कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
THE QUEEN OF MULTIVERSE Ebook By Om Trivedi
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (09 नवंबर से 15 नवंबर, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक बहुत सरल स्वभाव के होते हैं और इनके जीवन में अधिक सिद्धांत एवं लक्ष्य होते हैं। ये जातक अधिक व्यवस्थित दृष्टिकोण वाले होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप और आपका जीवनसाथी एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझेंगे और अपनी रुचियों को एक-दूसरे से जोड़कर खुश रह सकते हैं। इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
शिक्षा: आप इस सप्ताह पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छात्र इस समय अधिक समझदारी से काम करते हुए नज़र आएंगे। विद्यार्थी एमबीए, सिविल इंजीनियरिंग और कानून जैसे विषयों में शानदार प्रदर्शन करेंगे एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो यह समय लाभ के अवसरों का फायदा उठाने एवं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह व्यापारी उच्च श्रेणी के व्यवसायी हो सकते हैं और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आप जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
आमतौर पर इस मूलांक वाले जातक अपने लाभ के लिए अधिक यात्राएं करते हैं। ये जातक अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। इसके अलावा इन लोगों को मौज-मस्ती करना अधिक पसंद होता है।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं जिससे आपको आनंद मिलेगा। इससे आपकी आत्म संतुष्टि बढ़ सकती है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और खुद को बारीकी से देख सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा अंक लाने के लिए आपके अंदर कोई खास गुण या कौशल विकसित हो सकता है। आप अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम पाने को लेकर अपने पेशेवर मानकों को पूरा करने में सक्षम होंगे। वहीं व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों के सामने एक मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में उभर कर आ सकते हैं। आप अधिक मुनाफा कमाएंगे।
सेहत: इस सप्ताह असीम ऊर्जा और मजबूत इम्युनिटी के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका नहीं है।
उपाय: सोमवार को चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 वाले जातक खुले विचारों वाले, पढ़े-लिखे और आध्यात्मिक हो सकते हैं। इसके अलावा ये जातक इससे संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं। इनके अध्यात्म को लेकर अधिक लक्ष्य हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक ईमानदार नज़र आ सकते हैं। आप अपने पार्टनर के प्रति समर्पित एवं प्रतिबद्ध रहने वाले हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र अपनी पढ़ाई में भरपूर प्रयास करते हुए नज़र आएंगे। इसके साथ ही वे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदशर्न भी कर सकते हैं। आप जो प्रयास कर रहे हैं, उससे आपको स्पष्ट परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातक काम करने के सामान्य मानकों से दूर रह सकते हैं और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आप एक अग्रणी व्यवसायी के रूप में शानदार प्रदर्शन करेंगे और उच्च मुनाफा कमाएंगे।
सेहत: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर साहस होने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ गुरुवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 वाले जातक जुनून से भरे हो सकते हैं और अपने कार्यों में भौतिक लाभ को अधिक महत्व देते हैं। इसके अलावा इन जातकों की असीमित इच्छाएं हो सकती हैं। आपके बढ़ते हुए जुनून के कारण ऐसा हो सकता है।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ रूखा व्यवहार कर सकते हैं। इस वजह से आपके रिश्ते से मिठास गायब रह सकती है।
शिक्षा: पढ़ाई में एकाग्रता की कमी के कारण आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है। इसके अलावा एडवांस स्टडीज़ करने के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल नहीं रहने वाला है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक नई नौकरी के कई अच्छे अवसर खो सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपके प्रतिद्वंदियों आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं।
सेहत: पैरों और जांघों में दर्द होने की वजह से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसा इम्युनिटी के कमज़ोर होने की वजह से भी हो सकता है।
उपाय: आप शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक बुद्धिमान होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है जो कि लोगों को पसंद आता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में सहज महसूस नहीं कर पाएंगे क्योंकि इसे लेकर आपकी रुचि कम हो सकती है। इस वजह से अनावश्यक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शिक्षा: इस समय छात्रों को कोई बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए भी यह सही समय नहीं है। इसके अलावा आपको अपनी फोकस करने की क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो काम के अधिक दबाव के कारण आप परेशान हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों की वजह से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत: इस सप्ताह मूलांक 5 वाले जातकों को त्वचा से संबंधित समस्याएं और खुजली होने की आशंका है। आपको इस समय तैलीय चीज़ें खाने से बचना चाहिए।
उपाय: आप नियमित 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक किसी दूर की जगह पर घूमने-फिरने जा सकते हैं और आराम से समय बिता सकते हैं। इसके अलावा ये जातक निर्णय लेने में अधिक सुस्त हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक संवेदनशील रवैया अपना सकते हैं और अपने रिश्ते में खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको ऐसी चीज़ों से बचने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों को बहुत ध्यान से पढ़ाई करनी होगी साथ ही आपको अच्छे अंक पाने के लिए धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी आपके लिए ऐसा करना संभव होगा।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातकों को काम का अधिक दबाव देखना पड़ सकता है जो कि उनके लिए एक चुनौती बन सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो अधिक मुनाफा कमाने को लेकर आप असफल हो सकते हैं।
सेहत: आपको इस सप्ताह शुगर से संबंधित समस्याएं होने का खतरा है। ऐसा असंतुलित आहार लेने की वजह से हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नम:’ का जाप करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों की आध्यात्मिक मार्ग में अधिक रुचि हो सकती है और आगे चलकर ये जातक अध्यात्म से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्यार के मामले में यह सप्ताह अनुकूल नहीं है और इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्यार कम हो सकता है। आप दोनों के बीच दूरियां आने का डर है।
शिक्षा: छात्रों को अधिक अंक प्राप्त करने को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है। इस वजह से यह सप्ताह पढ़ाई के मामले में ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। आपको इस समय महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है और वे पीछे रह सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से हार देखनी पड़ सकती है और आपके हाथ से मुनाफा छूट सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आपको ट्यूमर और रैशेज़ होने की आशंका है जो कि इम्युनिटी के कमज़ोर होने की वजह से हो सकता है। आपको अपनी सेहत पर नज़र रखने की ज़रूरत है।
उपाय: आप नियमित 41 बार ‘ॐ गणेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अपने परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे और अपने काम में अधिक समय बिताएंगे। इसके अलावा संभव है कि ये जातक मज़ाकिया स्वभाव के भी नहीं होते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के प्रति अहंकारी हो सकते हैं और इससे आपका और आपके जीवनसाथी का रिश्ता खराब हो सकता है। इस वजह से आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छे मानक विकसित करने की ज़रूरत है।
शिक्षा: इस सप्ताह आपकी पढ़ाई में बाधा आ सकती है। पढ़ाई के मामले में रुचि कम होने के कारण आप अधिक अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। आपको अधिक सकारात्मक रहने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप अपने काम में उच्च प्रदर्शन करने में असमर्थ रह सकते हैं। आप प्रगति एवं बेहतर अवसरों के लिए अपनी नौकरी बदलनी पड़ सकती है। व्यापारियों को पार्टनरशिप में बिज़नेस करने से बचना चाहिए।
सेहत: आपको मोटापे और रात में नींद न आने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस समय आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर हो सकती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक ट्रेंड सेट करने वाले होते हैं और अपने इस दृष्टिकोण की वजह से ये जातक लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, ये जातक आवेगशील कार्य करते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ सकारात्मक और ईमानदार हो सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी। ये हंसी-मज़ाक करने वाले और ये दूसरों के साथ आसानी से ढल जाते हैं।
शिक्षा: अगर आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि मास्टर ऑफ बिज़नेस और लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आप अधिक अंक प्राप्त करने और अपने साथी छात्रों को टक्कर देने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे और मान्यता प्राप्त करेंगे। वहीं व्यापारी मजबूत स्थिति में होंगे और उच्च मुनाफा कमाएंगे।
सेहत: इस समय आपकी सेहत मजबूत रहेगी और स्वास्थ्य समस्याएं कम परेशान करेंगी। ऐसा इम्युनिटी के मजबूत होने और आपके खुश रहने की वजह से हो सकती हैं।
उपाय: आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा Omasttro के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. इस अंक पर सूर्य देव का शासन है।
उत्तर. ये लोग आध्यात्मिक खोज में लगे रहते हैं।
उत्तर. इन जातकों को अनुशासन में रहना पसंद होता है।

.png)
