🔱
OM ASTTRO UNIVERSE
Om Trivedi / Kanishk Trivedi
Join Our Official WhatsApp Channel
🔮 Vedic Astrology 🔱 Tantra 📜 Ravan Samhita 🎙️ Podcast 🕉️ Sanatan Mysteries
OFFICIAL CHANNEL JOIN NOW

कर्क राशि – स्वभाव, व्यक्तित्व एवं गुण-दोष Om Asttro

OM ASTTRO UNIVERSE

 

कर्क राशि



कर्क राशि की विशेषताएँ

कर्क राशि के जातक दृढ़-निश्चय वाले होते हैं। ये अपने चाहने वालों के लिए अति प्रेमी, विश्वास योग्य और उनकी परवाह करने वाले होते हैं। बदले में ऐसी ही उम्मीद इन्हें अपने साथी से रहती है। हालाँकि कभी-कभार ये अपने पार्टनर पर ज़्यादा अधिकार जताने का प्रयास करते हैं। रिेलेशनशिप इनके लिए बहुत मायने रखता है। ये अपने प्यार की ख़ुशियों के लिए कुछ कर गुज़रने को तैयार रहते हैं। कर्क राशि के जातक अभिमानी होते हैं इसलिए ये अपने सिद्धांतों पर जीते हैं। हालाँकि इनका आंतरिक स्वभाव काफ़ी सौम्य होता है लेकिन बाहर से ये बेहद सख्त होते हैं।

अपने बेहद क़रीबी लोगों के प्रति इनके अंदर समर्पण का भाव रहता है। फिर भी ये एक कुशल कूट-नीतिज्ञ और बुद्धिमानी होते हैं। यदि किसी क्षेत्र में कर्क राशि के लोग थोड़ी मेहनत कर लें तो यह उस क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। इनकी यादाश्त शक्ति भी बहुत मजबूत होती है, लेकिन मितभाषी होने के कारण कभी-कभार ये कई ऐसे मौक़े गंवा देते हैं जिसमें ये बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ये सेहत से ज़रुर थोड़े नाज़ुक होते हैं लेकिन कल्पना शक्ति के धनी होते हैं।

कर्क राशि का स्वास्थ्य

कर्क लग्न आपको कफ, अपच, गैस,पेट, लीवर और आंतों से संबंधित सामान्य समस्याएं होने की संभावना बना रहा है। लग्न के प्रभाव से आपको भावनात्मक समस्या जैसे अवसाद,हाइपोकोनड्रिया और हिस्टीरिया आदि जैसे रोग हो सकते है। आपका अति संवंदनशील होना आपकी पाचन शक्ति को कमजोर कर, आपको गैस्ट्रिक और अन्य पेट सम्बंधित रोग होने की संभावनाएं बना रहा है। साथ ही कफ और आंख की कमजोरी की समस्या भी आपको रोगग्रस्त कर सकती है।

कर्क राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

कर्क लग्न के प्रभाव से आपमें अंतरज्ञान, भावनाएं, और सपने देखने की प्रवृति हो सकती है। आपमें भाषा और संवाद कौशल का विशेष गुण हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपके तीक्ष्णबुद्धि, सहृदयी, चंचल स्वभाव का होने की संभावनाएं भी बन रही है। आपकी लग्न के व्यक्तियों में कुछ आध्यात्मिक गुण भी पाए जाते हैं और कुछ लोगों में पागलपन के लक्षण भी पाए जाते हैं। आप लोगों की स्मरण शक्ति काफी मजबूत होती है। आप स्वभाव से सरल, संवेदनशील, दयालु और घरेलू प्रवृति के हो सकते है। व्यक्तिगत संबंधों में एक ओर आप ढृढ़स्नेही, कोमल, भावुक और रोमांटिक होते है जबकि दूसरी और आप हठी, अधिकार भावना और वफादारी के भावों से युक्त भी होते है। आप संबंधों को लेकर काफी जबाबदेह होते हैं। आपके मजबूत स्मरण शक्ति के स्वामी होने की संभावना बन रही है और आप किसी सदमें को कभी भूला नहीं पाते है। भावनात्मक प्रवृति का होने के कारण आप किसी की गलती को कभी नहीं भूलते है। जिसके कारण आप दोस्तों के लिए अच्छे और बुरे दोनों साबित हो सकते है। आप उज्जवल प्रवृति, अत्यंत सावधानी रखने वाले व समान रूप से उत्पादक भी साबित हो सकते है।

कर्क राशि का शारीरिक रूप-रंग

कर्क लग्न के लोगों की शारिरिक बनावट गोल होती है और तीस साल की उम्र में भी उम्रदराज दिखने लगते हैं। आपके बाल काले और कम हो सकते है, छोटी नाक, आंख बाहर को निकली हुई और टोढी गोल होती है। और आपकी ऊचाई औसत से छोटी होती है। आपकी लग्न के लोग अपने आकर्षक व्यक्तित्व के मामले में भाग्यशाली नहीं होते। आपकी शारीरिक बनावट ठीक-ठाक होती है, आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा चौड़ा होता है। सामान्यता: आप गोरे रंग के होते है।

To Top