जुलाई के इस सप्ताह में योगिनी एकादशी समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, जानें तिथि

Om Asttro Universe Team


 

साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 जुलाई 2026: जुलाई साल का छठा महीना होता है जो दर्शाता है कि हम धीरे-धीरे वर्ष के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में, अब हम जुलाई 2026 के पहले सप्ताह अर्थात 06 से 12 जुलाई, 2026 में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, OMASTTRO UNIVERSE का यह विशेष ब्लॉग आपको जुलाई के पहले सप्ताह (06 से 12 जुलाई, 2026) के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, आपके मन में इस हफ़्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि क्या सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम देगा दस्तक या करना पड़ेगा इंतज़ार? करियर और व्यापार में आएंगे अच्छे दिन या चुनौतियों का करना होगा सामना? वैवाहिक जीवन रहेगा मधुर या साथी के साथ होगा विवाद? तो इन सभी सवालों  के जवाब आपको हमारे “साप्ताहिक राशिफल” के इस ब्लॉग में मिलेंगे जिसे ख़ासतौर पर आपके लिए बनाया गया है।

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का हमारा यह स्पेशल ब्लॉग पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है जिसे हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ़ आने वाले अगले 7 दिनों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि यहाँ आपको इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाशों की भी जानकारी मिलेगी। साथ ही, इस सप्ताह में पड़ने वाले मशहूर हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी हम आपको बताएंगे। आइए अब हम बिना रुके आगे बढ़ते हैं और साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं अगले 7 दिनों का पूरा लेखा-जोखा। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

व्रत-त्योहारों से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो जुलाई 2026 के पहले सप्ताह का आगाज़ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानी कि 06 जुलाई 2026 को हो जाएगा। वहीं, इस हफ्ते का समापन मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी कि 12 जुलाई 2026 को होगा। बता दें कि इस सप्ताह का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व है क्योंकि इस दौरान अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही, ग्रहों की चाल, राशि और दशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए अब हम नज़र डालते हैं कि इस हफ़्ते में कब-कौन सा पर्व मनाया जाएगा।

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी

व्रत और त्योहार सनातन धर्म का अभिन्न अंग हैं जो हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आते हैं। लेकिन, फिर भी कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी की वजह से इन महत्वपूर्ण दिनों को भूल जाते हैं जिसके चलते हम इनकी तैयारियां सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। हालांकि, आपके साथ ऐसी कोई घटना न हो इसलिए हम यह सेक्शन आपके लिए लेकर आए हैं। यहाँ हम आपको अगले सात दिन अर्थात 06 से 12 जुलाई 2026 के बीच पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियां नीचे प्रदान कर रहे हैं ताकि आपसे कोई भी जरूरी दिन छूट न जाए।

योगिनी एकादशी (10 जुलाई 2026, शुक्रवार): हिंदू धर्म के अनुसार, एक माह में दो एकादशी तिथियां आती है जो कृष्ण और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर आती हैं। इन्हीं 24 एकादशी तिथियों में से एक है योगिनी एकादशी जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस तिथि पर भक्तजन श्रद्धाभाव के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि योगिनी एकादशी का नाम भी भगवान विष्णु के एक रूप पर आधारित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है और उसे 88,000 ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।        

मासिक शिवरात्रि (12 जुलाई 2026, रविवार): मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष मायने रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत को हर महीने किया जाता है जबकि महाशिवरात्रि का पर्व साल में केवल एक बार मनाया जाता है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है और इस व्रत के संबंध में ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत और पूजन करने से व्यक्ति के कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। मासिक पर्वों में शिवरात्रि तिथि के पूजन और व्रत को सबसे फलदायी माना जाता है।    

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (12 जुलाई 2026, रविवार): प्रदोष व्रत को सनातन धर्म में विशेष स्थान दिया गया है जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस प्रकार, यह व्रत महीने में दो बार आता है और जब प्रदोष व्रत सोमवार, मंगलवार और शनिवार के दिन पड़ता है, तब इसके महत्व में कई गुना वृद्धि होती है। बता दें कि सोमवा के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत, मंगलवार पर पड़ने वाला प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत और शनिवार को आने वाला प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत कहलाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है और ऐसा करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

इस सप्ताह में होने वाले गोचर और ग्रहण

ग्रहण-गोचर का महत्व सिर्फ़ ज्योतिष शास्त्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य जीवन के लिए भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि जब-जब कोई ग्रह अपनी चाल, दशा, स्थिति या फिर राशि में परिवर्तन करता है, तब इसका सीधा असर हमारे जीवन के साथ-साथ संसार को भी प्रभावित करता है। ऐसे में, प्रत्येक व्यक्ति के लिए ग्रहण और गोचर की जानकारी होना अनिवार्य हो जाता है इसलिए साप्ताहिक राशिफल के इस सेक्शन में हम आपको जुलाई 2026 के इस सप्ताह (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2026) के बीच कब-कब ग्रह गोचर या स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर (07 जुलाई 2026): बुध देव को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क के ग्रह माना जाता है जो अब 07 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था में स्वयं की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव संसार पर नज़र आ सकता है। 

नोट: जुलाई 2026 के इस सप्ताह (06 जुलाई से 12 जुलाई 2026) के बीच कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।  

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 

साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग का यह सेक्शन ख़ासतौर पर हमारे उन पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें जल्दी-जल्दी बैंक से काम पड़ता रहता है क्योंकि यहाँ आपको इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की पूरी जानकारी प्राप्त होगी। जिन लोगों को बैंक से   काम नियमित रूप से पड़ता रहता है, उनके लिए छुट्टियों की जानकारी पहले से होना काफी जरूरी होता है। हालांकि, जुलाई 2026 के इस सप्ताह यानी कि 06 से 12 जुलाई 2026 के बीच में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा। ऐसे में, पूरे सप्ताह बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और इसके परिणामस्वरूप, आप बैंक से जुड़े हर काम को बिना किसी परेशानी के पूरे कर सकते हैं। 

इस सप्ताह (06 से 12 जुलाई, 2026) के शुभ मुहूर्त 

 सनातन परंपरा में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले शुभ समय का चुनाव करना बेहद आवश्यक माना गया है। चाहे मुंडन, नामकरण या विवाह जैसे मांगलिक संस्कार हों, सभी के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी क्रम में, हम आपके लिए जुलाई 2026 के इस सप्ताह के प्रमुख शुभ मुहूर्तों की सूची लेकर आए हैं ताकि आप अपने आवश्यक कार्यों की योजना सही समय के अनुसार बना सकें और सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकें। तो आइए नज़र डालते हैं 06 से 12 जुलाई 2026 के इस सप्ताह में उपलब्ध शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। 

06 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच नामकरण मुहूर्त

सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है जिसके अंतर्गत शिशु को उसका नाम मिलता है जो उसकी जीवनभर की पहचान होता है। अगर आपको संतान के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है? तो चिंता न करें क्योंकि नीचे हम आपको जुलाई के पहले सप्ताह के नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
06 जुलाई 2026, सोमवार16:08:27 से 29:28:30
08 जुलाई 2026, बुधवार05:29:23 से 12:24:15
09 जुलाई 2026, गुरुवार10:40:21 से  14:56:58
12 जुलाई 2026, रविवार05:31:16 से 22:32:30

06 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच मुंडन मुहूर्त

हिंदू धर्म में मुंडन संस्कार को विशेष दर्जा दिया गया है और इसमें शिशु के गर्भकाल के बाल उतारे जाते हैं। अगर आप जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो हम आपको मुंडन संस्कार की शुभ तिथियां देने जा रहे हैं।

तिथि मुहूर्त
02 जुलाई 2026, गुरुवार 09:28:01 से 29:26:52

06 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त

जो माता-पिता अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार जुलाई के पहले सप्ताह यानी कि 06 से 12 जुलाई 2026 के दौरान करवाने की सोच रहे हैं, तो नीचे हम आपको इस हफ्ते में उपलब्ध कर्णवेध मुहूर्त की शुभ तिथियां बताने जा रहे हैं ताकि आप सही समय पर कर्णवेध संस्कार कर सकें। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
8 जुलाई 202606:42 से 09:02, 11:20 से 13:36
9 जुलाई 202613:32 से 15:52
12 जुलाई 202611:04 से 13:20,15:40 से 19:36

चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल, 2026) में जन्मे मशहूर हस्तियों से आपको रूबरू करवाते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2026

 मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में शनि देव विराजमान होंगे और ऐसे में, इस सप्ताह आपको अपनी थाली में, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ शामिल करने की ज़रूरत होगी। इसके लिए आप शुरुआत खीरे या फिर सलाद के साथ कर सकते हैं। साथ ही दिन में कम से कम एक सेब या किसी अन्य फल का सेवन ज़रूर करें। क्योंकि इससे ही आप खुद को, कई छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रखने में सफल होंगे। गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में बैठे होंगे और इसके परिणामस्वरूप, आपके किसी पुराने निवेश जैसे पैतृक संपत्ति, ज़मीन, प्रॉपर्टी, पॉलिसी, आदि के चलते, इस सप्ताह आपकी आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। ऐसे में आप उस धन को अर्जित करते हुए, उसे पुनः किसी अच्छी योजना में निवेश करने का फैसला भी ले सकते हैं। इस सप्ताह कई ग्रहों का गोचर होने से, आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ लौट आएँगी। हालांकि उससे पहले आपके परिवार में वृद्धि होने की भी संभावना रहेगी। यह वृद्धि किसी व्यक्ति के विवाह अथवा किसी शिशु के जन्म के कारण संभव है। ऐसे में इन ख़ुशियों को परिवार के साथ मिलकर मनाए कार्यक्षेत्र में हर कार्य और लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु, आपके द्वारा बनाई गई पूर्व की हर रणनीति और योजना में, दफ़्तर का कोई व्यक्ति अड़ंगा लगा सकता है। जिससे आपको अच्छी ख़ासी परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा, इसलिए अपने आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति खुद को सजग रहिए। घर पर किसी अनचाहे मेहमान के आने से, छात्रों का पूरा सप्ताह बेकार गुज़रने की आशंका है। ऐसे में अगर संभव हो तो किसी दोस्त के घर जाकर पढ़ाई करें, अन्यथा इसका ख़ामियाज़ा आपको आने वाली परीक्षा में उठाना पड़ेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में उपस्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, इस सप्ताह आपके मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। जिसके कारण अगर आपके साथ कुछ अच्छा भी होगा, तो भी आप उसे नकारात्मक दृष्टि से ही देखते दिखाई देंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप खुद को कई अच्छे और लाभ वाले अवसरों से वंचित कर सकते है। इसलिए अपने इस स्वभाव में सुधार करें। इसके लिए आप योग और ध्यान का सहारा भी लें सकते हैं। इस सप्ताह व्यापारी जातकों को ध्यान रखना होगा कि, जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअंदाज़ ही करें। क्योंकि अगर आप उधारी करते रहेंगे तो, आपको कुछ ही समय में धन का अभाव होने लगेगा, जिससे आप कई अच्छे अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने पिताजी या अपने बड़े भाई से, अपने अच्छे संबंध स्थापित करने के बहुत से अवसर मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके लिए भी ज़रूरी हैं कि आप उनका सम्मान करें और उनकी बातों व सलाह को उचित महत्व देते हुए, घरेलू परिथितियों को बेहतर करें। हम अक्सर अपनी मेहनत से ज्यादा भाग्य के ऊपर निर्भर होते हुए, चीज़ों के स्वंय होने का इंतज़ार करने लगते हैं। हालांकि इस सप्ताह आपको ऐसा करने या सोचने से परहेज करना होगा। इसलिए करियर में उपलब्धि चाहते हैं तो भाग्य के भरोसे न बैठते हुए, बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। इस सप्ताह छात्रों को दूसरों की आलोचना से प्रभावित होकर, अपनी क्षमताओं को कम आंकने की जरुरत नहीं होगी। क्योंकि ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि बेवजह मन में शक पैदा करने से बेहतर है कि, आप किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाख़िला लें और अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए, सभी का मुँह बंद कर दें। इसलिए दूसरों की बेकार की बातों से खुद को परेशान न करें और केवल शिक्षा के प्रति ही केंद्रित होते हुए, सही निर्णय लें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से, कुछ सुकून भरे पल निकालते हुए, ख़ुद को पर्याप्त समय दे सकेंगे। ऐसे में इस अच्छे मौक़े का फ़ायदा उठाए और अच्छी सेहत के लिए रोज़ाना पैदल ही, सैर पर जाएँ। इस दौरान आपको चप्पल की जगह, पैरों में दौड़ने वाले जूते पहनने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह के दौरान कोई भी आर्थिक फ़ैसला लेने में आपको पूर्व में जो परेशानी आ रही थी, वो इस समय पूरी तरह से दूर होने की संभावना है। जिसकी मदद से आप निवेश से जुड़ा, कोई भी फैसला लेने में सक्षम होंगे और संभव है कि इससे आपको धन की प्राप्ति भी होगी। घर का कोई बुजुर्ग जो, स्वास्थ्य हानि के कारण काफी समय से परेशान था, उसके लिए ये सप्ताह विशेष उत्तम रहने वाला है। क्योंकि संभव है कि उन्हें अपनी सेहत से जुड़ी किसी गंभीर समस्या से, लम्बे समय के बाद निजात मिल सकेगी। इससे घर-परिवार का वातावरण भी बेहतर होगा। साथ ही घर वाले एक साथ बैठकर रात के खाने का लुफ़्त उठाते हुए, पुरानी अच्छी यादे याद करते दिखाई देंगे। गुरु महाराज आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में बैठे होने की वजह से इस सप्ताह आपकी कार्य क्षमता और आपके काम की गुणवत्ता देखकर, आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे और संभव है कि वो किसी मीटिंग में, आपकी दूसरों के सामने खुलकर प्रशंसा भी करें। हालांकि अपनी प्रशंसा सुनकर, अपने अंदर अहंकार न आने दें और उसी रफ़्तार को पकड़कर रखें, जो अपने शुरुआत में पकड़ी थी। इस सप्ताह कई छात्रों को परीक्षा में मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होगा, जिससे उनके अंदर निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको इस बात को समझते हुए खुद को शांत करने की ज़रूरत होगी कि जीवन में हार-जीत लगी रहती है। इस बात को समझें और पुनः अपनी मेहनत शुरू करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति देव आपकी चंद्र राशि के पहले/लग्न भाव में मौजूद होंगे और ऐसे में, इस बात को आप इस सप्ताह अच्छी तरह समझ पाएंगे कि, अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो, आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाएंगी। क्योंकि ये सप्ताह सेहत के लिहाज़ से आपको, आत्मचिंतन करने के कई अवसर देगा। इस सप्ताह शनि देव के आपके नौवें भाव में बैठे होने के कारण आपको अचानक से, धन लाभ होगा। जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक मजबूत करने में सफल होंगे, और इसके परिणामस्वरूप आप अपने घर के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने का फैसला भी ले सकते हैं। आप अकसर अपनी क्षमता से ज्यादा का वादा दूसरों को कर बैठते हैं, जिससे आप स्वंय को न चाहते हुए भी मुसीबत में फँसा देते हैं। परंतु इस सप्ताह आपको ऐसा करने से बचना होगा। अन्यथा आप अपनी प्रमाणिकता खो भी सकते है। इसलिए उसी कार्य का वादा करें, जिसे आप पूरा करने की क्षमता रखते हैं। करियर राशिफल के संकेतानुसार, अगर आप पेशेवर क्षेत्र से जुड़े हैं और किसी अच्छी नौकरी में कार्यरत हैं तो, ये सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आपको आपके क्षेत्र में, आगे बढ़ने के कई मौके मिलेने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह भर आपकी राशि में कई शुभ ग्रहों की उपस्थित व उनका प्रभाव, आपको अपनी मेहनत अनुसार परीक्षा में अंक प्राप्त कराएगा। ऐसे में कठिन मेहनत करें और जरूरत पड़ने पर, अपने शिक्षकों की भी मदद लें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव प्रयास करते दिखाई देते हैं और इस सप्ताह आपका ये रवैया, आपकी सेहत के लिए हानिकारण सिद्ध होने की आशंका रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपका मनमौजी बर्ताव, सेहत के लिए परेशानी तो खड़ी करेगा ही, साथ ही आपके निजी जीवन को भी कष्टदायक बना सकता है। इस सप्ताह आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और इसके चलते ही आपको, कुछ वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बनेगी क्योंकि शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में विराजमान होंगे। हालांकि इस दौरान संभावना अधिक है कि, आपका जीवन साथी आपको आर्थिक मदद देते हुए, किसी मुसीबत से निकलने में आपकी मदद करें। इस सप्ताह घर के सदस्यों के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना, आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। साथ ही जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ इस दौरान उपहारों का लेन-देन करने के लिए भी, ये सप्ताह विशेष अच्छा रहने वाला है। गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, पूर्व के सप्ताह की अपेक्षा, ये हफ्ता आपके करियर को रफ़्तार देने का कार्य करेगा। क्योंकि यदि आप व्यापारी है तो, आपको अचानक नए ग्राहक व निवेशकों से मुलाक़ात करके, उन्हें अपने पक्ष में करने का कोई मौका मिल सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मी भी, इस दौरान उन्हें अधिक समझने की कोशिश करते हुए, उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने का कार्य करेंगे। छात्रों के लिए सबसे ज्यादा ये सप्ताह उत्तम रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और साथ ही कई ग्रहों की कृपा से आप, हर परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

राहु देव आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, इस बात को आप इस सप्ताह अच्छी तरह समझ पाएंगे कि, अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो, आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाएंगी। क्योंकि ये सप्ताह सेहत के लिहाज़ से आपको, आत्मचिंतन करने के कई अवसर देगा। गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह के दूसरे हिस्से में, आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फ़ायदा होगा। जिसके कारण आप कोई नया घर या वाहन, ख़रीदने का प्लान कर सकते हैं। नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य, आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे। आपकी अस्वच्छन्द जीवनशैली, घर के लोगों को इस सप्ताह नगवारा गुजर सकती है। इस कारण पारिवारिक वातावरण में तनाव पैदा होगा। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि अपनी इस आदत में ज़रूरी बदलाव लेकर आएं, और अपनी शारीरिक साफ़-सफाई का ध्यान रखें। इस राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान हर प्रकार के पूर्व के नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी। क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा, जिससे आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए कई बड़ी हस्तियों से मिलकर, उचित योजना बनाते दिखाई देंगे। इस सप्ताह इस राशि के लोगों को, अपने गुरुजनों के साथ बहस करने से बचना चाहिए। अन्यथा आपकी छवि को भारी नुकसान होने की आशंका अधिक रहेगी। इसलिए उनसे बातचीत करते समय, अपने शब्दों और भाषा का चयन बेहद सोच-समझकर करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव प्रयास करते दिखाई देते हैं और इस सप्ताह आपका ये रवैया, आपकी सेहत के लिए हानिकारण सिद्ध होने की आशंका रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपका मनमौजी बर्ताव, सेहत के लिए परेशानी तो खड़ी करेगा ही, साथ ही आपके निजी जीवन को भी कष्टदायक बना सकता है। इस सप्ताह शनि महाराज के आपके छठे भाव में मौजूद होने की वजह से आपके अंदर रचनात्मक विचारों की वृद्धि होगी, जिससे आप कई पैसे कमाने के नए मौक़े ढूढ़ते हुए, अच्छा मुनाफ़ा कमा सकेंगे। हालांकि इस दौरान हर दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले, आपको उन्हें तसल्ली बक्श आराम से पढ़ने की सलाह भी दी जाती है। इस सप्ताह परिवार का कोई सदस्य, आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे सकता है। ऐसे में उनसे विवाद करने की जगह, हालात क़ाबू करने के लिए उसकी सीमा तय करना ही, आपके लिए एकमात्र और बेहतर विकल्प सिद्ध होगा। केतु देव के आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर, अपने वरिष्ठों और अधीनस्थों के साथ अपने पूर्व के हर विवाद को खत्म कर, उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल रहेंगे। जिससे आपकी छवि को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही आप ऐसा करके भविष्य में भी वेतन वृद्धि की संभावनाएं बढ़ाने में सफल रहेंगे। वो छात्र जो लगातार मेहनत करते आए हैं, उन्हें इस सप्ताह अपने स्कूल या कॉलेज में स्कॉलरशिप से सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपके मान-सम्मान में भी इज़ाफा होगा, साथ ही आपके परिवार को आपकी मेहनत देख गर्व की अनुभूति भी होगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपके लिए दौड़-भाग से भरा रहेगा, जिससे आप तुनकमिज़ाज बन सकते हैं। इस कारण आपके स्वभाव में आक्रामकता देखी जाएगी और आप हर किसी से सीधे मुँह बात करने में खुद को बिलकुल असफल पाएंगे। इस सप्ताह आपकी कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी, जिससे आपको अच्छा व ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएगा क्योंकि गुरु देव आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में बैठे होंगे। ऐसे में आपको अपना धन संचय करने में मदद मिलेगी और आप अपने कुछ धन को अपने भविष्य के लिए, किसी बैंक बैलेंस के रूप में जोड़ सकते हैं। इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की धुम्रपान की ख़राब आदत आपको परेशान करेगी, जिसके चलते आशंका है कि आपका उनके साथ कोई बड़ा विवाद या झगड़ा भी हो। ऐसे में जोश में होश न खोते हुए, उन्हें सही से समझने का प्रयास करें। यदि आप जॉब करते हैं तो, आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर सोच-समझकर चलने की जरुरत है। अन्यथा संभव है कि आपके विरोधियों के षडयंत्र के चलते, आप किसी बड़ी मुसीबत में फँस जाएं। आपकी राशि के छात्रों को इस सप्ताह, अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग मिल सकेगा। ऐसे में आपको भी ये सुझाव दिया जाता है कि अपने हर संकोच को दूर करते हुए, अपने शिक्षकों की मदद लेते रहें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह आपका स्वास्थ्य जीवन, काफी बेहतरीन रहने की उम्मीद है क्योंकि आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में राहु देव विराजमान होंगे। इस दौरान आप उन लोगों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करेंगे, जो आपको व्यर्थ की चिंता देते हैं। जिसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी काफी बेहतर रहेगा। आर्थिक मामले के लिहाज़ से आपकी राशि के जातकों के लिए, ये सप्ताह काफी अच्छा होने की संभावना है क्योंकि इस दौरान गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में बैठे होंगे और कई ग्रहों की दृष्टि, आपकी आय को बढ़ाने और आपके संचित धन में जोड़ने के लिए, आपको अनेकों अवसर प्रदान करने का कार्य करेगी। इस सप्ताह आपको अपने पारिवारिक जीवन में, हर प्रकार के उतार-चढ़ाव से पूरी तरह निजात मिल सकेगी। जिससे घर-परिवार में सकारात्मक वातावरण देखा जाएगा। विशेष रूप से यदि आपके पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट था तो, उसमें सुधार होने के योग बनेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको उनके साथ समय व्यतीत करने और उनका सहयोग प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने द्वारा किये गए पिछले निवेशों को मजबूत करने, अपने आने वाले भविष्य के लिए उचित योजना और रणनीति बनाने में, अपने प्रयास करते दिखाई देंगे। ऐसे में किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले विशेषज्ञों, पिता या किसी भी पितातुल्य इंसान से सलाह अवश्य लें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियाँ कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह अपने भाग्य से ज्यादा, अपनी मेहनत पर ही भरोसा करने की जरुरत है। क्योंकि आप भी इस बात को भली-भाँति समझते हैं कि भाग्य हर वक्त साथ नहीं देता, लेकिन आपकी शिक्षा मरते समय तक आपके साथ रहती है। इसलिए केवल और केवल भाग्य के भरोसे बैठकर, आप समय की बर्बादी से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में जो बीत गया उसे भुलाकर, आज से ही अपनी मेहनत को रफ़्तार देते हुए, आगे बढ़ें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मानसिक शान्ति के लिए, तनाव के कारणों का समाधान करें। क्योंकि इससे ही आप स्वयं को सेहतमंद रखते हुए, ऊर्जावान बनाने में सफल रहेंगे। इस ऊर्जा की आपको इस सप्ताह, सबसे अधिक ज़रूरत रहने वाली है क्योंकि गुरु देव आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में उपस्थित होंगे। इस सप्ताह निश्चित तौर पर, आपकी विपरीत वित्तीय स्थिति में सुधार होने के योग बनेंगे। परंतु इस दौरान आप वो ख़र्चा भी कर सकेंगे, जिसे करने में आप पूर्व में असफल थे। इससे आपके ख़र्चों में भी इज़ाफा होने की आशंका रहेगी। ऐसे में धन के प्रति ज़रा भी लापरवाही आपके लिए, नुक़सानदेह सिद्ध हो सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत से अंत तक, आप अपने उत्तम पारिवारिक जीवन का आनंद उठाएंगे। इससे आपको सुख-शांति पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करने में मदद मिलेगा। घर के छोटे सदस्य आपसे प्रभावित होंगे, साथ ही बड़े सदस्यों के बीच आप इस समय अपनी बेहतर छवि स्थापित करने में सफल रहेंगे। जिससे आपको काफी हद तक अपने मानसिक तनाव से, हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकेगा। हमेशा परिस्थितियां हमारे अनुसार काम करें, ऐसा ज़रूरी नहीं होता है और ठीक ऐसा ही इस सप्ताह आपको भी महसूस होने वाला है। जब आपकी हर राणिनीति और योजना बेकार होती दिखाई देगी। इससे आप खुद को प्रोत्साहित रखने में भी असमर्थ होंगे। यदि आप पॉलिटिक्स या सोशल सर्विस की पढ़ाई कर रहे हैं तो, आपके लिए ये समय सबसे अधिक अच्छा रहेगा। वहीं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों को भी इस दौरान, भरपूर सफलता मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से, कुछ सुकून भरे पल निकालते हुए, ख़ुद को पर्याप्त समय दे सकेंगे। ऐसे में इस अच्छे मौक़े का फ़ायदा उठाए और अच्छी सेहत के लिए रोज़ाना पैदल ही, सैर पर जाएँ। इस दौरान आपको चप्पल की जगह, पैरों में दौड़ने वाले जूते पहनने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह शनि देव आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का, आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। जिसके कारण आप उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण निर्णयों में, उनसे सलाह-मशवरा लेते दिखाई देंगे। साथ ही आप में से कुछ जातक, गहने या घरेलू सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपकी राशि के जो लोग पहले से ही विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ी पदोन्नति या लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनती दिखाई दे रही है, जिसके कारण कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और आपके सहकर्मी भी इस दौरान आपको पूरा समर्थन देते हुए नज़र आयेंगे। आपका राशिफल यह बताता है कि वो छात्र जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें इस सप्ताह सफलता तो प्राप्त होगी, लेकिन उसके लिए उन्हें खुद को सर्वोपरि न समझते हुए, विषयों को समझने में दूसरो की मदद लेने की भी आवश्यकता होगी। क्योंकि तब जाकर आप आंशिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल 

यदि आप किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित थे तो, इस सप्ताह डॉक्टर की मेहनत और आपके घरवालों की सही देखभाल, आपकी सेहत में सुधार लेकर आएगी। इस कारण आप अपनी इस बिमारी से हमेशा-हमेशा के लिए निजात पा सकेंगे। इस सप्ताह अचानक धन की प्राप्ति, आपको कुछ बौखला सकती है। जिसके कारण आप निवेश और ख़र्चों से जुड़ा हर निर्णय, जल्दबाज़ी में लेते दिखाई देंगे। ऐसे में अपनी इस आदत में सुधार करें, और ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त किसी बड़े की सलाह अवश्य लें। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, आपकी राशि के पांचवें भाव में गुरु देव विराजमान होंगे और ऐसे में, आपको इस हफ्ते अपने पारिवारिक जीवन में अपार सुख मिलने के योग बनेंगे। इस समय आप पारिवारिक सदस्यों के बीच, पूर्व के हर प्रकार के विरोधाभास को भी खत्म करने में सफल होंगे। इससे आपके माता-पिता को आप पर गर्व की अनुभूति होगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर आपका रूतबा साफ़ दिखाई देगा, जिसके कारण दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आपके दोस्त बन जाएंगे। क्योंकि आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत ही, आपको कोई बड़ी तरक्की मिल सकेगी, जिसकी चर्चा हर कोई करेगा। ऐसे में इस अच्छे समय को जीते हुए, आनंद की अनुभूति करें। मजबूत घर के लिए मजबूत नीव का निर्माण जिस प्रकार बेहद आवश्यक होता है, ठीक उसी प्रकार बेहतर भविष्य प्राप्ति हेतु अच्छी शिक्षा ग्रहण करना भी उतना ही ज़रूरी होता है। परन्तु इस बात से आप इस सप्ताह बिलकुल अलग ही दिशा में चलते दिखाई देंगे।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. योगिनी एकादशी 2026 में कब है/

इस साल योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026 को पड़ेगी। 

2. शनि किस राशि के स्वामी हैं?

राशि चक्र में शनि देव कुंभ और मकर राशि के अधिपति देव हैं। 

3. इस हफ्ते में कितने बैंक अवकाश हैं?

जुलाई के पहले सप्ताह में कोई बैंक अवकाश नहीं हैं। 

Tags
To Top