दिसंबर 2025 में होगा क्रिसमस का जश्‍न, देखें एकादशी-अमावस की तिथि!

kanishk Omasttro
0

 

दिसंबर 2025: ग्रेगोरियन कैलेंडर में दिसंबर साल का बारहवां और अंतिम महीना होता है और इसमें कुल 31 दिन होते हैं। यह महीना बदलाव, ठंडक, त्‍योहारों और नए आरंभ की तैयारी का प्रतीक होता है। भारत समेत उत्तरी गोलार्ध में दिसंबर के महीने में सर्दियां अपने चरम पर होती हैं। इस दौरान ठंडी हवाएं चलती हैं और देर रात एवं सुबह के समय कोहरा रहता है। भारत में दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

दिसंबर का महीना क्रिसमस की वजह से सबसे खास माना जाता है। 25 दिसंबर को पूरे विश्‍व में क्रिसमस मनाया जाता है। इसके साथ ही इस माह में नववर्ष की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। कई जगहों पर दिसंबर को फेस्टिव सीज़न भी कहा जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार दिसंबर 2025 में कई महत्‍वपूर्ण व्रत एवं त्‍योहार आते हैं जैसे कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा, सफला एकादशी, पौत्र पुत्रदा एकादशी, गुरु गोविंद सिंह जयंती आदि।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा और आपको अपने जीवन में किस तरह के परिणाम मिलेंगे, तो Omasttro के इस ब्‍लॉग में आपको अपने हर सवाल का जवाब मिल सकता. है।

इस ब्‍लॉग में बताया गया है कि नए महीने में आपका करियर कैसा रहेगा, लव लाइफ में सब कुछ ठीक रहेगा या नहीं, क्‍या इस महीने आप अपना घर ले पाएंगे, परिवार की समस्‍याएं दूर होंगी या नहीं। साथ ही इस ब्‍लॉग में यह भी जानकारी दी गई है कि दिसंबर में कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करने वाले हैं और दिसंबर 2025 में किन तिथियों पर बैंक का अवकाश रहेगा एवं मुंडन मुहूर्त कब है।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस बार दिसंबर 2025 में क्‍या खास है।

दिसंबर 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हिंदू पंचांग के अनुसार 01 दिसंबर, 2025 को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि को दिसंबर 2025 की शुरुआत होगी। 31 दिसंबर को कृतिका नक्षत्र में शुक्‍ल पक्ष की द्वादश तिथि पर दिसंबर मास का समापन होगा।

आगे जानिए दिसंबर माह के प्रमुख त्‍योहारों और व्रतों के बारे में।

दिसंबर 2025 के हिंदू व्रत व त्योहार

तिथिदिनपर्व व व्रत
01 दिसंबर 2025सोमवारमोक्षदा एकादशी
02 दिसंबर 2025मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
04 दिसंबर 2025गुरुवारमार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
07 दिसंबर 2025रविवारसंकष्टी चतुर्थी
15 दिसंबर 2025सोमवारसफला एकादशी
16 दिसंबर 2025मंगलवारधनु संक्रांति
17 दिसंबर 2025बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 दिसंबर 2025गुरुवारमासिक शिवरात्रि
19 दिसंबर 2025शुक्रवारपौष अमावस्या
30 दिसंबर 2025मंगलवारपौष पुत्रदा एकादशी

दिसंबर 2025 की महत्‍वूपर्ण तिथियां

दिसंबर में निम्‍न तिथियां महत्‍वपूर्ण हैं:

मोक्षदा एकादशी: सोमवार को 01 दिसंबर, 2025 को मोक्षदा एकादशी है। इस एकादशी पर व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्‍ति होती है और पितरों की मुक्‍ति का मार्ग खुलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से कई जन्‍मों के पाप धुल जाते हैं। मान्‍यता है कि श्रीकृष्‍ण ने इसी दिन अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था इसलिए इसे गीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्‍णु की उपासना करने का विधान है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा: 04 दिसंबर, 2025 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। मार्गशीर्ष के महीने में आने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन धार्मिक कार्य और दान आदि किया जाता है। इस पूर्णिमा पर गंगा स्‍नान और दान पुण्‍य का विशेष महत्‍व है।

सफला एकादशी: यह एकादशी 15 दिसंबर, 2025 को है। यह पौष मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी पर पड़ती है। कहते हैं कि इस दिन व्रत रखने से सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस एकादशी पर भगवान विष्‍णु का व्रत रखने से सारे पाप नष्‍ट हो जाते हैं और धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष चारों पुरुषार्थ प्राप्‍त होते हैं।

धनु संक्रांति: 16 दिसंबर, 2025 को मंगलवार के दिन धनु संक्रांति पड़ रही है। सूर्य के धनु राशि में गोचर करने को धनु संक्रां‍ति कहते हैं। इस दिन से खरमास की शुरुआत होती है जिसमें मांगलिक कार्य करने वर्जित होते हैं। इस दिन गंगा स्‍नान, दान और हवन का विशेष महत्‍व होता है।

पौष अमावस्‍या: 19 दिसंबर, 2025 को पौष अमावस्‍या है। इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध एवं दान करने का बहुत महत्‍व है। ऐसा माना जाता है कि पौष अमावस्‍या पर पवित्र नदियों में स्‍नान करने और दीपदान करने से पितरों की आत्‍मा को शांति मिलती है।

क्रिसमस: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। ईसा मसीह के जन्‍म दिवस के रूप में इस दिन को मनाया जाता है। क्रिसमस पर ईसाई धर्म के अनुयायी अपने घरों को खास तरह से सजाते और सेलिब्रेट करते हैं।

गुरु गोविंद सिंह जयंती: शनिवार को 27 दिसंबर, 2025 को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे। उन्‍होंने खालसा पंथ की स्‍थापना की थी और अन्‍याय एवं अधर्म के विरुद्ध संघर्ष छेड़ा था। इस दिन गुरुद्वारों में लंगर, सेवा कार्य और कीर्तन आदि किए जाते हैं।

दिसंबर 2025 में त्योहार व अवकाश

तिथि दिनअवकाश
25 दिसंबर 2025गुरुवारक्रिसमस

दिसंबर 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची

तिथिदिनअवकाशराज्य 
01 दिसंबरसोमवारस्वदेशी आस्था दिवसअरुणाचल प्रदेश
03 दिसंबरबुधवारसेंट फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा
05 दिसंबरशुक्रवारशेख मुहम्मद अब्दुल्ला जयंतीजम्मू-कश्मीर
12 दिसंबरशुक्रवारपा तोगन नेंगमिन्ज़ा संगमामेघालय
18 दिसंबरगुरुवारयू सोसो थाम की पुण्यतिथिमेघालय
18 दिसंबरगुरुवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबरशुक्रवारमुक्ति दिवस (लिबरेशन डे)गोवा, दमन और दीव
24  दिसंबरबुधवारक्रिसमस अवकाशमेघालय, मिजोरम, तेलंगाना
25 दिसंबरगुरुवारक्रिसमसराष्ट्रीय अवकाश (चंडीगढ़ में नहीं)
26 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस अवकाशमेघालय, मिजोरम, तेलंगाना
26 दिसंबरशुक्रवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
27 दिसंबरशनिवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीचंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब
30 दिसंबरमंगलवारतमु ल्होसारसिक्किम
30 दिसंबरमंगलवारयू कियांग नांगबाह पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबरबुधवारन्यू ईयर ईवमणिपुर, मिजोरम

दिसंबर 2025 में सार्वजनिक अवकाश की सूची

दिनतारीख़अवकाश
बुधवार24 दिसंबरक्रिसमस की पूर्व संध्या 
गुरुवार25 दिसंबरक्रिसमस
बुधवार31 दिसंबरनव वर्ष की पूर्व संध्या

दिसंबर 2025 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथि दिनमुहूर्त
04 दिसंबर 2025गुरुवार20:51-23:12
08 दिसंबर 2025सोमवार18:21-22:56
17 दिसंबर 2025बुधवार17:46-22:21
22 दिसंबर 2025सोमवार07:41-09:20, 12:30-17:26, 19:41-24:05
24 दिसंबर 2025बुधवार13:47-17:18, 19:33-24:06
25 दिसंबर 2025गुरुवार07:43-12:18, 13:43-15:19
29 दिसंबर 2025सोमवार12:03-15:03, 16:58-23:51

दिसंबर 2025 के लिए मुंडन मुहूर्त

दिन समय 
1 दिसंबर 202507:28-08:39
6 दिसंबर 202508:19-10:23
7 दिसंबर 202508:15-10:19
13 दिसंबर 202507:36-11:3813:06-18:01
15 दिसंबर 202507:44-12:5814:23-20:08
17 दिसंबर 202517:46-20:00
18 दिसंबर 202517:42-19:56
24 दिसंबर 202513:47-17:18
25 दिसंबर 202507:43-12:1813:43-15:19
28 दिसंबर 202510:39-13:32
29 दिसंबर 202512:03-15:0316:58-19:13

दिसंबर नाम कैसे पड़ा

दिसंबर नाम की उत्‍पत्ति रोमन सभ्‍यता से हुई है। दिसंबर शब्‍द लैटिन भाषा के दीसम शब्‍द से बना है जिसका अर्थ होता है दस। शुरुआत में रोमन कैलेंडर में सिर्फ दस महीने हुआ करते थे। उस कैलेंडर में दिसंबर दसवां महीना था। बाद में बारह महीने होने पर यह बारहवां और आखिरी महीना बन गया।

दिसंबर 2025 में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर एवं ग्रहण

आगे बताया गया है कि दिसंबर में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।

बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर: बृहस्पति वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर 04 दिसंबर 2025 की रात 08 बजकर 39 मिनट पर करेंगे।

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: 06 दिसंबर, 2025 को रात्रि के समय 08 बजकर 34 मिनट पर बुध का वृ‍श्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है।

मंगल का धनु राशि में गोचर: मंगल महाराज 07 दिसंबर 2025 की शाम 07 बजकर 26 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

सूर्य का धनु राशि में गोचर:  सूर्य महाराज 17 दिसंबर 2025 की सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

शुक्र का धनु राशि में गोचर: विलासिता और कला के कारक ग्रह शुक्र 20 दिसंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे।

बुध का धनु राशि में गोचर: बुध महाराज 29 दिसंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

दिसंबर 2025 में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है।

दिसंबर 2025 में क्रिसमस डे

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्‍योहार है। ईसा मसीह ने दुनिया को प्रेम, करुणा और शांति का संदेश दिया था। क्रिसमस का पर्व मानवता, दया, त्‍याग और भाईचारे का प्रतीक है। भारत में गोवा, केरल, मिजोरम, नागालैंड और बड़े शहरों जैसे कि दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता आदि में बड़ी धूमधम से क्रिसमस मनाया जाता है।

सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल

मेष राशि

दिसंबर 2025 का यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को इस पूरे महीने भागदौड़ करनी पड़ेगी।

करियर: आपके लिए एक राज्य से दूसरे राज्य और विदेश जाने की स्थिति भी बन सकती है। आपको नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने में कामयाबी मिलेगी। यात्राओं के माध्यम से व्यापार में लाभ होगा।

शिक्षा: छात्रों की रुचि गहन विषयों में बढ़ सकती है। आप अपनी एकाग्रता को बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे आपको धीरे-धीरे लाभ भी होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस महीने सफलता मिल सकती है।

पारिवारिक जीवन: घर-परिवार का माहौल सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आपकी वाणी में कुछ कड़वाहट आ सकती है जिससे आपके रिश्तों के खराब होने का डर है। आपके भाई-बहनों के रुके हुए काम पूरे होंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। प्यार के मामले में परेशानी और कड़वाहट बढ़ने की आशंका रहेगी। पति-पत्‍नी के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

आर्थिक जीवन: आपके खर्च बढ़ सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने की कोशिश करें वरना आप आर्थिक चुनौतियों का शिकार हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपको पेट, आंख, निद्रा संबंधित समस्याएं, वाहन संबंधित दुर्घटना या चोट लगने, अनियमित रक्तचाप, त्वचा की एलर्जी होने का डर है। आंखों से पानी आना और आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन किसी मंदिर में ध्वज लगाएं।

वृषभ राशि

दिसंबर 2025 के अनुसार इस महीने वृषभ राशि वालों को मिश्रित परिणाम मिलने के आसार हैं। व्‍यापार में सफलता मिलेगी।

करियर: आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आएगी। बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में काम करने से बचें। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। आप नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।

शिक्षा: इस महीने के बीच-बीच में शिक्षा में व्यवधान आएंगे, लेकिन सब कुछ अच्छे से चलता रहेगा। आप टाइम टेबल के अनुरूप पढ़ाई कर सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपको अपने पारिवारिक संबंधों को संभालने पर ध्यान देना होगा। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए आपको उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने रिश्‍ते को ईमानदारी और वफादारी से निभाने की कोशिश करें। आपको अपने प्रेम में कुछ चुनौतियां देखनी पड़ सकती हैं। प्रेम विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी के बढ़ने के योग बन रहे हैं। आप पैसों की बचत करने में भी सफल होंगे। महीने के अंतिम दिनों में किसी भी प्रकार का बड़ा खर्च करने से बचें।

स्वास्थ्य: 6 तारीख को बुध के सप्तम भाव में आ जाने से स्वास्थ्य को झटका लग सकता है।  आपको तेज बुखार, शरीर में दर्द, बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: शनिवार के दिन चीटियों को आटा डालें।

मिथुन राशि

दिसंबर 2025 के अनुसार, यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आप ज्यादा सजग होकर काम करेंगे तो कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

करियर: आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। 29 तारीख को बुध भी सप्तम भाव में आकर कुछ नए काम करवा सकते हैं।

शिक्षा: छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति हासिल करेंगे। शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों में मेहनत करने में आपको आसानी होगी। प्रतियोगिता परीक्षा में हिस्‍सा लेने के लिए अनुकूल समय है।

पारिवारिक जीवन: परिवार की आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्‍यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। माता-पिता का सम्मान भी बना रहेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने मन की बातें दिल खोलकर अपने प्रियतम से कह पाएंगे और एक-दूसरे से नज़दीकियां बढ़ेगी। शादीशुदा जातक जीवनसाथी के प्रति अपने सभी कर्तव्यों को भली प्रकार निभाएं।

आर्थिक जीवन: आपकी धन संचय करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आपका खर्चों पर नियंत्रण होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होने लगेगी।

स्वास्थ्य: आपको इस पूरे महीने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अत्यधिक वसायुक्त, तले-भुने और मसाले युक्त भोजन से बचना होगा।

उपाय: शनिवार के दिन काले तिल का दान दोपहर के समय में किसी मंदिर में करें।

कर्क राशि 

दिसंबर 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आप अपनी काबिलियत के दम पर उन चुनौतियों से पीछा छुड़ाने में कामयाब रहेंगे।

करियर: नौकरी बदलने के लिए अच्‍छा समय है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी।

शिक्षा: अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग कर पाएंगे। आपकी स्मरण शक्ति तेज होगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह महीना बहुत अच्छा है।

पारिवारिक जीवन : पारिवारिक शांति बढ़ेगी। परिवार के लोगों में आपसी प्रेम भी बढ़ेगा, लेकिन कुछ बातों को लेकर विचारों का मतभेद हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच कहासुनी होने या मतभेद होने की आशंका है। आपके रिश्ते में एक-दूसरे की अहमियत बढ़ेगी।

आर्थिक जीवन: शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होगा। आपके खर्चों में कुछ तेजी आ सकती है। लंबी यात्राएं और विदेश यात्रा के कारण भी धन खर्च होने के योग बन सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। फूड प्वाइजनिंग या भोजन की वजह से होने वाली समस्याएं बढ़ सकती हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

सिंह राशि 

दिसंबर 2025 के अनुसार, यह महीना सिंह राशि के लोगों के लिए कई तरह से अच्‍छा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत का ख्‍याल रखना होगा।। आर्थिक चुनौतियों में कमी आएगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। दिन-प्रतिदिन आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो 20 तारीख के बाद का समय अनुकूल रहेगा।

शिक्षा: छात्रों को शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने की उम्‍मीद है। पढ़ाई में आ रही समस्‍याएं अब दूर हो जाएंगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे  विद्यार्थियों को अपने जोश और जुनून से सफलता मिल सकती है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में इस महीने उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। आपको घर में कुछ नया कंस्ट्रक्शन करवाने का मौका मिलेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके मन में एक अलग सी बेचैनी होगी। आप अपने रिश्ते को परिपक्व बनाएंगे। आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ने के बारे में सोचेंगे।

आर्थिक जीवन: आमदनी के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में सफल हो सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी आएगी।

स्वास्थ्य: स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को ठीक करें और नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास करें। आपको त्वचा संबंधित समस्याएं बढ़ने का खतरा है।

उपाय: रविवार के दिन श्वेतार्क के पौधे को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि

दिसंबर 2025 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी साबित होगा। नौकरी करने वाले लोगों को सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापारियों को उन्नति मिलेगी।

करियर: नौकरी में स्थिति बहुत बढ़िया रहेगी। आप अपनी कार्य क्षमता का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीना ठीक-ठाक रहेगा।

शिक्षा: छात्र अच्‍छे से पढ़ाई करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महीना बढ़िया रहेगा। आपका किसी अच्छे पद के लिए चयन हो सकता है।

पारिवारिक जीवन: दिसंबर 2025 के अनुसार परिवार में प्रेम और सामंजस्य दिखाई देगा। आपका अपने भाइयों के प्रति प्रेम बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलता रहेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: अपने प्रिय को शादी का प्रस्ताव दे सकते हैं। वह आपके प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में धीरे-धीरे परिस्थितियों में सामंजस्य आने लगेगा।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और विदेश यात्रा से भी लाभ मिलने के योग हैं। विदेशी व्यापार भी आपकी सफलता का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य समस्याएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। कोई भयंकर बीमारी होने की संभावना नहीं दिख रही है, फिर भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

तुला राशि 

दिसंबर 2025 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना कई तरह से अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपने अनुभव का लाभ मिलेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको स्‍नेह और सम्‍मान देंगे। मेहनत और जोखिम लेने की प्रवृत्ति व्यवसाय में आपको लाभ प्रदान करेगी।

शिक्षा: छात्र पढ़ाई को लेकर बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। आपका दिमाग तेज होगा और बुद्धि प्रखर होगी, जिसका आपको अपनी शिक्षा में लाभ मिलेगा।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी और परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। भाई व बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध में हैं, तो आपस में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। विरोधाभास होगा जो प्रेम संबंधों को खराब कर सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं जीवनसाथी को परेशान कर सकती हैं।

आर्थिक जीवन: आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आपके लिए बैंक-बैलेंस बढ़ाने के योग बन रहे हैं। परिवार की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपको पेट से जुड़ी समस्याएं अपच, एसिडिटी और पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

उपाय: बुधवार के दिन गौ माता की सेवा करें और उनके निमित्त भोजन दें।

वृश्चिक राशि 

दिसंबर 2025 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी।

करियर: आप अपनी नौकरी में अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करेंगे। क्रोध में आकर किसी को भी कुछ बोलने से बचना होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीने की शुरुआत भी अच्छी रहेगी।

शिक्षा: शिक्षा में अनेक प्रकार से अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। आपको किसी अच्छे गुरु या शिक्षक का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप शिक्षा में उल्लेखनीय प्रगति कर पाएंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में उथल-पुथल बनी रहेगी और परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: शनि प्यार की परीक्षा लेते रहेंगे और प्यार के मामले में कुछ न कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। आपके प्रियतम आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करेंगे।

आर्थिक जीवन: बढ़ते हुए खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी और खर्च भी नियंत्रण में आ जाएंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव आता रहेगा। कोई बड़ी समस्या तो नजर नहीं आ रही है, लेकिन अचानक से पेट में कुछ गड़बड़ी होने जैसे गैस ज्यादा बन जाने या अपच के कारण कुछ स्वास्थ्य समस्या अचानक से सामने आ सकती हैं।

उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

धनु राशि 

दिसंबर 2025 के अनुसार, यह महीना धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके लिए स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी।

करियर: आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट होंगे। आपके विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं।

शिक्षा: आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी उन्नति प्राप्‍त होगी। शिक्षा को लेकर आपको घर से दूर जाने का मौका मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है।

पारिवारिक जीवन: आपको अपने परिवार में अनुशासित रहने की सलाह दी जाती है। आपके पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा और आपको अच्छा महसूस होगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके प्रिय के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी। आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा, लेकिन छोटी-छोटी नोकझोंक होती रहेगी। आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना होगा।

आर्थिक जीवन: बेतहाशा खर्च आपकी नींद उड़ा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है। आपको धन संचित करने का प्रयास करना होगा।

स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको आंखों, पेट और पित्त प्रकृति से जुड़ी समस्याएं होने का डर है। आपको क्रोध करने से बचना होगा क्‍योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर ही पड़ेगा।

उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मकर राशि

दिसंबर 2025 मकर राशि वाले जातकों के लिए कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। आपके लिए धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे।

करियर: आपके लिए कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता के योग बन रहे हैं। आपके काम को सराहना मिलेगी। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। विदेशी व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

शिक्षा: आपको अपनी एकाग्रता को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाने का मौका मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: परिवार में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। हालांकि, कुछ वैचारिक मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपस में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और सम्मान बना रहेगा।

आर्थिक जीवन: आप धन को संचित कर पाने में कुछ हद तक सफल हो सकते हैं। आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। पैसे को बचाकर रखें ताकि आपके खर्च आपके ऊपर हावी न हो सकें।

स्वास्थ्य: दिसंबर 2025 के अनुसार, यह महीना खुद को अनुशासित रखने का है। अपनी एक नियमित दिनचर्या बनाएं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उपाय: बुधवार के दिन छोटी कन्याओं को कोई भेंट दें।

कुंभ राशि 

दिसंबर 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए उत्साहजनक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

शिक्षा: छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप नई-नई चीज सीखेंगे। इस महीने आपको मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा।

पारिवारिक जीवन: कभी-कभी परिवार के सदस्‍यों के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव देखने को मिल सकता है। परिवार के लोगों के बीच कहासुनी होने की स्थिति बन सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके रिश्‍ते में प्‍यार बढ़ सकता है। आपको अपने प्रियतम का विश्वास जीतने के लिए बहुत सारे प्रयास करने होंगे। वैवाहिक जीन में जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद कम होंगे।

आर्थिक जीवन: आप अच्छे कामों पर धन खर्च करेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है। आप विदेशी माध्यम से धन प्राप्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: आप अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्‍योंकि आपको इसकी वजह से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: शनिवार के दिन पीपल वृक्ष को जल अर्पित करें।

मीन राशि 

दिसंबर 2025 का यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में निरंतर बढ़ोतरी होती रहेगी। वहीं अप्रत्याशित खर्चा आपको परेशान कर सकता है। 

करियर: कार्यक्षेत्र पर आपका पूरा ध्यान बना रहेगा। आप बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे और अपने प्रयास बढ़ाएंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

शिक्षा: छात्रों की अपने ज्ञान को बढ़ाने की इच्‍छा हो सकती है। आपको किसी अच्छे गुरु का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर संजीदा होंगे।

पारिवारिक जीवन: आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल बनी रहेगी। आपके माता-पिता की स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपको कफ जनित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने रिश्ते में अनुशासन पसंद करेंगे। पारिवारिक संबंध बिगड़ने से जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।

आर्थिक जीवन: आपके खर्चे अप्रत्याशित तरीके से बढ़ सकते हैं। आप फिजूलखर्ची भी करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आने का डर है। आपको किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है। घुटनों में दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

उपाय: प्रतिदिन श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्‍न 1. दिसंबर साल का कौन सा महीना है?

उत्तर. यह बारहवां महीना होता है।

प्रश्‍न 2. दिसंबर के महीने में क्‍या आता है?

उत्तर. इसमें क्रिसमस डे आता है।

प्रश्‍न 3. दिसंबर शब्‍द कहां से लिया गया है?

उत्तर. यह लैटिन भाषा से लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top