🔱
OM ASTTRO UNIVERSE
Om Trivedi / Kanishk Trivedi
Join Our Official WhatsApp Channel
🔮 Vedic Astrology 🔱 Tantra 📜 Ravan Samhita 🎙️ Podcast 🕉️ Sanatan Mysteries
OFFICIAL CHANNEL JOIN NOW

मिथुन राशि – स्वभाव, व्यक्तित्व एवं गुण-दोष Om Asttro

OM ASTTRO UNIVERSE

 

मिथुन राशि


मिथुन राशि की विशेषताएँ

मिथुन राशि द्विस्वभाव वाली राशि है। इस राशि के जातक बुद्धिजीवी और स्वतंत्र होते हैं, साथ ही ये लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। मिथुन राशि के जातक प्रेम संबंधों में कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हो जाते हैं और कुछ रहस्यमयी कार्य करते हैं। ये एक क्षण में क्रोधित हो जाते हैं और दूसरे ही क्षण में शांत हो जाते हैं। मिथुन राशि के लोगों के द्वि स्वभाव की वजह से इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। समाज में इन लोगों को बहुत पसंद किया जाता है। क्योंकि ये जानते हैं कि लोगों को कैसे खुश रखा जाता है। मिथुन राशि के जातक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति होते हैं। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध परिवर्तन और संचार का कारक है इसलिए मिथुन राशि के लोग की भाषा शैली अच्छी होती है और वे हर विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। इस राशि के लोग आदर्शवादी और हंसमुख होते हैं, साथ ही अपनी इच्छा व रुचि मित्रों के साथ साझा करते हैं। मिथुन राशि के जातकों की भाषा और बोली बहुत अच्छी होती है। ये लोग चतुर होते हैं और अपने विचारों से दूसरों को प्रेरित करते हैं। ये लोग कार्य स्थल पर बड़ी ही कुशलता के साथ अपने कार्यों को पूरा करते हैं। मिथुन राशि के जातक मीडिया और कलात्मक क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

मिथुन राशि का स्वास्थ्य

मिथुन लग्न के प्रभाव से आपमें कभी कभी घबराहट,निराशावाद,दब्बूपन और अधीरता की प्रवृति आ सकती है। तथा क्षय रोग,दमा और एनीमिया जैसे रोग आपकी समस्याएं बन सकते है। साथ ही तंत्रिका तंत्र और श्‍वांस से संबंधित, खासकर सुनने की समस्या आप पर प्रभावी हो सकती है। श्‍वांस संबंधी समस्या और कई तरह की घबराहट की समस्या आपको आमतौर पर दिक्कत दे सकती है।

मिथुन राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

मिथुन लग्न के प्रभाव क्षेत्र में आने के कारण आप बहुत ही लुभावने, आकर्षक और मृदुभाषी होंगे। साथ ही आपके शारिरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत प्रकृति के होने की सम्भावना बन रही है। आपका व्यक्तित्व ऐसा होता है की आप अपनी आयु से छोटे प्रतीत होते है। आपमें कुछ नया करने की प्रवृति पाई जाती है। आप किसी एक विचार पर स्थिर नहीं रह पाते है और जल्द ही अपने कामों से ऊब जाते है। यही कारण है की आप लम्बे समय तक किसी एक मसले पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते है। आप लोगों में अपने फायदे के लिए दूसरों को इस्तेमाल करने की प्रवृति भी पाई जाती है। चूंकि आपका मन लगातार बदलता रहता है इसलिए आप पर भरोसा करना खतरनाक होता है। आपकी राशि के लोग बौद्धिक बातों को अधिक महत्व देते हैं, आपके लिए संचार का काफी महत्व होता है। इसलिए आप ज्ञान को जमा करने की पूंजी नहीं मानते। सभी सौर राशियों में मिथुन राशि बहुत बहुमुखी प्रतिभा वाली राशि मानी जाती है। आप जब किसी एक मुद्दे पर निर्णय लेते है तो अगले ही क्षण उसे बदल देते हैं। आपकी लग्न के लोग खुले विचार और अधिक जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं। आपने शायद ही कभी किसी लक्ष्य पर गहराई से सोचा हो और हर प्रकार के षड़यंत्रों से आप दूर रहते है। साथ ही आप स्वयं पर नियंत्रण नहीं रख पाते है।

मिथुन राशि का शारीरिक रूप-रंग

मिथुन लग्न के लोग चमकदार आँखें और अपनी बातों से लुभाने वाले होते हैं। आप लोग दुबले कद काठी के, औसत लंबी ऊचाई वाले होते हैं। आप कई बार माडल्‍स की तरह आकर्षक नजर आते हैं। गोरे रंग, छोटे टोढी,सुन्दर चेहरे, और घुंघरीले बाल से आपका व्यक्तित्व काफी लुभावना लगता है। आपका ललाट चौड़ा होता है और आंखे भी सुंदर दिखाई देती है। लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व होने का बावजूद आपको रोग और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

To Top