इस सप्ताह रखा जाएगा देवशयनी एकादशी व्रत, अगले 4 महीनों के लिए लग जाएगी शुभ कार्यों पर रोक!
Om Asttro Universe Team
Monday, July 20, 2026
साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026: OMASTTRO UNIVERSE हमेशा से अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग लेकर आता रहा है जिसके अंतर्गत आपको जुलाई के इस सप्ताह यानी कि 20 से 26 जुलाई, 2026 के बारे में छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त होगी। इसी क्रम में, हम अगस्त माह की तरफ एक और कदम बढ़ा देंगे। बता दें कि यह सप्ताह धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में, आपके मन में आने वाले सप्ताह को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि यह सप्ताह करियर और व्यापार में आपको कैसे परिणाम प्रदान करेगा? प्रेम और वैवाहिक जीवन बना रहेगा मधुर या साथी के साथ तकरार? स्वास्थ्य रहेगा शानदार या रोगों से पड़ेगा जूझना? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। इसके अलावा, आप किन उपायों को अपनाकर आप ग्रहों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, इस बारे में भी हम विस्तार से बात करेंगे।
शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया है जो कि पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। यहाँ हम आपको 20 से 26 जुलाई के दौरान होने वाले ग्रहों के गोचर और मनाए जाने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी सूची प्रदान करेंगे। साथ ही, जुलाई 2026 के इस सप्ताह में किन किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आता है, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग की और सबसे पहले नज़र डालते हैं इस सप्ताह के पंचांग पर।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
धार्मिक दृष्टि से जुलाई 2026 का महीना बेहद ख़ास रहने वाला है, विशेष रूप से यह सप्ताह क्योंकि इस सप्ताह से चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा। ऐसे में, अगले चार महीनों के लिए सभी तरह के धार्मिक और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस प्रकार, यह सप्ताह महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस सप्ताह का आगमन हस्त नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि अर्थात 20 जुलाई 2026 को होगा जबकि इसकी समाप्ति मूल नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अर्थात 26 जुलाई 2026 को हो जाएगी। इस सप्ताह के सात दिनों में कई बड़े पर्वों और व्रतों को मनाया जाएगा। साथ ही, कई प्रमुख ग्रहों की राशि और स्थिति में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। तो आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह में कब-कब मनाया जाएगा कौन सा त्योहार।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी
आजकल की तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि समय पर भोजन करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में, व्रत-त्योहारों की तिथियों को याद रखना और भी कठिन हो जाता है जिसके चलते वह अक्सर इन प्रमुख दिनों की तैयारियां सही तरीके से नहीं कर पाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम आपके जुलाई 2026 के इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई, 2026) के बीच में आने वाले सभी प्रमुख व्रतों और त्योहारों की सूची आपको प्रदान करने जा रहे हैं ताकि आपसे कोई भी ख़ास दिन मिस न हो जाए। आप हर व्रत एवं पर्व को पूरे उत्साह के साथ मन सकें। चलिए नज़र डालते हैं इस सप्ताह के पर्वों पर।
देवशयनी एकादशी (25 जुलाई 2026, शनिवार): सनातन धर्म में एक वर्ष में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में देवशयनी एकादशी को महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसके साथ ही चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। देश के कुछ स्थानों पर देवशयनी एकादशी को ‘पद्मनाभा’ भी कहा जाता है। पुराणों के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु राजा बलि के द्वार पर रहते हैं और इस दिन से चार महीने में कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं।
आषाढ़ी एकादशी (25 जुलाई 2026, शनिवार): हर माह में एकादशी दो बार आती है जो शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है। इसी क्रम में, आषाढ़ माह में पड़ने वाली एकादशी को ‘आषाढ़ी एकादशी’ कहा जाता है जो देवशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी, हरिशयनी एकादशी और पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जानी जाती है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है इसलिए इस दिन इनकी पूजा विधि-विधान और भक्तिभाव से की जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ी एकादशी सामान्य रूप से जून या जुलाई के महीने में आती है।
प्रदोष व्रत (शुक्ल) (26 जुलाई 2026, रविवार): प्रदोष व्रत की गिनती हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण व्रतों में होती है। बता दें कि प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है जिसे त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जानते हैं। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत में भक्तजन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। प्रदोष व्रत करने से जातक को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस दिन से लग जाएगा चातुर्मास 2026 में?
जैसे कि हम जानते हैं कि हर साल भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक क्षीरसागर में शयन करते हैं जो लगभग 4 माह तक योगनिद्रा में रहते हैं। इस साल 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा में रहेंगे और इन चार महीनों के दौरान शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती हैं। बता दें कि विष्णु जी देवशयनी एकादशी के बाद सीधे देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 के दिन योगनिद्रा से बाहर आएंगे। इस प्रकार, देवउठनी एकादशी से पुनः शुभ और मांगलिक कार्यों का आरंभ हो जाएगा।
इस सप्ताह में होने वाले गोचर और ग्रहण
ग्रहण-गोचर वैदिक ज्योतिष के साथ-साथ मनुष्य जीवन के लिए भी विशेष महत्व रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब-जब नवग्रहों में से कोई भी ग्रह अपनी राशि, चाल या दशा में बदलाव करता है, तो इसका प्रभाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन को प्रभावित करता है। यही बात ग्रहण पर भी लागू होती है इसलिए हर व्यक्ति के लिए ग्रहण और गोचर की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है। इसी क्रम में, जुलाई 2026 के इस सप्ताह यानी कि 20 से 26 जुलाई 2026 के दौरान पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हालांकि, इस हफ्ते में एक भी ग्रह का गोचर नहीं होगा, बस एक ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा ग्रह अपनी राशि या स्थिति में परिवर्तन करेगा।
बुध मिथुन राशि में मार्गी (24 जुलाई 2026): बुध देव को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है जो बुद्धि, वाणी और संचार कौशल के कारक ग्रह माने गए हैं। अब यह 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका असर सभी राशियों पर नज़र आ सकता है।
नोट: जब बात आती है ग्रहण की, तो जुलाई 2026 के इस सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के इस सेक्शन को विशेष रूप से हमारे पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत आपको इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की जानकारी प्राप्त होगी। जिन लोगों को समय-समय पर बैंक में काम पड़ता रहता है, उनके लिए बैंक अवकाश कब है, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आपको बता दें कि जुलाई 2026 के इस सप्ताह यानी कि 20 से 26 जुलाई, 2026 के बीच में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है इसलिए सप्ताह के सातों दिन बैंक खुले रहेंगे।
इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई 2026) के शुभ मुहूर्त
सनातन परंपरा में किसी भी कार्य की सफलता के लिए सही समय और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। चाहे वह मुंडन हो, नामकरण हो या विवाह जैसे मांगलिक कार्य हो। प्रत्येक कार्य को शुभ मुहूर्त में करना ही उत्तम माना जाता है। इसी उद्देश्य से, हम आपको जुलाई 2026 के इस सप्ताह में आने वाले सभी शुभ मुहूर्तों की जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप अपने जरूरी कार्यों की योजना मुहूर्त को देखते हुए बना सके और बेहतर परिणामों को प्राप्त कर सकें।
20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच नामकरण मुहूर्त
यदि आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए जुलाई के इस सप्ताह में शुभ मुहूर्त खोज रहे हैं, तो यहां हम आपको जुलाई 2026 के इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई, 2026) के बीच पड़ने वाले शुभ मुहूर्तों की पूरी सूची देने जा रहे हैं ताकि आप सही समय और तिथि का चयन कर सकें।
दिनांक
मुहूर्त का समय
20 जुलाई 2026, सोमवार
05:35:24 डॉ 29:35:25
24 जुलाई 2026, शुक्रवार
05:37:36 से 28:37:25
20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच मुंडन मुहूर्त
जो माता-पिता अपने शिशु का मुंडन संस्कार जुलाई 2026 के इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई, 2026) के बीच करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको इस अवधि में उपलब्ध सभी शहभ मुहूर्तों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं ताकि आप सही समय का चयन कर सकें।
दिनांक
मुहूर्त का समय
20 जुलाई 2026, सोमवार
19:10:23 से 28:04:58
20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त
अगर आप अपने शिशु का कर्णवेध संस्कार जुलाई के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल 2026) में कराने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम इस समय उपलब्ध शुभ कर्णवेध मुहूर्त की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप इस महत्वपूर्ण संस्कार को सही समय पर और विधिपूर्वक संपन्न कर सकें।
दिनांक
मुहूर्त का समय
20 जुलाई 2026
06:07 से 12:49, 15:08 से 19:07
24 जुलाई 2026
06:09 से 08:00, 10:17 से 17:11
चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल, 2026) में जन्मे मशहूर हस्तियों से आपको रूबरू करवाते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2026
मेष साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में गुरु ग्रह स्थित होंगे और इसके परिणामस्वरूप, इस सप्ताह आपको अपनी दृष्टि में सकारात्मकता लेते हुए, जो धुंध आपके चारों तरफ़ छाई हुई है, उसे स्वंय ही अपने प्रयासों से हटाने की ज़रूरत होगी। क्योंकि आपको इस बात को समझना होगा कि, यही धूल आपकी प्रगति को बाधित कर रही है। इसलिए ये समय उससे बाहर निकलते हुए, कुछ अच्छा करने का है। इस सप्ताह अपने माता-पिता की मदद से, आप अपनी पूर्व की किसी आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। जिसके कारण आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही आप अपनी स्थिति में सुधरने के बाद सही दिशा में अपने प्रयास करने में भी सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको घर के छोटे सदस्यों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद मिलेगी। जिसके कारण आप अपना बड़प्पन दिखाते हुए, अपने परिवार को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। इसके लिए आप समस्त परिवार किसी यात्रा या कही पिकनिक पर, जाने का प्लान भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े आपकी राशि के जातकों के लिए ग्रहों की गोचरीय स्थिति से, इस सप्ताह करियर में पदोन्नति करने के कई शुभ अवसर मिलने के योग बनेंगे। जिसके कारण पूर्व में जो स्थिति खराब हुई थी, वो पुनः इस दौरान पटरी पर आ जाएँगी। आपकी राशि के छात्रों को, शिक्षा में इस हफ्ते कोई भी उठा-पटक का सामना नहीं करना पड़ेगा। खासकर से छात्राओं के लिए, ये समय विशेष उत्तम दिखाई दे रहा है। क्योंकि कई ग्रहों की गोचरीय स्थिति विद्यार्थियों के जीवन में, अनुकूलता लेकर आने वाली है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, इस पूरे ही सप्ताह वाहन चलाने वालों को, विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है, क्योंकि संभव है कि आपकी ज़रा सी लापरवाही आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो। इस सप्ताह कई लोगों के जीवन में कुछ ऐसा घटित हो सकता है, जिसके चलते आप दिल खोलकर पैसों का ख़र्च करते हुए, दूसरों को पार्टी देने तक का प्लान कर सकते है। हालांकि इस दौरान कुछ भी जल्दबाज़ी में करने से बचें, अन्यथा आपको बाद में महसूस होगा कि आपने ज़रूरत से ज्यादा धन की बर्बादी कर दी है। इस सप्ताह आपका मन, घर में कुछ बदलाव लाने के लिए उत्सुक दिखाई देगा। हालांकि कुछ भी परिवर्तन करने या घर से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले, बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें। अन्यथा आप न चाहते हुए भी, बेकार की आलोचना का शिकार हो सकते हैं। शनि देव के आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण व्यापार से जुड़े आपकी राशि के जातकों के लिए ग्रहों की गोचरीय स्थिति से, इस सप्ताह करियर में पदोन्नति करने के कई शुभ अवसर मिलने के योग बनेंगे। जिसके कारण पूर्व में जो स्थिति खराब हुई थी, वो पुनः इस दौरान पटरी पर आ जाएँगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी उच्च मान्यता वाले संस्थान में, प्रवेश लेने का सपना देख रहे जातकों की मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी। क्योंकि आपको कोई सुन्दर समाचार मिलने के, योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अपने प्रयास जारी रखें, और मेहनत से पीछे न हटें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने खान-पान को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा। ऐसे में ध्यान दें कि आप क्या खा रहे हैं और जितना संभव हो, बाहर के खाने से परहेज करें। इस सप्ताह राहु ग्रह के आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में बैठे होने की वजह से आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि, आपको अचानक से कोई ऐसा अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले जिसकी आपने अभी उम्मीद नहीं की थी। ऐसे में इस मुनाफ़े का एक छोटा सा हिस्सा, सामाजिक कार्यों में भी ज़रूर इस्तेमाल करें। इस सप्ताह पारिवारिक मुद्दों में, बाहरी लोगों के अवांछित हस्तक्षेप के चलते आपके और परिवार के बड़े सदस्यों के बीच तनाव पैदा हो सकता है । जिसका असर सीधा आपके शब्दों को प्रभावित करेगा। इस सप्ताह शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में विराजमान होने की वजह से कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ, पूरी तरह से आपके पक्ष में होंगी। जिसके कारण आप कार्यस्थल पर अपने हर अधूरे पड़े कार्य को पूरा करते हुए, अपने वरिष्ठ अधिकारियों और अपने बॉस को खुश कर सकेंगे। इससे भविष्य में आपको उन्नति मिलने की भी, संभावना बनती दिखाई देगी। आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह, शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर प्रकार की परेशानियां से निजात मिल सकेगी। जिसके कारण आप खुद को तनाव मुक्त के साथ-साथ, तरोताज़ा महसूस करेंगे। ऐसे में इस समय का लाभ उठाते हुए, अपनी पढ़ाई के अलावा कुछ समय शारीरिक गतिविधियों को भी देने का प्रयास करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह नियमित व्यायाम ही, आपको दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में, कई अच्छे परिवर्तन आने के पूरे योग बनते दिखाई दे रहे हैं। खासतौर से उन लोगों के लिए समय विशेष अच्छा होगा, जिन्हे मोटापे की समस्या है क्योंकि बृहस्पति देव आपकी चंद्र राशि के पहले/लग्न भाव में मौजूद होंगे। उन लोगों को इस समय अपनी कुछ परेशानियों से हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी। इस सप्ताह आप जल्दी धन कमाने के लिए किसी प्रकार का कोई शॉर्टकट अपना सकते हैं, जिससे आप न चाहते हुए भी खुद को गैर-कानूनी पचड़े में फँसा देंगे। इसके परिणामस्वरूप आपकी छवि को नुकसान के साथ-साथ, आपको अतिरिक्त धन हानि होने के योग बनेंगे। इस सप्ताह घर-परिवार में किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिसपर आपको अपना बहुत धन खर्च करना होगा। इससे आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी, साथ ही आप अत्यधिक घरेलू कार्यों के चलते, अपने कार्यक्षेत्र पर ज़रूरी ध्यान दें पाने में खुद को असमर्थ पाएंगे। बेरोज़गार जातकों को अच्छी नौकरी पाने के लिए, इस सप्ताह पहले से अधिक मेहनत करने की जरुरत रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान केवल मेहनत करके ही आप, सही परिणाम पा सकेंगे। इस हफ्ते यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, आपके लिए समय विशेष अनुकूल रहेगा। बावजूद इसके इस दौरान आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, क्योंकि तभी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। ऐसे में इस समय का उत्तम लाभ उठाते हुए, विषयों को समझने का ही प्रयास करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में गुरु ग्रह स्थित होंगे और ऐसे में, इस सप्ताह आपको खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए, खेल-कूद और कुछ आउटडोर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। क्योंकि इन गतिविधियों में आपकी भागीदारी, आपकी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा कर आने वाले समय में, किसी बड़े कार्य को पूरा करने में आपकी मदद करेगी। इस सप्ताह आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि, आपको अचानक से कोई ऐसा अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले जिसकी आपने अभी उम्मीद नहीं की थी। ऐसे में इस मुनाफ़े का एक छोटा सा हिस्सा, सामाजिक कार्यों में भी ज़रूर इस्तेमाल करें। कुछ लोगों के लिए, परिवार में किसी नए मेहमान का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। इससे घर में नए-नए पकवान बनेंगे और साथ ही आपको लम्बे समय के बाद, पूरे परिवार के साथ बैठने और समय व्यतीत करने का अवसर भी मिलेगा। इस सप्ताह जिस व्यापार को सफल बनाने के लिए आप सालों से मेहनत करते हुए, अपना खून-पसीना एक कर रहे थे, उसे पेशेवर तौर पर आप एक अच्छी पहचान दिलाने में इस सप्ताह काफी हद तक सफल हो सकेंगे। इस दौरान आपकी आँखों में ख़ुशी की नमी साफ़ दिखाई देगी। ऐसे में आपको इसका सारा श्रेय खुद ही लेने की जगह, अपने अधिक कार्य कर रहे कर्मियों, भगवान और अपने परिवार के उन सभी लोगों को भी देना होगा, जो हर स्थिति में आपके साथ एक स्तंभ की भाँती खड़े थे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह विद्यार्थियों को, कई सकारात्मक बदलाव नजर आएँगे। खासतौर से वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष फलदायी साबित होगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में शनि ग्रह बैठे होंगे और ऐसे में, घरेलू परेशानियाँ आपको इस सप्ताह, तनाव दे सकती हैं। जिसके चलते आप अपनी सेहत के प्रति, लापरवाही बरत सकते हैं। परंतु इस दौरान ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने के भी योग बन रहे है। आर्थिक लिहाज़ से आपकी राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ साबित होने वाले हैं क्योंकि राहु देव आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में मौजूद होंगे। ऐसे में इस दौरान अपने प्रयासों में थोड़ी भी कमी नहीं आने दें, क्योंकि इस समय आपके धन में वृद्धि करने के लिए अनुकूल ग्रहों की स्थिति आपके लिए बेहतरीन अवसर प्रदान कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको परिवार के लोगों से वाद-विवाद होने पर, धैर्य न खोने की हिदायत दी जाती है। क्योंकि संभव है कि किसी बात पर चर्चा करते समय, आपके और सदस्यों के बीच विचारों का मतभेद हो, जिसके बाद आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर, राई का पहाड़ बना सकते हैं। इसलिए अगर आप उन्हें इसका मौका नहीं देंगे तो, स्वंय ही बात सुलझ सकती है। इस सप्ताह करियर में आगे बढ़ने की आपकी चाह आपको कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों में अपने करीबियों से दूर कर सकती है। जिससे आप खुद को बेहद अकेला पाएंगे, परंतु अपना ये अकेलापन आप दूसरों के साथ साझा करने में भी हिचकिचाएंगे। ये समय छात्रों के लिए विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आप इस समय अपनी मेहनत के दम पर अच्छे अंक हासिल करने में तो कामयाब होंगे ही, साथ ही, इस कामयाबी से आपकी उन्नति व तरक्की भी होगी। जिससे आपका और आपके परिवार का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको मानसिक शांति की कमी का अनुभव होगा, जिससे आपके अंदर कुछ व्याकुलता देखी जाएगी। ऐसे में इस कारण खुद को और ज्यादा व्याकुल करने की जगह, मानसिक शांति की प्राप्ति हेतु, धर्म-कर्म में कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेते हुए, जितना मुमकिन हो अपनी श्रद्धानुसार दान-पुण्य के काम में भाग लें। क्योंकि इससे समाज में तो आपका रुतबा बढ़ेगा ही, साथ ही आप खुद को काफी हद तक मानसिक तनाव से भी दूर रख सकेंगे। ग्रहों की मौजूदगी स्थिति, इस बात की भी तरफ इशारा कर रही है कि इस दौरान आपके कुछ अनचाहे खर्चे होने की आशंका है। हालांकि, केतु देव के आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने से, आपके जीवन में इन ख़र्चों का प्रभाव नहीं दिखाई देगा और आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ खर्चा कर सकेंगे। इसलिए आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना, आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पूरे ही सप्ताह कई घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और ये आपकी ठीक तरह से, काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। जिसका सीधा असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। आपका पूर्व का कठिन परिश्रम, इस सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देते हुए, आपके करियर के लिए फलदायी सिद्ध होगा। ऐसे में इस दौरान अपनी सुख-सुविधाओं की पूर्ति को भूलकर अभी इस समय का उचित लाभ उठाते हुए, आपको कार्यक्षेत्र पर ही अपना मन केंद्रित रखने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी। क्योंकि तभी आप पदोन्नति की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। वो छात्र जो इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, विधि तथा कानून (लॉ), सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेटरी तथा सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढ़ाई में लगे हुए हैं, उन्हें इस हफ्ते बहुत सफलता मिलने की संभावना है। वास्तव में यह हफ्ता आपकी राशि के विद्यार्थियों के लिए, स्वर्णिम सप्ताह में से एक सिद्ध होगा। इसलिए इसका उत्तम लाभ उठाएं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
गुरु देव आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में विराजमान होंगे और ऐसे में, स्वास्थ्य राशिफल में ये सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, आपके लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी की दृष्टि, आपको कोई भी बड़ा रोग नहीं होने देगी। हालांकि बीच-बीच में कुछ छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं तो आएँगी, परंतु फिर भी पिछले समय के मुकाबले इस दौरान आपकी सेहत में काफी सुधार होंगे और आपको अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। इस सप्ताह आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा कि, भावनाओं में बहकर आपको अपने करीबी लोगों पर इतना खर्चा नहीं करना होगा, जिससे आपको बाद में आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़े। इसलिए आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप इस हफ्ते केवल और केवल एक सही बजट पालन के साथ ही, अपना छोटे से छोटा खर्चा करें। क्योंकि इससे ही आप काफी हद तक, अपने धन की बचत कर सकेंगे। इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि, जो घर-परिवार के लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात और भावनाएं समझाने में आपको ख़ासी दिक़्क़त महसूस होगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि कुछ समय के लिए शांत रहें, और उन्हें भी कुछ समय दें। इस सप्ताह आपके समक्ष आने वाले कई नए प्रस्ताव, आपके लिए बेहद आकर्षक होंगे। लेकिन आपको इस बात को भी समझने की ज़रूरत होगी कि, भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में लेना समझदारी का काम नहीं, बल्कि बेवकूफी भरा कार्य होता है। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह आपकी राशि के छात्रों को उन परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिनकी प्रतीक्षा वो पिछले काफी समय से कर रहे थे। क्योंकि शुरुआत में ही, ज्यादातर छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उस कारण उन्हें सफलता मिलेगी।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको कुछ थकान भरे कार्यों से समय निकलते हुए, आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ कुछ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत होगी। शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, इससे आपको अंदरूनी प्रसन्नता मिलने के साथ ही, अपनी कार्य क्षमता में वृद्धि करने के अवसर भी मिल सकेंगे। इसलिए अपने शरीर को थोड़ा आराम देना, अभी आपके लिए उत्तम रहने वाला है। वो जातक जो अपने घर से दूर रहते हुए नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह किसी कारणवश अपने धन का ख़र्च करना पड़ सकता हैं। क्योंकि संभव है कि आप अचानक अपने दोस्तों के कहने पर किसी तरह की पार्टी करने या यात्रा का जाने का प्लान करें। कुछ लोगों के लिए, परिवार में किसी नए मेहमान का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। इससे घर में नए-नए पकवान बनेंगे और साथ ही आपको लम्बे समय के बाद, पूरे परिवार के साथ बैठने और समय व्यतीत करने का अवसर भी मिलेगा। इस सप्ताह आप हर अवधि में खुद को आशावादी रखने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप परिस्थिति का डटकर इस समय सामना कर सकेंगे। साथ ही इस कार्यकाल के दौरान अपने कौशल और अनुभव पर आप काम करते हुए, उससे उचित लाभ उठाने में भी सफल रहेंगे क्योंकि आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में राहु ग्रह बैठे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह आपकी राशि के छात्रों को उन परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिनकी प्रतीक्षा वो पिछले काफी समय से कर रहे थे। क्योंकि शुरुआत में ही, ज्यादातर छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उस कारण उन्हें सफलता मिलेगी।
मकर साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में गुरु ग्रह उपस्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, स्वास्थ्य राशिफल में इस सप्ताह आपको बहुत से, महत्वपूर्ण व सकारात्मक बदलाव नज़र आ सकते हैं। क्योंकि इस समय आपके थोड़े से प्रयासों से ही, आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं और आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा। वो जातक जो अपने घर से दूर रहते हुए नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह किसी कारणवश अपने धन का ख़र्च करना पड़ सकता हैं। क्योंकि संभव है कि आप अचानक अपने दोस्तों के कहने पर किसी तरह की पार्टी करने या यात्रा का जाने का प्लान करें। इस सप्ताह आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में शनि देव के बैठे होने की वजह से आपको अपने जीवन में कोई अच्छा समाचार मिलेगा, जिससे आप अपने दोस्तों के साथ मौज़-मस्ती और पार्टी करते हुए अपनी ख़ुशी मनाएंगे। परंतु इस दौरान आपका शराब पीकर घर आना, परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। इसलिए मौज़-मस्ती के चक्कर में आकर, घर पर अपनी छवि को खराब न होने दें और ऐसा कुछ भी करने से बचें, जिसके कारण आपको परिवार के बीच शर्मिंदगी उठानी पड़े। ये समय आपने करियर में तो उन्नति लेकर आएगा ही, परंतु आपको सलाह दी जाती है कि सफलता का नशा अपने दिमाग पर न छाने देते हुए, अपना धैर्य ना खोएं और जल्दबाजी में आकर कोई फ़ैसला न लें। इस सप्ताह कई छात्रों की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण उन्हें खुद को अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति केंद्रित रखने में परेशानियों से दो-चार करना पड़ेगा। ऐसे में शुरुआत से ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आपकी आदत, इस सप्ताह आपकी सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। ऐसे में खाली समय में ज्यादा सोचने की जगह, कुछ कार्य करें या घरवालों की मदद करें। इससे आपका दिमाग ज्यादा सोचने से बचेगा। इस सप्ताह शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में स्थित होने की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से, सही सराहना और पदोन्नति मिल सकेगी। इस कारण आपकी आमदनी में वृद्धि होने से, आप अच्छा पैसा कमाएंगे। लेकिन इस दौरान गुरु ग्रह की छठे भाव में मौजूदगी होने के कारण आपके ख़र्च में इज़ाफा, आपके धन की बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। ऐसे में अपने खुले हाथों पर नियंत्रण रखते हुए, अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने की ओर ही अपने प्रयास तेज़ करें। अपनी नई परियोजनाओं के लिए, अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। इसके लिए आपको शुरुआत में ही अपनी हर योजना के बारे में, अपने माता-पिता को सबकुछ बताने और उसपर उनका विचार जानने की ज़रूरत होगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं और अपने व्यापार में वृद्धि के लिए, आपने किसी लोन या ऋण के लिए पूर्व में कोई आवेदन दिया था तो, इस सप्ताह आपके आवेदन को स्वीकार किया जा सकता है। जिसके बाद अब आप जल्द ही लोन लेकर, व्यापार में पैसे निवेश कर सकेंगे। इससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। इस सप्ताह ज्यादातर छात्र अपनी निजी समस्याओं के चलते, अपना ध्यान अपनी पढ़ाई पर नहीं लगा सकेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव सीधा उनकी शिक्षा पर पड़ सकता है। ऐसे में हर स्थिति में खुद को शांत रखते हुए, योग और ध्यान का सहारा दें।
मीन साप्ताहिक राशिफल
शनि देव आपकी चंद्र राशि के पहले/लग्न भाव में स्थित होंगे और ऐसे में, कार्य स्थल पर काम का दबाव बढ़ने के साथ ही, आप इस सप्ताह मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे। जिसके कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन दिखाई देगा। अगर आपने अपने घर के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए, पूर्व में किसी लोन के लिए आवेदन दिया था तो, इस सप्ताह उसको लेकर आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बनेंगे क्योंकि गुरु देव आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में बैठे होंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने प्रयास करते हुए अपने धन को जितना संभव हो, उसके संचय को लेकर गंभीर रहने की भी ज़रूरत होगी। इस सप्ताह बहुत अधिक आशंका है कि आपका कोई पुराना और करीबी मित्र, आपको कोई बड़ा धोखा दे। इसके चलते आप अपना गुस्सा परिवार के किसी सदस्य पर निकाल सकते हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण में अशांति उत्पन्न होगी, साथ ही इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। करियर और पेशे के लिहाज़ से, आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने तनाव और जीवन में आ रहे हर उतार-चढ़ाव से निजात मिल सकेगी। क्योंकि ये समय आपके जीवन में कुछ ऐसे अच्छे बदलाव और अप्रत्याशित घटना लेकर आने वाला है, जिसका आप काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। ये समय ख़ास तौर से छात्राओं के लिए, बेहद अनुकूल सिद्ध होंगे और इस दौरान उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जिसके परिणामस्वरूप, उनके अभिभावकों पर उनपर गर्व की अनुभूति होगी। साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा में सही करियर विकल्प चुनने में आ रही मुश्किलों से भी, इस दौरान काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा OMASTTRO UNIVERSE के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. देवशयनी एकादशी 2026 में कब है?
इस साल देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी।
2. चातुर्मास 2026 में कब से शुरू होगा?
वर्ष 2026 में चातुर्मास 25 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगा।
3. चातुर्मास में क्या होता है?
हिंदू धर्म के अनुसार, चातुर्मास के चार महीनों के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है।