके। ऐसे में, हम आपको मई 2026 के पहले सप्ताह में उपलध विवाह शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
01 मई 2026, शुक्रवारहस्तअष्टमीशाम 7 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक
02 मई 2026, शनिवारहस्तनवमीसुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक
03 मई 2026, रविवारस्वातीदशमीशाम 06 बजकर 57 मिनट से 04 मई की सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक 

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के नामकरण मुहूर्त

सनातन धर्म के सोलह संस्कार में से एक है नामकरण संस्कार, जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस संस्कार के अंतर्गत नवजात शिशु का नाम रखा जाता है और उसे अपने ज़िन्दगी भर की पहचान दी जाती है। यदि आप भी इस सप्ताह नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो नीचे हम आपको नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
04 मई 2026, सोमवार05:38:21 से 09:58:33
07 मई 2026, गुरुवार18:46:50 से 29:36:01
08 मई 2026, शुक्रवार05:35:17 से 29:35:17

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के मुंडन मुहूर्त 

अगर आप माता-पिता हैं और अपने शिशु के मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो बता दें कि मई 2026 के इस मई के  सप्ताह में मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:

दिनांकमुहूर्त का समय 
01 मई 2026, शुक्रवार05:40:51 से 22:55:30
04 मई 2026, सोमवार 09:58:33 से 29:27:40

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त 

यदि आप अपने शिशु का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न करना चाहते हैं, लेकिन आपको कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है, तो साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको इस सप्ताह (04 से 10 मई 2026) के अन्नप्राशन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की तिथियां देने जा रहे हैं।  

दिनांकमुहूर्त का समय 
5 मई 2026, मंगलवार07:39 PM से 05:37 AM (6 मई)
6 मई 2026, बुधवार05:37 AM से 03:54 PM
7 मई 2026, गुरुवार06:46 PM से 05:35 AM (8 मई)
8 मई 2026, शुक्रवार05:35 AM से 12:21 PM

इस सप्ताह (04 मई से 10 मई 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त 

प्रत्येक माता-पिता के लिए वह दिन बहुत ख़ास होता है जब उनकी संतान अपनी शिक्षा आरंभ करता है और अगर इसे शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो देवी-देवताओं की कृपा पाने प्राप्त होती है। ऐसे में, हम आपको 04 मई से 10 मई 2026 के बीच उपलब्ध विद्यारंभ मुहूर्त की तिथियां दे रहे हैं। 

तिथि दिन मुहूर्त
4 मई 2026सोमवारसुबह 06:16 से 09:02, दोपहर 10:36 से शाम 04:10
6 मई 2026बुधवारसुबह 06:14 से 09:00, दोपहर 10:34 से शाम 04:08
8 मई 2026शुक्रवारसुबह 06:12 से 08:58, दोपहर 10:32 से शाम 04:06

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते है इस सप्ताह में जन्मे मशहूर हस्तियों के बारे में। 

साप्ताहिक राशिफल 04 मई से 10 मई, 2026

मेष साप्ताहिक राशिफल 

राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह यूँ तो आप खुद को काफी हद तक, सेहतमंद महसूस करेंगे। क्योंकि इस दौरान आप अपने परिवार और कार्यक्षेत्र में सही संतुलन बनाए रखने और इस बीच अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में भी, सफल होंगे। जिन कारोबारियों ने मुनाफ़ा पाने के लिये पूर्व में कोई डील की थी, तो उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ा शुभ संकेत मिल सकता है। क्योंकि संभव है कि आपकी यह डील सफल रहे, जिससे आपके पास जल्द ही पैसे या मुनाफ़ा आने के कई योग बनते दिखाई दें। दफ़्तर या कार्यस्थल पर कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते, अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान संभव है कि आप अपने परिवार को किया कोई वादा निभाने में भी पूरी तरह असफल रहें, जिसके कारण आपको उनकी नाराज़गी का सामना करना होगा। शनि के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आप में धैर्य की कमी होगी, जिससे आप कार्यस्थल पर दुसरो को बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे। इससे आप न चाहते हुए भी कई लोगों को अपने ख़िलाफ़ कर सकते हैं। साथ ही आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके इस रवैये से कुछ नाख़ुश दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपकी राशि के छात्र, अपनी मेहनत से जी नहीं चुराएंगे, जिसके कारण उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसलिए इस समय का उत्तम लाभ उठाते हुए, मन लगाकर ही केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

केतु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपने खानपान में सही सुधार कर, अच्छा भोजन करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि ये आपके भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए मददगार के साथ-साथ, आपकी मानसिक दृढ़ता में भी वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगा। इसलिए अधिक मसालेदार भोजन का त्याग कर, ताज़े फल और सब्जियों का आनंद लें। बिना विचार किये आपको किसी को भी, अपना पैसा नहीं देना चाहिए। अन्यथा आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने धन का सही इस्तेमाल करने के लिए, आप अपने घर के बड़ों और बुजुर्गों से सलाह लें सकते हैं। इस हफ़्ते राहु के दसवें भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह परिवार का कोई सदस्य, आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे सकता है। ऐसे में उनसे विवाद करने की जगह, हालात क़ाबू करने के लिए उसकी सीमा तय करना ही, आपके लिए एकमात्र और बेहतर विकल्प सिद्ध होगा। सामाजिक तौर पर आपका मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इस सप्ताह के दौरान आप बहुत सारी परोपकारी गतिविधियों में शामिल दिखाई देंगे, जिसका फल आपको करियर में प्रगति देने का कार्य करेगा। छात्रों के लिए सबसे ज्यादा ये सप्ताह उत्तम रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और साथ ही कई ग्रहों की कृपा से आप, हर परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

राहु के नौवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको ख़ास तौर से हिदायत दी जाती है कि अपना अतिरिक्त समय घर पर बैठकर बोर होने की जगह, अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। क्योंकि इससे आप स्वयं को, काफी हद तक तनाव मुक्त रखने में सफल हो सकेंगे। इस बात में कोई दोहराय नहीं है कि, आप पैसों की अहमियत को समझने के बावजूद अपने धन को बेबाक तरीक़े से खर्च करते आए हैं। परंतु इस सप्ताह आपको अपने पूर्व समय की उन ग़लतियों का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। बृहस्पति के पहले भाव में होने के कारण, इस समय बहुत सी ऐसी स्थितियाँ आएँगी, जब कोई करीबी सदस्य पैसों की डिमांड करेगा, परंतु आपके पास उसे देने के लिए कुछ नहीं होगा। जिससे उनके और आपके रिश्तों में दूरियाँ आने के योग बनेंगे। इस सप्ताह घर के सदस्यों के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना, आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। साथ ही जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ इस दौरान उपहारों का लेन-देन करने के लिए भी, ये सप्ताह विशेष अच्छा रहने वाला है। इस पूरे ही सप्ताह आपके शत्रु सक्रीय होंगे, और समय-समय पर आपकी कमज़ोरियों का लाभ उठाते हुए वो आपके ख़िलाफ़ षडयंत्र भी करते दिखाई देंगे। इससे आप खुद को करियर में आगे बढ़ाने में असमर्थ होंगे। साथ ही आप किसी बड़ी मुसीबत में भी फँस सकते हैं। इस हफ्ते कई छात्रों को अपने कुछ विषयों को समझने में परेशानी महसूस होगी, परंतु बावजूद इसके वो इनसे निजात पाते हुए इसमें भी सफलता अर्जित करने में कामयाब होंगे। ऐसे में इस दौरान उन्हें निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता होगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

राहु के आठवें भाव में होने के कारण, शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए, आपके द्वारा नियमित रूप से इस सप्ताह ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। ऐसे में घर के बाहर जाकर ताज़ी हवा में, कुछ खेल-कूद जैसी गतिविधियों में अपनी भागदारी दर्ज करते रहें। इस हफ़्ते शनि के नौवें घर में होने की वजह, इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों की आय में, वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में उन्हें कुछ छोटे निवेशों में अपने पैसे खर्च करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे ही उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी और वो अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल होंगे। आप अकसर अपनी क्षमता से ज्यादा का वादा दूसरों को कर बैठते हैं, जिससे आप स्वंय को न चाहते हुए भी मुसीबत में फँसा देते हैं। परंतु इस सप्ताह आपको ऐसा करने से बचना होगा। अन्यथा आप अपनी प्रमाणिकता खो भी सकते है। इसलिए उसी कार्य का वादा करें, जिसे आप पूरा करने की क्षमता रखते हैं। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि, आपको इस दौरान कुछ गलत होने पर चीजों को स्पष्ट रखने या बाहर निकलने की रणनीति की योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि यह सप्ताह साझेदारी के लिए तभी ज्यादा फलदायी सिद्ध होगा, जब आप स्वयं भी व्यापार में विस्तार के लिए प्रयास करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह हॉस्टल या बोर्डिंग स्कूल में रह रहे छात्रों को थोड़ा विशेष ध्यान रखते हुए, अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि तभी आपको शुभ फल मिल पाएगा। वहीं विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों की बात करें तो, उन्हें भी मध्य भाग के बाद करीबी रिश्तेदार से किसी विदेशी कॉलेज या स्कूल में, दाखिल होने का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

शनि के आठवें भाव में होने के कारण, घर परिवार और निजी जीवन में चल रही तनाव ग्रस्त गतिविधियाँ, आपको अंदर से मायूस और बेचैन कर सकती है। हालांकि इस दौरान आप अपनी बेचैनी को दूसरों से छुपाते दिखाई देंगे, जिससे आपके स्वभाव में कुछ आक्रामकता की वृद्धि भी हो सकती है। केतु के पहले भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपको खुद को हर प्रकार के संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से, दूर रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए शुरुआत से ही खुद को सावधान रखें और, थोड़े से पैसों के लालच में आकर कोई भी गैरकानूनी कार्य न करें। इस पूरे ही सप्ताह कई घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और ये आपकी ठीक तरह से, काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। जिसका सीधा असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। आपका साप्ताहिक राशिफल यह संकेत देता है कि, उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय विशेष अच्छा रहेगा। क्योंकि आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी, जिससे आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपने खानपान में सही सुधार कर, अच्छा भोजन करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि ये आपके भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए मददगार के साथ-साथ, आपकी मानसिक दृढ़ता में भी वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगा। इसलिए अधिक मसालेदार भोजन का त्याग कर, ताज़े फल और सब्जियों का आनंद लें। आर्थिक जीवन में इस सप्ताह, आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। राहु के छठे भाव में होने के कारण, इससे अच्छे स्तर पर आपको आर्थिक फ़ायदा तो पहुँचाएंगे ही, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी मजबूत होती प्रतीत होगी। कार्यस्थल पर इस सप्ताह आपके खिलाफ, कई मज़बूत ताक़तें षडयंत्र कर रही हैं। इसलिए ऐसे क़दम उठाने से आपको अभी बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। क्योंकि इससे आप खुद को अत्यधिक तनाव ग्रस्त कर सकते हैं, जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं और नीतियों पर पुनर्विचार करते हुए, उसमें ज़रूरी सुधार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान आपके काम के नतीजे और मुनाफ़े आपके अनुसार तो होंगे, परंतु आपके मन में ज्यादा की चाह आपको संतुष्टि नहीं देगी और आप निरंतर और ज्यादा की चाहत में प्रयासरत दिखाई देंगे। इस सप्ताह आप कोई ऐसी नई किताब खरीद सकते है, जो आपके पास पहले से ही उपलब्ध होगी, इससे आप अपने धन को बर्बाद करेंगे। ऐसे में शिक्षा से संबंधित कुछ भी सामग्री ख़रीदने से पहले, अपने पास मौजूद हर चीज़ की जांच अच्छी तरह से करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

राहु के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आप अत्यधिक भावनात्मक दिखाई देंगे, जिसके कारण आपको अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस हो सकती है। ऐसे में आपका ये अजीब रवैया, लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आप मे झुंझलाहट पैदा हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा, अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने प्रदर्शित करने से अभी बचें। बृहस्पति के नौवें भाव में होने की वजह से, आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से यह समय आपको बेहतर दिशा और अवसर प्रदान करने वाला साबित होगा। क्योंकि इस सप्ताह आपको पैसे बचाने या संचय करने में, अपने परिवारवालों का साथ मिलेगा। इस सप्ताह किसी भी घर के सदस्य या अपने किसी मित्र के आगे, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से बचें। अन्यथा वो व्यक्ति आपके विश्वास का गलत फ़ायदा उठाते हुए, आपको आहत कर सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं को अभी खुद तक ही सीमित रखना, आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आप में ऊर्जा की कमी दिखाई देगी, जिससे आप किसी भी कार्यों को उत्साह के साथ नहीं करेंगे। इसका नकारात्मक असर आपके सहकर्मियों को भी परेशान करेगा और आशंका है कि आपका ये स्वभाव उनकी कार्यक्षमता और गति को भी प्रभावित करें। शिक्षा के क्षेत्र में आप, उम्मीद से बेहद अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यह अवधि आपके जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। इस दौरान विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति विशिष्ट रुचि विकसित करते हुए, अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

राहु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ी अधिक सजकता देखी जाएगी। जिसके कारण आप पहले से अधिक बेहतर खान-पान लेते दिखाई देंगे। इसलिए अपना रहन-सहन ठीक रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाए। इस सप्ताह आपके पास धन तो होगा, परन्तु किसी वस्तु की ख़रीदारी के कारण आपके लिए वो पर्याप्त नहीं होगा। जिसके चलते संभव है कि आप किसी बैंक या अन्य किसी संस्थान से ऋण या कर्ज लेने का प्लान कर सकते हैं। हालांकि संभव हो तो अभी ऐसा करने से बचें और ख़रीदारी को बाद के लिए टाल दें। इस सप्ताह कुटुंब में प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में अच्छा इज़ाफा होने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कोई ई-मेल या सन्देश, परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगा। जिसके कारण आप अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर हँसते नज़र आएँगे। बृहस्पति के आठवें भाव में होने की वजह से, ये सप्ताह कई जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलने के योग दर्शा रहा है। हालांकि शुरुआत में कुछ अधिक मेहनत करनी होगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां पक्ष में जाती प्रतीत होंगी। इसलिए शुरुआत से ही अपनी मेहनत जारी रखें। कई छात्र दूसरे छात्रों के उपकरण देखकर, अपने पास उनका अभाव महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण वो इस सप्ताह, अपने घरवालों से किसी नए स्मार्ट फोन या लैपटॉप की मांग भी करते दिखाई देंगे। हालांकि उन्हें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि आपके माता-पिता पहले ही अपना खून-पसीना एक करके, आपको उत्तम शिक्षा दिला रहे है और अब आपकी ये मांग, उनके आर्थिक बजट को बिगड़ते हुए, उनपर अतिरिक्त बोझ डाल सकती हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

शनि के चौथे भाव में होने के कारण, स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस सप्ताह आपको छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कोई बड़ी बीमारी इस दौरान नजर नहीं आती, इसलिए आप काफी खुश नसीब रहेंगे। फिर भी आपको अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर योगाभ्यास, ध्यान और एक्सरसाइज करते रहना चाहिए ताकि आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त और फिट बनाए रख सकें। इस सप्ताह वित्त के संबंध में, गति को बनाए रखने के लिए आपको कम मेहनत के बाद भी अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त हो सकेगा। क्योंकि राहु के तीसरे भाव में होने की वजह से, इस दौरान ग्रहों की स्थिति बताती है कि आपके अप्रत्याशित खर्चें बेहद कम होंगे, जिससे आप अपना धन काफी हद तक संचय करने में सफल होंगे। आपकी अस्वच्छन्द जीवनशैली, घर के लोगों को इस सप्ताह नगवारा गुजर सकती है। इस कारण पारिवारिक वातावरण में तनाव पैदा होगा। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि अपनी इस आदत में ज़रूरी बदलाव लेकर आएं, और अपनी शारीरिक साफ़-सफाई का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपका मौज-मस्ती करना, आपके वरिष्ठ अधिकारियों को नागवार हो सकता है। जिसके चलते संभव है कि वो आपको कार्यों और जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर न समझते हुए, आप से कोई ऐसा कार्य लेकर किसी दूसरे को दें दें, जिसे पाने के लिए आप पूर्व से कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपकी राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह, अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। यानी आप इस दौरान कम मेहनत के बाद भी सामान्य से अधिक अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल होंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल

केतु के आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके जीवन के कई क्षेत्र, सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले हैं। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में, अपना धैर्य न खोएँ। ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में, कुछ भी फैसला लेते समय भविष्य का ज़रूर सोचें। आपका आर्थिक जीवन इस सप्ताह भर, अच्छा रहने के योग बन रहे हैं। ख़ासकर से इस दौरान ग्रहों के प्रभाव से, आपको धन अर्जित करने के कई मौके मिलेंगे। साथ ही इस समय आपके मान-सम्मान में भी, वृद्धि होती दिखाई देगी। इस सप्ताह घर पर अचानक, मेहमानों का आगमन संभव है। जिससे पारिवारिक वातावरण में शांति आ सकेगी। इस दौरान आपको घर पर स्वादिष्ट भोजन खाने का मौका मिलेगा, साथ ही आपका शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ ही गुजरेगा। राहु के दूसरे भाव में होने की वजह से,इस सप्ताह कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और आपके बॉस गुस्से के मूड में होंगे। जिसके चलते वो आपके हर काम में कमी ढूढ़ते दिखाई देंगे। इससे आपका मनोबल भी टूट सकता है, साथ ही आशंका है कि आपको कई बार दूसरे सहकर्मियों के बीच अपनी बेज़ती भी महसूस हो। कई छात्रों के पास इस सप्ताह बहुत-सा खाली समय होगा, जो उसका सदुपयोग कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं। ऐसे में उस खाली समय को सो कर या दोस्तों के साथ मौज़-मस्ती करते हुए बर्बाद न करें, बल्कि किसी पुस्तक को पढ़ें या आप किसी कोर्स में दाख़िला लेकर भी, अपने समय का उचित उपयोग कर सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

राहु के पहले भाव में होने के कारण, कार्य स्थल पर काम का दबाव बढ़ने के साथ ही, आप इस सप्ताह मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे। जिसके कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन दिखाई देगा। केतु के सातवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको खुद को हर प्रकार के संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से, दूर रखने की सलाह दी जाती है। इसके लिए शुरुआत से ही खुद को सावधान रखें और, थोड़े से पैसों के लालच में आकर कोई भी गैरकानूनी कार्य न करें। इस सप्ताह कई ग्रहों का गोचर होने से, आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ लौट आएँगी। हालांकि उससे पहले आपके परिवार में वृद्धि होने की भी संभावना रहेगी। यह वृद्धि किसी व्यक्ति के विवाह अथवा किसी शिशु के जन्म के कारण संभव है। ऐसे में इन ख़ुशियों को परिवार के साथ मिलकर मनाए इस सप्ताह आप में ऊर्जा की कमी दिखाई देगी, जिससे आप किसी भी कार्यों को उत्साह के साथ नहीं करेंगे। इसका नकारात्मक असर आपके सहकर्मियों को भी परेशान करेगा और आशंका है कि आपका ये स्वभाव उनकी कार्यक्षमता और गति को भी प्रभावित करें। संगीत सुनना या नृत्य करना, कई प्रकार के तनाव दूर करने का रामबाण इलाज होता है। ऐसे में इस सप्ताह अच्छा संगीत सुनना या नृत्य करना आपके हफ़्ते भर के तनाव को छूमंतर कर सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल 

जिस तरह किसी भी सब्जी में तड़का, उस बे स्वाद खाने को लज़ीज़ बनाता है। उसी तरह कभी-कभी थोड़ा-सा दुःख भी, हमारे जीवन में सकारात्मकता लाने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि अगर हमारे जीवन में दुःख नहीं होगा तो, शायद हम सुख की असली क़ीमत और उसका आनंद नहीं ले सकेंगे। इसलिए दुःख आने पर, इस सप्ताह खुद को शांत रखते हुए, जितना संभव हो स्वंय को सेहतमंद रखने का प्रयास करें। बृहस्पति के चौथे घर में होने की वजह से, इस सप्ताह आपको अचानक से, धन लाभ होगा। जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक मजबूत करने में सफल होंगे, और इसके परिणामस्वरूप आप अपने घर के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने का फैसला भी ले सकते हैं। इस राशि के नवयुवक जातकों को, इस सप्ताह अपने स्कूल या कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट को लेकर, घर के बड़ों या अपने भाई-बहन की सहायता की ज़रूरत होगी। इसलिए जब भी समय मिले उनके साथ बैठकर, उनकी राय लेने की कोशिश करें। साथ ही अपने प्रोजेक्ट के बारे में भी, उन्हें अवगत कराए। राहु के बारहवें भाव में होने की वजह से , अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने का विचार कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपके लिए ये बेहद ज़रूरी होगा कि, उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य की जाँच अपने तरीके से अच्छी तरह कर लें और उसके बाद ही किसी भी निर्णय पर पहुंचे। इस सप्ताह घर-परिवार में किसी बच्चे के अच्छे अंक, आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना को उत्पन्न कर सकते हैं। जिसके बाद आप अपना जो समय पहले अधिक टीवी देखकर या खेल-कूद करके बर्बाद कर रहे थे, उसे आप सही दिशा में लगाते हुए पढ़ाई-लिखाई करते दिखाई देंगे। आपके अंदर अचानक आए इस सकारात्मक बदलाव को देख, आपके घरवालों को भी आनंद और ख़ुशी की अनुभूति होगी।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मई 2026 में बुध ग्रह का गोचर कब है?

बुध ग्रह 19 मई 2026 को वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

2. मीन राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र में मीन राशि के स्वामी गुरु देव हैं। 

3. क्या इस सप्ताह कोई बैंक अवकाश है?

मई 2026 के इस सप्ताह (04 से 10 मई, 2026) में कोई भी बैंक अवकाश नहीं है।      

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top