साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह पड़ रही है परम एकादशी, जानें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट!
kanishk Omasttro
सोमवार, जून 08, 2026
0
साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 जून 2026: ॐ एस्ट्रो अपने पाठकों के लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको जून 2026 के 08 जून से 14 जून के सप्ताह से जुड़ी समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त होगी। सिर्फ़ इतना ही नहीं, अगर आप उत्सुक हैं इस सप्ताह को लेकर, तो यह ब्लॉग आपके मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को शांत करेगा।
बता दें कि साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको जीवन के भिन्न-भिन्न आयामों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन आदि का हाल भी जान सकेंगे। साथ ही, इस हफ़्ते आप नकारात्मक ग्रहों का अशुभ प्रभाव कैसे कम कर सकते हैं, यह भी हम बताएंगे।
इसके अलावा, हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किए गए इस ब्लॉग में आपको 08 जून से 14 जून 2026 के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहार, ग्रहण, गोचर और बैंक अवकाशों के साथ-साथ सभी 12 राशियों का भविष्यफल भी प्राप्त होगा। साथ ही, इस हफ़्ते जन्मे मशहूर हस्तियों से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए हम आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस लेख की।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस सप्ताह की शुरूआत शतभिषा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी कि 08 जून 2026 पर होगी जबकि इसका समापन मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि अर्थात 14 जून 2026 को होगा। यह बात हम भली-भांति जानते हैं कि हर दिन और हर सप्ताह का अपना महत्व होता है फिर चाहे वह ज्योतिष की दृष्टि से हो या धार्मिक दृष्टि से। इसी क्रम में, अब हम आपको 08 जून से 14 जून 2026 के बीच पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की सही तिथियां देने जा रहे हैं।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
सनातन धर्म में व्रत और त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं जिसके बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है। हिंदू धर्म में हर व्रत और पर्व को बेहद भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में, आपके लिए व्रतों एवं पर्वों की तिथियां याद रखना आवश्यक हो जाता है। आप 08 से 14 जून, 2026 के बीच आने वाले किसी भी व्रत या त्योहार की तिथि न भूलें, इसके लिए हम आपको नीचे इस सप्ताह में आने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार की जानकारी दे रहे हैं।
तिथि
दिन
व्रत एवं त्योहार
11 जून 2026
गुरुवार
परम एकादशी
12 जून 2026
शुक्रवार
प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 जून 2026
शनिवार
मासिक शिवरात्रि
परम एकादशी: 11 जून, 2026 को गुरुवार के दिन परम एकादशी पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा एवं व्रत किया जाता है। इस व्रत को करने से दरिद्रता एवं दुख दूर होते हैं और धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
प्रदोष व्रत: इस बार 12 जून, 2026 को प्रदोष व्रत किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, हर माह कीत्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है जो हर महीने में दो बार आता है। बता दें कि जब प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। वहीं, मंगलवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। इसी प्रकार, शनिवार के दिन जब प्रदोष व्रत पड़ता है, तो उसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। इस माह का प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ रहा है इसलिए यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ होता है और विधिपूर्वक इनके पूजन से भक्त को सुख समृद्धि से पूर्ण जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
मासिक शिवरात्रि: इस बार 13 जून, 2026 को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इसका अर्थ है कि महीने के चौदहवें दिन को मासिक शिवरात्रि पड़ती है। मासिक शिवरात्रि में ‘मासिक’ शब्द का अर्थ होता है ‘महीना’ और ‘शिवरात्रि’ का अर्थ होता है ‘भगवान शिव को समर्पित रात्रि। यह दिन भगवान शिव की आराधना और उपासना के लिए होता है।
इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
इस सप्ताह में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहार के बारे में जानने के बाद अब हम बात करेंगे इस अवधि में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि ग्रहण और गोचर मानव जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। इस सप्ताह यानी कि 08 से 14 जून 2026 में केवल एक ग्रह का गोचर होने जा रहा है। आइए अब आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं कि कब और कौन सा ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेगा।
शुक्र का कर्क राशि में गोचर: शुक्र ग्रह जिसे स्त्रीत्व और सौंदर्य का कारक माना जाता है, 08 जून 2026 की शाम 05 बजकर 28 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, प्रेम, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, तो वह जीवन में संतुष्टि अच्छा स्वास्थ्य और मजबूत मानसिक शक्ति प्रदान कर सकता है।
नोट: जून 2026 के इस अंतिम सप्ताह (08 से 14 जून, 2026) में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा।
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
अगर बैंक अवकाश की जानकारी पहले से ही हो,तो कई जरूरी कामों को समय पर निपटाया जा सकता है। इससे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी क्रम में, हम आपको यहां 08 जून से लेकर 14 जून 2026 के बीच पड़ने वाले बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान करने जा रहे हैं जिसकी सहायता से आप बैंक अवकाशों के बारे में जान सकें और अपने काम पूरे कर सकें।
बता दें कि इस सप्ताह में कोई बैंक अवकाश नहीं है इसलिए आप बैंक से संबंधित कार्य आराम से कर सकते हैं।
इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि हर माह में शुभ-अशुभ दिन आते हैं जहां शुभ दिनों में मंगलिक कार्य करना उत्तम होता है। वहीं, अशुभ दिनों में सभी तरह के मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। यहां हम आपको इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (08 से 14 जून 2026) विवाह, अन्नप्राशन जैसे शुभ कार्यों के लिए देने जा रहे हैं।
विवाह मुहूर्त
हिंदू धर्म में विवाह को सदैव शुभ मुहूर्त में किया जाता है जिससे नवविवाहित दंपति को देवी-देवताओं और ग्रह-नक्षत्रों का भी आशीर्वाद प्राप्त हो सकें। ऐसे में, हम आपको इस सप्ताह के विवाह मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
जून के इस सप्ताह में विवाह के लिए कोई भी शुभ दिन उपलब्ध नहीं है।
कर्णवेध मुहूर्त
अगर आप अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार संपन्न करना चाहते हैं, लेकिन आपको इस सप्ताह में कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है, तो यहां हम आपको 08 से 14 जून 2026 के बीच मौजूद कर्णवेध मुहूर्त देने जा रहे हैं।
जून के इस सप्ताह में कर्णवेध संस्कार के लिए कोई भी शुभ दिन उपलब्ध नहीं है।
साप्ताहिक राशिफल 08 से 14 जून 2026
मेष साप्ताहिक राशिफल
बारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको नेत्र से जुड़ी कुछ समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि, धूल भरी या अधिक प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें और जितना संभव हो सुबह हरी घास पर नंगे पैर, करीब 30 मिनट तक चलें। इससे आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। राहु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको अच्छा मुनाफ़ा होने के योग बन रहे हैं, जिसके कारण आप अपने मुनाफ़े के एक बड़े हिस्से को संचय करने में सफल रहेंगे। आप इस अतिरिक्त धन को किसी रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट या ज़मीन-प्रॉपर्टी में निवेश कर, अपने भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने निजी जीवन में, पूर्व के किसी राज के उजागर होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, किसी भेद के खुलने का इंतज़ार करने की बजाय आपको, खुद ही उसे दूसरों के समक्ष साझा करते हुए, अपनी गलती को मानने की ज़रूरत होगी।इस सप्ताह आपके लिए अपने साझीदार से संवाद क़ायम करना, बहुत कठिन सिद्ध होने वाला है। ऐसे में यदि व्यापार में विस्तार करना चाहते है तो, आपको अपने अहम को अलग करते हुए, अपने पार्टनर के साथ हर मतभेद को दूर करने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह घर-परिवार में अचानक से मेहमानों का आगमन, छात्रों के लिए अपनी शिक्षा में समस्या उत्पन्न करने का मुख्य कारण बन सकता है। इस दौरान वो खुद को शिक्षा के प्रति केंद्रित न रखते हुए, अपना ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ बिताते नज़र आएँगे। जिसके कारण वो अपना होम वर्क तक करना भूल सकते हैं। इसलिए मेहमानों के साथ समय बिताते हुए, अपनी शिक्षा को भी अपना कुछ समय ज़रूर दें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
केतु के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह सब कुछ होते हुए भी आप खुद को, भावनात्मक तौर पर कमज़ोर महसूस करेंगे। क्योंकि संभव है कि बाहर से बेशक आप सामान्य दिखाई दें, परंतु अंदर से आप अपने जीवन में चाहते क्या है, ये सोच-सोचकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे। आपको ये बात समझनी होगी कि, अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो, वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी और आप उसी ही मदद से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकेंगे। जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकेगा। इस अवधि में आप अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ, कई सामाजिक कार्य में भी अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने का प्लान करेंगे। इससे आपको आत्म विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। कई बार हमारे जीवन में गलत समय पर किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हो जाता है, जिससे काम में हमारी एकाग्रता भंग हो सकती है। उस दौरान हम न चाहते हुए भी कोई भी कार्य समय पर पूरे करने में असमर्थ होते है, जिसका सीधा प्रभाव करियर को बाधित करता है। इस हफ्ते आपको इस बात का शुरू से ही ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह कई छात्रों के मन में विदेश जाकर, आगे की पढ़ाई करने की इच्छा जागृत हो सकती है। हालांकि अपनी इस इच्छा के बारे में अपने घरवालों से बातचीत करने से पहले आपको, इस बारे में सबसे पहले खुद को हर रूप से सुनिश्चित करने की आवश्यकता होगी। इसके लिए इस ओर प्रयास करते हुए, इस बारे में हर प्रकार से जानकारी जुटाए।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के दूसरे भाव में स्थित होने के कारण, स्वास्थ्य राशिफल में ये सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, आपके लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी की दृष्टि, आपको कोई भी बड़ा रोग नहीं होने देगी। हालांकि बीच-बीच में कुछ छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं तो आएँगी, परंतु फिर भी पिछले समय के मुकाबले इस दौरान आपकी सेहत में काफी सुधार होंगे और आपको अपनी सेहत में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। नौवें भाव में राहु की स्थिति के कारण, इस सप्ताह संभव है कि किसी पूर्व के निवेश से, आपको अच्छा धन लाभ हो। इस कारण आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा करते हुए, उन्हें कोई पार्टी तक देने का प्लान कर सकते है। जिसपर आपको उम्मीद से ज्यादा ख़र्चा भुगतना पड़ेगा। ऐसे में कुछ भी ख़र्चा करते समय, एक बार पुनः विचार कर लें। इस सप्ताह दूसरों से बात-बात पर विवाद करने, मतभेद करने या दूसरों के कामों में से कमियाँ निकालने की अपनी आदत को, आपको सुधारने की ज़रूरत होगी। क्योंकि तभी आप पारिवारिक शांति को बनाए रखने में सफल होंगे। इस राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान हर प्रकार के पूर्व के नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी। क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा, जिससे आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए कई बड़ी हस्तियों से मिलकर, उचित योजना बनाते दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपकी राशि के ज्यादातर विधार्थियों को, कम मेहनत के बाद भी अच्छे अंकों की सौग़ात मिल सकेगी। जिससे उनका दिन तो बनेगा ही, साथ ही घर-परिवार और समाज में भी उनकी प्रशंसा व वाह-वाही होगी। इससे छात्रों का मनोबल तो बढ़ने के साथ ही, वो पहले से और बेहतर करने में भी सफल होंगे।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िंदगी भले ही बेहतरीन नज़र आए, लेकिन इस सप्ताह हाल में हुई किसी घटना के चलते आप अंदर-ही-अंदर खिन्न और उदास होंगे। इस हफ़्ते राहु के आठवें भाव में होने की वजह से,इस सप्ताह आपके ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी, आपके मन की शांति को भंग करेगी। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव मुमकिन है। ऐसे में खुद को शांत रखते हुए, इस परेशानी से निकलने की योजना पर काम करें, अन्यथा इन ख़र्चों के साथ आपको अपनी सेहत पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। बृहस्पति के पहले भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आप आध्यात्म का सहारा लेकर, अपने पारिवारिक जीवन की कई परेशानियों को दूर करते दिखाई देंगे। परंतु बावजूद इन सभी प्रयासों के आपको पारिवारिक वातावरण नकारात्मक होने से, ख़ासा मानसिक चिंताएं मिलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा के लिहाज़ से भी, ये सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। क्योंकि इन यात्राओं से आपको नए अवसर प्रदान होंगे। इसके अलावा वो जातक जो आयात और निर्यात के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, उनके लिए भी किसी यात्रा से धन प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आपकी राशि के लोगों के लिये इस सप्ताह का समय काल, शिक्षा से जुड़े मामलों के लिए सामान्य से कम अच्छा होगा। क्योंकि इस दौरान आपको पाठ्यक्रम का अभ्यास करते हुए, कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको पढ़ाई में ध्यान लगाने में भी कठिनाई आ सकती हैं।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के बारहवें भाव में होने के कारण, आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए, ये सप्ताह अनुकूल दिखाई दे रहा है। क्योंकि इस समय आपको कोई बड़ी बीमारी नहीं होने की संभावना अधिक है, इसलिए बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लें और नियमित रूप से विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इस हफ्ते की शुरुआत में ही, आपके जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक परेशानी दूर होगी और उसमें आए सुधार के चलते, सप्ताह के मध्य में आपके लिए कई ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। जिससे आप अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करते नज़र आएँगे। इस सप्ताह आप अपने पुराने दोस्तों या करीबियों को, अपनी महफ़िल में दावत दे सकते हैं। क्योंकि आपके पास इस दौरान अतिरिक्त ऊर्जा होगी, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। हालांकि ऐसा कुछ भी करने से पहले अपने घर के लोगों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। इस सप्ताह आपके शत्रु और विरोधी, लाख कोशिशों के बाद भी आपको हानि नहीं पहुंचा सकेंगे। जिससे आपका कार्यस्थल पर रुतबा और अधिक बढ़ेगा और आप अपनी मेहनत और कार्य क्षमता के बल पर, हर विपरीत परिस्थिति को भी अपने पक्ष में करने में सफल होते हुए, निरंतर सफलता की रफ़्तार पकड़ते दिखाई देंगे। छात्रों को इस सप्ताह ऐसी हर गतिविधियों में खुद को संलिप्त करने से परहेज करना होगा, जिससे उनकी छवि के साथ-साथ उनके शैक्षिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि ये गतिविधि आपको अपने लक्ष्यों से भटका सकती हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के एकादश भाव में स्थित होने के कारण, ये सप्ताह आपकी सेहत के लिहाज़ से, सामान्य ही रहने वाला है। जिससे आपके स्वभाव में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे, और आप अपने करीबी, दोस्तों और घर के लोगों के साथ अच्छा समय बीतने के लिए, उनके साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शनि के सातवें भाव में होने की वजह से, इस यात्रा से आपके हवा-पानी में तो अच्छा बदलाव आएगा ही, साथ ही आप खुद को तरोताज़ा भी रखने में सफल होंगे। पूर्व समय में आपके द्वारा किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है। जिससे आपको लाभ पहुँचेगा, साथ ही आप इससे अपने भविष्य को सुरक्षित करने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। इस सप्ताह आप में, मुख्य रूप से धैर्य की काफी कमी देखी जाएगी। इसलिए संयम बरतें, खासतौर पर परिवार से जुड़े मुद्दों को लेकर आपको विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों, घर के लोगों या आपके मित्रों को दुःखी कर सकती है। इस सप्ताह आपका बेहतर कामकाज और कार्य क्षमता देख, आपके अधीन कार्य कर रहे कर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। जिसे आपको उनकी तारीफ़ भी मिल सकेगी और आप उनके साथ मिलकर, अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोचते दिखाई देंगे। इससे आपको मार्किट में अपना नाम और प्रसिद्धि कमाने के, कई मौके भी मिल सकेंगे। 'कभी हम हारते है तो कभी हम जीतते हैं' और इस बात से आप भी भली-भांति परिचित है। परंतु जब भी शिक्षा में आपको असफलता का मुँह देखना पड़ता है तो, आप इस बात को पूरी तरह भूलते हुए, खुद को आहत कर लेते है। और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह भी आपके साथ होने की आशंका अधिक रहेगी।
तुला साप्ताहिक राशिफल
छठे भाव में शनि के स्थित होने के कारण, ख़ुशी से भरा ये सप्ताह, आपकी सेहत में सुधार लेकर आएगा। ऐसे में इस दौरान किसी संत पुरुष का आशीर्वाद, आपको मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। इसलिए किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें सुनें, क्योंकि इससे आपको संतोष मिलेगा, साथ ही ये बातें आपका ढांढस बंधाएंगी। इस सप्ताह आप किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए, न चाहते हुए भी उसपर अपना बहुत सा धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपको बाद में परेशानी होगी। इसलिए दूसरों पर धन खर्च करते समय थोड़ा समझदारी से काम लेना ही, आपके लिए इस समय सबसे अधिक बेहतर रहने वाला है। आपको इस बात को समझने की आवश्यकता होगी कि, काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। फिर चाहे वो परिवार के कुछ कम ज़रूरी कार्य हो क्यों न हो। क्योंकि इस सप्ताह पूर्व के बहुत-से पारिवारिक काम इकट्ठा हो जाएंगे, जिसे पूरा करना बाद में आपको बेहद परेशान कर सकता है। चंद्र राशि के संदर्भ में बृहस्पति के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह कई लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। क्योंकि संभावना है कि आप अपनी शिक्षा और अनुभवों का बेहतर प्रदर्शन देते हुए, कई अच्छे मौकों का लाभ उठा सकें। इसलिए खुद को कम समझने की भूल इस दौरान न करें। यदि आप घर से दूर किसी अच्छे व बड़े कॉलेज में दाख़िला लेने का सोच रहे थे, तो इस समय संभावना थोड़ी ज्यादा अनुकूल दिखाई दे रही हैं। ऐसे में इसके लिए, कई छात्रों को अपने शिक्षकों का समर्थन लेने की जरूरत होगी। हालांकि इस दौरान किसी भी कारणवश शॉर्ट-कट लेने से बचें, अन्यथा जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस बात को आप भी भली-भाँति जानते हैं कि, जितना आप छुपाते हैं उतने ही आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं। इसलिए आपको सबसे अधिक ऐसे हालात से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा इससे आपको चोट भी पहुँच सकती है। इस हफ़्ते राहु के चौथे भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह संभव है कि आर्थिक मुद्दों को लेकर आपने जो पूर्व में योजना बनाई थी, वो पूरी तरह बेकार हो जाए। जिससे आपको उधारी पर धन लेना पड़ेगा, साथ ही इससे आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का, आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। जिसके कारण आप उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण निर्णयों में, उनसे सलाह-मशवरा लेते दिखाई देंगे। साथ ही आप में से कुछ जातक, गहने या घरेलू सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। बृहस्पति के नवम भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह कई लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। क्योंकि संभावना है कि आप अपनी शिक्षा और अनुभवों का बेहतर प्रदर्शन देते हुए, कई अच्छे मौकों का लाभ उठा सकें। इसलिए खुद को कम समझने की भूल इस दौरान न करें। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे थे, उन्हें इस हफ्ते धैर्य रखकर चलने और अपनी मेहनत जारी रखने की ज़रूरत है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि ऐसा करके ही आप, सप्ताह के अंत में सफलता हासिल कर सकेंगे।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके द्वारा किया गया अपने इलाज़ में परिवर्तन, आपकी सेहत में काफी सकारात्मकता लेकर आएगा। इसके लिए अपने दिनचर्या में भी सही सुधार करें और ज़रूरत पड़ने पर, किसी अच्छे डॉक्टर से खानपान का अपना डायट प्लान लें। ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि, इससे पहले आर्थिक स्थिति बद से बद्दतर हो, खुद को समय पर सचेत करते हुए, अपने धन का संचय करना शुरु कर दें। बृहस्पति के आठवें भाव में होने के कारण, इस बात को समझते हुए भी आप, इस सप्ताह ऐसा करते नहीं दिखाई देंगे। जिससे आने वाले समय में आपके जीवन में कई आर्थिक परेशानी उत्पन्न होंगी। चौथे भाव में शनि के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आप अपने परिवार के प्रति अपनी जम्मेदारियों को समझते हुए, परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को ज़रूरी तरजीह देंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं और वो आपके समक्ष अपनी बातों को खुलकर रख सकते हैं। करियर और पेशे के लिहाज़ से, आपकी राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने तनाव और जीवन में आ रहे हर उतार-चढ़ाव से निजात मिल सकेगी। क्योंकि ये समय आपके जीवन में कुछ ऐसे अच्छे बदलाव और अप्रत्याशित घटना लेकर आने वाला है, जिसका आप काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। आपके साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, आपकी राशि के विद्यार्थियों के लिए यह हफ्ता अनेक सौगातें लेकर आ सकता है। हालांकि बीच में आपके जीवन में अनेकों अवसर ऐसे भी आएँगे जब उनको कम मेहनत के बाद भी, अपनी शिक्षा में इच्छा से ज्यादा अंक प्राप्त हो सकेंगे। क्योंकि इस दौरान आपका मन शिक्षा के प्रति केंद्रित रहेगा। जिससे अपनी शिक्षा की प्रगति की दिशा में, ये समय आपके लिए एक अच्छा सप्ताह साबित होगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल
आठवें भाव में केतु के स्थित होने के कारण, घरेलू परेशानियाँ आपको इस सप्ताह, तनाव दे सकती हैं। जिसके चलते आप अपनी सेहत के प्रति, लापरवाही बरत सकते हैं। परंतु इस दौरान ख़ुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने के भी योग बन रहे है। इस पूरे ही सप्ताह आपको अपनी जमा पूँजी को संचय करते हुए, उसे खर्च करने से बचना होगा। क्योंकि संभव है कि इस समय आपको कोई बड़ा मुनाफ़ा हो और उसके बारे में आपके घरवाले भविष्य में आप से बात करते हुए, आपका बैंक बैलेंस पूछ लें। ऐसे में यदि उन्हें तब ये पता चलेंगे कि आप मुनाफ़े का ज्यादातर हिस्सा ख़र्च कर चुके हैं तो, इस कारण आपको उनसे डाँट तो खानी ही पड़ेगी, साथ ही आपको उनके सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ जातकों की छोटी बहन को, इस सप्ताह मनचाही जॉब मिल सकती है। ऐसे में बहन की जॉब लगने से, घर-परिवार का माहौल खुशनुमा होने की पूरी उम्मीद रहेगी। इस ख़ुशी को मनाते हुए आप घरवालों के साथ, किसी छोटी-सी पिकनिक या बाहर खाने पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के वो जातक जो सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह पदोन्नति या वेतन वृद्धि के साथ-साथ मन-चाहा स्थानान्तरण प्राप्त होने की भी संभावना है। ऐसे में अपने आपको केवल और केवल, अपने लक्ष्यों की ओर ही प्रेरित करते रहें। आपके साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, छात्रों के जीवन में इस दौरान बहुत सी स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, उसके लिए ये समय सबसे बेहतरीन रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपकी राशि पर कई ग्रहों की कृपा होगी, जिससे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह विशेष ध्यान से वाहन चलाएँ। ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर, अपनी आँख और कान खुले रखें, अन्यथा आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको ये बात समझ में आ जाएगी कि, सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही, फलदायी होता है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई इस समय भी आपको, बेहद सोच-समझ किसी सही जगह निवेश करने की ज़रूरत होगी। इसके लिए अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का संदेह हो तो, आप किसी अनुभवी या बड़े व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने मज़ाकिया स्वभाव के कारण, अपने घर-परिवार के वातावरण को सामान्य से ज्यादा ख़ुशनुमा बना देगा। इसके साथ ही इस समय एक बेहतरीन शाम के लिए, आपके कुछ रिश्तेदार या दोस्त आपके घर पर भी आ सकते हैं। बृहस्पति के छठे भाव में होने की वजह से, पूर्व के समय में, कार्यक्षेत्र पर जिन हालातों को, आप अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे थे, वो इस सप्ताह आपके थोड़े से प्रयास के बाद ही, आपके पक्ष में होते प्रतीत होंगे। कहने का मतलब ये हैं कि इस समय, अगर आप मेहनत सामान्य से थोड़ी कम भी करेंगे तो भी, आपको अच्छे व शुभ फलों की प्राप्ति हो सकेगी। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, अपनी ऊर्जा को बेकार के कार्यों में बर्बाद न करते हुए, उसे केवल और केवल अपनी पढ़ाई-लिखाई में ही लगाएँ। क्योंकि संभव है कि इस समय आपके पास शिक्षा से अलग कई कार्यों का बोझ होगा, जिसपर आप अपनी ज़रूरत से ज्यादा ऊर्जा और समय दोनों की बर्बादी कर सकते हैं।
मीन साप्ताहिक राशिफल
बृहस्पति के पंचम भाव में स्थित होने के कारण, इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, जिसके कारण आप तरोताज़ा महसूस करेंगे। ये वो समय होगा जब आप अपने खुशमिज़ाज़ रवैये से, दूसरों के साथ खुलकर हंसी-मज़ाक करते भी दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच नोकझोक चलना लाज़मी है, और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह आपके और परिवार के सदस्यों के साथ भी होगा। जिससे आपको कुछ थोड़ी-बहुत दिक़्क़त हो सकती है। हालांकि इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें, और साथ बैठकर हर समस्या का हल खोजने का प्रयास करें। आपके करियर राशिफल के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे ही सप्ताह उठापटक से निजात मिलते हुए बहुत प्रशंसा और उन्नति मिल सकेगी क्योंकि ये समय आपको भाग्य का साथ देगा, जिसके कारण आप कम मेहनत के बाद भी शुभ फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी उच्च मान्यता वाले संस्थान में, प्रवेश लेने का सपना देख रहे जातकों की मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी। क्योंकि आपको कोई सुन्दर समाचार मिलने के, योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अपने प्रयास जारी रखें, और मेहनत से पीछे न हटें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. शुक्र का कर्क राशि में गोचर कब होगा?
08 जून 2026 की शाम 05 बजकर 28 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे।
2. परम एकादशी 2026 में कब है?
11 जून, 2026 को गुरुवार के दिन परम एकादशी पड़ रही है।