कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (29 मार्च से 04 अप्रैल, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस नवंबर में जन्मे लोगों में प्रशासनिक क्षमता और लीडरशिप के गुण ज्यादा हो सकते हैं। अगर ये लोग सही दिशा में मेहनत करें, तो अपनी पूरी काबिलियत खुलकर दिखा सकते हैं।
प्रेम जीवन: जीवनसाथी के प्रति मन थोड़ा उदासीन हो सकता है। इससे निजी जीवन में खुशियां कम हो सकती हैं और आपसी जुड़ाव भी कमजोर महसूस हो सकता है।
शिक्षा: पढ़ाई में उम्मीद से कम नबंर आ सकते हैं, जिससे आगे तेजी से बढ़ पाना मुश्किल हो सकता है। आपके आसपास से स्टूडेंट्स की तुलना में प्रदर्शन थोड़ा कम रह सकती है।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी में हैं, तो ध्यान की कमी के कारण तरक्की में रुकावट आ सकती है। आपको अपने काम पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो लक्ष्यों को जल्दी हासिल करने में प्रतिस्पर्धियों से पीछे रह सकते हैं। मौजूदा बिज़नेस ट्रेंड्स के साथ तालमेल बिठाने में भी दिक्कत आ सकती है।
सेहत: इस हफ्ते सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से गांठ, ट्यूमर या धूप से जलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: रोज़ाना “ॐ शिवा ॐ शिवा ॐ” मंत्र का 19 बार जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस नंबर से जन्मे लोगों के मन में काफी उलझन रह सकती है, जिस वजह से सही फैसले लेना मुश्किल हो सकता है। जिंदगी के अलग-अलग मामलों में कन्फ्यूजन ज्यादा महसूस हो सकती है।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ सपोर्टिव और शांत व्यवहार करेंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ कहीं हल्की-फुल्की घूमने फिरने की योजना भी बन सकती है।
शिक्षा: पढ़ाई के समय ध्यान भटक सकता है। अच्छे नतीजे पाने और अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए आपको फोकस दोबारा सही करना होगा।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी में हैं, तो अपने काम से खुद संतुष्ट नहीं रह पाएंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह हफ्ता उसके लिए सही नहीं है। अगर आप बिजनेस में हैं, तो गलत मैनेजमेंट की वजह से मुनाफा कम हो सकता है।
सेहत: इस समय जोरदार सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। इसका कारण ठंडी चीज़ों का ज्याद सेवन हो सकता है, जिससे आपको बचना चाहिए।
उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करवाएं।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस नंबर में आने वाले लोग इस हफ्ते दूसरों से बात करते समय ज़्यादा सुलझे हुए और सिद्धांतों पर टिके रहेंगे। साथ ही आध्यात्म से जुड़े सफ़र या यात्राएँ भी हो सकती हैं।
प्रेम संबंध: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ खुशी में कमी महसूस हो सकती है, जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको अपने पार्टनर को खुश रखने पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है।
शिक्षा: पढ़ाई में अच्छे नंबर आना मुश्किल हो सकता है। इसका कारण ध्यान की कमी और मन का इधर-उधर भटकना हो सकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरी में इस हफ्ते वैसी तरक्की या समृद्धि नहीं मिल पाएगी, जिसकी आप काफ़ी समय से उम्मीद कर रहे थे। अपनी उम्मीदों पर खरा उतर पाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो प्रतिस्पर्धियों से पीछे रह सकते हैं और मुनाफ़ा भी कम हो सकता है।
सेहत: इस दौरान वज़न बढ़ने और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, जो कमज़ोर इम्युनिटी की वजह से हो सकती हैं।
उपाय: रोज़ाना “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस नंबर में आने वाले लोग जिस काम को पकड़ लेते हैं, उसे जुनून की तरह करते हैं। ये लोग लाइफ में किसी चीज़ को लेकर काफी ज्यादा लगाव रखते हैं और आरामदायक व लग्जरी चीज़ों पर पैसा खर्च करने में भी इनकी रुचि ज्यादा होती है।
प्रेम जीवन: इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। बेहतर समझ और आपसी समझदारी की वजह से रिश्ते में मिठास बनी रहेगी और अच्छा बॉन्ड महसूस होगा।
शिक्षा: पढ़ाई में आप आगे निकल सकते हैं। ख़ासकर प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे विज़ुअल कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग और सॉफ़्टवेयर टेस्टिंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और अच्छे नंबर मिलने के योग हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी में हैं, तो काम में दक्षता दिखेगी और तरक्की होगी। इसके बदले इंसेंटिव और अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिल सकती हैं। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो एक सफल उद्यमी के रूप में उभर सकते हैं और काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
सेहत: इस समय आपकी ऊर्जा काफ़ी अच्छी रहेगी, जिससे सेहत ठीक रहेगी और आप ख़ुद को फ़िट महसूस करेंगे।
उपाय: रोज़ाना “ॐ दुर्गायै नमः” मंत्र का 22 बार जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस नंबर में जन्मे लोग आमतौर पर मज़ाकिया स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर अच्छा सेंस ऑफ़ ह्यूमर होता है, जिसकी वजह से ये ज़िंदगी में ज़्यादा खुश रहते हैं। ये लोग काफ़ी जोशीले और पैशनेट भी होते हैं।
प्रेम संबंध: इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ ज़्यादा हँसमुख और खुशमिज़ाज रहेंगे। आपके इसी व्यवहार की वजह से पार्टनर का भरोसा आप पर और मज़बूत होगा।
शिक्षा: पढ़ाई में जो लक्ष्य आपने तय किए हैं, उन्हें आसानी से हासिल कर सकते हैं। अपने गोल पूरे करने की स्थिति में रहेंगे। अगर आप फ़ाइनेंशियल अकाउंटिंग, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इसमें काफ़ी अच्छा कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी में हैं, तो इस समय सफलता ही आपका मंत्र बनी रहेगी और काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो काम बहुत अच्छा चलेगा और मुनाफ़ा भी बढ़ेगा।
सेहत: इस हफ्ते आपकी ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता काफ़ी मज़बूत रहेगी, जिससे आप खुद को स्वस्थ और फिट महसूस करेंगे।
उपाय: रोज़ाना प्राचीन ग्रंथ नारायणीय़म् का पाठ करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक में आने वाले लोगों में काफी क्रिएटिविटी होती है और ये अपनी इसी काबिलियत का इस्तेमाल खुद को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं। ज़िंदगी के प्रति इनमें अच्छा-खासा जुनून भी होता है और उसी जोश के सहारे ये अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं।
प्रेम संबंध: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ ज़्यादा भावुक हो सकते हैं। ज़रूरत से ज़्यादा सेंसिटिव होने की वजह से मन की शांति कम हो सकती है और कभी-कभी पार्टनर का भरोसा भी डगमगा सकता है।
शिक्षा: पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं आ पाएँगे। इसका कारण पढ़ाई में प्रोफेशनल रवैये की कमी और मन न लगना हो सकता है। आपको पढ़ाई में दोबारा रुचि पैदा करने की ज़रूरत है।
पेशेवर जीवन: इस हफ्ते काम में आपकी पकड़ थोड़ी कमजोर रह सकती है। परफॉर्मेंस उम्मीद के अनुसार नहीं होगी, इसलिए ज़्यादा ध्यान और फोकस देने की ज़रूरत है।
सेहत: इस दौरान शुगर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। दवाइयों का सही समय पर सेवन करें और अपनी सेहत का अच्छे से ख़याल रखें।
उपाय : रोज़ाना “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 33 बार जाप करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक में जन्मे लोग ज्यादातर भगवान की भक्ति में डूबे रहते हैं और भौतिक चीज़ों से ज्यादा लगाव नहीं रखते। ये लोग अक्सर धर्म की बातें करते हैं और घूमने-फिरने या मनोरंज पर कम समय देते हैं।
प्रेम जीवन: इस हफ्ते आप अपने जीवनसाथी से थोड़ा दूरी बन सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे रिश्ते की खुशियां कम हो सकती हैं। खुश रहने के लिए आपको अपने व्यवहार में शांति और ठंडापन लाने की जरूरत है।
शिक्षा: इस सप्ताह परीक्षा देते समय खास सावधानी रखें। छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं, जिनकी वजह से फेल होने का खतरा भी बन सकता है। पढ़ाई पर पकड़ थोड़ी ढ़ीली महसूस हो सकती हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरी में इस हफ्ते प्रमोशन की उम्मीद रहेगी, लेकिन जैसा सोचा है वैसा मिलना मुश्किल हो सकता है। अगर आप बिज़नेस में हैं तो, पुराने तरीकों की वजह से काम पर पकड़ कमजोर पड़ सकती है।
सेहत: इस दौरान त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जैसे दाने या रैशेज हो सकते हैं। यह इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से हो सकता है, इसलिए उसे बढ़ाने पर ध्यान दें।
उपाय – रोज़ाना “ॐ गणेशाय नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
अगर आपका जन्म इस मूलांक में हुआ है, तो आप ज्यादातर समय काम पर ही ध्यान देते रहते हैं और अपने निजी कामों के लिए कम समय निकाल पाते हैं। साथ ही, आपका नजरिया थोड़ा नकारात्मक भी हो सकती है, जो आगे बढ़ने में रुकावट बन सकता है।
प्रेम जीवन: इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ व्यवहार में शांति रखना जरूरी है। ज्यादा ठंडे या बेरुखे रवैये की वजह से रिश्ते की मिठास कम हो सकती है और आपसी समझ में दिक्कत आ सकती है। थोड़ा एडजस्ट करना पड़ेगा।
शिक्षा: पढ़ाई में इस हफ्ते ज्यादा ध्यान देना बहुत जरूरी है, तभी अच्छे नतीजे मिल पाएंगे। वरना पढ़ाई से पकड़ ढीली हो सकती है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय उससे थोड़ा बचना बेहतर रहेगा।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी में हैं, तो छोटी-छोटी लापरवाहियों से सीनियर्स के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। इसलिए काम पर पूरा फोकस रखें। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो मुनाफा बढ़ाने के लिए हफ्ते अपने काम करने के तरीके में बदलाव करना जरूरी होगा।
सेहत: ज़्यादा तनाव की वजह से पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। चीज़ों को थोड़ा हल्के में लें और आराम करना न भूलें।
उपाय : रोज़ाना “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक में आने वाले लोगों में फैसले लेने की हिम्मत ज्यादा होती है। ये लोग जल्दी निर्णय लेने वाले होते हैं। ये लोग जल्दी निर्णय लेने वाले होते हैं और इनके अंदर साहस भी भरपूर होता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आशंका है कि अहंकार से जुड़ी समस्याओं की वजह से आप अपने पार्टनर को खुशी महसूस नहीं कर पाएंगे। आपसी तालमेल की कमी रहेगी, जिससे रिश्ते में खुशियां बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
शिक्षा: इस हफ्ते पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो सफलता मिलने में परेशानी आ सकती है या आशंका है कि असफलता का भी सामना करना पड़ सकता है।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरती करते हैं तो छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं, जिससे अधिकारियों की नजर में आपकी छवि खराब हो सकती है। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो मुनाफा कम हो सकता है, जिससे मन उदाय रह सकता है।
सेहत: इस हफ्ते तेज सिरदर्द की समस्या हो सकती है, जो हाई ब्लड प्रेशर की वजह से संभव है। इसलिए सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय: रोज़ाना “ॐ मंगलाय नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा ॐ एस्ट्रो के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल जन्मतिथि के आधार पर बने मूलांक के अनुसार आने वाले सप्ताह का भविष्यफल बताता है। इसमें प्रेम, करियर, शिक्षा, सेहत और उपायों की जानकारी दी जाती है।
अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़ दें।जैसे- अगर जन्म तारीख 18 है, तो 1 + 8 = 9, यानी आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक हमेशा 1 से 9 के बीच होता है।
यह अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 04 अप्रैल, 2026 तक के लिए मान्य है।

.png)
