साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह में पड़ रही है अक्षय तृतीया, जानें ग्रह-गोचर की तिथि!
kanishk Omasttro
सोमवार, अप्रैल 13, 2026
0
साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल, 2026: हर सप्ताह ॐ एस्ट्रो अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लॉग लेकर आता रहा है, जिसके माध्यम से आपको “अप्रैल 2026” के 13 से 19 अप्रैल के सप्ताह से संबंधित सारी जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। साथ ही, अगर आप उत्सुक हैं, तो यह ब्लॉग इस सप्ताह को लेकर आपके मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को शांत करेगा।
साप्ताहिक राशिफल के इस स्पेशल लेख में आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम से लेकर वैवाहिक जीवन तक का संपूर्ण भविष्यफल प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कैसे कम कर सकते हैं, इसके लिए हम आपको उपाय भी प्रदान करेंगे।
बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह लेख हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत आप सभी 12 राशियों के राशिफल के अलावा अप्रैल के इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहारों और बैंक अवकाशों की तिथियों के बारे में भी जान सकेंगे। साथ ही, इस हफ्ते जन्मे मशहूर हस्तियों से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए हम आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस लेख की।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस हफ़्ते की शुरुआत धनिष्ठा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर होगी।
वहीं, इस सप्ताह का समापन कृत्तिका नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर होगा। धार्मिक दृष्टि और ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह शुभ कहा जाएगा क्योंकि इस सप्ताह कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे और ग्रहों के गोचर भी होंगे। इनके बारे में हम आगे से विस्तार से बात करेंगे।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी सूची
हर सप्ताह कोई न कोई व्रत एवं त्योहार आता है और अप्रैल के इस सप्ताह में भी कुछ ऐसे खास व्रत एवं पर्व हैं जो हमारे जीवन को ख़ुशियों और उमंग से भर देंगे। साथ ही, यह हमें हमारे अपनों से मिलने के मौके देते हैं। ऐसे में, व्रत और त्योहारों की तिथियों को याद रखना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आजकल व्यक्ति के लिए अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में समय पर भोजन करना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में, व्रत एवं पर्वों की तिथियां अक्सर हम भूल जाते हैं और आपको ऐसी किसी परिस्थिति का सामना न करना पड़ें, इसलिए यहां हम आपको अप्रैल 2026 के इस सप्ताह यानी 13 से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियां प्रदान कर रहे हैं जो इस प्रकार हैं:
वरुथिनी एकादशी: 13 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वरुथिनी एकादशी पड़ रही है। इस एकादशी पर व्रत रखने से समस्त दुख दूर होते हैं और अनंत शक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा एवं व्रत किया जाता है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को मनुष्य लोक के साथ-साथ परलोक का भी सुख मिलता है।
मेष संक्रांति: 14 अप्रैल, 2026 को मंगलवार के दिन सूर्य देव राशिचक्र की पहली राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है इसलिए सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने को मेष संक्रांति कहा गया है। दान-पुण्य के लिए मेष संक्रांति का दिन अत्यंत शुभ होता है।
मासिक शिवरात्रि: 15 अप्रैल, 2026 को बुधवार के दिन मासिक शिवरात्रि पड़ रही है। इस दिन प्रदोष व्रत भी है। मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा एवं व्रत किया जाता है। प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि आती है। इस व्रत को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
वैशाख अमावस्या: 17 अप्रैल, 2026 को शुक्रवार के दिन वैशाख अमावस्या है। हिंदू कैलेंडर में वैशाख दूसरा महीना होता है। ऐसी मान्यता है कि इसी माह से त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। दक्षिण भारत में वैशाख के महीने में आने वाली अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन स्नान-दान एवं पितरों के लिए तर्पण करने का बहुत महत्व है।
अक्षय तृतीया: 19 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन अक्षय तृतीया पड़ रही है। यह एक बड़ा और पावन पर्व है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। कई जगहों पर इसे अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सोने के गहने खरीदना शुभ रहता है।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
व्रत-त्योहारों की तिथियों से आपको अवगत करवाने के बाद अब हम इस सप्ताह में होने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में चर्चा करेंगे। जैसे कि हम हमेशा से आपको बताते आए हैं कि ग्रहण और गोचर दोनों ही ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। इनका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। इस सप्ताह की बात करें तो, अप्रैल 2026 के इस सप्ताह यानी 13 से 19 अप्रैल में दो ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। कौन से हैं वह ग्रह? चलिए जानते हैं।
सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। इस विशेष क्षण पर सूर्य देव अपने परम मित्र मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशिमें प्रवेश करेंगे। मेष एक अग्नि तत्व की राशि है और सूर्य को इस राशि में उच्च का माना जाता है। जब अग्नि तत्व प्रधान सूर्य ग्रह अग्नि तत्व प्रधान मेष राशि में प्रवेश करता है, तो उसकी ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि इस गोचर को आत्मविश्वास, साहस, नई शुरुआत और तेज उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 15:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। वृषभ एक पृथ्वी तत्व राशि है और शुक्र की स्वाभाविक ऊर्जा से जुड़ी हुई है, इसलिए इस गोचर के दौरान भोग-विलास, सुख-सुविधाओं की चाह, प्रेम संबंधों और आर्थिक मामलों में तेजी देखने को मिलेगी। मेष राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी कुंडलीके दूसरे भाव में होगा। यह भाव धन, परिवार, वाणी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। इसके साथ ही शुक्र आपके सातवें भाव का भी स्वामी है, इसलिए यह गोचर आपके जीवन में संबंधों और आर्थिक मामलों दोनों को मजबूती देने वाला साबित होगा।
नोट: अप्रैल के इस सप्ताह अर्थात 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
इस सप्ताह में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश
तिथि
दिन
अवकाश
राज्य
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
बैसाखी
चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पंजाब
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
बीजू महोत्सव
त्रिपुरा
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
डॉ. अम्बेडकर जयंती
राष्ट्रीय अवकाश (अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा को छोड़कर)
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
तमिल नव वर्ष
पुडुचेरी और तमिलनाडु
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
विषु
केरल
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
महा विशुबा संक्रांति
उड़ीसा
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
बोहाग बिहू
असम
14 अप्रैल 2026
मंगलवार
चेइरोबा
मणिपुर
15 अप्रैल 2026
बुधवार
बोहाग बिहू
अरुणाचल प्रदेश
15 अप्रैल 2026
बुधवार
बोहाग बिहू अवकाश
असम
15 अप्रैल 2026
बुधवार
बंगाली नव वर्ष
त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
15 अप्रैल 2026
बुधवार
हिमाचल दिवस
हिमाचल प्रदेश
19 अप्रैल 2026
रविवार
महर्षि परशुराम जयंती
गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान
आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से।
इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के शुभ मुहूर्त
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग के माध्यम से हमने आपको इस सप्ताह के व्रत-त्योहार, ग्रहण, गोचर और बैंक अवकाशों के बारे में जानकारी प्रदान की। अब हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026 के दौरान उपलब्ध शुभ मुहूर्तों से।
इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के नामकरण मुहूर्त
अगर आप अपने शिशु का नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सप्ताह के नामकरण संस्कार की तिथियां दे रहे हैं।
वार
तिथि
आरंभ काल
समाप्ति काल
सोमवार
13 अप्रैल
16:04:24
29:58:27
बुधवार
15 अप्रैल
15:23:32
22:34:07
शुक्रवार
17 अप्रैल
17:24:02
29:54:14
इस सप्ताह (13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको अप्रैल के इस सप्ताह के विद्यारंभ मुहूर्त की तिथियां दी जा रही हैं।
तारीख
वार
शुभ मुहूर्त का समय
15 अप्रैल 2026
बुधवार
सुबह 06:38 से 09:24, दोपहर 10:58 से शाम 04:31
17 अप्रैल 2026
शुक्रवार
सुबह 06:36 से 09:22, दोपहर 10:56 से शाम 04:29
साप्ताहिक राशिफल 13 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2026
मेष साप्ताहिक राशिफल
ख़ुद को परिष्कृत करने की आपकी कोशिश, कई तरीक़ों से आपके स्वास्थ्य जीवन पर अपना सकारात्मक असर दिखाएगी। जिसके परिणामस्वरूप इस दौरान आप ख़ुद को, बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। चंद्र राशि के संबंध में राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस पूरे ही सप्ताह भाग्य और किस्मत, आपके पक्ष में होंगे। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी काम में बेवजह की जल्दबाजी न दिखाएं, धैर्य से काम लें और जीवन की प्रक्रिया पर भरोसा करते हुए ही, किसी भी निवेश में अपना धन लगाएँ। ये सप्ताह यूँ तो, आपके पारिवारिक जीवन में शांति लेकर आएगा। परंतु न चाहते हुए भी संभव है कि, आपसे घर की कोई वस्तु टूट जाए या आप उसे खो दें, जिससे घर के सदस्य आपसे नाराज़ हो सकते हैं। इसलिए शुरुआत में भी, सावधानी बरतते हुए, कुछ भी ऐसा न करें, जिससे घर का नुकसान हो। इस सप्ताह आप पाएंगे कि, कार्यालय या ऑफिस में जो परिस्थितियां अभी तक आपके पक्ष में नहीं थी, वो अब खुद ही आपके पक्ष में जाती नज़र आ रही है। ऐसे में इसका सारा श्रेय अपनी किस्मत को न देते हुए, इस अवसर का उचित लाभ उठाए और अपने अधिकारियों के सामने प्रसिद्धि और सराहना प्राप्त करें। क्योंकि ऐसा करना आपको आर्थिक मुनाफ़ा दिला सकता है। आपकी राशि के विद्यार्थियों का भविष्यफल कहता है कि, आपके लिए ये समय सबसे ज्यादा अनुकूल दिखाई दे रहा है। क्योंकि इस समय आप खुद को शिक्षा के प्रति थोड़ा सतर्क रखते हुए भी, अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण, आपका सेहत में इस सप्ताह होने वाले कई सकारात्मक बदलाव, कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपको दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करने में मदद करेंगे। जिसके कारण आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही आप हर निर्णय को लेने में भी खुद को पूरी तरह सक्षम पाएंगे। इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ सुकून भरे पलों की तलाश करते हुए, घूमने. फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। लेकिन आपको किसी भी प्रकार के धन को खर्च करते समय, विशेष सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि संभव है कि इस समय आप पैसा खर्च करते हुए सुकून तो पा लें, परंतु बाद में आपको इस कार्य के लिए पछताना भी पड़ सकता है। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया सप्ताह के लिए, आपका घर मेहमानों से भर सकता है। इसके साथ ही इस दौरान परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ भी, घर के सदस्यों को ख़ुश रखने में आपकी मदद करेंगी। राहु के चंद्र राशि के हिसाब से दसवें भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक घटित हो सकता है, जब आपको इस बात का एहसास होगा कि दफ़्तर में जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। इसलिए उनके साथ अपने सभी खराब अनुभव भूलकर, नई और सकारात्मक शुरुआत के लिए, आपको ही कोई अच्छा फैसला लेना होगा। इस हफ्ते कई छात्रों को अपने कुछ विषयों को समझने में परेशानी महसूस होगी, परंतु बावजूद इसके वो इनसे निजात पाते हुए इसमें भी सफलता अर्जित करने में कामयाब होंगे। ऐसे में इस दौरान उन्हें निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता होगी।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में शनि के दसवें भाव में होने के कारण, जीवन में किसी प्रकार की असुविधा, आपकी मानसिक शांति को ख़राब कर सकती है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य जीवन के लिए, अपने शरीर को तकलीफ़ देने से बचें। चंद्र राशि के संबंध में केतु के तीसरे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह किसी भी करीबी रिश्तेदारों के घर जाना, आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। क्योंकि संभव है कि वो आपसे किसी प्रकार की आर्थिक मदद की उम्मीद करें। इस सप्ताह आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि, आपको अपना कुछ वक़्त घर के बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए। चाहे फिर इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े, क्योंकि ऐसा करके ही आप उनके मन में चल रही बातों को समझने और उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी से भी तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। क्योंकि संभव है कि आपके निजी जीवन में चल रही उठा. पथक के कारण, आप किसी कार्य की ज़िम्मेदारी तो लें ले, परंतु उसे समय पर पूरा न कर सकें। इस सप्ताह आपको अपने अध्यापकों से अच्छे संबंध बनाकर रखने होंगे, क्योंकि ऐसी संभावना है कि वह आपसे खुश हो जाएं और उसका प्रभाव शिक्षा के क्षेत्र में आपके हित में कार्य करेगा। कई छात्रों को इस दौरान, अपने स्कूल या कॉलेज से स्कॉलरशिप मिलने के भी योग बन रहे हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के कारण, इस समयावधि के दौरान, आप निरंतर अपनी जीवन शैली में सुधार करने का परिवर्तन करेंगे। इसके लिए आप बेहतर स्वास्थ्य जीवन के लिए, खुद को अपने आराम के क्षेत्र से निकालते हुए, रोज़ाना नियमित रूप से योग, व्यायाम करने का फैसला भी ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपको काम का ज्यादा बोझ, अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया निवेश, आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफा ला सकता है। ऐसे में अपने धन को सही जगह पर निवेश करें और कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लेते हुए, धैर्य का परिचय दें। क्योंकि जब आपका दिल और दिमाग शांत होगा, तभी आप अपने लिए कोई सही और बेहतर निर्णय ले सकेंगे। अपने चारों तरफ़ के लोगों के, ख़ास तौर से परिवार के सदस्यों के बर्ताव के चलते आप इस सप्ताह थोड़ा खीज महसूस करेंगे। इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी, साथ ही संभव है कि आपका उनके साथ विवाद हो। कामकाज के लिहाज़ से, ये सप्ताह पूर्व से काफी बेहतर रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आपको अपने घर के बड़ों और खासतौर से अपने माता. पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके जीवन में आ रही काफी हद तक हर समस्या दूर होगी। साथ ही संभव है कि माता. पिता आपकी आर्थिक सहयोग देते हुए, व्यापार वृद्धि करने में भी आपकी बड़ी मदद करें। इस सप्ताह का समय काल, आपकी राशि के जातकों के लिए शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे फल लेकर आएगा। लेकिन बावजूद इसके आप खुद को अपने आराम के क्षेत्र तक इस कदर सीमित कर लेंगे कि, छोटी. मोटी कुछ चुनौतियों का सामना करना भी आपको बहुत बड़ा काम लगने लगेगा। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि खुद को आराम के क्षेत्र से जल्द से जल्द निकालते हुए, अपनी शिक्षा के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
राहु के चंद्र राशि से सातवें भाव में होने के कारण, बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की इस हफ्ते कोशिश करें। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए, दूर तक पैदल घूमें और संभव हो तो हरी घास पर नंगे पैर चलें। क्योंकि इससे आपको हर प्रकार की अपनी नेत्र से जुड़ी समस्यों से, काफी हद तक राहत मिल सकेगी। इस सप्ताह अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करेंगे, तो आप अच्छा. ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको घर के बड़े. बुजुर्गों से सलाह. मशवरा लेने के बाद ही, किसी भी निर्णय पर पहुँचने की आवश्यकता होगी। इस सप्ताह आपको शुरुआत से ही, अपने माता. पिता की सेहत के प्रति सजकता बरतने की ज़रूरत होगी। इसके लिए उनके साथ समय व्यतीत करते हुए, उनकी सेहत का ध्यान रखें और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर के पास जांच के लिए लेकर जाएं। इस सप्ताह कई शुभ ग्रहों के प्रभाव से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी, जिसकी मदद से आप अपने पेशेवर जीवन में नयी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको कई ऐसे अवसर हासिल होने वाले हैं, जिनकी मदद से करियर के लिहाज़ से ये समय आपकी राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए बेहद ही खुशगवार बीतेगा। इस सप्ताह घर में माता या पिता की खराब सेहत, कई छात्रों को परेशान कर सकती है। इससे आप सही ऊर्जा अपनी शिक्षा में नहीं लगा सकेंगे, जिसका नकारात्मक परिणाम आपको भविष्य में उठाना भी पड़ेगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
केतु के चंद्र राशि से बारहवें भाव में होने के कारण, इस समय आपको अपने घर के किसी सदस्य की बिगड़ती तबियत में सुधार देखकर, खुद भी मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकेगी। ऐसे में खुद को सेहतमंद रखें के लिए, जितना संभव हो उनकी देखभाल करें और उनके साथ मिलकर नियमित रूप से योगाभ्यास करें। इस सप्ताह इस बात का ध्यान रखें कि, वे सभी निवेश योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में जल्दबाज़ी न दिखाते हुए तसल्ली बक्श गहराई से जानने की कोशिश करें। क्योंकि अभी आपके लिए कोई भी क़दम उठाना, आर्थिक नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुँचने से पहले, विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर के खराब या अशांत माहौल की वजह से, इस सप्ताह आपका मन कुछ उदास हो सकता है। ऐसे में आपके द्वारा इस समय उठाया गया गलत कदम, पारिवारिक वातावरण को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है। इसलिए अपनी ओर से कुछ भी गलत करने से बचें। इस सप्ताह आप पाएंगे कि कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर, आपकी कार्यशैली से नाख़ुश हैं। लेकिन क्योंकि वे ये बात आपको बताएंगे नहीं, जिससे आप उसमें सुधार करने के बारे में भी विचार नहीं करेंगे। ऐसे में अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर, उनमें ज़रूरत के मुताबिक़ सही सुधार लाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। ये समय इंजीनियरिंग, लॉ और मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले शिक्षार्थियों के लिये, सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि आपको इस सप्ताह किसी करीबी के माध्यम से, अपनी इच्छा अनुसार किसी विदेशी यूनिवर्सटी में दाख़िला मिलने का शुभ समाचार मिल सकेगा। हालांकि इस दौरान भी आपको इस बात को अपने जेहन में हमेशा रखने की ज़रूरत होगी कि, मेहनत असंभव को संभव बना सकती है। इसलिए इसी बात को समझते हुए, अपने प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपनी संगति के प्रति, विशेष सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि संभव है कि आपकी संगति में से कोई स्वार्थी इंसान, आपको तनाव दें। इस कारण आप सही से खानपान लेने में भी, खुद को असमर्थ पाएंगे। बृहस्पति के चंद्र राशि के हिसाब से नौवें भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपको अच्छा मुनाफ़ा होने के योग बन रहे हैं, जिसके कारण आप अपने मुनाफ़े के एक बड़े हिस्से को संचय करने में सफल रहेंगे। आप इस अतिरिक्त धन को किसी रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट या ज़मीन. प्रॉपर्टी में निवेश कर, अपने भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं। इस सप्ताह किसी बहुत ख़ास या करीबी व्यक्ति से मतभेद होने से, आपको परेशानी हो सकती है। इस दौरान आप उनके सामने खुलकर अपनी बातों को रखने में भी, पूरी तरह असमर्थ महसूस करेंगे। जिससे आपको अपने मानसिक तनाव में बढ़ोतरी से दो. चार होना पड़ेगा। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक थे तो, इस सप्ताह आपका ये सपना पूर्ण हो सकेगा। क्योंकि योग बन रहे हैं कि आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित, किसी विदेशी यात्रा पर जाना पड़े। जिससे आप अच्छा मुनाफ़ा अर्जित करते हुए, अपने करियर में आगे बढ़ने की राह सुनिश्चित कर सकेंगे। इसलिए इस ओर बिना झिझक के प्रयास करते रहें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियाँ कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह अपने भाग्य से ज्यादा, अपनी मेहनत पर ही भरोसा करने की जरुरत है। क्योंकि आप भी इस बात को भली. भाँति समझते हैं कि भाग्य हर वक्त साथ नहीं देता, लेकिन आपकी शिक्षा मरते समय तक आपके साथ रहती है। इसलिए केवल और केवल भाग्य के भरोसे बैठकर, आप समय की बर्बादी से ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में जो बीत गया उसे भुलाकर, आज से ही अपनी मेहनत को रफ़्तार देते हुए, आगे बढ़ें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको अनुभव होगा कि, आस. पास के लोग आपसे अधिक मांग और अपेक्षा रख रहे हैं। ऐसे में आप उनकी हर मांग को पूरा करने के लिए, आप खुद पर अतिरिक्त दबाव महसूस करेंगे। परंतु आपको ये समझना होगा कि जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा किसी से भी वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को बेकार के तनाव से नहीं थकाएँ। शनि के चंद्र राशि से पांचवें भाव में होने के कारण, ये सप्ताह आर्थिक जीवन के लिहाज़ से बेहतरीन रहने वाला है। हालांकि वाहन चलाने वाले जातकों को, उसे चलाते समय थोड़ी अधिक सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। क्योंकि संभव है कि उसके क्षतिग्रस्त होने से, आपको अपना धन उसपर ख़र्च करना पड़े। इस सप्ताह आप अपने घरवालों की सलाह पर, कोई नई कार या बाइक खरीद सकते हैं। क्योंकि इस सप्ताह पारिवारिक आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे, जिससे आप अपनी और घर की ज़रूरत को देखते हुए कोई वाहन खरीदने की इच्छा जता सकते हैं। आशंका है कि हर बार आपका जल्दबाज़ी में होना, इस सप्ताह आपको करियर में हानि पहुंचा सकता है। क्योंकि संभव है कि जिस समय कोई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही हो, आप उस समय भी जल्दबाज़ी करें। इससे आप आधी. अधूरी बातें ही सुनते हुए, आगे का कार्य करेंगे और खुद को किसी बड़ी मुसीबत में फँसा लेंगे। अगर आप किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, इस सप्ताह पहले से अधिक ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। हालांकि इस दौरान आपको पढ़ाई के बीच अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिये भी, थोड़ा समय निकालना चाहिए। अन्यथा खराब सेहत तकलीफ़ दे सकती है।
धनु साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के हिसाब से शनि के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपके मन में, नकारात्मक भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा। इससे आपका व्यवहार आस. पास के लोगों को, भ्रमित करेगा। ऐसे में परिस्थितियों को बेहतर बनाए रखने के लिए, आपको हर प्रकार की निराशा से बचना होगा, अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। राहु के चंद्र राशि से तीसरे भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपकी कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी, जिससे आपको अच्छा व ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएगा। ऐसे में आपको अपना धन संचय करने में मदद मिलेगी और आप अपने कुछ धन को अपने भविष्य के लिए, किसी बैंक बैलेंस के रूप में जोड़ सकते हैं। इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य के सामने आपका कोई ऐसा राज या भेद उजागर हो सकता है, जिसके चलते आपको बहुत शर्मिंदगी का अहसास होगा। इससे सदस्यों के बीच आपकी छवि को भी, नुकसान पहुँचने के योग बनेंगे। करियर में आपने पूर्व में जो गति पकड़ी थी, इस सप्ताह उसपर ब्रेक लगने के योग बन रहे हैं। इस समस्या के कारण आपको अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी और आपके साहस और पराक्रम में कमी आएगी। आप इस समय खुद को बेहद अकेला और असहाय महसूस भी कर सकते हैं। यदि आप प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इस पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि आपको इस दौरान, अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग नज़र आ रहे हैं। हालांकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में कुछ छोटी. मोटी बाधाएं उत्पन्न तो जरूर होंगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी और आप उन सभी समस्याओं का अकेले ही, समाधान ढूढ़ने में सफल रहेंगे।
मकर साप्ताहिक राशिफल
केतु के चंद्र राशि से आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपको अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर, क़ाबू रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि संभव है कि आपको किसी सहकर्मी के द्वारा धोखा मिले, जिससे आप उनके साथ झगड़ा तक कर सकते हैं। परिणामस्वरूप, आपकी छवि को नुकसान तो पहुँचेगा ही, साथ ही आप अपनी भावनाओं को काबू न करते हुए उनके साथ अभद्र भाषा तक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आर्थिक नज़रिए से ये सप्ताह, धन संबंधी मामलों में आपको सामान्य से अच्छे फलों की प्राप्ति कराएगा। क्योंकि योग बन रहे हैं कि इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान, उनके काम के अनुसार तरक्की तो मिलेगी ही, साथ ही कई जातकों के वेतन वृद्धि होने की भी संभावना बन रही है। ऐसे में इस उत्तम समय का उचित से उचित लाभ उठाते हुए, हर मौके से धन कमाने की ओर अपने प्रयास करते रहें। आपकी माता की सेहत, इस सप्ताह बहुत अच्छी रहेगी। जिसकी वजह से आप कई चिंताओं से मुक्त हो जाएंगे। इसके साथ ही इस सप्ताह आपके पिता को भी, कार्यक्षेत्र पर उन्नति करने के कई अवसर मिलेंगे। ऐसे में घर. परिवार पर इन सकारात्मक स्थितियों का अच्छा प्रभाव, घर के वातावरण में खुशहाली लाने में भी मदद करेगा। इस सप्ताह दफ़्तर में आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। परंतु जल्दबाज़ी और जोश में आकर, अपने होश खोने से बचें और बिना किसी लापरवाही के उस कार्य को समय से पहले ही, पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपनी पदोन्नति सुनिश्चित कर सकेंगे। इस समय वो छात्र जो किसी इंटरशिप के लिए आवदेन कर रहे हैं, उनके लिए ये समय शुभ रहेगा। हालांकि इसके लिए आपको ये बात भी ध्यान रखनी होगी कि, पहले से ही अपने सारे दस्तावेज़ एकत्रित कर लें और उसके बाद ही किसी भी चीज़ के लिए आवेदन करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में राहु के पहले भाव में होने के कारण, इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें, और जितना संभव हो शराब पीने से बचें। क्योंकि योग बन रहे हैं कि आपके करीबी या मित्र, आपको अचानक से किसी पार्टी में ले जा सकते हैं। जहाँ आप ज़रूरत से ज्यादा एन्जॉय करने के चक्कर में शराब पीकर, अपनी सेहत खराब कर देंगे। इस हफ़्ते बृहस्पति के चंद्र राशि से पांचवें भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपको अचानक से धन लाभ तो होगा,परंतु इस धन की प्राप्ति बेहद कम अवधि के लिए होगी। इसलिए खासतौर से वो जातक जो किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से जुड़े हैं, उन्हें इस समय किसी भी प्रकार के जोख़िम को लेने से पहले, हज़ार बार सोचने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आपको धन हानि संभव है। इस सप्ताह आपके परिवार के कई लोग, आपसे सीधे मुँह बात करते नहीं दिखाई देंगे, जिसके पीछे का कारण आपका खुद को सर्वोपरि समझना हो सकता है। ऐसे में हमेशा खुद को ऊपर रखने की बजाय आपको, दूसरों की बातों को भी महत्व देने सीखना होगा। यह समय काफी अच्छा साबित होगा क्योंकि इस दौरान, आप कुछ नए उत्पादों को शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह आप, कुछ नये जोखिम लेने से भी आप नहीं कतरायेंगे, जिससे आपको इन दौरान लाभ अवश्य मिलेगा। इस सप्ताह सभी छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये, योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिये जो भी जरूरी है उसकी एक सूची बनाने की आवश्यकता रहने वाली है। क्योंकि ऐसा करके ही आप अपना बहुत सा समय और ऊर्जा बर्बाद होने से बचा सकेंगे, जिससे आपको आगे चलकर सुखद समाचार मिलने और अच्छा प्रदर्शन करने में सफलता मिलेगी।
मीन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि के संबंध में राहु के बारहवें भाव में होने के कारण, वो जातक जिन्हे नेत्र संबंधित विकार था, उनके जीवन में ये सप्ताह विशेष शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। क्योंकि इस दौरान आप अपनी आँखों की सही और उचित देखभाल करने में सफल तो होंगे ही, साथ ही उसमें सुधार लाने के लिए आप कोई फैसला भी ले सकते हैं। चंद्र राशि के संबंध में शनि के पहले भाव में होने के कारण, इस सप्ताह अटके हुए आर्थिक मामले बढ़ सकते हैं, साथ ही इस दौरान कई प्रकार के ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। जिससे आपको न चाहते हुए भी बेचैनी हो सकती है। इस कारण आप कई प्रकार के निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसे में हर परिस्थिति में खुद को शांत रखें और ख़र्चों पर भी लगाम लगाएँ। आप अक्सर भावनाओं में बहकर कई निर्णय ले लेते हैं, जिसके कारण आपको भविष्य में कई कष्ट भी उठाने पड़ते है। परंतु इस सप्ताह आपको दूसरों, खासतौर से परिवार के सदस्यों से जुड़े कोई भी फैसले को लेते समय, जल्दबाज़ी न दिखाने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आप इस बार भी खुद को किसी बड़ी मुसीबत में डाल देंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए, आपको शुरुआत से ही अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करने की सबसे अधिक ज़रूरत रहने वाली है। इसलिए दूसरों के सामने हास्य का पात्र न बनते हुए, स्वंय की क्षमताओं का दूसरों के सामने प्रदर्शन दें और लक्ष्य प्राप्ति करें। कई छात्रों की पूर्व की मेहनत, जिन्हे वो व्यर्थ समझ रहे थे, वो इस सप्ताह रंग लाएगी। क्योंकि इस दौरान आप अपने शिक्षकों को, अपने ज्ञान और समझ से प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जिससे आपको उनकी मदद मिल सकेगी और आप आने वाली परीक्षा में, अच्छा प्रदर्शन देने में समर्थ होंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सूर्य का मेष राशि में गोचर कब होगा?
14 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 9 बजकर 9 मिनट पर सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा।
2. मेष राशि का स्वामी कौन है?
राशि चक्र की पहली राशि मेष का स्वामी मंगल ग्रह है।