जुलाई 2026 है बड़ा खास, गुरु पूर्णिमा और एकादशी के साथ-साथ सावन की होगी शुरुआत!

Om Asttro Universe Team
0


 

जुलाई 2026: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई साल का सातवां महीना होता है। जुलाई से ही हिंदुओं के अत्‍यंत पावन महीने श्रावण की शुरुआत होती है। हिंदुओं के अत्‍यंत पावन महीने श्रावण की शुरुआत होती है इसलिए सनातन धर्म में इस माह को विशेष महत्‍व दिया गया है। इस महीने में 31 दिन होते हैं। इस महीने से मानसून की भी शुरुआत हो जाती है और यह माह खेती के लिए भी बहुत महत्‍वपूर्ण होता है।

मौसत की बात करें, तो भारत में इस महीने से मानसून शुरू होता है जिससे तपती गर्मी के बाद थोड़ी राहत मिलती है। इस महीने का नाम रोमन सेनापति जूलियस सीज़र के नाम पर रखा गया है। धार्मिक दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत खास होता है क्‍योंकि इस महीने में सावन के साथ-साथ देवशयनी एकादशी, योगिनी एकादशी, कर्क संक्रांति और गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े व्रत-त्‍योहार आते हैं।

ॐ एस्ट्रो यूनिवर्स के इस विशेष ब्‍लॉग में जानेंगे इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस दिन मनाए जाएंगे। इस महीने कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है औरp prक्या इस महीने में कोई ग्रहण लगेगा। इन सभी    बातों की जानकारी आपको इस विशेष राशिफल ब्लॉग के माध्यम से हम प्रदान करेंगे।

जुलाई 2026: ज्‍योतिषीय तथ्‍य एवं हिंदू पंचांग की गणना

इस बार जुलाई 2026 की शुरुआत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगी। वहीं, जुलाई 2026 का समापन शतभिषा नक्षत्र में कृष्‍ण पक्ष की सप्‍तमी तिथि पर होगा।

जुलाई 2026 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां

धार्मिंक दृष्टि से हर एक महीना बहुत खास होता है और हर एक महीने में कई व्रत एवं त्‍योहार आते हैं जिनका अपना ध‍ार्मिक महत्‍व होता है। ये त्‍योहार महीने के आकर्षण और म‍हत्‍व को बढ़ाने का काम करते हैं। आगे जुलाई 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत एवं त्‍योहारों की सूची दी गई है।

जुलाई 2026त्योहार
3 शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी
10 शुक्रवारयोगिनी एकादशी
12 रविवारमासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
14 मंगलवारआषाढ़ अमावस्या
16 गुरुवारजगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति
25 शनिवारदेवशयनी एकादशी, आषाढ़ी एकादशी
26 रविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 बुधवारगुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

बुधवार से होगी जुलाई की शुरुआत

जुलाई 2026 की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है। वैदिक ज्‍योतिष में सप्‍ताह के इस दिन को अत्‍यंत शुभ माना जाता है एवं इस दिन के स्‍वामी गणेश जी हैं। यदि आप जुलाई 2026 के पहले दिन यानी बुधवार को कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्‍त हो सकता है और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।

  • बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर जाएं और उनकी मूर्ति के सामने धूप जलाएं और 21 दूर्वा अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे बुध ग्रह दोष खत्‍म होता है।
  • भगवान गणेश को प्रसन्‍न करने के लिए हरी रंग की चीज़ों जैसे कि हरी मूंग दाल, हरे रंग के कपड़े या हरी सब्जियों का भी दान कर सकते हैं।
  • अपन बहन या बेटी को हरे रंग की वस्‍तु या श्रृंगार का सामान उपहार में दे सकते हैं।
  • गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-संपत्ति बढ़ती है।

जुलाई 2026 में श्रावण के उपाय

30 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। मान्‍यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है और सावन के सोमवार को जो भी व्‍यक्‍ति सच्‍चे मन से व्रत एवं पूजन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आप अपने जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए जुलाई में पड़ रहे श्रावण मास में निम्‍न ज्‍योतिषीय उपाय कर सकते हैं:

  • अगर आप अपनी किसी इच्‍छा के पूरे होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आप श्रावण मास में रोज़ 11 या 21 बेलपत्र लें और उसके ऊपर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिख दें। अब इन्‍हें शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे आपकी मुराद जल्‍दी ही पूरी हो जाएगी।
  • सावन के सोमवार को शिवलिंग का अनार के जूस से अभिषेक करें। इससे पैसों की तंगी की समस्‍या दूर होती है। आप भगवान शिव और देवी पार्वती को केसर से बनी खीर का भी भोग लगा सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सावन के महीने में पति-पत्नी साथ मिलकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शादीशुदा जिंदगी की सभी समस्याओं का निवारण होता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है।
  • नौकरी या व्यवसाय में कोई परेशानी आ रही है, तो सावन के सोमवार को देवी पार्वती को चांदी की पायल चढ़ाएं।

जुलाई 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर

  • शुक्र ग्रह 4 जुलाई 2026 को चंद्रमा की राशि छोड़कर सूर्य की राशि में जा रहे हैं। शुक्र यहीं पर 1 अगस्त 2026 तक बने रहेंगे।
  • बुध ग्रह 7 जुलाई 2026 की सुबह 10:32 के करीब मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। मिथुन राशि के स्‍वामी बुध ग्रह ही हैं।
  • सूर्य ग्रह 16 जुलाई 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि के स्‍वामी चंद्रमा हैं और सूर्य तथा चंद्रमा के संबंध सामान्यतः मित्रवत या कम से कम औसत माने जाते हैं।
  • बुध ग्रह 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
  • 27 जुलाई, 2026 को शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

जुलाई में काई ग्रहण नहीं है।

जुलाई 2026 में अन्नप्राशन मुहूर्त की सूची

तिथिदिनसमय (IST)
15 जुलाईबुधवार12:21 – 13:09
20 जुलाईसोमवार06:06 – 08:16
20 जुलाईसोमवार12:49 – 15:09
24 जुलाईशुक्रवार06:08 – 08:00
24 जुलाईशुक्रवार08:00 – 09:43
29 जुलाईबुधवार09:58 – 12:14
29 जुलाईबुधवार12:14 – 14:33

जुलाई 2026 में मुंडन मुहूर्त की तिथियां

दिनांकआरंभ कालसमाप्ति काल
गुरुवार, 02 जुलाई09:28:0129:26:52
शुक्रवार, 03 जुलाई05:27:1511:23:02
गुरुवार, 09 जुलाई10:40:2114:56:58
बुधवार, 15 जुलाई11:53:4021:47:53
सोमवार, 20 जुलाई19:10:2328:04:58

जुलाई 2026 में कर्णवेध मुहूर्त

तारीखसमय
2 जुलाई 202611:43-14:00, 16:19-18:38
4 जुलाई 202613:52-16:11
8 जुलाई 202606:42-09:02, 11:20-13:36
9 जुलाई 202613:32-15:52
12 जुलाई 202611:04-13:20, 15:40-19:36
15 जुलाई 202606:15-08:35, 10:52-17:47
20 जुलाई 202606:07-12:49, 15:08-19:07
24 जुलाई 202606:09-08:00, 10:17-17:11
29 जुलाई 202616:52-18:55
30 जुलाई 202607:36-12:10, 14:29-18:13
31 जुलाई 202607:32-14:25, 16:44-18:48

जुलाई 2026 में विद्यारंभ मुहूर्त

तारीखवारशुभ मुहूर्त का समय
1 जुलाई 2026बुधवारसुबह 05:35 – 08:20, दोपहर 09:53 – शाम 03:27
3 जुलाई 2026शुक्रवारसुबह 05:36 – 08:22, दोपहर 09:55 – शाम 03:29
6 जुलाई 2026सोमवारसुबह 05:38 – 08:24, दोपहर 09:57 – शाम 03:31
8 जुलाई 2026बुधवारसुबह 05:40 – 08:26, दोपहर 10:00 – शाम 03:34
10 जुलाई 2026शुक्रवारसुबह 05:41 – 08:28, दोपहर 10:02 – शाम 03:36
13 जुलाई 2026सोमवारसुबह 05:44 – 08:31, दोपहर 10:05 – शाम 03:39
15 जुलाई 2026बुधवारसुबह 05:46 – 08:33, दोपहर 10:07 – शाम 03:41
17 जुलाई 2026शुक्रवारसुबह 05:48 – 08:35, दोपहर 10:09 – शाम 03:43
20 जुलाई 2026सोमवारसुबह 05:51 – 08:38, दोपहर 10:12 – शाम 03:46
22 जुलाई 2026बुधवारसुबह 05:53 – 08:40, दोपहर 10:14 – शाम 03:48
24 जुलाई 2026शुक्रवारसुबह 05:55 – 08:42, दोपहर 10:16 – शाम 03:50
27 जुलाई 2026सोमवारसुबह 05:58 – 08:45, दोपहर 10:19 – शाम 03:53
29 जुलाई 2026बुधवारसुबह 06:00 – 08:47, दोपहर 10:21 – शाम 03:55
31 जुलाई 2026शुक्रवारसुबह 06:02 – 08:49, दोपहर 10:23 – शाम 03:57

जुलाई 2026 में उपनयन मुहूर्त

तिथिसमय
1/7/202607:21 – 11:47, 16:23 – 18:42
2/7/202607:06 – 11:43
4/7/202613:52 – 16:11
5/7/202609:14 – 16:07
15/7/202613:09 – 17:47
16/7/202606:11 – 08:31, 10:48 – 17:43
18/7/202606:06 – 10:40, 12:57 – 18:30
24/7/202606:09 – 08:00, 10:17 – 17:11
26/7/202612:25 – 14:45
30/7/202607:36 – 12:10, 14:29 – 18:13
31/7/202607:32 – 14:25, 16:44 – 18:48

जुलाई 2026 में गृह प्रवेश मुहूर्त की सूची

दिनांकआरंभ कालसमाप्ति काल
बुधवार, 01 जुलाई06:52:0629:26:31
गुरुवार, 02 जुलाई05:26:5209:28:01
सोमवार, 06 जुलाई16:08:2729:28:30

जुलाई 2026 में नामकरण मुहूर्त

दिनांकआरंभ कालसमाप्ति काल
01 जुलाई06:52:0629:26:31
02 जुलाई05:26:5229:26:52
03 जुलाई05:27:1511:23:02
05 जुलाई05:28:0415:13:32
06 जुलाई16:08:2729:28:30
08 जुलाई05:29:2312:24:15
09 जुलाई10:40:2114:56:58
12 जुलाई05:31:1622:32:30
15 जुलाई05:32:4721:47:53
19 जुलाई05:34:5329:34:52
20 जुलाई05:35:2429:35:25
24 जुलाई05:37:3628:37:25
29 जुलाई05:40:2429:40:23
30 जुलाई05:40:5817:44:08
31 जुलाई19:27:3629:41:31

जुलाई 2026 – शेयर बाज़ार की रिपोर्ट

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, जुलाई महीने की शुरुआत बुधवार को होगी और इस समय बाजार पर कई महत्वपूर्ण ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में ही ब्लू-चिप कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जिसके चलते बाज़ार तेज़ी से नीचे गिरने की स्थिति में आ सकता है।

6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच बाजार में घबराहट और अराजकता का माहौल बन सकता है।

13 जुलाई को भी बाजार घट-बढ़ दिखा सकता है, लेकिन 14 जुलाई से 17 जुलाई के बीच स्थिति थोड़ी स्थिरता की ओर बढ़ती दिखेगी। इस दौरान रियल एस्टेट, चीनी उद्योग, पावर सेक्टर, कॉफी-टी सेक्टर, छोटे वाहन निर्माता, गैस और मेटल संबंधित शेयरों में अच्छा समर्थन मिलने की संभावना है। इससे निवेशकों का भरोसा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

20 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान बाजार फिर से उतार-चढ़ाव के घेरे में आ सकता है। फार्मा, मीडिया, सॉफ्टवेयर, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, सीमेंट, पावर और मेटल सेक्टर के शेयरों में तेज़ गिरावट और हल्की बढ़त दोनों स्थिति देखने को मिल सकती है।

27 जुलाई से 31 जुलाई तक ब्लू-चिप सेक्टर पर बिकवाली का दबाव बढ़ने से बाज़ार में गिरावट की वापसी संभव है।

24 जुलाई से 31 जुलाई के बीच लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अचानक से तेजी की लहर आने की संभावनाएं भी नज़र आती हैं।

इसका मतलब है कि जुलाई 2026 निवेशकों के लिए चुनौती भी है और अवसर भी, बस सही समय को पहचानने की जरूरत है।

जुलाई मासिक भविष्यवाणी 2026: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल

मेष राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके तीसरे और चौथे भाव में रहेगा। 16 जुलाई तक सूर्य आपके तीसरे भाव में मिथुन राशि में रहेंगे, जो सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति मानी जाएगी। वहीं 16 जुलाई के बाद सूर्य ग्रह आपके चौथे भाव में चले जाएंगे।
यह सूर्य का अनुकूल गोचर नहीं होगा। अर्थात् 16 जुलाई के बाद सूर्य के परिणाम कमजोर रह सकते हैं। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके दूसरे भाव में वृष राशि में रहेंगे और शनि के द्वारा देखे जाएंगे। अतः मंगल अनुकूलता देने में पीछे रह सकते हैं। वहीं बुध ग्रह की बात की जाए तो बुध ग्रह महीने की शुरुआत में कर्क राशि में रहेंगे अर्थात आपके चौथे भाव में रहेंगे लेकिन वक्री अवस्था में रहेंगे।
वक्री चलते-चलते 7 जुलाई को बुध ग्रह आपके तीसरे भाव में आ जाएंगे। अर्थात मिथुन राशि में आ जाएंगे। इस बीच में 24 जुलाई तक बुध ग्रह वक्री और 25 जुलाई तक अस्त रहेंगे। अतः बुध ग्रह से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके चौथे भाव में रहेगा और शनि के नक्षत्र में रहेगा। यह औसत से बेहतर परिणाम देने वाली स्थिति मानी जाएगी लेकिन 15 जुलाई के बाद बृहस्पति ग्रह अस्त हो जाएंगे।
अतः कुछ मामलों में बृहस्पति के परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाए तो शुक्र ग्रह 4 जुलाई तक आपके चौथे भाव में अर्थात कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद शुक्र आपके पांचवे भाव में चले जाएंगे। जहां शुक्र केतु की युति पूरे महीने रहने वाली है।
छोटे-मोटे व्यवधानों को छोड़ दिया जाए तो शुक्र सामान्य तौर पर आपके पक्ष में परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह का गोचर आपके द्वादश भाव में रहेगा और शनि ग्रह, बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे। सामान्य तौर पर यह अनुकूल स्थिति नहीं है। ऊपर से 27 जुलाई के बाद शनि ग्रह वक्री हो जाएंगे।
ऐसे में इस महीने शनि ग्रह से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु का गोचर लाभ भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा। अतः राहु का गोचर सामान्य तौर पर आपको अच्छा लाभ दिलाने का काम कर सकता है।
केतु का गोचर पंचम भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा। यहां पर केतु मंगल के द्वारा देखा भी जाएगा। अतः केतु से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि जुलाई का महीना मेष राशि वाले लोगों के लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कुछ एक मामलों में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि, बुध के नक्षत्र में होने के कारण शनि कुछ एक मामलों में अच्छे परिणाम दे सकते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में विशेषकर कार्यक्षेत्र के मामले में शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। अलबत्ता विदेश से संबंधित मामलों के लिए, विशेषकर विदेश से संबंधित व्यापार व्यवसाय के लिए अनुकूल परिणाम भी मिल सकते हैं।
27 जुलाई के बाद शनि वक्री हो जाएंगे। अतः उस मामले में भी परेशानियां या कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं। कहने का तात्पर्य है कि शनि पिछले महीने की तरह ही कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी अनुकूलता नहीं दे रहा है लेकिन बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता आपके कार्यक्षेत्र में औसत स्‍तर के परिणाम दिलाने में मददगार बनेगी।
सप्तम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति भी व्यापार व्यवसाय में मददगार बनेगी लेकिन बुध की स्थिति अधिक अनुकूल नहीं है। अत: कोई बड़ा व्यापारिक या व्यावसायिक रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित मामलों में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। छठे भाव पर शनि ग्रह की दृष्टि लगातार बनी हुई है।
छठे भाव का स्वामी ग्रह बुध 7 जुलाई तक चतुर्थ भाव में रहेगा लेकिन वक्री अवस्था में रहेगा। ऐसे में 7 जुलाई तक बुध के द्वारा मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह अपनी राशि में होगा लेकिन तीसरे भाव में होगा। यहां से भी मिले-जुले परिणामों की उम्मीद की जा सकती है। अर्थात भागदौड़ की अधिकता रह सकती है।
उसकी तुलना में उपलब्धियां कम रह सकती हैं लेकिन ऐसे लोग जिनका काम भागदौड़ का है या जो लोग फील्ड वर्क कर रहे हैं उन्हें बुध के द्वारा काफी हद तक अनुकूल परिणाम भी दिए जा सकते हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि कार्यक्षेत्र के मामले में जुलाई 2026 का महीना आपके लिए औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है। परिणाम मिले-जुले रहेंगे। कुछ एक मामलों में अच्छे परिणाम, तो कुछ एक मामलों में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। कुल मिलाकर परिणाम औसत स्‍तर के रह सकते हैं।
आर्थिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 बताता है कि लाभ भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति अनुकूल नहीं है लेकिन लाभ भाव में बैठे हुए राहु के द्वारा ऐसा संकेत मिल रहा है कि आपके लाभ का ग्राफ सामान्य तौर पर अच्छा रहने वाला है। हालांकि, लाभ भाव के स्वामी शनि बुध के नक्षत्र में रहेंगे और बुध इस महीने मिले-जुले परिणाम देना चाह रहे हैं। तो लाभ के मामले में शनि कोई विरोध नहीं करेंगे लेकिन खर्च भी करवाते रहेंगे।
जो आमदनी और खर्चों दोनों के बराबर रहने का संकेत है। हालांकि, राहु कभी-कभार बड़े अमाउंट की प्राप्ति भी करवा सकता है। ऐसे में व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोग इस महीने अच्छी कमाई कर सकेंगे लेकिन बचत के मामले में आप व्यापार व्यवसाय वाले व्यक्ति हों या फिर नौकरीपेशा, दोनों को ही कठिनाईयों का अनुभव करना पड़ सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार धन का कारक बृहस्पति औसत स्‍तर के परिणाम दे रहा है। तो इस तरह से सभी स्थितियों को ध्यान में रखकर देखा जाए तो आर्थिक मामले में यह महीना आपको औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है। कमाई का ग्राफ सामान्य तौर पर अच्छा रह सकता है। बचत के मामले में महीना कमजोर रह सकता है। इस तरह से परिणाम औसत स्‍तर के रह सकते हैं।
स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार बताता है कि आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। मंगल आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे जहां पर मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। ऊपर से मंगल पर रोग के कारक ग्रह शनि की दृष्टि भी रहेगी, जो बीच-बीच में स्वास्थ्य को कमजोर कर सकती है।
चोट खरोंच लगने का भय भी रह सकता है। विशेषकर आपका खान-पान असंतुलित रह सकता है, जिसके कारण मुख या पेट से संबंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर इत्यादि की समस्या है, उन लोगों को इस महीने सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।
छठे भाव की स्थिति को देखा जाए तो छठे भाव का स्वामी बुध औसत स्‍तर के परिणाम दे रहा है लेकिन छठे भाव पर शनि की दृष्टि ठीक नहीं है। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। अतः इस महीने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार के लापरवाही उचित नहीं रहेगी। सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में आप बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से स्वयं को बचा सकेंगे।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह सूर्य की स्थिति इस महीने मिली जुली रह सकती है। विशेषकर महीने के पहले हिस्से में लगभग 16 जुलाई तक का समय पंचमेश के द्वारा आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। हालांकि, राहु केतु का प्रभाव लगातार पंचम भाव पर बना हुआ है और अभी आगे भी बना रहेगा लेकिन तुलना करें तो महीने का पहला हिस्सा लव लाइफ के लिए बेहतर रह सकता है। फिर भी राहु केतु तथा मंगल के प्रभाव को देखते हुए बेकार के विवादों से बचना है।
जब भी ऐसा लगे कि आपस में विवाद बढ़ सकता है तो शांतिपूर्वक चुप रहना या स्वयं को किसी और काम में व्यस्त कर लेना हितकारी रहेगा। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति इस महीने अनुकूल रहेगी, यह एक सकारात्मक बिंदु है। यानी कि बाकी कई दृष्टिकोण से लव लाइफ मिली जुली नज़र आ रही है लेकिन शुक्र के दृष्टिकोण से लव लाइफ अच्छी है।
तो ऐसे में हम औसत से बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। यानी कि आप कुछ सावधानियां अपनाकर अपनी लव लाइफ का आनंद ले सकेंगे। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है। यानी आप अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगी जो आपके दांपत्य जीवन में सकारात्मक परिणाम देने का काम करेगी।
यद्यपि 15 जुलाई के बाद बृहस्पति के अस्त होने से मेष लग्न की स्त्रियों को कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन पुरुषों की समझदारी का स्‍तर अच्छा रहेगा जो विसंगतियों पर नियंत्रण पाने में मददगार बनेगा। यानी कि यदि जीवन संगिनी किसी कारण बस किसी मामले में पीछे नज़र आएगी तो घर का पुरुष सदस्य सहयोग में आ जाएगा और इस तरह से दांपत्य जीवन अनुकूल बना रहेगा।
पारिवारिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहेंगे। अतः शुक्र अपने स्‍तर पर आपका पूरा सहयोग करना चाहेंगे लेकिन दूसरे भाव में गोचर करने वाले मंगल के कारण, ऊपर से दूसरे भाव तथा मंगल पर पड़ने वाली शनि की दृष्टि के कारण; पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।
ऐसे में स्थिति और दृष्टि के हिसाब से पारिवारिक मामला कमजोर तो वहीं स्वामित्व के हिसाब से पारिवारिक मामला अच्छा नज़र आ रहा है, जो इस बात का संकेत है कि पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां तो रहेंगी लेकिन समझदारी दिखाकर परेशानियों को दूर हटाया जा सकेगा। अतः स्वयं को शांत रखना और विवादों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है।
चतुर्थ भाव की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि गृहस्थ जीवन में सामान्य तौर पर औसत से बेहतर अनुकूलता रह सकती है। यानी कि गृहस्थ मामलों को लेकर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। विशेषकर महीने का पहला हिस्सा गृहस्थ जीवन के लिए काफी अच्छा रह सकता है तो वहीं दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से कमजोर लेकिन फिर भी काफी हद तक अनुकूल रह सकता है। यानी कि पारिवारिक मामलों के लिए यह महीना आपको कुछ कमजोर परिणाम दे सकता है लेकिन गृहस्थ मामलों में परिणाम काफी हद तक अनुकूल रह सकते हैं।
उपाय
नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अस्थमा रोगियों की दवा खरीदने में मदद करें।
अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं।

वृषभ राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके दूसरे एवं तीसरे भाव में रहेगा। 16 जुलाई तक सूर्य आपके दूसरे भाव में रहेगा। अतः अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकता है लेकिन 16 जुलाई के बाद सूर्य आपके तीसरे भाव में जाकर सामान्य तौर पर आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। मंगल ग्रह का गोचर इस महीने आपके पहले भाव में रहेगा।
अतः मंगल कुछ मामलों में विरुद्ध परिणाम भी दे सकता है। इसलिए मंगल से संबंधित मामलों में इस महीने सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। बुध ग्रह का गोचर इस महीने 7 जुलाई तक आपके तीसरे भाव में रहेगा। इसके बाद बुध ग्रह आपके दूसरे भाव में चला जाएगा। यानी कि 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह से अनुकूल परिणामों की उम्मीद बढ़ जाएगी। हालांकि, 24 जुलाई तक बुध ग्रह वक्री और 25 जुलाई तक अस्त रहेंगे। इसके बावजूद भी 7 जुलाई के बाद वाले परिणाम तुलनात्मक रूप से काफी अच्छे रह सकते हैं।
बृहस्पति का गोचर लगभग पूरे महीने ही आपके तीसरे भाव में रहेगा। ऐसे में गुरु ग्रह से मिले-जुले या औसत स्‍तर के परिणामों की उम्मीद रखनी चाहिए। शुक्र का गोचर 4 जुलाई तक तीसरे भाव में रहेगा जो थोड़ी सी कमजोर स्थिति मानी जाएगी लेकिन 4 जुलाई के बाद शुक्र आपके चौथे भाव में जाएेंगे।
प्लेसमेंट के हिसाब से यह बहुत अच्छी स्थिति है। हालांकि, राहु केतु और मंगल के प्रभाव के चलते कुछ परिणाम में अंतर भी देखने को मिल सकता है। फिर भी सामान्य तौर पर हम इसे बेहतर गोचर कहना चाहेंगे।
शनि का गोचर आपके लाभ भाव में रहेगा। शनि ग्रह बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे। यह सामान्य तौर पर अनुकूल स्थितियां मानी जाएंगी। हालांकि, 27 जुलाई के बाद शनि ग्रह वक्री हो जाएंगे लेकिन 27 जुलाई तक शनि ग्रह सामान्य तौर पर अधिक से अधिक मामलों में आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।
इसके बाद परिणाम मामूली ही सही लेकिन कुछ एक मामलों में कमजोर रह सकते हैं। राहु का गोचर दशम भाव में रहेगा। वैसे सामान्य तौर पर यहां पर राहु के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन सावधानीपूर्वक काम लेने की स्थिति में साथ ही साथ बड़े बुजुर्गों की परामर्श लेकर काम करने की स्थिति में कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।
केतु का गोचर अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। तो इस तरह से हम पाते हैं कि सभी ग्रहों की स्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि इस महीने आपको अधिकांश मामलों में मिले जुले किंतु औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगी। विशेषकर 27 जुलाई तक शनि स्वस्थ स्थिति में आपको अधिक से अधिक मामलों में लाभ करवाना चाहेंगे। अतः इस महीने किए गए प्रयत्नों में सामान्य तौर पर आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार सप्तम भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है लेकिन बुध ग्रह की स्थिति ज्यादातर समय अनुकूल रहेगी। ऐसे में व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि कुछ एक मामलों में जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं अथवा क्रोध या अहंकार के चलते काम प्रभावित रह सकते हैं लेकिन शालीनता पूर्वक काम करने की स्थिति में बड़े बुजुर्गों से विचार विमर्श करके निर्णय लेने की स्थिति में आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा कर सकेंगे।
वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। हालांकि, छठे भाव का स्वामी शुक्र ग्रह ज्यादातर समय राहु-केतु और मंगल के प्रभाव में रहेगा। विशेषकर 4 जुलाई के बाद इन सभी ग्रहों का प्रभाव शुक्र पर रहेगा। अतः छोटे-छोटे व्यवधान देखने को मिल सकते हैं लेकिन व्यवधान के बाद आप अपने टारगेट को प्राप्‍त कर सकेंगे और वरिष्ठों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे।
यानी कि कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। हालांकि, इन सबके बावजूद भी सावधानी पूर्वक काम को आगे बढ़ाने की सलाह आपको दी जाती है।
आर्थिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि लाभ भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति इस महीने उच्च अवस्था में हैं। हालांकि, तीसरे भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना जाता लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण बृहस्पति लाभ करवाने में आपकी मदद कर सकते हैं। लाभ भाव में शनि के गोचर को भी अच्छा माना जाएगा। ये स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि आप अपनी कोशिशों के अनुरूप कामों में सफलता प्राप्त करेंगे और मेहनत के अनुरूप लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
यानी सीधे शब्दों में कहा जाए तो लाभ के दृष्टिकोण से महीना अच्छा है। बचत के दृष्टिकोण से महीने को औसत या औसत से बेहतर कहा जाएगा। हालांकि, 16 जुलाई तक सूर्य का गोचर बचत के मामले में कुछ अड़चनें दे सकता है लेकिन बचत का विरोध नहीं करेगा। वहीं बुध का गोचर 7 जुलाई के बाद काफी अच्छा रहेगा। जो बचत करवाने में आपको अच्छा सहयोग करेगा।
यानी कि बचत के मामले में आप औसत से बेहतर परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। तो वहीं लाभ के मामले में काफी अच्छी उम्मीद रख सकते हैं। धन का कारक बृहस्पति भी इसी तरह के संकेत कर रहा है कि आपको प्रयत्नों के अनुरूप आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और प्रयत्नों के अनुरूप ही आप अच्छी बचत भी कर सकेंगे।
कहने का तात्पर्य है कि आर्थिक मामलों में महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति प्लेसमेंट के अनुसार भले ही सामान्य तौर पर अच्छी कही जाएगी, विशेषकर 4 जुलाई के बाद शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव में होकर अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा हो लेकिन पहले भाव पर मंगल का प्रभाव, साथ ही साथ पहले भाव के स्वामी पर भी मंगल का प्रभाव रहेगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रथम भाव के स्वामी शुक्र ग्रह पर मंगल के अलावा राहु केतु का भी प्रभाव रहेगा। ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि इस महीने स्वास्थ्य बीच-बीच में प्रभावित रह सकता है। विशेषकर सिरदर्द बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम में आ रहा बदलाव आप पर हावी हो सकता है।
मौसम जनित कुछ बीमारियां भी देखने को मिल सकती हैं क्योंकि आपके मामले में छठे भाव का स्वामी भी शुक्र ग्रह ही है जो आपके लग्न या राशि का स्वामी है। अतः उस भाव से भी ऐसे ही परिणामों की उम्मीद नज़र आ रही है। वहीं आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य की स्थिति को देखा जाए तो सूर्य 16 जुलाई तक कमजोर तो वहीं 16 जुलाई के बाद अच्छी स्थिति में रहेंगे।
यद्यपि सूर्य जल तत्व की राशि में रहेंगे यह कमजोर बात है क्योंकि अग्नि तत्व के ग्रह का जल तत्व की राशि में जाना कमजोरी माना जाता है लेकिन तीसरे भाव में होने के कारण स्वास्थ्य के मामले में सूर्य आपको सहयोग कर सकते हैं।
तो कहने का तात्पर्य है कि प्रथम भाव और प्रथम भाव के स्वामी की स्थिति, छठे भाव और छठे भाव के स्वामी की स्थिति, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी नहीं है लेकिन सूर्य का प्रभाव महीने के दूसरे हिस्से में बेहतर रहेगा। अतः इस पूरे महीने में ही स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा लेकिन महीने के पहले हिस्से में अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना जरूरी रहेगा। तुलना करें तो महीने का दूसरा हिस्सा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा ही सही लेकिन बेहतर कहा जाएगा।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने ज्यादातर समय अनुकूल रहने वाली है। हालांकि, बुध ग्रह इस महीने ज्यादातर समय अस्त और वक्री रहेंगे लेकिन प्लेसमेंट के हिसाब से बुध अनुकूल स्थिति में कहे जाएंगे। विशेषकर 7 जुलाई के बाद बुध अपनी राशि में रहेंगे, जो प्रेम संबंधों को मेंटेन करने में मददगार बनेंगे।
यानी कि यह महीना प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव दे सकता है लेकिन समझदारी से काम लेने वाले व्यक्तियों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। मर्यादित तरीके से प्रेम जताने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन बातचीत के तौर तरीके को सभ्य और सौम्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर इस महीने प्लेसमेंट के हिसाब से अच्छा रहेगा लेकिन शुक्र ग्रह ज्यादातर समय राहु केतु और मंगल के प्रभाव में रहने वाले हैं। यहां से भी इस बात का संकेत मिल रहा है कि प्रेम में मर्यादा की आवश्यकता रहेगी।
व्यर्थ के दिखावे और झूठ फरेब से बचना है। साथ ही साथ एक दूसरे पर संदेह नहीं करना है। ऐसा करने की स्थिति में लव लाइफ को संतुलित रखा जा सकेगा। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना औसत या औसत से थोड़ा सा बेहतर भी रह सकता है।
ऐसे में आप इन मामलों में दिल से प्रयास कर सकते हैं। बहुत संभव है कि प्रयासों में सफलता देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना थोड़ी से कमजोर परिणाम दे सकता है क्योंकि मंगल का गोचर इस महीने अनुकूल नहीं रहेगा लेकिन वो लोग नकारात्मकता को दूर करने में सफल रहेंगे जिनके घर में संस्कारों की चलती है, बड़े बुजुर्गों की चलती है, क्योंकि बृहस्पति पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगे और बृहस्पति की दृष्टि को मजबूती तब मिलती है जब संबंधित घर में संस्कारों को वरीयता दी जाती है।
संस्कारयुक्त होने पर मंगल अपनी नकारात्मकता को समेट सकते हैं क्योंकि मंगल अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक राशि को देख रहे होंगे। संस्कारयुक्त होने की स्थिति में अथवा समझदारी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में नकारात्मक ऊर्जा, सकारात्मकता में परिवर्तित होकर दांपत्य जीवन में गर्मजोशी देने का काम कर सकती है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बड़ी-बड़ी बहस करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बेहतर होगा दांपत्य जीवन में सावधानी पूर्वक निर्वाह करें और घर परिवार के नियमों और संस्कारों का पालन करें, जिससे आप नकारात्मकता को दूर कर दांपत्य जीवन का बेहतर आनंद ले सकें।
पारिवारिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने ज्यादातर समय अनुकूल रहने वाली है। बुध ग्रह 7 जुलाई तक तीसरे भाव में रहेंगे। हालांकि, प्लेसमेंट के दृष्टिकोण से यह स्थिति कमजोर होती है लेकिन बृहस्पति की संगति में रहने के कारण बुध पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम देना चाहेंगे।
7 जुलाई के बाद बुध ग्रह स्वयं की राशि में रहेंगे जो पारिवारिक मामलों में अच्छी अनुकूलता दे सकते हैं। हालांकि, महीने के पहले हिस्से में विशेषकर 16 जुलाई तक दूसरे भाव में सूर्य के गोचर को कमजोर माना जाएगा। ऐसी स्थिति में कुछ एक मामलों में आपसी ईगो के चलते कुछ परेशानियां रह सकती हैं लेकिन दूसरे भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति पारिवारिक सामंजस्य बिठाने में भी मददगार बनेगी।
कहने का तात्पर्य है कि महीने के पहले हिस्से में छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती है लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो चतुर्थ भाव में राहु केतु का प्रभाव लगातार बना हुआ है। इस महीने चौथे भाव पर मंगल का भी प्रभाव रहेगा, जो गृहस्थ मामलों में परेशानी देने का काम कर सकता है।
यानी कि इस महीने गृहस्थ जीवन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, 4 जुलाई के बाद चतुर्थ भाव में पहुंचे हुए शुक्र कई मामलों में आपकी मदद करना चाहेंगे लेकिन फिर भी राहु केतु और मंगल के प्रभाव को हम नज़रअंदाज नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में हम कह सकते हैं कि जुलाई का पूरा महीना ही गृहस्थ मामलों में तनाव या परेशानी देने का काम कर सकता है लेकिन महीने के शुरुआती 4 दिन ज्यादा खराब रह सकते हैं। इसके बाद परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं।
सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में शुक्र आपको सहयोग करेंगे और आप नकारात्मकता को दूर करने में सफल भी रह सकते हैं।
उपाय
इस महीने मुफ्त में कोई भी चीज़ स्वीकार न करें, चाहे वह उपहार ही क्यों न हो। यदि उपहार लेना बहुत जरूरी हो तो उपहार प्राप्ति के बाद संबंधित व्यक्ति को रिटर्न गिफ्ट जरूर दें।
मंदिर में बादाम का दान करें।
नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके पहले और दूसरे भाव में रहने वाले हैं। हालांकि, सूर्य के ये दोनों ही गोचर अनुकूल नहीं माने गए हैं, फिर भी तुलना करें तो महीने के पहले हिस्से में वायु तत्व की राशि में होने के कारण सूर्य कुछ मामलों में अनुकूल परिणाम भी दे सकते हैं।
मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके द्वादश भाव में रहने वाला है। ऐसे में मंगल से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके दूसरे भाव में रहेगा। जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला माना जाएगा। 7 जुलाई के बाद बुध मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं, क्योंकि बुध अपनी राशि में रहेंगे। यह एक अनुकूल बिंदु है लेकिन पहले भाव में बुध की गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में बुध ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो बुध ग्रह से औसत से बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा सकती है। बृहस्पति का गोचर दूसरे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। हालांकि, 15 जुलाई के बाद बृहस्पति अस्त रहेंगे। ऐसे में लगभग पूरे महीने ही अनुकूल परिणाम की उम्मीद रखी जा सकेगी लेकिन 15 जुलाई के पहले वाला समय ज्यादा बेहतर कहा जाएगा।
शुक्र ग्रह का गोचर इस महीने क्रमशः आपके दूसरे और तीसरे भाव में रहेगा। 4 जुलाई तक शुक्र ग्रह आपके दूसरे भाव में रहेगा, जिसे ज्यादा अच्छा माना जाएगा। 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह आपके तीसरे भाव में रहेंगे। जिसे तुलनात्मक रूप से कमजोर कहा जाएगा। शनि ग्रह का गोचर आपके दशम भाव में बुध के नक्षत्र में रहेगा। वैसे तो यह प्लेसमेंट बहुत अच्छी नहीं मानी जाती लेकिन मेहनती लोगों को शनि ग्रह कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं।
27 जुलाई के बाद शनि ग्रह वक्री हो जाएंगे। ऐसे में कठिनाईयां थोड़ी सी बढ़ सकती हैं। राहु ग्रह का गोचर भाग्य भाव में रहेगा, जिसे बहुत अनुकूल तो नहीं कहा जाएगा लेकिन केतु का गोचर तीसरे भाव में होने के कारण आपको अच्छे परिणाम भी देगा। तो इस तरह से हम पाते हैं कि सभी ग्रहों की स्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि इस महीने आपको अधिकांश मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।
किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह बृहस्पति दूसरे भाव में हैं, जो सामान्य तौर पर अनुकूल स्थित है। बृहस्पति ग्रह शनि के नक्षत्र में हैं, ऐसे में कामों में मेहनत तुलनात्मक रूप से अधिक लग सकती है लेकिन कामों के परिणाम सामान्य तौर पर पक्ष में रहने चाहिए। दशम भाव में बैठे हुए शनि का भी ऐसा ही संकेत है। यानी कि 15 जुलाई से पहले आपके कार्यक्षेत्र में अच्छी खासी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार 15 जुलाई के बाद मेहनत के ग्राफ को बढ़ाना पड़ सकता है लेकिन परिणाम सामान्य तौर पर आपके पक्ष में ही रहने चाहिए। व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों के लिए महीना खराब नहीं है लेकिन फिर भी कोई नया प्रयोग करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।
वहीं नौकरीपेशा लोगों को जल्दबाजी और क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है। निष्ठा पूर्वक मेहनत करने वाले नौकरीपेशा लोग सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। कहने का तात्पर्य है कि कार्यक्षेत्र के लिए महीना सामान्य तौर पर अनुकूल है। फिर भी छोटे-मोटे व्यवधान देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें आप संयमपूर्वक दूर करके कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। मंगल लाभ भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव में गए हैं जो लाभ के मामले में अड़चन देने का काम कर सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों का संबंध विदेश से है यानी कि वो विदेश में रहकर कोई काम कर रहे हैं या किसी विदेशी कंपनी में जॉब कर रहे हैं, इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम कर रहे हैं, उन लोगों को लाभ मिलता रहेगा लेकिन बाकी लोगों को लाभ के मामले में कुछ कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार हो सकता है कि जल्दी मिलने वाले पैसे देर से मिलें। शनि की दृष्टि भी लाभेश मंगल पर रहने वाली है। हालांकि, आपकी मेहनत की कमाई आपको मिलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन फिर भी छोटे-मोटे व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। बचत की बात की जाए तो धन भाव पर महीने की शुरुआत में बुध, बृहस्पति और शुक्र का प्रभाव रहेगा जो एक अच्छी शुरुआत का संकेतक है।
हालांकि, बाद में शुक्र और बुध अलग हो जाएंगे लेकिन 15 जुलाई तक बृहस्पति आपको पूरा सहयोग देंगे क्योंकि बृहस्पति धन के कारक भी होते हैं और आपके कर्म स्थान के स्वामी होकर दूसरे भाव में गए हैं, जो आपकी मेहनत के अनुरूप एक अच्छी बचत करवाने में मददगार बनेंगे।
15 जुलाई के बाद बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। अतः कुछ खर्चे अप्रत्याशित रूप से देखने को मिल सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि यद्यपि यह महीना आमदनी के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर है लेकिन पहले से बचाए गए पैसों को व्यवस्थित रखने में मददगार बनेगा। सामान्य तौर पर व्यर्थ के खर्च नहीं होंगे लेकिन फिर भी 15 जुलाई के बाद कुछ अप्रत्याशित खर्चे आ सकते हैं।
सूझबूझ के साथ निर्णय लेकर आप अपनी अर्थव्यवस्था को संतुलित बनाए रखने में कामयाब हो सकेंगे।
स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने मिली जुली रहने वाली है। महीने की शुरुआत से लेकर 7 जुलाई तक बुध ग्रह आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जिसे सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति माना जाएगा। हालांकि, 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह आपके पहले भाव में रहेंगे जिसे अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन अपनी राशि में होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी मामलों में बुध ग्रह आपकी अच्छी मदद करेंगे।
छठे भाव के स्वामी मंगल द्वादश भाव में हैं, यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है लेकिन द्वादश भाव से छठे भाव को देखेंगे। अतः बड़ी परेशानियों के समय आपकी मदद करेंगे। यानी कि मंगल चोट खरोंच लगने का भय दे रहे हैं लेकिन समस्या जिस स्‍तर की होनी चाहिए उस स्‍तर की नहीं होगी। यानी कि बड़ी समस्या को भी छोटा करने में मंगल मददगार बनेंगे। हालांकि, समझदारी तो इसी बात में है कि समस्या आने ही न पाए।
इसके लिए वाहन इत्यादि सावधानी से चलाने की जरूरत रहेगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचना भी जरूरी रहेगा। आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य की स्थिति इस महीने औसत स्‍तर की रहेगी। इसलिए सूर्य से भी किसी बड़े सहयोग की उम्मीद न रखें। भले ही सूर्य आपका विरोध नहीं करेंगे लेकिन प्रत्यक्ष रूप से कोई बड़ा सहयोग भी करते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं।
अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की स्थिति में, छोटी-मोटी सावधानियां बरतने से आपके लग्न या राशि के स्वामी बुध ग्रह की स्थिति आपके स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा करने में मददगार बनेगी।
प्रेम व वैवाहिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति महीने के शुरुआती दिनों में तो अच्छी रहेगी। क्योंकि शुक्र 4 जुलाई तक आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे जो प्रेम संबंधों में अनुकूलता देंगे। इस बीच में आप अपने लव पार्टनर को, अपने परिजनों से मिलाने की कोशिश कर सकते हैं और बहुत संभव है कि परिवार का भी अच्छा सहयोग मिल सकता है लेकिन 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह तीसरे भाव में चले जाएंगे। जहां पर शुक्र केतु की युति रहेगी और मंगल की दृष्टि भी शुक्र पर रहने वाली है।
इस बीच में अपने प्रेम को मर्यादित तरीके से निभाना ही उचित रहेगा क्योंकि 4 जुलाई के बाद आपके संबंधों पर लोगों की नज़रे रह सकती हैं। जरा सी लापरवाही बदनामी का कारण बन सकती है। 4 जुलाई के बाद मर्यादित तरीके से प्रेम जताना ही उचित रहेगा। यदि आप ऐसा करेंगे तो प्रतिकूलता के बड़े प्रभाव से बचकर अपनी लव लाइफ को सुरक्षित रख सकेंगे।
सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना औसत लेवल का सहयोग दे सकता है। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना मिले-जुले किंतु औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। सप्तम भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, यह एक अनुकूल बिंदु है। हालांकि, 15 जुलाई के बाद बृहस्पति अस्त हो जाएंगे अत: दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे व्यवधान देखने को मिल सकते हैं लेकिन चिंता जैसी कोई बात नहीं रहेगी।
वहीं 15 जुलाई के पहले भी सावधानियों की आवश्यकता तो रहेगी, क्योंकि महीने की शुरुआत से लेकर 16 जुलाई तक सूर्य आपके सप्तम भाव को देखेंगे साथ ही साथ मंगल भी आठवीं दृष्टि से सप्तम भाव को देख रहे हैं। इसके अलावा शनि की दशम दृष्टि लगातार आपके सप्तम भाव पर बनी ही हुई है। ये सभी कमजोर बिंदु माने जाएंगे।
ऐसे में दांपत्य जीवन का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा लेकिन इन सबके बीच अनुकूल बात यही रहेगी कि बृहस्पति का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा जो सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में दांपत्य जीवन को मेंटेन करने में सहायक बनेगा।
इसी अनुकूलता के ग्राफ में 15 जुलाई के बाद तुलनात्मक रूप से कमी देखने को मिल सकती है। यानी कि पूरे महीने ही दांपत्य जीवन में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी लेकिन 15 जुलाई के बाद वह आवश्यकता और अधिक बढ़ जाएगी। फिर भी समझदार लोगों को बृहस्पति की कृपा से एडजस्टमेंट करने में सफलता मिल सकेगी। यानी कि आप किसी न किसी तरह से अपने दांपत्य जीवन को व्यवस्थित रखने में सफल रहेंगे।
पारिवारिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 बताता हे कि आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं जो बहुत तीव्र गति से भ्रमण करते हैं, अतः चंद्र के आधार पर मासिक फलादेश करना जटिल प्रक्रिया होती है लेकिन दूसरे भाव में उपस्थित ग्रहों को देखकर इस महीने के बारे में आसानी से बताया जा सकता है। महीने की शुरुआत के समय आपके दूसरे भाव में बुध, गुरु और शुक्र जैसे ग्रहों की युति रहेगी जो सामान्य तौर पर अच्छी युति कही जाएगी और आपको पारिवारिक मामलों में काफी अच्छे परिणाम दे सकती है।
4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह इस युति से स्वयं को अलग कर लेंगे। वहीं 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह भी अलग हो जाएंगे लेकिन बृहस्पति लगातार अनुकूलता देते रहेंगे। यानी कि महीने की शुरुआत बहुत शानदार रहने वाली है लेकिन धीरे-धीरे करके स्थितियां बदलेंगी। यद्यपि स्थितियां खराब होती हुई नज़र नहीं आ रही हैं लेकिन फिर भी बदलाव होता रहेगा, जिस बात का ख्याल रखना आपकी जरूरी रहेगा।
15 जुलाई तक बृहस्पति मजबूती के साथ आपका पारिवारिक मामलों में आपको सहयोग करेंगे लेकिन 15 जुलाई के बाद बृहस्पति अस्त हो जाएंगे और 16 जुलाई से सूर्य का गोचर भी दूसरे भाव में हो जाएगा जो एक कमजोर बिंदु माना जाएगा। 16 जुलाई के बाद सूर्य आपके पारिवारिक मामलों में ईगो के चलते कुछ परेशानियां दे सकते हैं।
यद्यपि बृहस्पति अपने स्‍तर पर तब भी सहयोग करना चाहेंगे लेकिन 15 जुलाई से पहले वाले समय को काफी अच्छा माना जाएगा। इसलिए यदि कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय लेने हों तो 15 जुलाई से पहले पहले उन निर्णय पर अमल कर लेना समझदारी का काम होगा। इसके बाद की स्थितियां खराब नहीं मानी जाएगी लेकिन तुलनात्मक रूप से कठिन या परेशानी भरी रह सकती हैं।
वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाए तो चतुर्थ भाव का स्वामी बुध 7 जुलाई तक दूसरे भाव में रहेगा जो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह अपनी राशि में होने के कारण अच्छे तो वहीं प्रथम भाव में होने के कारण कुछ कमजोर परिणाम दे सकते हैं। फिर भी हम परिणाम को औसत से बेहतर ही मानेंगे।
चतुर्थ भाव पर शनि ग्रह की दृष्टि लगातार बनी हुई है यह एक कमजोर बिंदु है। तो कहने का तात्पर्य है कि गृहस्थ मामलों में महीना कमजोर या खराब नहीं माना जाएगा लेकिन 7 जुलाई के पहले परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं उसके बाद कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। यद्यपि ये परेशानियां नए सिरे से नहीं आएंगी लेकिन पुरानी परेशानियों को दूर करने में ही आप कभी-कभी इरिटेट हो सकते हैं लेकिन जो भी रहेगा नियंत्रण में रहेगा।
कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों में महीना सामान्य तौर पर अनुकूल तो वहीं गृहस्थ मामलों में आपको मिले जुड़े परिणाम दे सकता है
उपाय
इस महीने गुड़ या गुड़ से बनी हुई चीज़ों का सेवन न करें।
सूर्य भगवान को नियमित रूप से जल चढ़ाएं।
कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें।

कर्क राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके द्वादश और पहले भाव में रहेगा। इन दोनों भावों में ही सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए इस महीने सूर्य से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके लाभ भाव में रहेगा। यह एक अनुकूल स्थिति है। यानी मंगल से संबंधित परिणामों में या मंगल के स्वामित्व वाले भावों से संबंधित परिणामों में आपको अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
बुध ग्रह का गोचर वैसे तो इस पूरे महीने ही अधिक अनुकूल स्थिति में नहीं है लेकिन तुलना करें तो 7 जुलाई के बाद कुछ मामलों के लिए परिणाम अनुकूल भी रह सकते हैं, क्योंकि महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 जुलाई तक बुध ग्रह आपके पहले भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे।
वहीं 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में रहेंगे। वैसे तो द्वादश भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता लेकिन अपनी राशि में होने के कारण बुध ग्रह कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं।
हालांकि, 25 जुलाई तक बुध ग्रह वक्री होने के कारण भी कमजोर रहेंगे। अतः इस महीने बुध ग्रह से बहुत अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए लेकिन कुछ एक मामलों में बुध अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर वैसे तो प्लेसमेंट के हिसाब से बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण कई मामलों में बृहस्पति आपको अनुकूल परिणाम भी दे सकते हैं।
शुक्र ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती चार दिनों में अर्थात 4 जुलाई तक आपके पहले भाव में रहेगा। इसके बाद शुक्र ग्रह आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे। वैसे सामान्य तौर पर ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल कही जाएंगी लेकिन 4 जुलाई के बाद राहु केतु के प्रभाव में होने के चलते साथ ही साथ मंगल की दृष्टि के प्रभाव के चलते शुक्र के परिणामों में कुछ अंतर भी देखने को मिल सकता है। फिर भी हम शुक्र ग्रह से अनुकूल परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं।
शनि ग्रह का गोचर आपके भाग्य भाव में रहेगा। शनि ग्रह इस महीने बुध के नक्षत्र में रहेंगे और 27 जुलाई के बाद शनि वक्री हो जाएंगे। ऐसे में शनि ग्रह से भी अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं है लेकिन कुछ एक मामलों में कुछ परिणाम सकारात्मक भी रह सकते हैं। वैसे सीधे शब्दों में कहें तो शनि से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
अष्टम भाव के साथ-साथ अपने नक्षत्र में होने के कारण राहु से अनुकूलता मिलने की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। वहीं केतु का गोचर भी ज्यादातर मामलों में कमजोर परिणाम दे सकता है। बस कुछ एक मामलों में राहु की तुलना में परिणाम बेहतर रह सकते हैं। तो इस तरह से हम पाते हैं कि यह महीना आपको मिले-जुले या औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस महीने
किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति इस महीने काफी अच्छी प्रतीत हो रही है। अतः कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना आपको बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है। कम से कम आपकी मेहनत पूरी तरह से सार्थक होते हुए प्रतीत हो रही है। हालांकि, मंगल ग्रह पर शनि की दृष्टि के प्रभाव के चलते बहुत जल्दबाजी करने से बचने की सलाह आपको दी जाती है। वहीं कुछ एक मामलों में अड़चनें भी देखने को मिल सकती हैं लेकिन सामान्य तौर पर दशम भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति अधिकांश मामलों में आपको सफलता देने का काम कर सकती है।
व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों की बात की जाए तो सप्तम भाव के स्वामी शनि और व्यापार के कारक बुध की स्थिति को देखते हुए परिणाम औसत स्‍तर के रह सकते हैं लेकिन दशम भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति काफी अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रही है। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो परिणाम औसत से बेहतर स्‍तर के रह सकते हैं। फिर भी यदि जोखिम नहीं उठाएंगे तो और भी अच्छा रहेगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नौकरी आदि से संबंधित मामलों की बात की जाए तो इस मामले में महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। यद्यपि वरिष्ठों के साथ तालमेल में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। अपने टारगेट को आसानी से अचीव करने के बाद आप स्वयं को विजयी महसूस करेंगे। साथ ही साथ न चाहते हुए भी वरिष्ठ लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे। तो इस तरह से नौकरीपेशा लोगों को काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।
आर्थिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार लाभ भाव के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति सामान्य तौर पर औसत से बेहतर रहेगी। 4 जुलाई तक शुक्र आपके प्रथम भाव में रहेंगे। यानी कि लाभ भाव का स्वामी धन के कारक बृहस्पति के साथ पहले भाव में रहेगा। यह भी अनुकूल स्थिति मानी जाएगी। 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह दूसरे भाव में रहेंगे। यानी लाभ भाव का स्वामी धन भाव में गोचर करेगा। प्लेसमेंट के अनुसार यह अच्छी स्थिति है।
हालांकि, 4 जुलाई के बाद भी दूसरे भाव पर राहु केतु और मंगल का भी प्रभाव रहेगा लेकिन लाभेश की अनुकूल स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि यह महीना आपको आपकी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ करवा सकता है। कर्म स्थान के स्वामी का लाभ भाव में होना भी अच्छे लाभ का संकेतक है। अतः इस महीने आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
वहीं बचत या धन के स्थान की बात की जाए तो धन स्थान का स्वामी सूर्य इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हैं। धन भाव पर राहु केतु मंगल का प्रभाव भी है। इसलिए बचत करना थोड़ा सा कठिन रह सकता है।
कहने का तात्पर्य है कि लाभ की दृष्टिकोण से महीना अनुकूल तो वहीं बचत के दृष्टिकोण से महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा बहुत तेजी के साथ चलने वाले ग्रह हैं। ऐसे में पूरे महीने की स्वास्थ्य संबंधी चर्चा केवल चंद्रमा के आधार पर करना बहुत लंबा हो जाएगा। वहीं प्रथम भाव में प्रभाव डालने वाले ग्रहों की स्थिति को देखते हुए हम ऐसा कह सकते हैं कि स्वास्थ्य संबंधी मामलों में इस महीने कोई बड़ी दिक्कत नहीं आनी चाहिए बल्कि यदि आपका स्वास्थ्य पहले से अनुकूल है तो इस महीने भी अनुकूल बना रहेगा।
यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रही है तो स्वास्थ्य में तुलनात्मक रूप से सुधार होने की संभावनाएं बन रही हैं। हालांकि, छठे भाव के स्वामी का पहले भाव में जाना अर्थात बृहस्पति का पहले भाव में गोचर स्वामित्व के आधार पर अच्छा नहीं है लेकिन बृहस्पति को नैसर्गिक रूप से शुभ ग्रह माना गया है।
वहीं आपकी कुंडली में बृहस्पति भाग्य भाव के भी स्वामी ग्रह होते हैं और यह आपके पहले भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। इसलिए बृहस्पति से नकारात्मकता मिलने की संभावनाएं नज़र नहीं आ रही है। फिर भी उचित खान-पान अपनाने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि कई बार बृहस्पति का पहले भाव में गोचर खान-पान को बिगाड़ देता है।
स्वाद के चक्कर में व्यक्ति अपनी शारीरिक प्रकृति को भूल करके प्रकृति विरुद्ध भोजन का सेवन करता है और स्वयं को स्वस्थ कर लेता है। तो यदि आप अपनी प्रकृति के अनुरूप आहार विहार अपनाएंगे तो इस महीने कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। ऐसे संकेत छठे भाव के आधार पर भी मिल रहे हैं। अलबत्ता आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य की स्थिति इस महीने अनुकूल नहीं है। अतः सूर्य के द्वारा अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं कम नज़र आ रही है।
कुल मिलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की स्थिति में ही स्वास्थ्‍य को अनुकूल बनाया जा सकेगा।
प्रेम व वैवाहिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति सामान्य तौर पर अनुकूल नज़र आ रही है। यानी कि पंचम भाव के स्वामी होकर मंगल लाभ भाव में शुक्र की राशि में है। जिसे सामान्य तौर पर प्रेम संबंध के लिए अनुकूल माना जाएगा लेकिन मंगल की दृष्टि को कमजोर माना जाता है। हालांकि, मंगल अपनी ही राशि को देखेंगे लेकिन फिर भी मंगल की दृष्टि प्रभाव के चलते कभी-कभार छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं।
हालांकि, समझदार लोग इस बहस को गर्मजोशी में बदलने का माद्दा रखेंगे। अर्थात समझदार लोग लड़ाई करने की बजाए मंगल की ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए लव लाइफ को बढ़िया रख सकेंगे। इस मामले में बृहस्पति की पंचम दृष्टि भी आपकी मदद कर देगी। यानी कि सामान्य तौर पर लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है। बल्कि पर्याप्त मात्रा में अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का इशारा भी कुछ ऐसा ही है कि एक दूसरे पर शक नहीं करेंगे बल्कि एक दूसरे पर यकीन रखते हुए एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे। तो आपकी लव लाइफ अनुकूल बनी रहेगी।
सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना आपके लिए मददगार हो सकता है। इसलिए इन मामलों को आगे बढ़ने का प्रयास आप कर सकते हैं।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकता है। यद्यपि सप्तम भाव के स्वामी शनि की स्थिति लंबे समय से औसत स्‍तर की है लेकिन बाकी अन्य ग्रहों की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि आपका दांपत्य जीवन समझदारी दिखाने की स्थिति में अनुकूल बना रहेगा।
किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं। आप संतोषप्रद स्थिति वाले वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे।
पारिवारिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह सूर्य की स्थिति इस महीने अधिक अनुकूल नहीं है। महीने की शुरुआत से लेकर 16 जुलाई तक सूर्य द्वादश भाव में है और दूसरे भाव पर राहु केतु तथा मंगल का प्रभाव बना हुआ है जो पारिवारिक संबंधों में कमजोरी देने का काम कर सकता है। तो ऐसी स्थिति में महीने के पहले हिस्से में पारिवारिक संबंधों को बहुत प्यार से सहेजने की जरूरत रहेगी।
हालांकि, 4 जुलाई के बाद शुक्र का सहयोग मिल जाएगा जो थोड़ी सी राहत दे सकता है लेकिन इसके बावजूद भी राहु केतु और मंगल के प्रभाव को नज़रअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। हालांकि, 16 जुलाई के बाद सूर्य का गोचर पहले भाव में होगा।
सूर्य अपने मित्र की राशि में रहेंगे। इसके बावजूद भी पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। तो कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों के लिए जुलाई 2026 का महीना अधिक अनुकूल नहीं है। इसलिए परिवारिक मामलों में बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।
वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात करें तो चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति प्लेसमेंट के आधार पर अनुकूल है। हालांकि, 4 जुलाई के बाद शुक्र पर राहु केतु और मंगल के प्रभाव के चलते कुछ विसंगतिया देखने को मिल सकती हैं। इसके बावजूद भी हम गृहस्थ मामलों में काफी हद तक अनुकूल परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि चतुर्थ भाव पर किसी पाप ग्रह का प्रत्यक्ष प्रभाव लंबे समय तक नज़र नहीं आ रहा है।
हालांकि, कुछ लोग राहु की नवम दृष्टि को मानते हैं जिसके अनुसार छोटी-मोटी विसंगतियां रह सकती हैं लेकिन सामान्य तौर पर गृहस्थ जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आनी चाहिए। अगर छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी भी तो आप उन्हें आसानी से दूर कर सकेंगे।
उपाय
नियमित रूप से सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।
माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
कन्याओं को देसी घी की बनी हुई पूरियां खिलाएं।

सिंह राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके लाभ तथा व्यय भाव में रहेगा। 16 जुलाई तक सूर्य का गोचर आपके लाभ भाव में रहेगा। यानी कि आपके पक्ष में परिणाम देना चाहेगा। वहीं 16 जुलाई के बाद सूर्य आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे। यानी कि आपको कमजोर परिणाम दे सकते हैं।
मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके दशम भाव में रहने वाले हैं। वैसे तो दशम भाव में मंगल के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है लेकिन हमने अपने अनुभव में पाया है कि जब मंगल का गोचर दशम भाव में हो तो उस अवधि में धैर्य के साथ-साथ निष्ठा पूर्वक काम करने की स्थिति में काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं।
बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह 7 जुलाई तक आपके द्वादश भाव में रहेंगे। यानी कि आपके लिए कमजोर परिणाम देंगे। वहीं 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह आपके लाभ भाव में पहुंच जाएंगे और सामान्य तौर आपको पर अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति ग्रह का गोचर द्वादश भाव में उच्च अवस्था में रहेगा। ऐसे में बृहस्पति मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।
शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके द्वादश भाव में, इसके बाद आपके पहले भाव में रहेगा। ऐसे में शुक्र ग्रह सामान्य तौर पर आपके पक्ष में परिणाम देते रहेंगे। शनि ग्रह का गोचर आपके अष्टम भाव में लंबे समय से बना हुआ है और इस महीने भी वहीं रहने वाला है। अतः शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
राहु का गोचर सप्तम भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा। अतः राहु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। साथ ही साथ केतु का गोचर भी इस महीने अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। इन सभी ग्रहों के गोचरों की स्थिति को देखते हुए हम कह सकते हैं कि यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।
यद्यपि कुछ मामलों में रुकावटें या व्यवधान रह सकते हैं लेकिन रूकावटों के बाद आप विभिन्न मामलों में सफल होकर औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शुक्र सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। अतः कर्म स्थान के स्वामी का अच्छा सहयोग आपको मिल रहा है। जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार मंगल के गोचर को भी कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में सामान्य तौर पर आपके पक्ष में परिणाम देने वाला कहा जा सकता है।
यद्यपि कुछ वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंतत: परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों की बात की जाए तो सप्तम भाव के स्वामी शनि की स्थिति अच्छी नहीं है। सप्तम भाव में राहु का गोचर लगातार बना हुआ है। ये दो स्थितियां ठीक नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह का गोचर इस बात का संकेत कर रहा है कि इस महीने ज्यादातर समय आप व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
ये अच्छे परिणाम पिछले महीने के परिणामों की तुलना में बेहतर रह सकते हैं। महीने के पहले हिस्से में सूर्य का गोचर भी इस बात का संकेत कर रहा है कि व्यापार व्यवसाय के मामले में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इसके बावजूद भी शनि और राहु की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि व्यापार में किसी प्रकार का नया प्रयोग या रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा।
नौकरी से संबंधित मामलों में महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। ये परिणाम औसत से बेहतर स्‍तर के रह सकते हैं। यद्यपि छठे भाव के स्वामी शनि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है लेकिन बुध और सूर्य की स्थिति को देखते हुए महीने के पहले हिस्से में सामान्य तौर पर अनुकूल परिणामों की उम्मीद की जा सकती है।
महीने का दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकता है। अतः महीने के दूसरे हिस्से में सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध विकसित करने की कोशिश जरूरी रहेगी। नहीं तो कम से कम ऐसी कोशिश तो जरूर करें कि संबंध खराब न होने पाएं। ऐसा करने की स्थिति में नौकरी में संतुलन बना रहेगा।
कहने का तात्पर्य है कि नौकरी हो या फिर व्यापार व्यवसाय किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। जो जैसे चल रहा है उसको उसी तरह आगे बढ़ाने की कोशिश करनी है। ऐसा करके आप अपने कार्यक्षेत्र में संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह बुध ग्रह 7 जुलाई तक द्वादश भाव में हैं। यह एक कमजोर स्थिति है लेकिन 15 जुलाई तक सूर्य ग्रह लाभ भाव में हैं, यह एक अनुकूल स्थिति है। वहीं 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह भी आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे लेकिन 15 जुलाई के बाद सूर्य की स्थिति लाभ के मामले में सहयोग करना बंद कर सकती है।
इस तरह से हम पाते हैं कि लाभ के मामले में महीने का कुछ हिस्सा बहुत अच्छा तो वहीं कुछ हिस्सा मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस तरह से लाभ के मामले में आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके मामले में धन भाव के स्वामी ग्रह भी बुध ही होते हैं जो इस महीने आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम देना चाह रहे हैं। अतः बचत के मामले में भी आप अपनी मेहनत के अनुरूप या प्रयत्न के अनुरूप सफल हो सकेंगे। यद्यपि दूसरे भाव पर शनि ग्रह की दृष्टि लगातार बनी हुई है लेकिन तुलना करें तो यह महीना बुध की अनुकूल स्थिति के कारण बचत करने में भी मदद करेगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नए सिरे से कोई बड़ा खर्चा नहीं आएगा बल्कि स्थितियां पहले से बेहतर हो सकती हैं। धन का कारक बृहस्पति भी औसत स्‍तर का सहयोग दे रहा है तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि आर्थिक मामले में यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। परिणाम औसत से बेहतर स्‍तर के रह सकते हैं।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह सूर्य की स्थिति 16 जुलाई तक बहुत अच्छी है जो स्वास्थ्य के मामले में आपका सहयोग करेगी। हालांकि, आपके प्रथम भाव पर राहु केतु का प्रभाव लंबे समय से बना हुआ है और अभी लंबे समय तक रहने वाला है, ऊपर से इस महीने मंगल की चतुर्थ दृष्टि भी पहले भाव पर रहेगी, ये तमाम स्थितियां स्वास्थ्य को कमजोर करने वाली कही जाएंगी।
यानी कि इस महीने स्वास्थ्य का ख्याल रखना तो जरूरी रहेगा लेकिन 16 जुलाई तक सूर्य की अनुकूल स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी बल्कि पिछली समस्याओं से निजात पाने का कोई न कोई रास्ता भी मिल सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आरोग्यता के कारक ग्रह भी होते हैं। अतः सूर्य का सहयोग मिलना स्वास्थ्य के मामले में बेहतरी देने का काम कर सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार छठे भाव के स्वामी शनि की स्थिति अच्छी नहीं है। अतः रोगों से लड़ने की क्षमता प्रभावित रह सकती है। यानी कि आपका इम्यून सिस्टम थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। ऐसे में उचित आहार विहार अपनाकर अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की भी जरूरत रहेगी।
कहने का तात्पर्य है कि स्वास्थ्य के लिए ये महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना तो जरूरी ही रहेगा, किसी भी प्रकार की लापरवाही भी उचित नहीं रहेगी लेकिन उचित आचरण अपनाने की स्थिति में स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। विशेषकर महीने का पहला हिस्सा बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने में मददगार बन सकता है।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति मिली जुली कही जाएगी। यानी कि पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति के द्वारा प्रेम संबंध के मामले में आपको औसत स्‍तर के परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि पंचमेश बृहस्पति उच्च अवस्था में है, यह एक अनुकूल स्थिति है लेकिन पंचमेश का द्वादश भाव में जाना अनुकूलता का संकेतक नहीं है।
यानी कि प्रेम संबंधों में कोई परेशानी नहीं आएगी विशेषकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ऐसा भी हो सकता है कि मधुरता तुलनात्मक रूप से बढ़े भी लेकिन आसपास रहने वाले लोगों को मिलने के मौके कम मिल सकेंगे या किसी कारण से मिलना संभव नहीं हो पाएगा अथवा बहुत काम मिलना संभव होगा।
इस मामले में राहु केतु की स्थिति को देखते हुए आपको सुझाव भी दिया जाता है कि कम मिलें लेकिन मर्यादित तरीके से मिलें। इस बात का ख्याल रखें कि कोई आपके संबंधों को नज़र न लगाने पाए या आप किसी की नज़रों में न आएं तो ज्यादा अच्छा है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा जो कि एक सकारात्मक बिंदु है। यानी यहां से भी इस बात का संकेत मिल रहा है कि प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी लेकिन 4 जुलाई के बाद शुक्र केतु की युति और उस पर मंगल का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि मर्यादित तरीके से प्रेम करने वाले लोगों को अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे।
सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने में महीना कोई विशेष सहयोग नहीं करेगा लेकिन कोशिश करने वाले लोगों का विरोध भी नहीं करेगा। अर्थात आप जरूरी होने पर प्रयास जारी रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना पिछले महीने की तुलना में बेहतर रह सकता है लेकिन इसके बावजूद भी दांपत्य संबंधी मामलों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, क्योंकि राहु केतु का प्रभाव लगातार सप्तम भाव पर बना हुआ है।
सप्तम भाव के स्वामी शनि की स्थिति भी कमजोर है। अतः दांपत्य संबंधी मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करते रहना है। हालांकि, 4 जुलाई के बाद स्थितियां तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी और संबंधों में यदि पिछले दिनों से कोई कमी आई थी तो उस कमी को दूर करने में मदद मिलेगी लेकिन इसके बावजूद भी छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ न बनाएं ऐसी सलाह हम आपको देना चाहेंगे।
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति महीने की शुरुआत में तो अच्छी नहीं है लेकिन 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि, बुध ग्रह इस महीने वक्री भी रहेंगे साथ ही साथ अस्त भी रहेंगे। अतः छोटी-मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा शनि की सप्तम दृष्टि भी दूसरे भाव पर रहेगी, यह भी एक कमजोर बिंदु है लेकिन इन सबके बावजूद भी बुध की अनुकूल स्थिति पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाने का काम कर सकती है।
कहने का तात्पर्य है कि इस महीने कुछ पारिवारिक समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन जल्दी ही उनका समाधान भी मिल जाएगा। अतः समझदार लोग इस महीने पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन लापरवाही की स्थिति में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं या बनी रह सकती हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम देना चाह रहा है। साथ ही साथ बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर बनी हुई है, यह भी एक अनुकूल स्थिति है। ऐसे में यह महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। यानी कि घर गृहस्थी से संबंधित मामलों में आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
किसी बड़ी समस्या के योग नज़र नहीं आ रहे हैं बल्कि यदि घर गृहस्थी में कोई परेशानी पिछले दिनों से चली आ रही है तो उसका समाधान भी इस महीने आपको मिल सकता है।
उपाय
जिन लोगों के पास संतान नहीं है, उनकी सेवा करना और उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
शिवजी की पूजा प्रार्थना करते रहें और संभव हो तो महीने में एक बार रुद्राभिषेक भी करें या करवाएं।

कन्या राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर आपके दशम एवं एकादश भाव में रहेगा जिसे सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति के अंतर्गत माना जाएगा। यानी कि इस महीने सूर्य से आपको अनुकूल परिणाम मिलने की अच्छी संभावना है।
मंगल ग्रह आपके भाग्य भाव में पूरे महीने रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर इसे अनुकूल नहीं माना गया है। अतः मंगल से कोई विशेष अनुकूलता मिलने की संभावना नहीं है। अलबत्ता भाग्य भाव में होने के कारण मंगल कोई बड़ी नकारात्मकता भी नहीं देगा। यानी कि मंगल से आप मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं।
बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके लाभ भाव में और इसके बाद आपके कर्म स्थान पर रहेगा। यानी कि बुध ग्रह इस महीने आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके लाभ भाव में उच्च अवस्था में रहेगा। अर्थात इस महीने बृहस्पति ग्रह भी आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।
शुक्र ग्रह 4 जुलाई तक आपके लाभ भाव में तो वहीं इसके बाद आपके व्यय भाव में रहेगा। यानी शुक्र ग्रह से भी आपको अच्छी अनुकूलता मिल सकती है। शनि ग्रह सप्तम भाव में रहेंगे। अतः आसानी से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। वहीं राहु ग्रह छठे भाव में होने के कारण आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है जबकि केतु ग्रह द्वादश भाव में होने के कारण अनुकूलता देने में असमर्थ रह सकता है।
इस प्रकार से हम पाते हैं कि इस महीने ज्यादातर ग्रह आपके पक्ष में परिणाम देना चाह रहे हैं। कुछ ग्रह औसत स्‍तर के परिणाम दे सकते हैं। अतः इस महीने आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम मिल सकते हैं।
समझदारी से काम लेने की स्थिति में परिणाम काफी हद तक अच्छे रह सकते हैं। इस महीने किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह बुध का गोचर इस महीने ज्यादातर समय अनुकूल स्थिति में रहने वाला है जो आपके कार्यक्षेत्र में अच्छी अनुकूलता दे सकता है। आपके सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति भी अच्छी रहेगी और व्यवसाय के कारक बुध ग्रह की स्थिति भी अच्छी रहेगी। ये दोनों स्थितियां काफी अच्छे परिणाम देने और दिलाने का काम करेंगी।
हालांकि, सप्तम भाव में स्थित शनि ग्रह इस बात का संकेत कर रहा है कि व्यापार को लेकर कोई बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा लेकिन सामान्य तौर पर इस महीने को खराब नहीं माना जाएगा।
कहने का तात्पर्य है कि समझदारी पूर्वक निर्णय लेकर आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। किसी तरह की कोई बड़ी नकारात्मकता नज़र नहीं आ रही है। यदि बड़ी लापरवाही नहीं दिखाएंगे तो कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। सामान्य तौर पर आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों की बात की जाए तो छठे भाव के स्वामी शनि की स्थिति औसत स्‍तर की नज़र आ रही है।
बृहस्पति की दृष्टि पड़ने के कारण और बृहस्पति की राशि में होने के कारण शनि के द्वारा भी कुछ अच्छे परिणाम मिल सकेंगे लेकिन शनि ग्रह के सप्तम भाव में होने के कारण कुछ कमजोर परिणाम भी रहेंगे। अतः शनि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है लेकिन राहु और सूर्य की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि नौकरीपेशा लोग भी इस महीने काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
यानी कि जुलाई 2026 का महीना कन्या राशि वाले लोगों की कार्यक्षेत्र के लिए सामान्य तौर पर काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है।
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं और चंद्रमा बहुत ही तेजी के साथ चलने वाले ग्रह हैं। अतः चंद्रमा के आधार पर पूरे महीने का फलादेश करना लंबी प्रक्रिया हो जाएगी। वहीं महीने की शुरुआत के समय लाभ भाव पर तीन ग्रह विराजमान हैं। जिनमें से 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह दशम भाव में चले जाएंगे।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह द्वादश भाव में चले जाएंगे लेकिन बृहस्पति पूरे महीने लाभ भाव में ही रहेंगे। 16 जुलाई के बाद सूर्य का गोचर भी आपके लाभ भाव में हो जाएगा लेकिन इन सबके बीच 15 जुलाई के बाद बृहस्पति ग्रह अस्त हो जाएंगे। अतः सामान्य तौर पर यह महीना आपको अच्छा लाभ दिलवा सकता है।
तुलना करें तो महीने का पहला हिस्सा बृहस्पति के सहयोग के चलते ज्यादा अच्छे परिणाम देगा। दूसरा हिस्सा भी अच्छा रहेगा, क्योंकि सूर्य और बृहस्पति दोनों का सहयोग मिलेगा लेकिन क्योंकि बृहस्पति धन के कारक ग्रह होते हैं, अतः उनकी मजबूती आर्थिक मामले में ज्यादा अच्छे परिणाम देती है। फिर भी आमदनी को लेकर इस महीने सामान्य तौर पर आप संतुष्ट रहेंगे।
आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बचत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो 4 जुलाई तक धन भाव का स्वामी लाभ भाव में है। यह अनुकूल स्थिति है लेकिन 4 जुलाई के बाद शुक्र द्वादश भाव में चले जाएंगे। ऐसे में कुछ खर्च देखने को मिल सकते हैं। ये खर्च सामान्य तौर पर शान-ओ-शौकत के लिए हो सकते हैं, लग्जरी पर हो सकते हैं।
अतः यदि आप चाहें तो अपनी शान-ओ-शौकत में कुछ कटौती करके खर्चों पर नियंत्रण भी प्राप्त कर सकेंगे और एक तरीके से देखा जाए तो यह कोई कमजोर बिंदु भी नहीं होगा, क्योंकि शान-ओ-शौकत के लिए खर्च करना भी आज के समय में जरूरी रहता है।
तो इस तरह से हम आमदनी के लिए इस महीने को काफी अच्छा कहेंगे। वहीं बचत के दृष्टिकोण से महीना औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है।
स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह बुध ग्रह की स्थिति इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल रहने वाली है। जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार बुध ग्रह स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपका अच्छा सहयोग कर सकते हैं। यानी कि बुध ग्रह के द्वारा आपको स्वस्थ रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
प्रथम भाव पर शनि की दृष्टि एक नकारात्मक बिंदु है। अतः शनि बीच-बीच में स्वास्थ्य को खराब करने का काम कर सकते हैं। वहीं आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य आपको अच्छा सहयोग देना चाहेगा। इन सभी स्थितियों को ध्यान में रखकर कहा जाए तो स्वास्थ्य में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं या पहले से चल रही दिक्कतें इस महीने भी रह सकती हैं लेकिन नए सिरे से कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही साथ पुरानी समस्याएं भी इस महीने कम परेशान करेंगी।
छठे भाव से संबंधित संकेतों की मानें तो यद्यपि धीरे-धीरे करके पुरानी समस्याएं इस महीने कम होने लग जाएंगी लेकिन छठे भाव के स्वामी शनि की स्थिति कमजोर है। अत: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह बिल्कुल नहीं होना है। हालांकि, छठे भाव में बैठा हुआ राहु सकारात्मक परिणाम देना चाहेगा। ऐसी स्थिति में छठा भाव भी इसी बात का संकेत कर रहा है कि छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती है लेकिन बड़े स्‍तर की कोई भी समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।
तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि स्वास्थ्य के लिए जुलाई 2026 का महीना आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकता है। आलस्य से बचें और समर्पण के साथ योग व्यायाम इत्यादि करते रहें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संतुलित बना रहेगा।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति वैसे तो बहुत अच्छी नज़र नहीं आ रही है लेकिन पंचमेश का सप्तम भाव में जाना कुछ एक मामलों में अच्छे परिणाम भी दिला सकता है। पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि भी एक अनुकूल बिंदु है। अतः प्रेम संबंधों में औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति को देखते हुए हम यही कहेंगे कि प्रेम संबंधों में मर्यादा की आवश्यकता रहेगी। मर्यादित तरीके से प्रेम निभाने की स्थिति में किसी भी बड़ी समस्या के योग नज़र नहीं आ रहे हैं। वहीं अमर्यादित होने की स्थिति में 4 जुलाई के बाद शुक्र पर पड़ने वाला राहु केतु का प्रभाव बदनामी करवाने का काम कर सकता है।
अतः मर्यादित रहें और प्रेम संबंधों का आनंद लेते रहें। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना आपकी मेहनत के अनुरूप आपका सहयोग कर सकता है। अतः आप अपने प्रयास को जारी रखकर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने का काम कर सकता है। क्योंकि सप्तम भाव पर शनि का प्रभाव लंबे समय से बना हुआ है और अभी लंबे समय तक रहने वाला है, ऐसे में शनि का प्रभाव तो बना ही रहेगा लेकिन बृहस्पति ग्रह की उच्च अवस्था अच्छे परिणाम दिलाने का काम करेगी।
बृहस्पति ग्रह सप्तम भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में हैं, उच्च अवस्था में हैं, साथ ही साथ सप्तम भाव को देख भी रहे हैं। ये सभी स्थितियां दांपत्य जीवन का सहयोग करेंगी। तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि परिणाम तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेंगे, फिर भी कुछ सावधानियों को अपनाने की आवश्यकता तो बनी ही रहेगी।
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शुक्र महीने की शुरुआत के समय आपके लाभ भाव में हैं। वहीं 4 जुलाई के बाद शुक्र आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे। तो 4 जुलाई तक शुक्र बहुत अच्छे परिणाम देंगे। वहीं 4 जुलाई के बाद शुक्र के परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं लेकिन फिर भी काफी हद तक आपके पक्ष में रहेंगे।
दूसरे भाव पर लंबे समय तक किसी ग्रह का नकारात्मक प्रभाव नज़र नहीं आ रहा है। कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों में छोटी-मोटी विसंगतियां भले रहें लेकिन कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है। अतः आप समझदारी पूर्वक निर्वाह करके पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो चतुर्थ भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति अनुकूल रहेगी लेकिन चतुर्थ भाव पर शनि का प्रभाव लगातार बना हुआ है। महीने के पहले हिस्से में सूर्य और मंगल दोनों का प्रभाव भी चतुर्थ भाव पर रहेगा। वहीं महीने के दूसरे हिस्से में केवल शनि-मंगल का संयुक्त प्रभाव चतुर्थ भाव पर रहेगा। यानी कि चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति अच्छी होने के कारण परिणाम अच्छे तो बाकी ग्रहों का प्रभाव होने के चलते परिणाम कुछ कमजोर रह सकते हैं।
इस तरह से हम गृहस्थ जीवन में मिले जुले परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। तो कहने का तात्पर्य है कि गृहस्थ और पारिवारिक दोनों मामलों में ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। ऐसा करने की स्थिति में पारिवारिक मामलों में अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जबकि गृहस्थ मामलों में मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना प्रतीत हो रही है।
उपाय
काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें।
किसी सोमवार या मंगलवार के दिन मंदिर में गुड़ और चावल का दान करें।

तुला राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके भाग्य तथा कर्म भाव पर रहने वाला है। 16 जुलाई तक सूर्य आपके भाग्य भाव में रहेगा, जिसे औसत स्‍तर का परिणाम देने वाला कहा जाएगा। वहीं 16 जुलाई के बाद सूर्य आपके कर्म स्थान पर चले जाएंगे और सामान्य तौर पर आपके पक्ष के परिणाम देंगे।
इस तरह से जुलाई के महीने में सूर्य से आप औसत से बेहतर स्‍तर के परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके आठवें भाव में रहेगा। ऐसे में मंगल से सामान्य तौर पर अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखी जानी चाहिए।
बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके कर्म स्थान पर इसके बाद आपके भाग्य स्थान पर रहेगा। 7 जुलाई तक बुध ग्रह की स्थिति अच्छी मानी जाएगी। वहीं 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह भाग्य भाव में रहेंगे, जहां पर बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन अपनी राशि में होने के कारण बुध ग्रह आपको औसत स्‍तर के परिणाम दे देंगे। इसलिए बुध ग्रह से मिले-जुले परिणामों की अथवा औसत स्‍तर के परिणामों की उम्मीद रखी जा सकती है।
बृहस्पति ग्रह दशम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। ऐसे में बृहस्पति भी आपको मिले-जुले या औसत स्‍तर के परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके कर्म स्थान पर तो वहीं 4 जुलाई के बाद आपके लाभ भाव में रहेगा। अतः शुक्र ग्रह ज्यादातर समय आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा।
शनि ग्रह का गोचर छठे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपके पक्ष के परिणाम देना चाहेगा। राहु का गोचर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। तो वहीं केतु का गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। यानी कि इस महीने ज्यादातर ग्रह आपके पक्ष के परिणाम या फिर मिले-जुले परिणाम देना चाह रहे हैं। सिर्फ मंगल और राहु के परिणाम कमजोर नज़र आ रहे हैं।
तो ऐसी स्थिति में हम कह सकते हैं कि यह महीना आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकता है। किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं जो बहुत तीव्र गति के साथ चलते हैं। ऐसे में चंद्रमा के आधार पर मासिक फलादेश करना एक बड़ी प्रक्रिया होती है। अतः दशम भाव पर प्रभाव डालने वाले अन्य ग्रहों की स्थिति को देखते हुए ऐसा अनुमान लग रहा है कि कार्यक्षेत्र के लिए यह महीना सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार महीने की शुरुआत के समय बुध, शुक्र और बृहस्पति तीनों ग्रहों का प्रभाव आपके कर्म स्थान पर रहेंगे। जो एक अच्छी शुरुआत करवाने में मददगार बन सकता है लेकिन 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह आपके लाभ भाव में चले जाएंगे। हालांकि, शुक्र के लिए यह और भी अच्छी स्थिति होगी लेकिन 7 जुलाई के बाद बुध ग्रह नवम भाव में चले जाएंगे।
बुध ग्रह के लिए यह तुलनात्मक रूप से कमजोर स्थिति होगी। फिर भी आप बृहस्पति की उच्च स्थिति के चलते सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। 16 जुलाई के बाद सूर्य ग्रह का प्रभाव भी आपको अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेगा।
यही कारण है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कर सकेंगे। सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में व्यापार व्यवसाय में भी अच्छा लाभ हो सकेगा लेकिन क्योंकि सप्तम भाव के स्वामी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अतः इस महीने नए सिरे से किसी काम की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही साथ कोई बड़ा व्यापारिक रिस्क भी नहीं लेना चाहिए क्योंकि सप्तमेश अष्टम में है और शनि के द्वारा देखा जाएगा।
बुध ग्रह की स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं है। ऐसे में बेहतर होगा कि व्यापार व्यवसाय को लेकर कोई रिस्क न लिया जाए जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। छठे भाव का स्वामी दशम भाव में उच्च अवस्था में रहेगा। छठे भाव में शनि का गोचर रहेगा। ये सभी स्थितियां नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम दिलवाने में मददगार बनेंगी।
कहने का तात्पर्य है कि कार्यक्षेत्र के लिए यह महीना सामान्य तौर पर औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। नौकरीपेशा लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह सूर्य की स्थिति इस महीने औसत से बेहतर स्‍तर की रहेगी। 16 जुलाई तक सूर्य आपके भाग्य भाव में हैं, वैसे तो यह सूर्य के लिए औसत स्थित है लेकिन लाभ से लाभ भाव अर्थात 11वें भाव से 11वां भाव जो की नवम भाव होता है, वहां पर सूर्य की स्थिति लाभ दिलवाने में मददगार बन सकती है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि लाभ भाव में स्थित केतु भी आपको लाभ दिलवाना चाहेगा। वहीं 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह भी लाभ भाव में पहुंचकर आपको लाभ दिलवाना चाहेगा। यानी कि लाभ के दृष्टिकोण से या लाभ दिलवाने के दृष्टिकोण से यह महीना आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। वहीं धन संचय की बात की जाए तो इस मामले में महीना मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है।
यद्यपि दूसरे भाव का स्वामी दूसरे भाव को देख रहा है, इसे कुछ हद तक अच्छा माना जा सकता है लेकिन दूसरे भाव के स्वामी का आठवें भाव में जाना; यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। हालांकि, बृहस्पति ग्रह जो धन भाव पर दृष्टि डाल रहा है और वह धन का कारक ग्रह भी है, इसलिए इस रिश्ते से बृहस्पति आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में आप अपनी कमाई का एक अच्छे स्‍तर का हिस्सा बचत में भी तब्‍दील कर सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो लाभ के दृष्टिकोण से महीना काफी अच्छा तो वहीं बचत के दृष्टिकोण से औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है।

स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति इस महीने ज्यादातर समय अच्छी रहने वाली है। 4 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में रहेंगे। वैसे तो शुक्र के लिए यह अच्छी स्थिति नहीं है लेकिन बृहस्पति और शुक्र की युति को अच्छा कहा जाएगा। दोनों ही ग्रह आपस में विरोधी होने के बावजूद भी युति होने पर अच्छे परिणाम देते हैं। अतः महीने की शुरुआत को भी हम शुक्र की मजबूती के दृष्टिकोण से अच्छा कह सकते हैं।
वहीं 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह लाभ भाव में रहेंगे और स्थिति के अनुसार यह एक अच्छी स्थिति होगी। हालांकि, राहु केतु के प्रभाव के चलते स्वास्थ्य के लिहाज से यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति होगी या यूं कहें कि शुक्र ग्रह लगभग 70% से 80% आपके पक्ष के परिणाम दे सकते हैं। अर्थात आपकी स्वास्थ्य रक्षा में शुक्र ग्रह मजबूती के साथ डटे रहेंगे।
छठे भाव की स्थिति भी सामान्य तौर पर आपके स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा के लिए अनुकूल कही जाएगी। वहीं आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य 16 जुलाई तक औसत तो वहीं बाद में काफी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से जुलाई 2026 का महीना आपको काफी हद तक सहयोग करेगा।
छोटी-मोटी सावधानियों की आवश्यकता तो रहेगी, क्योंकि सावधानी रखने की स्थिति में ही आपका स्वास्थ्य अनुकूल रह पाएगा लेकिन सावधानी अपना लेने की स्थिति में आप शानदार स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति सामान्य तौर पर अनुकूल है लेकिन पंचम भाव में राहु की स्थिति को अच्छा नहीं माना जाएगा। इसलिए प्रेम संबंधों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम में पारदर्शिता की भी जरूरत रहेगी। ऐसा करने की स्थिति में अनुकूलता बनी रहेगी। अन्यथा किसी बात पर एक दूसरे के प्रति संदेह हो सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार 4 जुलाई तक शुक्र का गोचर कमजोर है लेकिन 4 जुलाई के बाद शुक्र के गोचर की मदद मिल जाने से प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी लेकिन तब भी व्यर्थ के संदेह से बचने की सलाह आपको दी जाती है।
सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना औसत स्‍तर की मदद कर सकता है। यद्यपि अन्य ग्रहों के गोचर की स्थिति बहुत अधिक सहायक नहीं है फिर भी शुक्र ग्रह की अनुकूलता के चलते कुछ लोगों को प्रयास करने की स्थिति में सफलता मिल भी सकती है।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना थोड़ी से कमजोर परिणाम दे सकता है। क्योंकि आपका सप्तमेश मंगल पूरे महीने अष्टम भाव में रहेगा, यह एक कमजोर स्थिति है। ऊपर से मंगल पर शनि ग्रह की दृष्टि भी रहेगी। यह और भी कमजोर स्थिति है। यानी सप्तम भाव पर प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष शनि मंगल का संयुक्त प्रभाव और अष्टम भाव का भी प्रभाव रहेगा। जो दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां दे सकता है।
ऐसे में एक दूसरे का पूरा ख्याल रखें, एक दूसरे को गुस्सा न दिलाएं और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। ऐसा सुझाव हम आपको देना चाहेंगे, जिससे दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहे।
पारिवारिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह मंगल इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। मंगल इस पूरे महीने आठवें भाव में रहेगा और आठवें भाव में मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि, मंगल दूसरे भाव को देखेंगे। कुछ मामलों में यह अच्छी स्थिति होगी। विशेषकर ऐसे मामले जहां आपको अपनी बात मजबूती के साथ रखना होता है, वहां आप बिना हिचकिचाए अपनी बात रख सकेंगे।
इस मामले में बृहस्पति की पंचम दृष्टि भी आपकी मदद करेगी लेकिन फिर भी परिजनों के साथ बहस करना बहुत अच्छी बात नहीं होती है। इससे बचेंगे तो और भी अच्छा रहेगा। यानी कि पारिवारिक संबंधों के दृष्टिकोण से महीना थोड़ा सा कमजोर है लेकिन सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में आप समस्याओं से बच सकेंगे।
वहीं घर गृहस्थी से संबंधित मामलों की बात की जाए तो इस मामले में सामान्य तौर पर परिणाम अच्छे रह सकते हैं। चतुर्थ भाव का स्वामी शनि छठे भाव में है। वैसे तो चतुर्थेश का छठे भाव में होना अच्छा नहीं होता लेकिन शनि के गोचर को छठे भाव में बहुत अच्छा माना जाता है, जो आपके घर गृहस्थी को मजबूती देने का काम करेगा।
भले ही घर गृहस्थी से संबंधित चीजों को लाने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़े या उपयोगी चीजों को खरीदने के लिए लोन लेना पड़े अथवा ईएमआई पर कोई चीज़ खरीदनी पड़े लेकिन उनकी खरीदारी आप कर सकेंगे और सार्थक चीज़ घर ला सकेंगे। इस मामले में बृहस्पति ग्रह भी आपकी मदद करेंगे।
तो ऐसी स्थिति में हम कह सकते हैं कि पारिवारिक मामलों के लिए जुलाई का महीना मिले-जुले या औसत स्‍तर के परिणाम दे सकता है। तो वहीं गृहस्थ जीवन के लिए सामान्य तौर पर परिणाम अनुकूल रहेंगे।
उपाय
मंदिर में चने की दाल का दान करें।
नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
स्वयं को सदाचारी और सात्विक बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके आठवें एवं भाग्य भाव में रहने वाले हैं। वैसे तो इन दोनों ही भावों में सूर्य ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन तुलना करें तो 16 जुलाई के बाद वाला गोचर तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देगा जबकि 16 जुलाई से पहले परिणाम कमजोर रह सकते हैं। मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके सातवें भाव में रहेगा। यहां पर मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। अतः कुछ मामलों में मंगल के द्वारा कमजोर परिणाम भी दिए जा सकते हैं।
बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके भाग्य भाव में रहेगा जिसे सामान्य तौर पर स्थिति के आधार पर अच्छा नहीं कहा जाएगा। अलबत्ता बृहस्पति के साथ युति करना एक सकारात्मक बिंदु होगा। ऐसे में हम बुध ग्रह से मिले-जुले परिणामों की उम्मीद 7 जुलाई तक कर सकते हैं।
7 जुलाई के बाद बुध ग्रह आठवें भाव में रहेंगे, अपनी ही राशि में रहेंगे। हालांकि, इसी बीच में बुध ग्रह वक्री तो हैं ही लेकिन अस्त भी होंगे लेकिन फिर भी ओवरऑल बुध ग्रह से मिले-जुले या औसत से थोड़े से बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा सकती है।
बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके भाग्य भाव में रहेगा, शनि के नक्षत्र में रहेगा। यह एक अनुकूल बात है। हालांकि, 15 जुलाई के बाद बृहस्पति अस्त हो जाएंगे, यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति मानी जाएगी लेकिन ओवरऑल बृहस्पति से हम अनुकूल परिणामों की उम्मीद रखेंगे। शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके भाग्य भाव में इसके बाद आपके कर्म स्थान पर रहेगा।
अतः इस महीने शुक्र ग्रह से अधिक अनुकूलता मिलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। शनि ग्रह का गोचर आपके पंचम भाव में है।
शनि ग्रह बुध के नक्षत्र में रहेंगे। 27 जुलाई तक तो सब कुछ ठीक रहेगा लेकिन 27 जुलाई के बाद शनि ग्रह वक्री हो जाएंगे। अतः शनि से भी अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वैसे तो पंचम भाव में शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन जिस राशि में शनि चल रहे हैं, वर्तमान में उस राशि का स्वामी बृहस्पति उच्च अवस्था में भाग्य स्थान में है। ऐसे में शनि ग्रह कोई बड़ा नकारात्मक परिणाम नहीं देंगे बल्कि कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं।
राहु ग्रह का गोचर चतुर्थ भाव में अपने नक्षत्र में रहेगा। अतः राहु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वहीं केतु का गोचर राहु की तुलना में बेहतर परिणाम दे सकता है लेकिन फिर भी किसी बड़ी सकारात्मकता की उम्मीद केतु से भी नहीं रखनी चाहिए। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह महीना आपको मिले जुले परिणाम दे सकता है। तुलना करें तो महीने का दूसरा हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह सूर्य महीने के पहले हिस्से, विशेषकर 16 जुलाई तक आठवें भाव में रहेंगे यह अनुकूल स्थिति नहीं मानी जाएगी। यानी कि महीने का पहला हिस्सा कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से कमजोर नज़र आ रहा है। यह नियम व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए तो लागू ही हो रहा है, नौकरीपेशा लोगों पर भी लागू हो रहा है कि महीने के पहले हिस्से में आप अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहें।
इस बीच कुछ कठिनाईयां आ सकती हैं, जिन्हें आप निष्ठापूर्वक मेहनत करके ही दूर कर सकेंगे। उसका कोई शॉर्टकट तरीका नहीं होगा। अलबत्ता 16 जुलाई के बाद दूसरों का सहयोग भी मिल सकता है और आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। क्योंकि व्यापार व्यवसाय का कारक ग्रह बुध भले ही अपनी राशि में होने के कारण ज्यादातर समय अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेगा लेकिन आठवें भाव में बुध का गोचर इस बात का संकेत होता है कि व्यापार व्यवसाय में नए सिरे से कोई बड़ा निवेश करना ठीक नहीं रहेगा या किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह महीना थोड़ा सा कठिन रह सकता है। छठे भाव का स्वामी मंगल सप्तम भाव में होने कारण पहले भाव पर प्रभावी रहेगा। अतः आप अपने काम को लेकर थोड़े से चिड़चिड़े रह सकते हैं। कोशिश करें कि वरिष्ठों से विवाद न होने पाए। वैसे किसी सहकर्मी से भी विवाद नहीं करना है लेकिन वरिष्ठों के साथ बात करते समय ईगो या क्रोध को किनारे रखने की जरूरत पड़ेगी। तभी जाकर परिणाम सार्थक मिल सकेंगे।
तो कहने का तात्पर्य है कि कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से महीना मिले जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। तुलना करें तो महीने का दूसरा हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है।
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह बुध की स्थिति इस महीने औसत स्‍तर की रहेगी। लाभ भाव पर शनि की दृष्टि का प्रभाव रहेगा। ये सभी कारण इस बात का संकेत कर रहे हैं कि लाभ की स्थिति न तो बहुत अच्छी रहेगी न ही बहुत खराब रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकेंगे या हो सकता है कि मेहनत से थोड़े से कम परिणाम मिलें लेकिन कोई बड़ी नकारात्मकता नज़र नहीं आ रही है। वहीं बचत के स्थान के स्वामी बृहस्पति की स्थिति अच्छी है लेकिन बचत वाले भाव पर शनि मंगल का प्रभाव भी रहेगा। यहां से भी मिले-जुले परिणामों की उम्मीद नज़र आ रही है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार समझदारी दिखाने वाले लोग पहले से बचाए हुए धन को सुरक्षित रख सकेंगे लेकिन लापरवाही की स्थिति में व्यर्थ के कामों में भी संचित धन खर्च हो सकता है। धन के कारक बृहस्पति की स्थिति अनुकूल है। यह एक सकारात्मक बिंदु है। इस तरह से हम सभी बिंदुओं को मिलाकर देखें तो आर्थिक मामले में महीने को औसत स्‍तर का कह सकते हैं।
समझदारी दिखाने की स्थिति में अथवा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में चलने की स्थिति में आप औसत से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे लेकिन सामान्य तौर पर मिले जुड़े परिणामों की उम्मीद ही नज़र आ रही है।

स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। मंगल इस पूरे महीने ही सप्तम भाव में रहेंगे जिसे अनुकूल गोचर की श्रेणी में नहीं माना गया है लेकिन प्रथम भाव के स्वामी होकर मंगल प्रथम भाव को देखेंगे इस लिहाज़ से यह कहा जा सकता है कि मंगल बड़ी स्वास्थ्य समस्या से बचाने का काम कर सकते हैं लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं दे भी सकते हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार छठे भाव के स्वामी होने के नाते भी मंगल से ऐसे ही परिणामों की उम्मीद नज़र आ रही है। वहीं आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य भी 16 जुलाई तक सहयोग में नज़र नहीं आ रहा है। ये सभी लक्षण इस बात का संकेत कर रहे हैं कि इस महीने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं दिखानी है।
विशेषकर चोट खरोंच का डर नज़र आ रहा है, तो ऐसे में वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना है। मौसम के अनुरूप आहार विहार भी जरूरी रहेगा। बहुत तेज धूप में न निकलें। जिन स्थानों पर बारिश का मौसम आ चुका है उन्हें बारिश में भीगने इत्यादि से बचना भी जरूरी रहेगा। क्योंकि मौसम जनित बीमारियां साथ-साथ जुकाम बुखार जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि, इन सबके बीच अनुकूल बात यह रहेगी कि बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके प्रथम भाव पर रहेगी, जो आपके रिकवरी रेट को मेंटेन करेगी और कोई बड़ी समस्या भी नहीं आने देगी। कहने का तात्पर्य है कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से महीना बहुत अनुकूल नहीं है। फिर भी बृहस्पति की अनुकूल स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि जो लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहेंगे और मौसम तथा अपनी प्रकृति के अनुरूप आहार बिहार अपनाएंगें, उन्हें कोई स्वस्थ समस्या नहीं आएगी। विशेषकर कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति अनुकूल रहेगी लेकिन पंचम भाव में शनि की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है की प्रेम को टाइम पास मानकर चलने वाले लोग प्रेम संबंधी मामले में असंतुष्ट रह सकते हैं। प्रेम का कारक ग्रह शुक्र 7 जुलाई तक अनुकूल स्थिति में है। अतः महीने की शुरुआत सामान्य तौर पर अच्छी रह सकती है लेकिन बाद के समय में शुक्र दशम भाव में रहेंगे।
साथ ही साथ राहु केतु तथा मंगल के प्रभाव में रहेंगे। अतः प्रेम संबंधों को लेकर कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। लापरवाही की स्थिति में प्रेम संबंध को लेकर बदनामी का भय भी रह सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 बताता है कि सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। अतः इन मामलों में आप अपना प्रयत्न जारी रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो यह महीना इस मामले में भी थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है। क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी ग्रह 4 जुलाई तक अनुकूल स्थिति में रहेगा, इसके बाद सप्तमेश शुक्र की स्थिति कमजोर हो जाएगी। क्योंकि सप्तमेश शुक्र भी दांपत्य जीवन का कारक ग्रह भी होता है तो ऐसे में शुक्र की कमजोरी दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां दे सकती है।
सप्तम भाव में मंगल के गोचर को भी अच्छा नहीं माना जाएगा। सप्तम भाव तथा मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि का प्रभाव भी रहेगा। ये सभी कारण दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां दे सकते हैं। ऐसे में यदि पिछले दिनों से दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां रही हैं तो उन परेशानियों को लेकर लापरवाह नहीं होना है।
साथ ही साथ ऐसी कोशिश भी जरूरी रहेगी कि नए सिरे से दांपत्य संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न न होने पाए। बेकार की जिद और बेकार के विवाद से बचें। एक दूसरे के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साथ ही साथ एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। ऐसा करने की स्थिति में नकारात्मकता का प्रभाव या तो देखने को नहीं मिलेगा अथवा बहुत कम मात्रा में देखने को मिलेगा।
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति अच्छी रहने वाली है। अतः इस महीने बृहस्पति आपके पारिवारिक मामलों में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। हालांकि, शनि की दृष्टि भी लगातार आपके दूसरे भाव पर बनी हुई है। अतः सब कुछ शांत बना रहे ऐसा नहीं है, छोटे-मोटे व्यवधानों की उम्मीद भी है लेकिन बृहस्पति की अनुकूल स्थिति समझदारी दिखाने वाले लोगों को अच्छे परिणाम दिलाएगी।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार शनि मंगल का प्रभाव छोटे-छोटे विवाद देगा। तो वहीं बृहस्पति का प्रभाव विवाद को शांत कराएगा। अर्थात जिन घरों में बड़े बुजुर्गों की चलती है उन घरों में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होगा लेकिन कुछ एक घरों में छोटा-मोटा विवाद उत्पन्न हो सकता है और जल्द शांत भी हो सकता है।
गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो इस मामले में परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं। क्योंकि चौथे भाव का स्वामी शनि पंचम भाव में है। चौथे भाव में राहु बैठा है। अतः घर गृहस्थी को लेकर पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियां इस महीने भी जारी रह सकती हैं। नए सिरे से किसी परेशानी के आने की उम्मीद नहीं है लेकिन पुरानी परेशानियां शायद अब भी जारी रह सकती हैं।
तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि पारिवारिक मामलों में महीना सामान्य तौर पर औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। तो वहीं गृहस्थ मामलों में परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं।

उपाय
कन्याओं को मिठाई खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें।
मांस, मदिरा, अंडे व अश्लीलता आदि से दूरी बनाए रखें।
सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल नियमित रूप से चढ़ाएं।

धनु राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके सातवें और आठवें भाव में रहेंगे। वैसे तो सूर्य के इन दोनों ही गोचरों को अनुकूल नहीं माना गया है लेकिन तुलना करें तो महीने के पहले हिस्से में परिणाम थोड़े से बेहतर रह सकते हैं। अत: 16 जुलाई के बाद सूर्य के परिणामों में तुलनात्मक रूप से कमजोरी देखने को मिल सकती है।
मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके छठे भाव में रहेगा। हालांकि, यहां पर मंगल शनि से देखा भी जाएगा बावजूद इसके मंगल से सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम की उम्मीद की जाएगी। बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके आठवें भाव में रहेगा। वहीं इसके बाद बुध ग्रह आपके सप्तम भाव में अपनी राशि में हो जाएंगे। यद्यपि सप्तम भाव में बुध ग्रह के गोचर को बहुत अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता लेकिन अपनी राशि में होने के कारण बुध ग्रह सामान्य तौर पर आपके पक्ष के परिणाम देना चाहेंगे।
यानी कि हम कह सकते हैं कि इस महीने बुध ग्रह आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर उच्च अवस्था में आपके आठवें भाव में रहेगा। वैसे तो आठवें भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना जाता लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण बृहस्पति सामान्य तौर पर आपका कोई नुकसान नहीं करेंगे बल्कि अपने स्‍तर पर आपका सहयोग करना चाहेंगे।
शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके आठवें भाव में रहेगा। वहीं इसके बाद आपके भाग्य भाव में रहेगा। सामान्य तौर पर इस महीने शुक्र ग्रह से अनुकूल परिणामों की उम्मीद की जा सकती है लेकिन 4 जुलाई के बाद, क्योंकि शुक्र केतु के साथ रहेंगे और मंगल से देखे जाएंगे अतः शुक्र से संबंधित मामलों में कुछ कठिनाइयां भी देखने को मिल सकती हैं।
शनि ग्रह का गोचर लगातार आपके चौथे भाव में है। हालांकि, इस महीने शनि ग्रह बुध के नक्षत्र में रहेंगे और बुध की स्थिति अनुकूल रहने वाली है या यूं कहे कि बुध की स्थिति काफी हद तक अनुकूल रहने वाली है। अतः शनि की नकारात्मकता में भी कुछ कमी देखने को मिल सकती है लेकिन शनि से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
राहु ग्रह का गोचर आपके तीसरे भाव में रहेगा। अतः राहु से अनुकूल परिणामों की उम्मीद रखी जा सकती है। यानी राहु आपका काफी हद तक पक्ष ले सकता है। वहीं केतु ग्रह से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
कुछ एक मामलों में भले ही केतु कुछ अच्छे परिणाम दे लेकिन सामान्य तौर पर केतु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं ही रखी जाए तो ज्यादा अच्छा है, क्योंकि इस महीने केतु पर मंगल का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में केतु के कुछ नकारात्मक पक्ष भी देखने को मिल सकते हैं।
कुल मिलाकर यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। कुछ एक मामलों में परिणाम काफी अच्छे रहेंगे तो वहीं कुछ एक मामलों में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। अतः इस महीने संभलकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। समझदारी दिखाने की स्थिति में नकारात्मकता पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। इस महीने किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह बुध क्रमशः आपके अष्टम और सप्तम भाव में रहेंगे। यद्यपि बुध ग्रह की स्थिति को बहुत मजबूत नहीं कहा जाएगा लेकिन महीने के ज्यादातर समय बुध ग्रह अपनी राशि में रहेंगे। ऐसे में व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में बुध ग्रह आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इसके बावजूद भी व्यापारिक रिस्क नहीं लेना है। कहने का तात्पर्य है कि भले ही सब कुछ ठीक-ठाक नज़र आए और ऐसा लगे कि कहीं कोई भी रिस्क नज़र नहीं आ रहा है, फिर भी किसी नए निवेश को करने से बचना समझदारी का काम होगा।
हालांकि, यदि आपकी कुंडली की दशाएं अनुकूल हों तो व्यक्तिगत तौर पर आप निर्णय ले सकते हैं लेकिन क्योंकि यह राशिफल केवल गोचर पर आधारित होता है जो इस बात का संकेत कर रहा है कि सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नौकरीपेशा लोगों को सामान्य तौर पर कुछ कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन मेहनत के परिणाम अच्छे मिलेंगे। छठे भाव के स्वामी की स्थिति भी सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगी। साथ ही साथ छठे भाव में मंगल का गोचर भी आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा।
यही कारण है कि नौकरीपेशा लोग इस महीने अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अलबत्ता शनि ग्रह की छठे भाव पर दृष्टि बीच-बीच में कुछ कठिनाईयां दे सकती है लेकिन ओवरऑल महीने को नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाएगा।
आर्थिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार धन भाव के स्वामी ग्रह शनि इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। अतः शनि से तो अनुकूलता की उम्मीद नहीं की जा सकती लेकिन लाभ भाव का स्वामी शुक्र सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में रहेगा। जो इस बात का संकेत कर रहा है कि आमदनी के स्रोत आपके साथ बने रहेंगे। यद्यपि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन आवश्यकता के अनुरूप प्राप्तियां होती रहेंगी।
वहीं धन भाव की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, अत: बचत करने के मामले में यह महीना कमजोर परिणाम दे सकता है अथवा ऐसा भी हो सकता है कि बचाए हुए पैसे व्यर्थ में खर्च हो सकते हैं। इसलिए इस महीने आर्थिक मामलों में सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, धन के कारक बृहस्पति दूसरे भाव को देख रहा है। जो बचत के मामले में आपको सहयोग कर सकता है। ऐसे में आर्थिक मामलों में सूझबूझ की आवश्यकता तो रहेगी ही रहेगी।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। बृहस्पति भले ही उच्च अवस्था में हैं लेकिन आठवें भाव में हैं। हालांकि, यह स्थिति पहले से है और अभी आने वाले दिनों में भी ऐसी ही रहेगी लेकिन इस महीने विशेष की बात की जाए तो स्वास्थ्य में कुछ उतार चढ़ाव रह सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार कभी-कभी आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। पहले भाव पर शनि मंगल का संयुक्त प्रभाव कभी-कभी सिरदर्द और बुखार जैसी शिकायते दे सकता है। वहीं छठे भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति औसत से बेहतर स्‍तर की रहेगी, अत: वहां से कोई बड़ी समस्या आती हुई नज़र नहीं आ रही है।
आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य 16 जुलाई तक औसत जबकि बाद में कुछ कमजोर परिणाम दे सकता है। तो इस तरह से हम आपके स्वास्थ्य को इस महीने मिले-जुले स्‍तर का कह सकते हैं। यानी कि स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बहुत जरूरत रहेगी लेकिन ख्याल रखने की स्थिति में कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह मंगल इस पूरे महीने छठे भाव में रहेंगे। वैसे तो मंगल की छठे भाव में स्थिति अच्छी मानी जाती है लेकिन पंचमेश का छठे भाव में जाना और शनि के द्वारा देखा जाना, ये दो कमजोर बिंदु हैं। ऐसी स्थिति में मंगल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यानी कि पंचमेश मंगल आपकी लव लाइफ को औसत स्‍तर पर ले जाने का काम कर सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 4 जुलाई तक आपके आठवें भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके भाग्य भाव में चले जाएंगे यानी कि शुक्र सामान्य तौर पर आपको सहयोग करना चाहेंगे। तो इस तरह से हम आपकी लव लाइफ को औसत से थोड़े से बेहतर स्‍तर पर जाता हुआ कह सकते हैं। यानी कि जुलाई का महीना आपकी लव लाइफ को औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है लेकिन फिर भी बेवजह के विवाद से बचने की सलाह आपको दी जाती है।
सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई विशेष मदद करता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। बेहतर होगा कि इस बीच में शांत रहा जाए या सीरियस मुद्दों पर ही बात की जाए। यानी कि यदि कहीं पर बात बनने की पूरी पूरी संभावना है, दोनों पक्षों की इच्छा किसी मामले में आगे बढ़ाने की है तो आप मिल बैठकर बात कर सकते हैं लेकिन यदि कहीं किसी मामले में थोड़ा भी डाउट है तो ऊर्जा को व्यर्थ में न गवाया जाए।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना आपको थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है। क्योंकि सप्तमेश बुध की स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं रहेगी और महीने के पहले हिस्से में खासकर 16 जुलाई तक सप्तम भाव में सूर्य का गोचर भी रहेगा।
ये दोनों स्थितियां दांपत्य जीवन को कमजोर करने का काम कर सकती हैं। तुलना करें तो महीने का दूसरा पक्ष वैवाहिक जीवन के लिए कुछ बेहतर रह सकता है।
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शनि इस महीने भी चौथे भाव में रहेगा। यह अनुकूल स्थिति नहीं होगी। हालांकि, दूसरे भाव पर गुरु की दृष्टि को अनुकूल माना जाएगा। दोनों स्थितियों को मिलाकर देखा जाए तो पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि इस महीने आपके दूसरे भाव का स्वामी शनि, बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेगा और बुध की स्थिति भी कुछ कमजोर रहेगी। अतः परिणाम मिले-जुले होने के बावजूद भी औसत से कुछ कमजोर रह सकते हैं। घर परिवार के लोगों के बीच सद्भाव की कमी रह सकती है। हालांकि, किसी लड़ाई-झगड़े के योग नहीं है लेकिन कुछ सदस्यों के बीच मनमुटाव वाली स्थिति देखने को मिल सकती है।
वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाए तो चौथे भाव का स्वामी उच्च अवस्था में रहेगा। यह एक अनुकूल स्थिति है लेकिन आठवें भाव में रहेगा। यह कमजोर स्थिति मानी जाएगी। चौथे भाव में शनि की स्थिति को भी अच्छा नहीं कहा जाएगा। ये सभी स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि गृहस्थ जीवन में भी कुछ तनाव देखने को मिल सकता है।
घर गृहस्थी को लेकर किसी बात पर आप चिंतित रह सकते हैं। उपयोगी चीजें खरीदने में कठिनाई देखने को मिल सकती है। तो इस तरह से हम कह सकते हैं की पारिवारिक मामलों के लिए महीना औसत से कमजोर रह सकता है लेकिन गृहस्थ मामलों में आपको औसत स्‍तर के परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय
नियमित रूप से सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
अपनी समर्थ के अनुसार जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं।

मकर राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके छठे एवं सातवें भाव में गोचर करने वाले हैं। यानी कि 16 जुलाई तक सूर्य ग्रह आपके पक्ष में परिणाम देंगे। वहीं बाद में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके पांचवे भाव में रहेगा, इसे बहुत अच्छी स्थिति नहीं कहा जाएगा। फिर भी कुछ एक मामलों में मंगल अच्छे परिणाम भी दे सकता है। यानी कि मंगल से किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं है लेकिन नुकसान होने की भी उम्मीद नहीं नज़र आ रही है।
बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके सप्तम भाव में रहेगा, इसके बाद बुध ग्रह आपके छठे भाव में चले जाएंगे। यानी कि 7 जुलाई तक बुध ग्रह कमजोर तो बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति ग्रह सप्तम भाव में उच्च अवस्था में शनि के नक्षत्र में रहेंगे। यानी कि बृहस्पति आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे।
शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके सप्तम भाव में तो वहीं बाद में आपके आठवें भाव में रहेगा। यानी कि 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह आपके पक्ष के परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह तीसरे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देंगे। वहीं राहु केतु से विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए बल्कि कुछ मामलों में राहु केतु परेशानियां देने का काम भी कर सकते हैं।
तो इस तरह से हम पाते हैं कि यह महीना आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकता है। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शुक्र 4 जुलाई तक कमजोर तो वहीं बाद में अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, 4 जुलाई के बाद शुक्र आठवें भाव में रहेंगे, राहु केतु के प्रभाव में रहेंगे। अतः कुछ अड़चने भी रह सकती हैं लेकिन अड़चनों के बाद आपकी मेहनत के परिणाम आपको मिल सकेंगे। यानी कि आप अपने कार्य क्षेत्र में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के बताता है कि सप्तम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि अनुभवी तथा बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन व्यापार व्यवसाय में भी आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा। व्यापार व्यवसाय का कारक बुध भी व्यापार से संबंधित मामलों में आपको अपने स्‍तर पर सहयोग कर देगा। यद्यपि व्यापार के मामले में बुध ग्रह का पूरा सहयोग नज़र नहीं आ रहा है बल्कि नौकरी के मामले में बुध का सहयोग ज्यादा रह सकता है लेकिन फिर भी व्यापार व्यवसाय के मामले में बुध ग्रह विरोध नहीं करेगा बल्कि अपने स्‍तर पर सहयोग ही करेगा। अतः व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से महीने को सामान्य तौर पर अच्छा कह सकते हैं लेकिन 16 जुलाई के बाद सप्तम भाव में सूर्य की उपस्थिति व्यापार व्यवसाय में कुछ कठिनाईयां देने का काम कर सकती है।
अतः महत्वपूर्ण निर्णयों को महीने के पहले हिस्से में संपन्न कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। न केवल छठे भाव के स्वामी बुध का बल्कि सूर्य का सहयोग भी महीने के पहले हिस्से में मिल रहा है।
इस कारण से नौकरी में सामान्य तौर पर आप अच्छा कर सकेंगे। फिर भी सहकर्मियों से बातचीत करते समय इस बात का ख्याल रखें कि बातों बातों में कोई ऐसी बात न निकले जिससे आपके सीनियर या बॉस आपसे नाराज हों। यानी कि अपने काम से मतलब रखेंगे तो सब कुछ अच्छा चलता रहेगा। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र के मामले में इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। व्यापार व्यवसाय की तुलना में नौकरीपेशा लोग ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति औसत स्‍तर की है। हालांकि, मंगल लाभ भाव का स्वामी होकर लाभ भाव को देखेगा, यह एक सकारात्‍मक संकेत है। अतः आमदनी के दृष्टिकोण से महीने को अच्छा कहा जाएगा। धन भाव का स्वामी शनि ग्रह प्लेसमेंट के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी स्थिति में है लेकिन धन भाव पर राहु केतु का प्रभाव अच्छा नहीं माना जाएगा। यानी कि कमाई के दृष्टिकोण से महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार मंगल के साथ-साथ बृहस्पति का सहयोग मिलने के कारण आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छी कमाई कर सकेंगे। आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को महीने के पहले हिस्से में अप्रत्याशित रूप से भी कुछ फायदे मिल सकते हैं।
वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी इंक्रीमेंट इत्यादि होने की संभावना नज़र आ रही है। यदि कंपनी की पॉलिसी इस समय के लिए नहीं है, यानी कि कंपनी की पॉलिसी के अनुसार इस समय इंक्रीमेंट संभव नहीं है तो आने वाले समय में इस समय किए गए कामों के परिणाम आपको मिल सकेंगे।
बचत किए हुए पैसे को खर्च होने से बचाने के लिए कुछ युक्ति लगानी पड़ सकती है। नए सिरे से बचत करने के लिए भी कुछ युक्ति लगानी पड़ सकती है क्योंकि दूसरे भाव का राहु संचय के मामले में कुछ कठिनाई दे सकता है लेकिन दूसरे भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति और दूसरे भाव के स्वामी पर धन के कारक बृहस्पति की दृष्टि इस बात का संकेत कर रही है की युक्ति पूर्वक आप धन का बचाव कर सकेंगे और पहले से बचाए गए धन का रक्षण भी कर सकेंगे।
स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति अच्छी है जो आपके स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा में आपकी अच्छी मदद करेंगे। छठे भाव के स्वामी बुध की स्थिति भी सामान्य तौर पर अच्छी रहने वाली है।
बुध ग्रह 7 जुलाई तक कमजोर लेकिन बाद में सामान्य तौर पर स्वास्थ्य के मामले में अच्छा सहयोग कर सकते हैं। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य महीने के पहले हिस्से में आपके स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा करने का वादा कर रहा है। हालांकि, 16 जुलाई के बाद सूर्य का प्रभाव कमजोर रह सकता है। तो इस तरह से हम पाते हैं कि ज्यादातर ग्रह आपके स्वास्थ्य को अनुकूल रखने का संकेत कर रहे हैं। हालांकि, धन भाव पर राहु केतु का प्रभाव आपके खान-पान को बिगड़ने का काम कर सकता है लेकिन यह प्रभाव पिछले कई महीनो से चला रहा है और आगे भी कई महीनो तक रहने वाला है तो ऐसे में नए सिरे से कोई समस्या नहीं आएगी।
यदि आप उचित खान-पान अपनाएंगे तो यह महीना पिछले समस्याओं को दूर करने का भी काम करेगा। साथ ही साथ नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं आने देगा। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने को हम अनुकूल कहेंगे। तुलना करें तो 16 जुलाई से पहले वाला समय स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा कहा जाएगा।
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह शुक्र इस महीने औसत से बेहतर स्थिति में रहेगा। हालांकि, महीने की शुरुआत के समय शुक्र सप्तम भाव में है और सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन पंचमेश का सप्तम भाव में जाना, बृहस्पति के साथ युति करना उन लोगों के लिए फायदेमंद रह सकता है जो प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं, महीने के शुरुआती दिन उनकी मदद कर सकते हैं।
वहीं 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह राहु केतु के प्रभाव में रहेगा। साथ ही साथ मंगल से देखा जाएगा। ऐसे में वासनात्मक विचारों की अधिकता रह सकती है लेकिन यह विचार आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में मर्यादा का ख्याल रखना जरूरी रहेगा अन्यथा बदनामी का भय रह सकता है।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि यदि आप मर्यादित तरीके से व्यवहार करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी बल्कि जैसा संबंध चल रहा था वैसा इस महीने भी चलता रहेगा। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना औसत से बेहतर स्‍तर का सहयोग दे सकता है। यदि आप महीने के शुरुआती दिनों में ही प्रयास करेंगे तो शायद परिणाम ज्यादा अच्छे रहें। बाद का समय औसत स्‍तर का सहयोग कर सकता है।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं। बृहस्पति पुरानी समस्याओं को दूर करने का भी काम करेगा। सूझबूझ के साथ निर्वाह करने वाले लोग वैवाहिक जीवन का बेहतर आनंद ले सकेंगे।
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति अनुकूल है लेकिन दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति को अच्छा नहीं माना जाएगा। अतः इस महीने आपको पारिवारिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। कोई नया विवाद होने की संभावना नहीं है लेकिन पुराने विवाद और एक दूसरे पर शक करने की स्थितियां यदि पहले से रही हैं तो वो अभी यथावत रह सकती हैं।
तुलना करें तो महीने के पहले हिस्से में घर के बड़े बुजुर्गों की बात को अधिक सुना जाएगा। अतः महीने का पहला हिस्सा बेहतर परिणाम दे सकता है। महीने के दूसरे हिस्से में परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार बेहतर होगा एक दूसरे पर संदेह करने की बजाय स्पष्ट रूप से विनम्रता पूर्वक अपना-अपना पक्ष रखा जाए और बड़े बुजुर्गों की बातें सुनी जाएं तो समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाए तो इस मामले में महीना औसत परिणाम दे सकता है।
नए सिरे से किसी समस्या के योग नहीं हैं। घर की जरूरत की चीजों को कोशिशों के बाद प्राप्त किया जा सकेगा या घर लाया जा सकेगा। इस तरह से हम कह सकते हैं कि पारिवारिक मामले में महीना मिला-जुला रह सकता है। कभी-कभार कुछ कमजोर परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन गृहस्थ मामले में सामान्य तौर पर परिणाम अनुकूल रहेंगे। नए सिरे से कोई समस्या न आने के कारण आप गृहस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे।

उपाय
महीने के दूसरे हिस्से में नमक कम खाएं और रविवार के दिन नमक न खाएं।
कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिठाई खिलाएं।
नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके पांचवें एवं छठे भाव में रहेंगे। 16 जुलाई तक सूर्य ग्रह आपके पांचवे भाव में रहेंगे। सूर्य की इस प्लेसमेंट को बहुत अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि, सूर्य की यह स्थिति आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी लेकिन फायदा भी नहीं पहुंचाएगी।
अलबत्ता तुलना की जाए तो कुछ मामलों में कमजोर परिणाम दे सकती है। मंगल ग्रह का गोचर चतुर्थ भाव में होने के कारण से अच्छा नहीं माना जाएगा। अतः मंगल से इस महीने अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक छठे भाव में रहेगा। जिसे सामान्य तौर पर अच्छा माना जाएगा।
7 जुलाई के बाद बुध ग्रह पंचम भाव में चले जाएंगे। वैसे तो पांचवे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन अपनी राशि में होने के कारण बुध कोई नकारात्मक परिणाम भी नहीं देंगे। तो इस तरह से इस महीने आप बुध ग्रह से मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। बृहस्पति ग्रह के गोचर को छठे भाव में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण कुछ मामलों में बृहस्पति आपको अच्छे परिणाम भी देंगे। वैसे सामान्य तौर पर बृहस्पति से मिले-जुले या औसत स्‍तर के परिणामों की उम्मीद रखी जा सकती है।
शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके छठे भाव में रहेगा। यह अनुकूल स्थिति नहीं है। वहीं 4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह का गोचर आपके सातवें भाव में रहेगा इसे भी अनुकूल नहीं माना जाएगा। यानी कि शुक्र ग्रह से इस महीने अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। शनि ग्रह दूसरे भाव में होने के कारण अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे। इसी तरह राहु केतु के गोचर से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
तो इस तरह से हम पाते हैं कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कभी-कभार कुछ मामलों में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। अत: इस महीने धैर्य एवं सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि जुलाई 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह मंगल की स्थिति प्लेसमेंट के अनुसार इस महीने अच्छी नहीं है। मंगल पर शनि ग्रह की दृष्टि भी रहेगी। अत: कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। हालांकि, दशम भाव का स्वामी होकर मंगल दशम भाव को देखेगा। ऐसे में कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होने पाएगा। किसी न किसी तरह से मंगल आपको नुकसान से बचाएगा लेकिन फिर भी इस महीने किसी भी तरीके का व्यापार व्यवसाय से संबंधित रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नौकरी इत्यादि में परिवर्तन को लेकर के भी रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। अपने वरिष्ठों एवं सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। आप जिनके साथ कोई डीलिंग करते हैं उनके साथ बेहतर तरीके से पेश आने की आवश्यकता रहेगी।
यदि हम अलग-अलग मुद्दों पर बात करें यानी कि पहले व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों की बात करें तो इस मामले में भी सावधानी पूर्वक निर्वाह की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि सप्तम भाव पर राहु केतु और मंगल का प्रभाव बना रहेगा। सप्तमेश सूर्य महीने के पहले हिस्से में बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हैं। महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य तुलनात्मक रूप से मजबूत होगा। वैसे तो प्लेसमेंट के दृष्टिकोण से 16 जुलाई के बाद सूर्य ग्रह छठे भाव में होने के नाते अच्छे परिणाम देने वाले कहे जाएंगे लेकिन सप्तम भाव के स्वामी का अपने से द्वादश यानि कि छठे भाव में जाना थोड़ी सी कमजोर परिणाम मिलने का संकेतक है। या यूं कह सकते हैं कि ये आपको कड़ी मेहनत के बाद अच्छे परिणाम दे पाएगा।
व्यापार व्यवसाय का कारक ग्रह बुध भी इस महीने औसत स्‍तर का परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसलिए व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में इस महीने सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार का कोई रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की बात की जाए तो बृहस्पति ग्रह की उच्च अवस्था के कारण नौकरी में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। वहीं महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य ग्रह नौकरी के मामले में आपका सहयोग करेंगे।
इसके बावजूद भी सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की सलाह आपको दी जाती है। तो कहने का तात्पर्य है कि कार्य व्यापार से संबंधित मामलों के लिए जुलाई 2026 का महीना थोड़ा सा कठिनाई भरा रह सकता है।
आर्थिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार लाभ भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति उच्च अवस्था में हैं। यह अनुकूल बात है लेकिन बृहस्पति के छठे भाव में होना यानी कि छठे भाव में गोचर अच्छी स्थिति नहीं मानी गई है। ऐसे में लाभ के मामले में बृहस्पति आपको सहयोग तो करेंगे लेकिन मेहनत तुलनात्मक रूप से ज्यादा लगेगी।
अलबत्ता उन लोगों को बृहस्पति बहुत अच्छी तरह से सहयोग कर सकते हैं जिनका काम लोन से संबंधित है। यानी कि जो लोग या तो लोन लेते हों या लोन देते हों, तो ऐसे लोगों को बृहस्पति का अच्छा सहयोग मिल जाएगा।
यदि आप भी बैंक से लोन लेने की कोशिश में है या फिर लोन चुकाने की कोशिश में है तो यह महीना उस मामले में आपको अच्छा सहयोग कर सकता है। वैसे तो मंगल प्लेसमेंट के दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति में नहीं है लेकिन कर्म स्थान का स्वामी होकर लाभ भाव को देखेगा। अतः सामान्य तौर पर आपके जो जो काम पूरे होंगे उनसे सम्मानजनक लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। बचत की दृष्टिकोण से भी महीने को अच्छा कहा जाएगा।
धन स्थान का स्वामी होकर बृहस्पति उच्च अवस्था में है, साथ ही साथ धन भाव को देख भी रहा है, ये दोनों स्थितियां अनुकूल है लेकिन व्यय स्थान का स्वामी शनि दूसरे भाव में है, यह एक कमजोर स्थिति है। यानी कि बृहस्पति धन के बचत के मामले में सहयोग करना चाह रहा है।
तो वहीं शनि धन खर्च करवाना चाह रहा है। ये दोनों स्थितियां इस बात का संकेत कर रही हैं कि कमाई का एक बड़ा हिस्सा आप बचत कर सकेंगे लेकिन कुछ हिस्सा खर्च होने से आप रोक नहीं पाएंगे। वहीं बचत किए हुए पैसों को भी खर्च करना पड़ सकता है। जो पैसे आपने पहले से बचा रखे हैं उन्हें भी खर्च करना पड़ सकता है।
व्यर्थ में खर्च न हो इससे बचने का तरीका यही है कि उन्हें किसी सही जगह निवेश किया जाए। ऐसे में भले ही वो पैसे सीधे-सीधे आपके हाथ में नहीं रहेंगे लेकिन उसकी वैल्यू आपके पास बनी रहेगी। तो इस तरह से हम आर्थिक मामले में इस महीने को औसत से बेहतर परिणाम देने वाला कह सकते हैं।
स्वास्थ्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शनि बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। अतः स्वास्थ्य के मामले में शनि से सहयोग की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है बल्कि दूसरे भाव में पहुंचकर शनि आपके खान-पान को बिगाड़ सकते हैं जिससे पेट या मुख से संबंधित कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं।
पहले भाव में राहु केतु के प्रभाव को देखते हुए भी कुछ ऐसी ही संभावनाएं नज़र आ रही हैं। राहु वायु तत्व को प्रकुपित कर सकता है। यानी आपको गैस इत्यादि से संबंधित तकलीफें रह सकती हैं। स्वाभाविक है कि ऐसा तब होता है जब हमारा खान-पान अनियंत्रित या असंयमित होता है।
महीने के पहले हिस्से विशेषकर 16 जुलाई तक सूर्य का गोचर पंचम भाव में रहेगा। यह भी स्वास्थ्य के मामले में सहयोग नहीं कर रहा है। चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर, उस पर शनि की दृष्टि, चतुर्थेश का कमजोर होना, ये स्थितियां उन लोगों के लिए कमजोर मानी जाएगी जिन्हें हृदय या सीने से संबंधित कोई परेशानियां हैं। ऐसे में वो लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर से संबंधित कोई परेशानी है या फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी है, उन्हें सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।
आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य महीने के दूसरे हिस्से में सहयोग करेगा लेकिन पहले हिस्से में वह सहयोग नहीं कर पाएगा। छठे भाव से भी औसत स्‍तर का सहयोग ही मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य संबंधी मामलों में पूरी तरह से जागरूक बने रहना जरूरी रहेगा।
प्रेम व वैवाहिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 कहता है कि आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह बहुत इस महीने औसत से बेहतर स्थिति में रहेगा क्योंकि 7 जुलाई तक बुध ग्रह छठे भाव में रहेगा और 7 जुलाई के बाद अपनी ही राशि में रहेगा। अतः प्रेम संबंध में हंसी मजाक और विनोद के भाव चलते रहेंगे लेकिन 16 जुलाई तक सूर्य की पंचम भाव में उपस्थित एक कमजोर बिंदु है। अतः हंसी मजाक में एक दूसरे का सम्मान करना न भूलें क्योंकि कई बार मजाक मजाक में लड़ाई होने की संभावना भी नज़र आ रही है। यानी कि लव लाइफ के लिए महीना मिले-जुले परिणाम दे रहा है। ऐसा उसके स्वामी तथा पंचम भाव में सूर्य की स्थिति को देखकर लग रहा है।
प्रेम संबंध के कारक शुक्र की स्थिति को देखा जाए तो शुक्र की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। अतः प्रेम में मर्यादा की भी आवश्यकता रहेगी। बेहतर होगा इस महीने मिलने का प्रोग्राम न बनाया जाए और मर्यादा का पूरा ख्याल रखा जाए जिससे बदनामी का भय न उत्पन्न हो।
सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई विशेष सहयोग करता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। इस महीने इस मामले में अधिक ऊर्जा खर्च करने की जरूरत नहीं रहेगी।
वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना औसत से कमजोर परिणाम दे सकता है। क्योंकि सप्तम भाव के स्वामी सूर्य महीने के पहले हिस्से में पंचम भाव में रहेंगे। यह भी कोई विशेष अनुकूल स्थिति नहीं है लेकिन खराब भी नहीं कही जाएगी। 16 जुलाई के बाद सूर्य छठे भाव में रहेंगे। वैसे तो सूर्य के गोचर को छठे भाव में अच्छा माना जाता है लेकिन सप्तमेश का अपने से द्वादश में जाना औसत माना जाएगा।
शुक्र का गोचर भी सप्तम भाव में ज्यादातर समय रहेगा। जिसे बहुत अच्छा नहीं माना जाएगा लेकिन विवाहित लोगों को सप्तम भाव में शुक्र के गोचर से अधिक नकारात्मक परिणाम नहीं मिलते हैं। तो इस तरह से हम इन दो स्थितियों के चलते वैवाहिक जीवन को औसत स्‍तर का मान रहे हैं लेकिन राहु केतु और मंगल के प्रभाव से नकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। इसलिए टोटल परिणाम औसत से कमजोर रह सकते हैं। अतः दाम्पत्य संबंधी मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। अनुकूल बात यह रहेगी कि सावधानी पूर्वक निर्वाह करने के बाद नकारात्मकता का स्‍तर कम हो जाएगा।
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति इस महीने औसत से बेहतर स्‍तर की रहेगी। बृहस्पति दूसरे भाव के स्वामी होकर उच्च अवस्था में रहेंगे, साथ ही साथ दूसरे भाव को नवम दृष्टि से देखेंगे भी। ये अनुकूल बिंदु है लेकिन दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति को कमजोर माना जाएगा लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ये स्थितियां पिछले कई महीनो से हैं और आगे भी कई महीनो तक रहने वाली हैं। इसलिए पारिवारिक मामले में ज्यादातर परिणाम वैसे ही रहेंगे जैसे पिछले महीने रहे हैं।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नए सिरे से देखा जाए तो 16 जुलाई के बाद सूर्य की स्थिति का सहयोग आपको मिल सकता है। अतः महीने के दूसरे हिस्से में पारिवारिक मामलों में तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। तो कहने का तात्पर्य है कि पारिवारिक मामलों में किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं लेकिन सब कुछ ठीक बना रहे इसके लिए आपको प्रयत्न भी करने होंगे।
गृहस्थ जीवन के मामले में महीना कमजोर नज़र आ रहा है। चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं रहेगा। शुक्र पर राहु केतु और मंगल का प्रभाव रहेगा। चतुर्थ भाव में मंगल की स्थिति भी अच्छी नहीं मानी जाएगी। साथ ही साथ चतुर्थ भाव तथा मंगल पर शनि की दृष्टि को भी अच्छा नहीं माना जाएगा। यह सभी स्थितियां गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां देने का काम कर सकती हैं।
घर गृहस्थी की चीजों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों को लेकर कोई चिंता रह सकती है। बिजली और आग से चलने वाले उपकरण परेशान कर सकते हैं। यानी उनमें खराबी आ सकती है और उन सामानों की व्यवस्था करने में आपको कुछ कठिनाईयां देखने को मिल सकती हैं। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि पारिवारिक मामलों में महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है जबकि गृहस्थ जीवन में परिणाम थोड़े से कमजोर भी रह सकते हैं। अतः इस महीने गृहस्थ संबंधी मामलों में बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहने वाली है।
उपाय
बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।
नियमित रूप से सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।
लाल गाय की सेवा करें।

मीन राशि

सामान्य
जुलाई मासिक राशिफल 2026 बताता है कि इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपकी चौथे एवं पांचवे भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के इन दोनों ही गोचरों को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है। फिर भी तुलना करें तो 16 जुलाई के बाद वाला गोचर अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम दे सकता है।
मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके तीसरे भाव में रहेगा और तीसरे भाव में मंगल के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। अत: इस महीने मंगल से आप पूरी तरह से अनुकूल परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई तक आपके पांचवे भाव में रहेगा, बृहस्पति के साथ रहेगा। वहीं इसके बाद बुध ग्रह अपनी ही राशि में आपके चतुर्थ भाव में रहने वाले हैं। अत: बुध ग्रह के गोचर से सामान्य तौर पर अनुकूल परिणामों की उम्मीद रखी जा सकती है।
बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके पांचवें भाव में उच्च अवस्था में रहेगा। इसलिए बृहस्पति भी आपके लिए अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह का गोचर 4 जुलाई तक आपके पंचम भाव में, इसके बाद आपके छठे भाव में रहेगा। यानी कि शुक्र ग्रह 4 जुलाई तक अनुकूल तो वहीं बाद में कुछ कमजोर परिणाम दे सकते हैं।
शनि ग्रह का गोचर पहले भाव में होने के कारण अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। वहीं राहु का गोचर द्वारा भाव में होने के कारण अनुकूल परिणाम नहीं दे पाएगा जबकि केतु का गोचर छठे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपके पक्ष के परिणाम देना चाहेगा। तो इस तरह से हम पाते हैं कि इस महीने ग्रहों की स्थिति मिली जुली है लेकिन फिर भी अनुकूलता का ग्राफ औसत से बेहतर स्‍तर का रह सकता है।
यानी कि इस महीने आप सामान्य तौर पर औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस महीने किस मामले में आपको कैसे परिणाम मिलने वाले हैं, आईए जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं मीन राशि वालों के करियर की।
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह बृहस्पति पंचम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। सामान्य तौर पर यह अनुकूल स्थिति है। हालांकि, इस पूरे महीने शनि ग्रह की दशम दृष्टि आपके कर्म स्थान पर रहेगी लेकिन यह दृष्टि पिछले कई महीनो से चली आ रही है और अभी आने वाले कई महीनो तक रहने वाली है।
ऐसे में जो कुछ नया इस महीने हो रहा है वह यही है कि इस महीने आपके भाग्येश मंगल का सहयोग भी आपको मिल रहा है और कर्म स्थान के स्वामी की स्थिति भी बेहतर है। अतः कार्यक्षेत्र में इस महीने सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार व्यवसाय की बात की जाए तो व्यापार व्यवसाय का कारक ग्रह बुध अनुकूल स्थिति में रहेगा।
इस कारण से आपके व्यापार व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन दशम भाव तथा भाग्य भाव दोनों के स्वामियों की उच्च स्थितियां कोई बड़ी समस्या नहीं आने देंगी। इसके बावजूद भी छठे भाव पर राहु और शुक्र की कमजोर स्थितियां कुछ परेशानियां दे सकती हैं। विशेषकर सहकर्मी स्त्रियों के साथ विवाद न होने पाए इस बात का ख्याल रखना जरूरी रहेगा।
अन्य सहकर्मियों के साथ भी संतुलन बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। यानी कि कुछ समझदारी दिखाकर आप नौकरी से संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कहने का तात्पर्य है कि कार्यक्षेत्र के मामले में वैसे तो यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद भी प्रत्येक काम को धैर्य के साथ करना है। प्रत्येक काम को पूरी लगन के साथ करना है और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना है। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम काफी हद तक अनुकूल रह सकते हैं।

आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह शनि की स्थिति इस महीने बहुत अनुकूल नहीं है लेकिन क्योंकि शनि की ऐसी स्थिति पिछले कई महीनो से है और अभी ऐसी स्थिति आगे भी रहने वाली है। इसलिए लाभ का प्रतिशत पिछले महीना की तरह ही रहने की उम्मीद है लेकिन धन के कारक बृहस्पति उच्च अवस्था में पंचम भाव में रहेंगे। यह एक अनुकूल गोचर होगा और वहीं से बैठकर बृहस्पति आपके लाभ भाव को देखेंगे। अतः कुछ कठिनाईयों के बाद ही सही आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार बचत के भाव पर विचार किया जाए तो दूसरे भाव का स्वामी मंगल इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में है। जो धन बचाने में अच्छी मदद करेगा। अर्थात इस महीने फिजूल खर्ची होने की संभावनाएं नहीं हैं। थोड़ी सी कोशिश करके भी आप अपनी आमदनी के आधार पर अच्छी बचत कर सकेंगे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो आमदनी के मामले में छोटी-मोटी रुकावटें रह सकती हैं लेकिन इसके बावजूद भी आप अच्छी आमदनी कर सकेंगे। वहीं बचत के दृष्टिकोण से महीने को काफी अच्छा कहा जाएगा। धन का कारक बृहस्पति भी उच्च अवस्था में जाकर आर्थिक मामले में आपकी अच्छी मदद कर सकता है। सारांश यह है कि आर्थिक मामले में इस महीने को काफी हद तक अनुकूल कहा जाएगा।

स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति इस महीने अनुकूल स्थिति में है क्योंकि बृहस्पति पंचम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे। अतः बृहस्पति आपको अच्छा सहयोग करना चाहेंगे। इतना ही नहीं बृहस्पति नवम दृष्टि से आपके प्रथम भाव को देखेंगे और यहां से भी आपके स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा करने का प्रयास करेंगे लेकिन प्रथम भाव पर विराजमान शनि इस बात का संकेत कर रहे हैं कि यदि पिछले महीना से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिला है तो वह इस महीने भी जारी रख सकता है।
आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य जो कि छठे भाव के भी स्वामी है वह भी अधिक अनुकूल स्थिति में नहीं है। अतः सूर्य भी स्वास्थ्य में कुछ नरमी देने का काम कर सकते हैं। छठे भाव पर मंगल और केतु का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि आपके स्वास्थ्य का रिकवरी रेट काफी अच्छा रहेगा। यानी कि यदि किसी कारण से आपका स्वास्थ्य कमजोर होता है तो उसकी रिकवरी शीघ्र हो सकेगी। तो इस तरह से सभी स्थितियों को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि स्वास्थ्य में नए सिरे से कोई समस्या आने की संभावना नहीं है लेकिन यदि पिछले दिनों कोई परेशानी रही है तो उसे युक्तिपूर्वक दूर किया जा सकेगा।
अच्छे चिकित्सक की तलाश पूरी हो सकेगी। अंग्रेजी दवाओं की बजाय आयुर्वेदिक या फिर होम्योपैथी चिकित्सा फिलहाल आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रह सकती है। सारांश यह है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना खराब नहीं है लेकिन फिर भी कुछ सावधानियां अपनाने की जरूरत रहेगी। जागरूक बने रहने की जरूरत रहेगी। ऐसा करने की स्थिति में आप अपने स्वास्थ्य को मेंटेन कर सकेंगे।
प्रेम व वैवाहिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह चंद्रमा क्योंकि बहुत तीव्रगामी ग्रह होते हैं। अतः केवल चंद्रमा के आधार पर मासिक परिणाम बहुत लंबे हो जाएंगे। इसलिए अन्य ग्रहों की ओर चलते हैं तो हम पाते हैं की पंचम भाव में उच्च के बृहस्पति की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि मर्यादित प्रेम करने वाले लोगों को इस महीने काफी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे लेकिन प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की छठे भाव में स्थिति के चलते बदनामी का भय भी रह सकता है।
बहस और लड़ाईयां भी रह सकती हैं क्योंकि ये दोनों ग्रह अर्थात बृहस्पति और शुक्र अलग-अलग तरह के परिणाम दे रहे हैं तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि मर्यादित प्रेम करने वाले लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं अमर्यादित तरीके से प्रेम करने वाले लोग हों या फिर प्रेम को लेकर गंभीर न रहने वाले लोग, इन लोगों को कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।
4 जुलाई के बाद शुक्र ग्रह छठे भाव में रहेंगे, राहु केतु और मंगल के प्रभाव में रहेंगे। ऐसे में प्रेम को गंभीरता से न लेने वाले लोगों के बीच लड़ाईयां भी हो सकती हैं और उनके रहस्य भी उजागर हो सकते हैं।
बेहतर होगा मर्यादित रहे और प्रेम का आनंद लेते रहें। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना काफी हद तक अनुकूल रहेगा। अतः आप इस मामले में प्रयास जारी रख सकते हैं। देर सवेर कहीं से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देना चाहेगा। वैसे तो आपके सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि लगातार बनी हुई है। ऐसे में छोटी-मोटी विसंगतियां आपके वैवाहिक जीवन में रहेंगी लेकिन नए सिरे से कोई समस्या नहीं आएगी और पिछली समस्याओं में भी कमी देखने को मिलेगी।
वहीं यदि पिछले दिनों किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रही है तो चिंता जैसी कोई बात ही नहीं है बल्कि इस महीने से आप और अधिक अनुकूलता की उम्मीद रख सकेंगे। सप्तम भाव का स्वामी बुध 7 जुलाई के बाद चतुर्थ भाव में अपनी ही राशि में रहेगा और घर गृहस्थी तथा दांपत्य जीवन के बीच अच्छा संतुलन बिठाने का काम करेगा।
उच्च का बृहस्पति भी इस मामले में आपको सहयोग कर देगा। हालांकि, शुक्र ग्रह की स्थिति इस महीने बहुत अनुकूल नहीं है। ऐसे में कुछ एक मामलों में कुछ एक परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो दांपत्य जीवन तुलनात्मक रूप से बेहतर होगा लेकिन फिर भी लापरवाही से बचने की जरूरत रहेगी। छोटी-छोटी बातों को बतंगड़ न बनने दें। एक दूसरे की भावनाओं को समझें। एक दूसरे का ख्याल रखें। ऐसा करने की स्थिति में वैवाहिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।
तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि कुछ सावधानियों को अपनाने के बाद न केवल प्रेम संबंध बल्कि वैवाहिक जीवन भी अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा।
पारिवारिक
जुलाई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह मंगल इस महीने अनुकूल स्थिति में रहेंगे। अतः मंगल के द्वारा पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम दिए जाएंगे। दूसरे भाव पर किसी पाप ग्रह का प्रभाव लंबे समय तक नहीं है। अतः पारिवारिक मामलों में इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूलता देखने को मिलेगी।
पुराने विवाद भी शांत हो सकेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेते हुए सामान्य तौर पर परिजन उन्नति कर सकेंगे। वहीं गृहस्थ मामलों की बात की जाए तो इस मामले में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। फिर भी परिणामों का प्रतिशत औसत से बेहतर स्‍तर का रह सकता है।
16 जुलाई तक चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर रहेगा और चतुर्थ भाव में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। अतः घर गृहस्थी को लेकर छोटे-मोटे तनाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन चतुर्थेश इस महीने ज्यादातर समय चतुर्थ भाव में ही रहेगा। अतः स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। यानी कि कुछ परेशानियां आएंगी तो सही लेकिन इतनी बड़ी परेशानियां नहीं आएगी जिससे आप परेशान हो जाएं।
हो सकता है कि किसी बात को लेकर आप थोड़े से तनाव में रहें लेकिन वह बात इतनी बड़ी नहीं होगी कि आप उस समस्या को दूर न कर सकें। यदि महीने के पहले हिस्से में वह समस्या दूर नहीं होती है तो निराश न हों महीने के दूसरे हिस्से में आप उस समस्या को दूर कर बेहतर गृहस्थ जीवन का आनंद ले सकेंगे।
घर की जरूरी चीजें भी घर ला सकेंगे। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि गृहस्थ और पारिवारिक दोनों ही मामलों में महीना औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकता है। तुलना करें तो पारिवारिक वाले मामले में परिणाम ज्यादा अच्छे रह सकते हैं।
उपाय
देवी मां के मंदिर में शुक्रवार के दिन मखाने वाली सुगंधित खीर का दान करें।
अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं।
बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जुलाई महीने की शुरुआत किस दिन से हो रही है?

बुधवार से जुलाई का महीना शुरू होगा।

2. जुलाई में सावन कब से शुरू हैं?

30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं।

3. जुलाई में योगिनी एकादशी कब है?

10 जुलाई, 2026 को योगिनी एकादशी पड़ रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top